एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास इलाके में दुर्गोत्सव में रानी बाजार, रेलवे और जीएनएम मैदान में लगा मेला 28 अक्टूबर तक चलेगा। लेकिन मेला देखने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। बुधवार को ऐसा हुजूम उमड़ा कि लोगों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। ईस्ट कतरास से ही जाम से जूझना पड़ा। गुहीबांध बस स्टैंड से लेकर कलाली फाटक, कतरी नदी से अंगारपथरा तक वाहनों की कतार से लोग परेशान रहे। जबकि जीएनएम मैदान के फोरलेन सड़क पर भी लिलौरी मंदिर फाटक से भटमुड़ना तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम को देख भटमुड़ना फोरलेन सड़क के कट रास्ते को पुलिस ने बंद करवा दिया।
एक ही परिवार के 5 लोगों की एक साथ उठी अर्थी, पूरा गांव हो गया गमगीनएबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देवघर सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के 5 लोगों के शव घर पहुंचे। इस दौरान परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।दरअसल, सभी शवों को देवघर से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। शवों के घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। ऐसे गमगीन माहौल को देखकर वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें भर आयी। शवों के आते ही विजयदशमी के उत्सव की खुशियां मातम में बदल गयी। वहीं, अंतिम संस्कार के लिए जब एक ही घर से 5 अर्थियां निकलीं तो सभी का आंखों से आंसू छलक रहे थे।गौरतलब है कि विजयादशमी के दिन सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुकेश राय अपनी पत्नी, 2 छोटे बच्चे और साले के साथ बोलेरो से घर आ रहे थे। इस दौरान चितरो थाना क्षेत्र (देवघर) के अंतर्गत आने वाले सिकटिया अजय डैम में बोलेरो कार गिर गयी। हादसे में ड्राइवर को छोड़ परिवार के सभी 5 लोगों की डूबने से मौत हो गयी।
सीएम हेमंत सोरेन की मां की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए भेजी गयीं दिल्लीटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां की तबीयत खराब हो गयी है। शाम में अचानक उनकी तबीयत के खराब होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम की पत्नी उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हुईं हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों भी उनकी माता की तबीयत खराब हुई थी जिनको इलाज के लिए रांची में भर्ती करवाया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनको एयरपोर्ट छोड़ने गये थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत नासाज हो गयी है, बेहतर इलाज के लिए उनको दिल्ली भेजा गया है। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनको रवाना करने के लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। रूपी सोरेन के साथ सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन भी दिल्ली गयी हैं। पिछले दिनों पैनक्रियाज में इंफेक्शन की शिकायत पर उनको रांची एक निजी नर्सिंग होम हिल व्यू में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन इस बीच अचानक तकलीफ बढ़ने पर उनको दिल्ली भेजा गया है। पिछले साल भी इलाज के लिए उन्हें अचानक रांची से हैदराबाद जाना पड़ा था। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद कई बार अपनी मां के इलाज के लिए हैदराबाद गये थे।
पलामू में एक दिन में पांच गायों की तबीयत बिगड़ी, पशुपालन विभाग नहीं दे रहा ध्यानटीम एबीएन, पलामू। एक ही दिन में जिले में पांच गाय की अनजान कारणों से तबीयत बिगड़ गयी, जिसमें एक की मौत भी हो गयी। घटना की सूचना देने के बाद भी पशुपालन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। घटना मेदिनीनगर के सुदना स्थित शंभू गेट ग्रिल के पास की है। यहां सुबह से लगातार पांच गायों की तबीयत खराब हुई, जिसमें एक की मौत हो गयी। दो गाय की हालत गंभीर है, जो तड़प रही हैं। एक ही दिन में एक ही जगह पांच गाय की तबीयत कैसे बिगड़ी? इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। हालात गंभीर हो सकती है, पर अभी तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई शुरू नहीं हुई है।
देवघर : पुल से नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के पांच की मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार की सुबह एक कार के पुल से गिर जाने के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी। देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब वाहन पुल से सिकटिया बैराज में गिर गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गये लोगों की पहचान इंजीनियर मुकेश राय (30), उनकी पत्नी लवली कुमारी (27), उनके रिश्तेदार रोशन चौधरी (23) तथा एक लड़का और डेढ़ साल की लड़की के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि कार देवघर के सारठ स्थित आसनसोल संकुल गांव से गिरिडीह जा रही थी। पुलिस ने कहा कि हादसा तब हुआ जब परिवार का एक सदस्य, जो पेशे से इंजीनियर था, वाहन चलाते समय सेल्फी लेने लगा और वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।
भारतीय महिला हॉकी टीम पहुंची रांचीसभी खिलाड़ियों का किया गया भव्य स्वागतएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में पहली बार आयोजित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक किया जा रहा है। इसमें भारतीय महिला हॉकी टीम सहित एशिया महाद्वीप की 6 टीम जापान, मलेशिया, चीन, कोरिया, थाईलैंड की टीम भाग ले रही है और टीमें रांची पहुंच गयी है। भारतीय महिला हॉकी टीम भी कल देर शाम रांची पहुंची और टीम की कप्तान सबिता पुनिया सहित टीम के सभी खिलाड़ी हॉकी झारखंड के रांची कार्यालय पहुंचे। हॉकी झारखंड के रांची कार्यालय पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने टीम के सभी सदस्यो को झारखंड एशियन महिला चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के शुभंकर जूही देकर सम्मानित किया। इस टीम में झारखंड की 3 खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी भी शामिल है।
रांची में रैश ड्राइविंग : चालक की जम कर हुई पिटाईटीम एबीएन, रांची। मोरहाबादी मैदान से अपने घर लौट रही एक महिला को एक कार सवार ने पहले तो ठोकर मारी और फिर भागने के चक्कर में महिला को दूर तक घसीट दिया। इस हादसे में बुजुर्ग महिला बुरी तरह से जख्मी हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए रिम्स भेजा है। वहीं दूसरी तरफ हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चला रहे युवक की जमकर पिटाई कर डाली। पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने भेजा तब जाकर उसकी जान बची। मिली जानकारी के अनुसार मोरहाबादी के ही सरईटांड की रहने वाली 67 वर्षीय महिला शकुंतला देवी मोरहाबादी मैदान से अपने घर लौट रही थी, इसी बीच एक कार के चालक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से महिला का पैर कार के अंदर फंस गया, लेकिन महिला को बचाने के बजाय कार चालक ने कार की स्पीड बढ़ा कर फरार होने की कोशिश की। इस वजह से महिला काफी दूर तक सड़क पर घसीटती चली गयी। स्थानीय लोगों ने कार को रोककर उसे पलट कर महिला को बाहर निकाला और पुलिस की सहायता से उन्हें अस्पताल भेजा। स्थानीय लोग काफी आक्रोशित थे क्योंकि बुजुर्ग महिला एकदम सड़क के किनारे चल रही थी, इसके बावजूद उसे ठोकर मारी गयी। वहीं ठोकर मारने वाला युवक दिव्यांग है, इसके बावजूद वह कार चला रहा था।
सिकटिया बराज कैनाल में भीषण हादसाएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। जिले में भीषण हादसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी है। हादसा सारठ थाना क्षेत्र के सिकटिया बराज कैनाल में हुआ है। वहीं एक शख्स घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक ओर देश दशहरा का त्योहार मना रहा है, वहीं दूसरी ओर एक परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर गया है। देवघर के सारठ थाना अंतर्गत सिकटिया बराज कैनाल में एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु हो गयी। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है सारठ थाना क्षेत्र के दुमदुमी पंचायत के आसनसोल निवासी मनोज चौधरी की बेटी लवली कुमारी अपने पति, भाई और दो मासूम गिरिडीह के बांसडीह अपने ससुराल जा रही थी। सिकटिया बराज के पास बोलेरो अनियंत्रित हो गयी, जिससे वो सीधे जाकर कैनाल में गिर गयी। वाहन में सवार सभी पांचों लोगों की मौत हो गयी। जबकि हादसे में बोलेरो का चालक घायल हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसकी सूचना सारठ थाना पुलिस को दी गयी। मौके पर सारठ थाना प्रभारी शैलेश कुमार और एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार बांका पहुंचे और सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। भावनाथपुर में एक बाइक और बोलेरो के बीच एक भीषण टक्कर हो गयी इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। घटना मंगलवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार विकास बैठा एवं रवि चंद्रवंशी नामक दो युवक श्रीवंशीधर नगर की सड़क पर घूम रहे थे। इस दौरान घर से महज एक किलोमीटर दूर बजाज ऐजेंसी के समीप बाइक की बोलेरो से टक्कर गयी। इसमें रवि चंद्रवंशी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि विकास बैठा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे गढ़वा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.