Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
विहिप के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार का रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत
Published / 2023-10-29 16:38:30
विहिप के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार का रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार 29 अक्टूबर को रांची पहुंचे । एयरपोर्ट पर उनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद के प्रांत समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र एवं प्रांत विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख एवं झारखंड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने किया। आलोक कुमार रामगढ़, हजारीबाग और बुंडू में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे हैं। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

अमन का हत्यारा चाचा-दादा गिरफ्तार, गये जेल
Published / 2023-10-29 11:36:47
अमन का हत्यारा चाचा-दादा गिरफ्तार, गये जेल

चाची हुई फरारएबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड के नवादा पंचायत ग्राम कोईंडा के चर्चित अमन कुमार हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने दो दिन के अंदर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण रामवृक्ष साव के 6 वर्षीय पुत्र अमन कुमार की हत्या उसके सगे दादा सकलदेव साव और चाचा आशीष साव एवं चाची ने एक साजिश के तहत किया। उस बच्चे को इन तीनों ने जिंदा शौचालय की टंकी में डाल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी मृतक बच्चे के दादा सकलदेव साव और चाचा आशीष साव को पुलिस गिरफ्तार कर शुक्रवार को चतरा जेल भेज दिया है। इसमें शामिल उसकी चाची फरार है।बता दें कि अमन कुमार 21 अक्टूबर को अपने घर से स्कूल पढ़ने गया था। स्कूल से वह 12 बजे दिन में अपना घर लौट गया और घर के बगल में अपना किताब कॉफी रख कर वह बाहर के एक पुल पर खेल रहा था। जहां से उसे इन तीनों आरोपियों ने पड़कर उसे अपना घर ले आये। इसके बाद मौका पाकर उसे शौचालय के टंकी में जिंदा डाल दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के वक्त उसकी मां घर पर नहीं थी। मृतक के पिता मुंबई में नौकरी पर थे। बाद में घर पहुंच कर उसकी मां किताब कॉपी देखकर बच्चे को खोजबीन करने लगी। मगर उसका अता-पता नहीं चला। फिर शाम में इटखोरी थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी संबंधित सन्हा दर्ज करवाई। पुलिस इस पर गहन जांच पड़ताल करते हुए उसके घर पर पहुंची। जहां शौचालय के टंकी से दुर्गंध आने पर पुलिस शक के आधार पर टंकी का ढक्कन हटाया। शौचालय की टंकी में बच्चे का शव तैरता मिला। बाद में मृतक बच्चे की मां पूनम देवी के शक के आधार पर पुलिस ने दादा सकलदेव साव और चाचा आशीष साव को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट हो गया। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को चतरा जेल भेज दिया है।

हेमंत सरकार को जाना होगा : जेपी नड्डा
Published / 2023-10-28 20:33:32
हेमंत सरकार को जाना होगा : जेपी नड्डा

झारखंड में लीकर, लैंड-सैंड माफिया दनदना रहे हैं : भाजपा अध्यक्षटीम एबीएन, रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हेमंत सरकार फरेबियों की सरकार है। सरकार में अपराध चरम पर है। भ्रष्टाचार में सरकार आखंड डूबी हुई है। मुख्यमंत्री के पीछे ईडी पड़ी हुई है। लीकर, लैंड और सैंड माफिया दनदना रहे हैं। ऐसी सरकार को जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस आदिवासियों के नाम पर राजनीति करती है। आदिवासियों को जितना नुकसान हेमंत की सरकार में हुआ है, उतना पहले किसी दूसरी सरकार में नहीं हुआ है। वे शनिवार को हरमू मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में बोल रहे थे। जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता जब सत्ता पर बैठते हैं, तो लोगों की सेवा के लिए बैठते हैं। लोगों के काम करने के लिए बैठते हैं। झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए बैठते हैं। लेकिन जब झामुमो के लोग सत्ता पर बैठते हैं, तो वो अपनी सेवा के लिए बैठते हैं, मेवा खाने के लिए बैठते हैं। कहा कि हेमंत सरकार ने वोट की राजनीति के लिए धर्मांतरण पर आंख मूंद ली। ये बताता है कि हेमंत सोरेन को आदिवासियों की संस्कृति की नहीं सिर्फ वोट की चिंता है।

वृद्वों को पेंशन दिलाने सदर बीडीओ पहुंच रहीं गांव
Published / 2023-10-28 20:31:45
वृद्वों को पेंशन दिलाने सदर बीडीओ पहुंच रहीं गांव

अच्छी पहल वृद्धों की सेवा करने से मन को मिलती है संतुष्टि : सुमन गुप्ता टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कोडरमा सदर बीडीओ सुमन गुप्ता कोडरमा प्रखंड के बेकोबार दक्षिणी में शनिवार को कैंप का आयोजन कर 40 वृद्धों के बीच पेंशन नंबर आर्डर उपलब्ध कराया और इन बुजुर्गों को अगले माह से पेंशन का लाभ मिलने लगेगा।बताते चलें कि जो बुजुर्ग प्रखंड मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते थे और योजना के लाभ में विलंब होता था। ऐसे में इन बुजुर्गों के लिए दिवाली में तोहफा से कम नहीं है। सदर बीडीओ सुमन गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर में दादा-दादी की सेवा करते हैं, ठीक उसी प्रकार बुजुर्ग हमारे लिए धरोहर हैं। वृद्धों की सेवा करने से मन को संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि कोडरमा प्रखंड के18 पंचायतों में जन प्रतिनिधि और कर्मियों के सहयोग से हर दो दिन के बाद कैंप लगाकर उन्हें वृद्वा पेंशन सहित सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि हम युवा हैं और बुजुर्गों की सेवा हमारा दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि जिनका राशन कार्ड बन गया है उनको आयुष्मान से जोड़ने के लिए भी कैंप लगाया जायेगा। वहीं मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर गांवों के युवाओं को जिनका जनवरी 2024 में 18 वर्ष पूरा कर लेगा वैसे युवा भी अपना नाम जुडवा सकते हैं। वहीं मुखिया सुषमा देवी ने कहा कि बीडीओ सुमन गुप्ता का यह प्रयास ग्रामीणों के लिए वरदान होगा। मौके पर पंसस सुरेश यादव, लक्ष्मण मंडल, पंसस गौरव कुमार, रामू कुमार यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

संकल्प यात्रा के समापन के बहाने जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Published / 2023-10-28 20:30:43
संकल्प यात्रा के समापन के बहाने जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

रांची में जेपी नड्डा की विशाल जनसभा, सीएम पर साधा निशानाटीम एबीएन, रांची। जेपी नड्डा भाजपा की संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। रांची के हरमू मैदान में हुए इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने यहां से एक बार फिर से भाजपा को वोट देने और केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की है। इस दौरान मंच पर झारखंड भाजपा के सभी विधायक और सांसद मौजूद थे। भाजपा की संकल्प यात्रा का समापन समारोह रांची के भव्य कार्यक्रम में किया गया। हरमू मैदान में हुए इस कार्यक्रम में कई जिलों से भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में जो भी विकास हुए वह भाजपा सरकार में हुए हैं। पहले अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में झारखंड में विकास हुए और अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में लूट ही लूट है, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए हेमंत सोरेन लगातार प्रयास कर रहे हैं।

बरकट्ठा : दो बाइकों की आपस में भिड़ंत से तीन व्यक्ति घायल
Published / 2023-10-28 20:27:26
बरकट्ठा : दो बाइकों की आपस में भिड़ंत से तीन व्यक्ति घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बरकट्ठा (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के गोरहर थाना अंतर्गत सूर्यकुंड मोड़ बेलकप्पी के समीप जीटी रोड पर सुबह 11:30 बजे एक ही दिशा बरही से धनबाद रूट में चल रहे दो बाइक सवार आपस में भिड़ गये।सुबोदीप बेरा (31) पिता- सोपन बेरा, ग्राम- तामलूक, जिला- मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल) व मंटू पांडेय (18) पिता- कैलाश पांडेय, ग्राम- बेढ़ना, थाना- चौपारण, जिला- हजारीबाग और विशाल नायक (22) पिता- नारायण नायक, ग्राम- बेलकप्पी, थाना- गोरहर निवासी घायल हो गये। घायलों को  स्थानीय युवाओं एवं समाजसेवियों सुरेश पांडेय, बब्लू पांडेय, अभय पांडेय, डीलचंद पासवान, सुधाकांत पांडेय, रमेश पांडेय, आशीष पांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले गये। जहां चिकित्सकों ने ईलाज किया। बताते चलें कि सुबोदीप अपनी पत्नी के साथ नेपाल मुक्तिधाम मंदिर से दर्शन कर वापस अपने घर मेदनीपुर वापस लौट रहे थे। बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में तीनों घायलों का चिकित्सकों के द्वारा ईलाज किया गया। सभी घायलों का स्थिति खतरे से बाहर है।

लोहरदगा : जीएम लैंड से पेड़ काटने का मामला तूल पकड़ा
Published / 2023-10-27 22:09:53
लोहरदगा : जीएम लैंड से पेड़ काटने का मामला तूल पकड़ा

ग्रामीणों के विरोध के बावजूद कटी लकडियों को यूपी- बिहार भेजा गया लोहरदगा जिले में लकड़ी माफियाओं की दादागिरी  कुडू के कुंदगडा में काट दिए गए बंदोबस्ती की जमीन पर लगे सैंकड़ों पेड़  राजनीति संरक्षण प्राप्त लोगों की है सक्रिय सहभागिता पूर्व प्रमुख की अगुवाई में ग्रामीण कर रहे हैं विरोध जीएम लैंड से पेड़ काटने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएफओ सरकार के द्वारा मानती देवी को दिए गए 20 एकड़ 10 डिसमिल भूमि से अंचल के द्वारा 2 एकड़ भूमि का अब तक नहीं खोला गया है खाता मानती को 92 यूकेलिप्टस पेड़ काटने की अनुमति पर माफिया कर रहे हैं खेला टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत कुंदगडा गांव के सरकारी जमीन (जीएम) पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसमें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों के अलावा लकड़ी तस्कर की सहभागिता सक्रिय होने के कारण यह मामला गर्म हो गया है।जानकारी के मुताबिक लोहरदगा वन विभाग ने कुंदगडा गांव के खाता 117 में स्थित 20 एकड़ 10 डिसमिल भूमि में जो मानती देवी को दो एकड़ जमीन सरकार ने दी थी, उसको रजिस्टर दो में अब तक अंचल कार्यालय द्वारा न तो घटाया गया है, नहीं मानती देवी के नाम से खाता ही खोला गया है। वावजूद उसे इस इस शर्त के साथ कि उसे तीन गुना पेड़ लगाना है।दो एकड़ जमीन में लगे 92 यूकेलिप्टस पेड़ काटने की अनुमति दी गयी। शुक्रवार तक करीब तीन एकड़ जमीन पर लगे यूकेलिप्टस पेड़ को काटकर राज्य के बाहर भेजा जा चुका है।  क्या कहते हैं डीएफओ इस मामले में लोहरदगा के डीएफओ अरविंद कुमार ने बताया कि मानती देवी के जमीन पर लगे 92 पेड़ काटने की अनुमति दी गई थी। डीएफओ ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के बाद पेड़ काटने से 25 अक्टूबर को ही मना कर दिया गया था। अगर कोई व्यक्ति जीएम लैंड में लगे पेड़ को काट रहा है, तो यह गलत है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि शनिवार को वह खुद मामले की पड़ताल करने के लिए मौके पर जायेंगे। शर्त के मुताबिक 20-20 पेड़ ही काट कर उसका ट्रांसपोर्टिंग करना था, पर अब तक छह बड़े ट्रक से लड़कियों बाहर भेजी जा चुके हैं।क्या कहते हैं जानकारइधर, विशेषज्ञों का कहना है कि यूकेलिप्टस की मांग ब्रांडेड प्लाई बोर्ड बनाने वाले कंपनियों के यहां अधिक है बिहार और उत्तर प्रदेश में प्लाई बोर्ड बनाने वाली कंपनियां इसे पांच रुपए किलो के दर से खरीद रही है। मोटा बोटा को चीर कर पतला-पतला बिनियर बनाया जाता है। इसके बाद वॉटरप्रूफ प्लाईवुड में यूकेलिप्टस की लकडियों का उपयोग किया जाता है। बड़ी बात यह है कि इस लकड़ी में घून नहीं लगता है।ग्रामीणों ने बताया कि यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटने के सरकारी आदेश के बाद लोहरदगा में सफेदपोशों और लकड़ी माफियाओं  की चांदी हो गयी। सत्तासीन दलों से जुड़े  प्रभावशाली लोग भी पूरी तरह सक्रिय हो गये। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभागीय रवैया  से भी लोग नजर है। आये दिन युकेलिप्टस के पेड़ों की आड़ में कई दूसरी प्रजाति के पेड़ भी काट डाले गये।ताजा मामला कुडू थाना क्षेत्र के कुंदगाड़ा गांव का है जहां बंदोबस्ती की जमीन जो अनाबाद बिहार सरकार के खाते की है, पर लगे यूकिलिप्टस के हरे पेड़ों का कटान धड़ल्ले से किया जा रहा है। आश्चर्यजनक पहलू  यह है कि इसकी जानकारी वन समिति के अध्यक्ष- सचिव को तो क्या वहां के गार्ड तक को नहीं दी गयी। पेड़ काटते देख मौके पर पहुंचे गार्ड नितिन टोप्पो ने जब पेड़ काटने का आदेश मांगा तो वन विभाग के बड़े अफसरों से बात करने को कह दिया।  हर दिन बेवकूफ होकर पेड़ों के काटने और ट्रांसपोर्टिंग का सिलसिला चला रहा। पूर्व प्रमुख परिखा मुंडा के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने पेड़ काट रहे लोगों को बिना आदेश दिखाए पेड़ नहीं काटने की हिदायत देते हुए बैरंग लौटा दिया। जब पेड़ काटने वालों के पास विभाग का आदेश था, तब दिखाया क्यों नहीं गया। क्या वन तस्कर और वन कर्मियों का गठजोड़ इतना मजबूत है कि वो बेखौफ होकर अपना काम कर रहे है। निष्पक्ष जांच होने पर के तथ्य सामने आयेंगे।  निष्पक्ष जांच हुई तो कई लोग होंगे बेनकाब : लाल दिगंबर एक ओर तो प्रशासन पर्यावरण सरंक्षण करने के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर हरियाली महोत्सव मनाता है। लाखों पौधे लगाने के संकल्प लिए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर धड़ल्ले से वनों का सत्यानाश किया जा रहा है। वन समिति के सदस्य लाल दिगंबर नाथ शाहदेव ने बताया कि वन कर्मचारियों की मिलीभगत से आगे रहकर जंगल के हरे-भरे पेड़ कटवाये जा रहे हैं। इससे हमारे क्षेत्र का घना जंगल अब मैदान नजर आ रहा है। किसी का ध्यान इस ओर नहीं जाये इसलिए जब पूरा क्षेत्र दुर्गा पूजा मना रहा था। तब माफियाओं ने सैंकड़ों पेड़ काट डाले। इसकी शिकायत हम लोगों ने वन विभाग के बड़े अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई की बात तो दूर हमें ही पाठ पढ़ाया जाने लगा। उन्होंने इसकी जांच की मांग करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच हुई तो वन तस्करी के खेल में बहुत लोग बेनकाब होंगे। ढाई लाख से ऊपर के पेड़ों की कटाई के लिए टेंडर का है प्रावधान बताया जाता है कि ढाई लाख तक के पेड़ की तो साधारण आदेश से कटाई की जा सकती है,परंतु इससे ऊपर की राशि होने पर उसका टेंडर निकाले जाने का प्रवधान है। लेकिन यहा ऐसा कुछ नहीं हुआ है। पेड़ काटने की अनुमति वन विभाग की तरफ से दी जाती है। नियमत: पेड़ों की मोटाई के आधार पर यह मंजूरी होती है। यदि इमारती लकड़ी है, तो उसके परिवहन के लिए टीपी विभाग जारी करता है। इन सब के अलावा एक पेड़ को काटने के स्थान पर तीन पौधे लगाने का प्रावधान है। ग्रामीणों का कहना है कि रासूखदार लोग लकड़ी के अवैध धंधे को विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर दमदारी से अपने लोगों से चला रहे हैं। वन विभाग के पास आम आदमी के लिए कई शख्त नियम वन विभाग से  एक खतरनाक पेड़ की शाखा को काटने की मंजूरी लेने में महीनों या साल लग जाते हैं। माफियाओं के अलावा पेड़ काटने या उसे गिराने से संबंधित आवेदन को एक दर्जन से अधिक साहब से क्लियर कराना होता है और अगर आपत्तियां होती हैं, तो इसमें वर्षो भी लग जाते हैं। जानकारों की माने तो आवेदन मिलने पर पहले उन पेड़ों की तस्वीरों के साथ रिपोर्ट तैयार की जाती है। फिर क्षेत्र का दौरा करने के बाद पेड़ की स्थिति का निरीक्षण किया जाता है। और अधिकारियों से फील्ड निरीक्षण कराने में महीनों लग जाते हैं। लेकिन यहां तो गार्ड तक को खबर नहीं है। क्या कहते हैं कुडू प्रखंड प्रमुख कुडू प्रखंड के पूर्व प्रमुख परीखा मुंडा ने आरोप लगाया है कि वन प्रमंडल अधिकारी लोहरदगा ने मानती देवी  पति स्व बिल्टू भुइयां ग्राम कुंदगडा के आवेदन पर खाता नंबर 80 प्लॉट नंबर 40 रकवा दो एकड़ भूमि में अवस्थित 92 यूकेलिप्टस पेड़ 20-20 कर काटने और इसके जगह पर दूसरा 300 पौधा आरोपित करने का परमिशन 19 अक्टूबर को दिया है। लेकिन लकड़ी माफियाओं ने वन विभाग की मिली भगत से वन विभाग बिहार सरकार हल्का नंबर दो, मौजा 10 जिसका क्षेत्रफल 20 एकड़ 10 डिसमिल जमीन में लगे यूकेलिप्टस का पेड़ धड़ले से काट रहे हैं।शुक्रवार को  भी ग्रामीणों ने विरोध किया लेकिन वन तस्कर दादागिरी में काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी भूमि का पेड़ काटता है तो वन विभाग इस पेड़ का नीलामी कराकर बचेगा। जिसका राजस्व सरकार को मिलेगा। लेकिन तस्करों ने पेड़ काटकर और बेचकर अपनी जेब गरम कर सरकारी राजस्व का चूना लगा रहे है। उन्होंने इस मामले को लेकर डीसी से लेकर सरकार तक जाने की बात कही है। और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पलामू : कुएं में मिला पांच वर्षीय बच्चे का शव
Published / 2023-10-27 18:00:32
पलामू : कुएं में मिला पांच वर्षीय बच्चे का शव

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले में एक पांच वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद हुआ है, जिससे पूरे इलाके में खलबली मच गयी है। घटना पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सूंठा गांव का है। बताया जाता है कि अकबर अंसारी के पुत्र जुनैद आलम (5) की कुएं में डूबने से मौत हो गयी है। सूत्रों के अनुसार कल शाम पांच बजे से जुनैद लापता था। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद खोजबीन शुरू हुई। किशनपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया या वह खुद ही गिर गया, यह कहना अभी मुश्किल है। खोजबीन की जा रही है, उसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी जानकारी दी जा सकती है।

झारखंड : अगले 28 दिनों तक गहरा सकता बिजली संकट
Published / 2023-10-27 17:59:26
झारखंड : अगले 28 दिनों तक गहरा सकता बिजली संकट

कोडरमा थर्मल पावर प्लांट का एक यूनिट शुक्रवार से रहेगा बंदटीम एबीएन, रांची। झारखंड के लोगों को बिजली का संकट झेलना पड़ सकता है। मेंटेनेंस के को लेकर कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के एक यूनिट से बिजली उत्पादन शुक्रवार रात से बंद हो जायेगा। जिसके बाद 28 दिनों तक कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के यूनिट नंबर 2 से बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप हो जायेगा। इस दौरान प्लांट के एक यूनिट का मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा। कोडरमा पावर प्लांट के एक यूनिट से बिजली उत्पादन बंद होने से डीवीसी के कमांड एरिया कोडरमा समेत गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, चतरा आदि इलाकों में बिजली कटौती बढ़ सकती है। लोगों को 28 दिनों तक पावर संकट झेलना पड़ सकता है। गौरतलब है कि कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के दो यूनिट से 500-500 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। जहां एक यूनिट के बंद होने से 1000 मेगावाट क्षमता वाले कोडरमा थर्मल पावर प्लांट से महज 500 मेगावाट बिजली उत्पादित की जायेगी। इस प्लांट से उत्पादित 1000 मेगावाट में 650 मेगावाट पावर सप्लाई झारखंड के विभिन्न जिलों में किया जाता है। कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के परियोजना प्रधान और मुख्य अभियंता दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि एक यूनिट के बंद होने के बाद 28 दिनों तक बिजली आपूर्ति का सामंजस्य बनाए रखने का इंतजाम किया जा रहा है।  इसके लिए डीवीसी के दूसरे पावर प्लांट से इन कमांड एरिया में अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की जायेगी। इसके अलावा लोगों को कम से कम बिजली संकट झेलना पड़े इसके लिए व्यापक रणनीति बनायी जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 123,244