Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
गढ़वा : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Published / 2023-10-24 18:11:52
गढ़वा : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। केतार थाना क्षेत्र के चौरा गांव में मंगलवार को मछली मारने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम विजय कुमार यादव है और वह 28 साल का है। जानकारी के अनुसार विजय अपने घर के समीप स्थित नदी में मछली मारने के लिए तार बिछाया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह उसी तार की चपेट आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

रांची : डानी सीमेंट ने विभिन्न पूजा पंडाल के पास श्रद्धालुओं के लिए करायी निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
Published / 2023-10-23 19:13:54
रांची : डानी सीमेंट ने विभिन्न पूजा पंडाल के पास श्रद्धालुओं के लिए करायी निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है इन पंडाल में श्रद्धालुओं को पेयजल की कमी ना हो इसका ख्याल अडानी सीमेंट ग्रुप के द्वारा किया गया है। राजधानी रांची समेत आसपास के सभी पूजा पंडाल के समीप एसीसी सीमेंट ग्रुप के द्वारा निशुल्क पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसका लाभ ले रहा है।विभिन्न पूजा पंडाल का दर्शन करने आये श्रद्धालुओं ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अडानी सीमेंट ग्रुप के हम सभी आभारी हैं की इन पूजा पंडाल के बीच निशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था इन्होंने की।मौके पर अंजन मंडल टेक्निकल हेड झारखंड हरनेक सिंह अनिरुद्ध बनर्जी परितोष उपाध्याय जितेंद्र भीम कुमार पांडे एवं अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

मां दुर्गा के दर्शन को पूजा पंडाल पहुंचे रांची सांसद संजय सेठ
Published / 2023-10-22 20:45:26
मां दुर्गा के दर्शन को पूजा पंडाल पहुंचे रांची सांसद संजय सेठ

मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए पहुंचे डूंगरी गांव का पूजा पंडालटीम एबीएन, रांची। रांची के सांसद संजय सेठ अष्टमी को माँ दुर्गा का दर्शन करने पहुंचे डूंगरी पंचायत के डूंगरी गांव में। श्री सेठ ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। सांसद संजय सेठ को मढ़ैय दुर्गा पूजा समिति, डूंगरी की ओर से चुनरी ओढ़ाकर  स्वागत किया गया। श्री सेठ ने मां दुर्गा से रांची लोकसभा सहित पूरे झारखंड़ वासियों की सुख,समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने उपस्थित युवाओं से नशा को त्यागने और शिक्षा को चुनने का आह्वान करते हुए कहा कि जबतक भारत के सत प्रतिशत नागरिक शिक्षित नहीं होंगे तबतक हम एक सशक्त और समृद्धशाली भारत की कल्पना नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है बेटी पढ़ाव और बेटी बचाव। अतः अपनी बेटियों को भी शिक्षित अवश्य करें उन्हें शिक्षा से मरहूम न रखें।मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, डूंगरी पंचायत के मुखिया जीता कच्छप, भाजपा नेता सुरज शाहदेव, राजू नायक, संजय परमार, शंकर टोप्पो, संतोष कुमार, मनोज शाहदेव, घाना कच्छप, रवि सिंह, मुकेश नायक, शिवम नायक, रवि नायक, जय नायक, राहुल कच्छप, राहुल नायक, अशोक नायक सहित पूजा समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

जिम्मेवारी के प्रति समर्पित रहें सीआरपीएफ के जवान : कमाडेंट
Published / 2023-10-21 23:56:26
जिम्मेवारी के प्रति समर्पित रहें सीआरपीएफ के जवान : कमाडेंट

158 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में पुलिस स्मरण दिवस मनाया गयाटीम एबीएन, लोहरदगा। पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में मनाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के साथ ही इसी समय लोहरदगा के158वीं बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में शनिवार को पुलिस स्मरण दिवस शनिवार को मनाया गया।इस दौरान बटालियन के कमांडेंट राहुल कुमार ने पुलिस स्मरण दिवस के महत्व पर जवानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1959 में आज ही के दिन सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन की एक छोटी सी गश्ती दल ने लद्दाख में चीनी सेना के एक बहुत बड़े दस्ते के आक्रमण को विफल कर दिया था। मातृभूमि की रक्षा करते हुए हमारे 10 शूरवीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।सीआरपीएफ के लिए यह गौरव की बात है कि, इन निर्भीक और पराक्रमी जवानों के द्वारा दी गई शहादत की स्मृति में प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी और देशवासियों का इस बल के प्रति विश्वास की ओर ध्यानाकर्षित करते हुए उपस्थित जवानों को अपनी जिम्मेवारी के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया। एक सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 के बीच शहीद हुए बल के सदस्यों को याद करते हुए दो मिनट के मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में पलामू के पांच की मौत
Published / 2023-10-21 22:39:21
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में पलामू के पांच की मौत

सभी लोग हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला कचरा गांव के थेन्यूज एबीएन, मेदिनीनगर। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग पलामू के थाना हुसैनाबाद के जपला कचरा गांव के रहने वाले थे। दुर्गा पूजा के मौके पर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिसमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गयी। घायलों को कैलाश अस्पताल, जेवर में भर्ती कराया गया है। मृतकों के नाम हादसे में रामप्रीत बैठा के पुत्र उपेंद्र बैठा (38), बिजेंद्र बैठा (36), बिजेंद्र बैठा की पत्नी कांति देवी (30) और पोती ज्योति (12) के साथ चालक  कामत बैठा (45) ने भी दम तोड़ दिया।  घायलों में सूरज (16), आयुष (8), आर्यन (10) हैं। सभी जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली में रहते थे। जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात यह हादसा हुआ। उनकी इको कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सभी यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली से पलामू के लिए निकले थे। सभी इको कार से जा रहे थे। इस घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। रो-रो कर सबका बुरा हाल है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

कोडरमा : चाट और फुचका खाने से 77 बीमार
Published / 2023-10-21 22:27:28
कोडरमा : चाट और फुचका खाने से 77 बीमार

ठेलावाला गिरफ्तार, ड्यूटी से गायब थे डाक्टर, हंगामासीएस को को शोकॉज, प्रभारी डीएस हटाये गये टीम एबीएन, कोडरमा। लोकाई स्थित गोसाईं टोला और बलरोटांड़ में फूड प्वाइजनिंग शनिवार को फूड पॉइजनिंग का मामला प्रकाश में आया है। 77 से अधिक महिला और बच्चे बीमार हो गये हैं। सदर अस्पताल में सभी का इलाज चल रहे है। जानकारी मिलते ही उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं एसपी अनुदीप सिंह ने अस्पताल  जा कर बीमार लोगों का जायजा लिया। अस्पताल में डाक्टरों के नहीं रहने से परिजनों ने हंगामा किया। डाक्टर के नहीं रहने से इलाज में देरी भी हुई। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को देखते हुए डीसी के आदेश पर प्रभारी डीएस (उपाधीक्षक) डॉ मनोज कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। डीसी ने सिविल सर्जन सीएस डॉ अनिल कुमार को शोकाज किया है। सभी ने एक ठेलेवाले से चाट एवं गुपचुप खाया था।  उसे गिरप्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम सभी ने एक ठेले वाले से चाट एवं गुपचुप खाया था, रात में अचानक सबकी तबीयत बिगड़ने लगी।  उल्टी और दश्त होने लगा। शनिवार की सुबह सभी को सदर अस्पताल में लगाया गया। ड्यूटी पर तैनात डा प्रमोद कुमार अस्पताल में नहीं थे। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।  बाद में चिकित्सक के पहुंचने पर इलाज शुरू किया गया। डीसी ने ड्यूटी से नदारद चिकित्सक को कड़ी फटकार लगायी और कार्यशैली सुधारने को कहा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि फूड पॉइजनिंग से बीमार सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। डीसी ने लोगों से अपील की कि दुर्गा पूजा मेले में खान पान पर विशेष सावधानी बरतें। होटलों में जाने से पहले साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।

भारत नाम सम्मान पर 29 को माहेश्वरी भवन में विचार गोष्ठी
Published / 2023-10-21 20:20:36
भारत नाम सम्मान पर 29 को माहेश्वरी भवन में विचार गोष्ठी

टीम एबीएन, रांची। मैं भारत हूं फाउंडेशन एवं माहेश्वरी सभा रांची के संयुक्त तत्वावधान मे 29 अक्टूबर को अपराह्न 11:30 बजे से माहेश्वरी भवन रांची में भारत को केवल भारत ही बोला जाए इंडिया नहीं एक देश एक नाम के तर्ज पर भारत नाम सम्मान विषयक पर एक विचार गोष्ठी रखी गयी है।विचार गोष्ठी कार्यक्रम के संयोजक मुकेश काबरा को बनाया गया है। श्री काबरा ने बताया विचार गोष्ठी कार्यक्रम मे मैं भारत हूं फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार जैन (मुंबई) तथा कई राष्ट्रीय पदाधिकारीगण भाग लेंगे। विचार गोष्ठी में रांची के सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, पूर्व सांसद अजय मारू पूर्व सांसद महेश पोद्दार, नगर के विशिष्ठगण एवं सभी सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्री माहेश्वरी सभा रांची के अध्यक्ष किशन कुमार साबू, सचिव नरेंद्र लखोटिया, कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा, माहेश्वरी महिला सभा एवं माहेश्वरी युवा संगठन सहित अन्य लोग जोर- शोर से लगे हुए हैं। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

दुर्भाग्यवश पुलिस थाना से लेकर न्यायालय में पीड़ितों को न्याय, सुरक्षा के लिए भटकना पड़ता है : रामप्रकाश तिवारी
Published / 2023-10-21 20:19:30
दुर्भाग्यवश पुलिस थाना से लेकर न्यायालय में पीड़ितों को न्याय, सुरक्षा के लिए भटकना पड़ता है : रामप्रकाश तिवारी

टीम एबीएन, रांची। स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी ने जिला प्रशासन, डोरंडा थाना पुलिस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि पत्रकार ओमप्रकाश चौधरी की मां इंद्रासिनी देवी को न्याय देने में असफल उपायुक्त रांची, डोरंडा थाना से लेकर सीनियर एसपी, अनुमंडल पदाधिकारी की उपेक्षा मानसिक तनाव में बीमार रहकर न्याय लेने की आखिरी क्षण तक संघर्ष, जंग करती हुई बुजुर्ग विधवा महिला इंद्रासिनी देवी दिनांक -20.10.2023 को रात्रि लगभग 8 बजे मॅकोन अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष करते हुए बड़े पुत्र भानू प्रकाश चौधरी के मानसिक प्रताड़ना झेलते हुए मौत के आगे हार गयी। न्याय के लिए पुलिस थाने से लेकर न्यायालय में बुजुर्ग अवस्था में दौड़ने के बावजूद न्याय नहीं मिला। वह ओमप्रकाश चौधरी पत्रकार की मां थी। छोटे बेटे ओमप्रकाश चौधरी और बहू पोते पोती की हमेशा अच्छा सेवा देखभाल में रही। ओमप्रकाश चौधरी ने मां की सेवा और देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक उन्हें मां की सेवा और देखभाल के लिए घर में रहने की बाध्यता के कारण अखबारों में नौकरी तक छोड़ना पड़ा। अपने बड़े बेटे भानूप्रकाश चौधरी से हमेशा प्रताड़ित होती रही। मृत्यु के पूर्व रोती हुई इंद्रासिनी देवी ने कहा था कि मेरे पति के देहान्त के बाद मेकॉन में अनुकंपा के आधार पर बड़े बेटे भानूप्रकाश चौधरी को नौकरी देने का मैंने और छोटे बेटे ओमप्रकाश चौधरी ने लिखित रूप से देने के बाद बड़े बेटे भानूप्रकाश चौधरी को मेकॉन में नौकरी मिली। लेकिन बड़ा बेटा बहू ने कभी मेरी देखभाल सेवा नहीं किया और न भोजन वस्त्र कभी दिया।इसलिए मैंने अपनी खरीद की जमीन, मकान को अपने छोटे बेटे ओमप्रकाश चौधरी को रजिस्ट्री कर दी। उसके बाद से मेरा बड़ा बेटा भानूप्रकाश चौधरी मुझे मानसिक तनाव देते हुए मेरे साथ शारीरिक अत्याचार करने लगा मेरे खिलाफ कोर्ट में केस करके तनाव दे रहा है। छोटे बेटे ओमप्रकाश चौधरी को मॅकौन का नौकरी दिलवा देती तो मुझे दवा भोजन सेवा की सुविधाएं मिलती रहती। लेकिन कलयुगी पुत्र के द्वारा लगातार दिए गए मानसिक तनाव को झेल नहीं सकी, आखिर उनकी मृत्यु हो गयी। यदि पुलिस, जिला प्रशासन, न्यायालय समय पर इंद्रासिनी देवी को न्याय दे देते तो आज जीवित रहती।

आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने मनायी एसएमआई धर्मसमाज की स्थापना की प्लैटिनम जुबिली
Published / 2023-10-21 17:45:10
आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने मनायी एसएमआई धर्मसमाज की स्थापना की प्लैटिनम जुबिली

टीम एबीएन, रांची। सिस्टर्स ऑफ मेरी इमैकुलेट (SMI) की धर्मबहनों ने समाज के स्थापना की प्लैटिनम जुबिली मनाई। मुख्य अनुष्ठाता के रूप में रांची के आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो शामिल हुए। इस धर्म समाज की स्थापना 1948 ई. में कृष्ण नगर के बिशप लुईस लारावोर मोरो एस डी बी ने शुरू की थी। साथ ही इसी धर्म समाज की एक बहन सिस्टर मिथु सलाइन मंडल ने अपना रजत जयंती मनायी। बंगाल के नदिया जिले के होबीपुर गांव में हुआ था।आर्च बिशप ने कहा कि हमे अपने सभी आशीष के लिये ईश्वर को धन्यवाद देने का दिन है और ईश्वर ने हमें इसी काम के लिए बुलाया है। हमे ईश्वर के साथ  जुड़े रहने की आवश्यकता है तभी  वह हमारी दिशा सही होंगे। इस अवसर पर कई फादर गण, सिस्टर गण और विश्वासी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 123,613