टीम एबीएन, धनबाद। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि 27 अक्तूबर को पॉलिटेक्निक मोड़, बेकारबांध स्थित एक हॉल में सांगठनिक सशक्तीकरण एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर धनबाद लोकसभा समन्वय समिति की बैठक होगी।बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रभारी सह झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक अजय कुमार दुबे, प्रभारी जलेश्वर महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।श्री सिंह ने कहा कि जिले के सभी कांग्रेसियों, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक व एआइसीसी सदस्य, प्रदेश डेलिगेट, धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के सदस्य समेत सभी कांग्रेसी उसमें भाग लेंगे।
टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पांकी विधायक द्वारा सम्प्रदाय विशेष पर विषवमन करने के विरोध में भाकपा माले ने कामरेड बीएन सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक के भड़काऊ भाषण का पांकी मध्य जिप सदस्य खुशबू कुमारी, माले जिला सचिव आरएन सिंह, कामेश सिंह चेरो सहित दर्जनों लोगों ने भी भर्त्सना करते हुए आपत्तिजनक कहा है। पलामू एसपी सहित जिले प्रशासन को दिये आवेदन में कामरेड बीएन सिंह ने फरवरी माह में महाशिवरात्रि के अवसर पर पांकी में भड़के दंगे का जिक्र करते हुए कहा है कि असामाजिक तत्व समाज में उपद्रव फैलाने के लिए ऐसे अवसरों की तलाश में रहते हैं। ऐसे में दशहरा जैसे संवेदनशील समय में पांकी विधायक द्वारा खुले मंच से एक समुदाय विशेष को मारने-पीटने की धमकी देना असामाजिक तत्वों को खुला छूट देने जैसा है जिसका परिणाम सभी समाज के लिए घातक होगा।
गिरिडीह में होनेवाली सीबीएससी इस्ट जोन हॉकी के लिए हुए मनोनीतटीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर के शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत गोविंद झा को सीबीएससी इस्ट जोन हॉकी (जो सलुजा गोल्ड इंटरनेशनल संकुल गिरिडीह में आयोजित हो रही है) में ऑब्जर्वर बनाया गया है। ऑब्जर्वर बनने पर विद्यालय के प्राचार्य एस के सिन्हा, निराकर आचार्य, कविता मुखर्जी, के नलिनी, स्वाती शिप्रा, कौशल कुमार आदि ने बहुत-बहुत बधाई दी।
धोनी गरीबों को पांच हजार रुपये दे रहे हैं... लालच देकर बदमाशों ने एक मां से छिना उसका बच्चाटीम एबीएन, रांची। रांची जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने धोनी के नाम का लालच देकर मासूम को किडनैप कर लिया। वहीं, पुलिस मासूम को ढूंढ़ने में जुटी हुई है। मामला जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लीची बगान का है। बताया जा रहा है कि मधु देवी नामक महिला अपनी 8 वर्षीय बेटी और डेढ़ साल के बेटे रुद्र को लेकर हिनू स्थित एक दुर्गा पूजा पंडाल में घूमने गयी थी। इस दौरान महिला मधु देवी अपने बच्चों के साथ सड़क किनारे एक ठेले पर चाट खाने लगी। उसी वक्त एक बाइक पर सवार अज्ञात महिला और पुरुष उसके पास पहुंचे। उन्होंने मधु से कहा कि महेंद्र सिंह धोनी गरीबों को पांच-पांच हजार रुपये और एक मकान दे रहे हैं, जिसके बाद मधु उनके झांसे में आ गयी और वह मधु को अरगोड़ा के हरमू बिजली आफिस लेकर पहुंचे। दोनों बदमाशों ने मधु को बिस्कुट देकर वहीं खड़े रहकर इंतजार करने को कहा। बिस्कुट खाने के बाद मधु बेहोश हो गयी। इसके बाद दोनों बदमाश महिला और पुरुष ने मधु की गोद से उसके डेढ़ साल के बच्चे को छीन लिया और फरार हो गये। जब मधु को होश आया तो उसने देखा कि उसका बेटा गायब था। मधु ने रांची के अरगोड़ा थाना पहुंचकर शिकायक दर्ज करायी। वहीं, मधु का कहना है कि इस घटना को करीब 3-4 दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक मेरे बच्चे को ढूंढ़ने में सफल नहीं हुई।
बेटी को जन्म देकर डॉ प्रीति ने दुनिया को कहा अलविदानवमी को तिलैया में किया गया उनका अंतिम संस्कार फेसबुक, वाट्सप पर कोडरमा में मेडिकल व्यवस्था को लेकर लोगों के कई सवाल टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के जानेमाने चिकित्सक परिमल तारा की पत्नी डॉक्टर प्रीति रानी ने महाअष्टमी को बेटी को जन्म देने के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया। नवमी को स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। डॉ प्रीति रानी की चिता अब ठंडी हो चुकी है। पर उनकी ठंडी चिता से कई सवाल सुलग रहे हैं। मृत डाक्टर के पति के द्वारा फेसबुक पर आखिर क्यों? और मेरा क्या कसूर लेख पढ़कर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही है। अपने लेख में डाक्टर परिमल ने डाक्टर अलंकृता मंडल पर आरोप लगाते हुए उनके द्वारा आपरेशन के दौरान की गयी अनदेखी व कमियों को उजागर किया है। अब सवाल यह भी है कि जब एक डाक्टर के साथ ऐसी घटना घट सकती है, तो शहर के आम मरीजों का क्या?जानें पूरा मामलाइस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ प्रीति रानी प्रसव के लिए महाअष्टमी अर्थात 22 अक्टूबर को तिलैया के शीला रानी होस्पिटल में भर्ती हुई। यह अस्पताल डॉ अलंकृता मंडल का है। डॉ परिमल के अनुसार डॉ प्रीति ने डॉ अलंकृता से कहा था कि आपरेशन के वक्त मेरे पति को साथ में रखना है। किंतु डॉ अलंकृता ने ऐसा नहीं किया और डॉ परिमल की अनुपिस्थिति में ही प्रीति का आपरेशन कर दिया। जब बच्चे के रोने की आवाज आयी, तो डॉ परिमल आपरेशन थिएटर में पहुंचे। उनका कहना है कि आपरेशन से पूर्व पेशेंट को जो इंजेक्शन लगाया जाता है, वह प्रीति को नहीं लगाया गया था। उन्होंने ओटी में केवल लाइफ सेविंग एनेसथेटिक मेडिसिन ही पाया। डॉ परिमल का कहना है कि जब डॉ प्रीति ने ओटी में उन्हें भी रखने को कहा था, तो डॉ अलंकृता ने उनकी गैरमौजूदगी में ही आपरेशन क्यों किया? आपरेशन से पहले जिस इंजेक्शन का प्रयोग होता है, वह क्यों नहीं लगाया गया? डॉ परिमल का कहना है कि जब वो ओटी में गये तो उन्हें कहा गया कि यूट्रस सील चुका है। 20 मिनट बाद वे फिर ओटी में जाते हैं तो यूट्रस बाहर ही देखा। क्यों? डॉ परिमल ने कई सवाल किये हैं कि डॉ प्रीति की मौत के लिए जिम्मेवार कौन है? डॉ अलंकृता या उन पर किया विश्वास? डॉ परिमल ने फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट डाले हैं।डॉ अलंकृता के पति ने कहाइस बारे में डॉ अलंकृता के पति विवेक का कहना है कि मेरे यहां कोई लापरवाही नहीं बरती गयी है। सब कुछ नार्मल था। डॉ परिमल और उनके नर्स वहीं थे। हमलोग पूजा करने के लिए निकले ही थे कि मेरी नर्स का फोन आया कि डॉ प्रीति का आक्सीजन लेवल कम हो रहा है। लौटकर आने के बाद पता चला कि उनके ही नर्स ने डॉ प्रीति को इंजेक्शन लगाया। डॉ प्रीति ने कहा कि उन्हें इंबोलिज्म हो गया है। यानि इंजेक्शन से एयर नहीं निकाले जाने से ऐसा होता है। उन्हें केयर होस्पिटल में शिफ्ट किया जाने लगा, तभी अटैक आ गया। अस्पताल में जाने के बाद दुबारा अटैक आ गया और वे चल बसीं। विवेक का कहना है कि वे दोनों खुद डॉक्टर थे, तो अपने यहां आपरेशन क्यों नहीं कराया? उनके अगल-बगल में और भी क्लिनीक हैं वहां उन्हें क्यों भर्ती नहीं कराया? बता दें कि अगर मामले की सही से जांच करायी जाये तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।
पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबीटीम एबीएन, लातेहार। मानव तस्करी को जड़ से खत्म करने में जुटी लातेहार पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने नौ नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू किया है। इससे पहले भी पुलिस ने इसी महीने 16 नाबालिग बच्ची और एक बच्चे को रेस्क्यू किया था। लातेहार एसपी के द्वारा गठित स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने इन बच्चियों को दिल्ली, चंडीगढ़ और पानीपत से रेस्क्यू किया है, जो कि लातेहार जिला और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला की रहने वाली है। पुलिस ने इस मामले में शामिल एक मानव तस्कर मनोज कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया है। लातेहार एसपी अंजनी अंजन से प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रेस्क्यू की गयी बच्चियां ज्यादातर सुदूरवर्ती क्षेत्र के आदिम जनजाति समाज से हैं।मानव तस्करों की रही है एक लंबी श्रृंखलाउन्होंने बताया कि मानव तस्करों की एक श्रृंखला है, जो कि इन सूदूरवर्ती क्षेत्रों से महानगरों को जोड़ती है। इस श्रृंखला की पहली कड़ी एजेंट हैं, जो अपने आसपास के गांव से आदिम जनजाति के गरीब परिवारों को चिह्नित कर उन्हें पैसा और काम दिलाने का लालच देकर बच्चियों को महानगरों में स्थित दूसरी कड़ी फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी तक फ्लाइट, ट्रेन, बस के माध्यम से पहुंचाने का काम करते हैं।इसके एवज में कमीशन के तौर पर मोटी रकम लेते हैं। एसपी ने बताया कि बच्चियों के साथ मारपीट कर और दवाब बनाकर काम पर लगाया गया है। प्लेसर्स ने ज्यादातर मामलों में पीड़ित बच्चियों के पैसों का भी गबन किया है।गिरफ्तारी के लिए लातेहार पुलिस टीम चला रहा अभियानपीड़ित के पास मोबाइल फोन या किसी तरह से संपर्क करने के साधन नहीं होते हैं। क्लाइंट और जो भी कंपनी नौकरी देती थी, वह सुनिश्चित करती थी कि पीड़ित किसी से बात न कर पाये और खुद के विषय में किसी को न बता पाये। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मानव तस्करों से बच्चों को बचाने हेतु और इस तरह के मामलों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लातेहार पुलिस द्वारा टीम का गठन कर अभियान चलाया जा रहा है।साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक व विभिन्न तरीकों से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। सभी कानूनी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए रेस्क्यू किये गये सभी बच्चियों और बच्चों को शिक्षा व पुनर्वास की व्यवस्था लातेहार प्रशासन द्वारा की जा रही है।
टीम एबीएन, रांची। आगामी 26/10/2023 को 7:30 में होनेवाली कार्यकारिणी की बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष मंत्री और सदस्यता प्रभारी एक दिवसीय बैठक में सादर आमंत्रित हैं।इस बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी, संगठन मंत्री अचल जी और प्रांत के सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति सदस्य उपस्थित रहेंगे। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रकाश नारायण (9431171931) से संपर्क किया जा सकता है।
पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत चार घायलटीम एबीएन, रांची। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंदरिया के पास दो अपाचे बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि चार घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर लेस्लीगंज पुलिस पहुंचकर मृतक के साथ-साथ सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया। जानकारी के मुताबिक जैतुखाड़ के सोनू पासवान गांव के ही टिंकू नाम के लड़के को बिठाकर अपनी बाइक से लेस्लीगंज जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर में सोनू की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे बाइक सवार लेस्लीगंज से मेदिनीनगर जा रहे थे, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। जमुआटांड़ श्रीधरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता और शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति के सदस्य रंजीत महतो की माता का निधन हो गया। निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद महतो व अन्य लोग उनके पैतृक आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.