Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
सरकार पर विपक्ष के आरोपों पर सत्ता पक्ष के विधायक लगा रहे मुहर : प्रतुल शाहदेव
Published / 2023-10-31 20:09:06
सरकार पर विपक्ष के आरोपों पर सत्ता पक्ष के विधायक लगा रहे मुहर : प्रतुल शाहदेव

विपक्ष के बाद सत्ताधारी दल के विधायक भी हेमंत सरकार को भ्रष्ट व दलालों से घिरा हुआ बता रहेटीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है कि विपक्ष के बाद अब तो सत्ताधारी दल के विधायक भी उनकी सरकार को भ्रष्ट और दलालों से घिरा हुआ बता रहे हैं। शाहदेव ने कहा कि झामुमो के विधायक लोबिन हेंब्रम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर युवाओं के सपनों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थानीयता के नाम पर उन्होंने अर्जुन मुंडा की सरकार से समर्थन वापस लिया था, लेकिन 4 वर्ष तक झुनझुना बजाते रहे।उन्होंने कहा कि लोबीन हेंब्रम का यह कहना बिल्कुल जायज है कि यह सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। इससे पहले भी झामुमो की वरिष्ठ विधायिका सीता सोरेन अपनी सरकार के कार्यकाल में ही संथाल परगना में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में अवैध खनन के रैकेट चलाने का आरोप लगा चुकी है।शाहदेव ने कहा जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, जनता के साथ-साथ अब सत्ताधारी दल के विधायकों को भी पता चल रहा है कि इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी और पूरी झारखंड मुक्ति मोर्चा का लोबिन हेंब्रम के आरोपों पर मौन धारण कर लेना सारी सच्चाई बयां कर रहा है।

लोहरदगा एसपी की कार्रवाई से बाइक चोर गिरोहों में मची खलबली
Published / 2023-10-31 20:08:15
लोहरदगा एसपी की कार्रवाई से बाइक चोर गिरोहों में मची खलबली

बाइक चोर गिरोह का लोहरदगा पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की 9 मोटरसाइकिल समेत दो को दबोचा टीम एबीएन, लोहरदगा। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। एसपी हरिश बिन जमां को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गयी। जिसमें पुलिस को चोरी की नौ बाइक समेत दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं एक अपराधी फरार होने में कामयाब रहा। काफी दिनों से बाइक चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। मिल रही सूचना के बाद लोहरदगा सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव में छापेमारी की। जहां उसे सफलता हाथ लगी।

एसआर डीएवी पुंदाग में स्वास्थ्य, कल्याण सह स्वच्छता अभियान
Published / 2023-10-31 20:02:52
एसआर डीएवी पुंदाग में स्वास्थ्य, कल्याण सह स्वच्छता अभियान

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में सीबीएसई द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में स्वास्थ्य, कल्याण सह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत  ड्राइंग, पेंटिंग तथा क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। साथ ही स्वच्छता का संदेश देने हेतु विद्यार्थियों ने साइकिल रैली निकाली। इंटर हाउस प्रश्नोत्तरी में दयानंद हाउस ने प्रथम, हंसराज हाउस ने द्वितीय तथा विवेकानंद हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठ से अष्टम् तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने सीबीएसई के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना नितांत आवश्यक है। यह समय की मांग भी है। इसी से हम स्वच्छ तथा स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं।

झुमरी तिलैया : छात्रों के मनोभाव समझने के गुर सीखे शिक्षक
Published / 2023-10-30 22:11:55
झुमरी तिलैया : छात्रों के मनोभाव समझने के गुर सीखे शिक्षक

रुचि के अनुरूप बेहतर शिक्षा देने में मिलेगी मदद टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कोडरमा प्रखंड के डैश संस्थान में  बच्चों में जीवन कौशल विकास को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में अध्यननरत छात्र छात्राओं के मनोभाव को समझकर उसके अनुरूप पढ़ने का गुर की जानकारी उपस्थित शिक्षकों को दी गयी। इस तरह का प्रशिक्षण जिले में पहली बार आयोजित किया गया।  इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वर्ग कक्षा के दौरान छात्रों के रुचि को समझते हुए सुगमता से उसके अनुरूप उन्हे ढालना है। प्रशिक्षणोपरांत प्रशिक्षित शिक्षक छात्रों की रुचि के अनुरूप शिक्षा दिलाने के हेतु अभिभावकों को प्रेरित करेंगे और इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को देंगे। किशोर और किशोरियों के मन में उठ रहे संवेदनाओं के प्रति शिक्षकों को सजग रहने तथा उनके निदान ढूंढ़ने के गुर भी सिखाये गये। पुरुष प्रधान देश में फैली गलत भ्रांति को दूर करते हुए लैंगिक समानता लाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होगा, प्रशिक्षण में कहा गया जहां भारी कार्यों एवं सुगम कार्यों के बीच पुरुष और महिला के कार्यों की संज्ञा दी जाती है उस कुंठा को तोड़ते हुए छात्र और छात्राओं के बीच समानता का अधिकार देते हुए हर क्षेत्र में छात्राओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने को उपस्थित शिक्षकों को बताया गया। ठीक दूसरी तरफ शिक्षकों को किशोर छात्र छात्राओं के समाज में फैले विज्ञापन से आकर्षित होकर अपने जीवनशैली को प्रभावित कर रहे है ऐसे में उन्हें दिखावटी जीवन से हटकर अपने स्वाभाविक जीवन शैली में अग्रसर करने के साथ ही अन्य लोग जैसे गोरा काला, नाटा लंबा, आकार प्रकार से प्रभावित होकर चिढ़ाना या उनकी उपेक्षा करने आदि मिथक से ऊपर उठकर एक स्वस्थ जीवनशैली का बच्चों में शिक्षक निर्माण करें।नयी शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों को ढालने की कोशिश प्रशिक्षण का फीडबैक अच्छा मिला इस प्रशिक्षण को दो समूह में बांटा गया, जिसमें 32 और 61 शिक्षकों ने तीन तीन दिन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान नयी शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों को ढालने के कोशिश की गयी।पाठ्यक्रम में जोड़े जाएंगे स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम शिक्षा विभाग के प्राप्त निर्देश के बाद छात्रों के रुचि के अनुरूप उन्हें विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। छात्र अपने रुचि के अनुरूप  उच्च शिक्षा में अपना नामांकन करा सकेंगे। ऐसा होने पर अभिभावकों का दबाव कम होगा। स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम को भी इसमें शामिल किया जायेगा। विशेषज्ञ की भूमिका में पूर्व छात्रों को भी शामिल किया जायेगा।    नयी शिक्षा नीति को आत्मसात करने के लिए प्रशिक्षण कारगर साबित होगा मास्टर ट्रेनर सुधा शर्मा एवं मिथिलेश कुमार शर्मा ने बताया की प्रशिक्षण प्राप्त सभी शिक्षकों के लिए यह प्रशिक्षण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नए और पुराने शिक्षकों के लिए नयी शिक्षा नीति को आत्मसात करने के लिए यह प्रशिक्षण कारगर साबित होगा। मौके पर कस्तूरबा विद्यालय की बेबी कुमारी, शीला कुमारी, गुंजन कुमारी, प्रशिक्षा मिंज, विनिता घोषले, शकुंतला कुमारी, वीणा सिंह, रूणु कुमारी, रिंकी कुमारी, गुंजन कुमारी, शशि पंडित, नारायण रजक, राम कुमार, विनोद यादव, शशि भूषण पंडित, रामप्रवेश राम तथा जितेंद्र कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद हुए।

लोहरदगा : बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Published / 2023-10-30 22:10:13
लोहरदगा : बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

चोरी का पांच बाइक जूरिया व मांडर से बरामद  टीम एबीएन, लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करते हुए नौ बाइक बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की लोहरदगा थाना क्षेत्र के जुरिया निवासी हनीफ अंसारी के पुत्र किताबुल अंसारी बाइक चोरी कर बाहर ले जा कर बेचता है, जो अपने घर में चोरी का कुछ बाइक रखे हुए है।इसी सूचना पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लोहरदगा अनिल उरांव के नेतृत्व में लोहरदगा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया था। जिनके द्वारा जुरिया निवासी किताबुल अंसारी के घर में छापामारी कर कुल पांच बाइक बरामद किया गया है। साथ ही किताबुल अंसारी के बताए अनुसार इनके साथी रांची जिले के माण्डर थाना क्षेत्र के फुसरा टांड़ निवासी सनीफ अंसारी के पुत्र इरफान अंसारी के घर में भी छापामारी दल द्वारा छापामारी कर चार मोटरसाइकिल अलग-अलग स्थानों से चोरी किया हुआ बरामद किया गया है। बरामद सभी मोटरसाईकिल हिरो होंडा कंपनी के ग्लैमर, स्पलेंडर, पैसन प्रो तथा बबाज कंपनी का सीडी डिल्कस, पल्सर एवं अपाची है। छापामारी दल द्वारा लोहरदगा शहरी क्षेत्र में घटित पूर्व के वाहन चोरी की घटनाओं में भाामिल चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी  फुटेज लिया गया था जिसमें फरार सनीफ अंसारी की पहचान पूर्व की घटनाओं में शामिल के रूप में किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसफान अंसारी के घर से घटना के समय इस्तेमाल किया गया पहना हुआ कपड़ा बरामद किया गया है। चोरी के मोटरसाईकिल उक्त दोनों व्यक्तियों घर से बरामद होने के आधार पर दोनों को थाना प्रभारी लोहरदगा थाना के द्वारा गिरफ्तार करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दोनों का अपराध स्वीकृत बयान लिया गया है जिन्होनें चोरी के घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। सनीफ अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। छापामारी के क्रम में  ब्लु रंग का ग्लैमर रजि0 JH08J-8684, काला रंग का स्पलेण्डर NXG रजि0 DL8SNA- 7521,काला ब्लु रंग का क्म् स्कुटी रजि0 JHOSE-2282 04. सफेद रंग का अपाची रजि0 JH01AT-6607 05. काला रंग का पैसन प्रो रजि0 JH08C-7033 06. काला रंग का हिरो स्पलेण्डर रजि0 JHO1EE-4239 07. काला रंग का स्पलेण्डर प्रो रजि0 JHO1CB-2451 08. काला रंग का सीडी डिलक्स रजि0 JHO1CB- 4251,काला रंग का पल्सर रजि0 JH08B-0121 के अलावे फरार अभियुक्त सनीफ अंसारी ग्राम फुसरा टांड़ थाना मांडर का पूर्व के घटना को कारित करने के दौरान पहने हुए वस्त्र (सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सत्यापित बरामद किया है।छापेमारी दल में पुनि सह थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुअनि हरिऔध करमाली लोहरदगा थाना, पुअनि सुरज प्रसाद लोहरदगा थाना, पुअनि संतोश कुमार यादव लोहरदगा थाना, पुअनि संजय कुमार लोहरदगा थाना, सअनि संजय कुमार लोहरदगा थाना, सअनि रविंद्र बैठा लोहरदगा थाना, सअनि भरत रजक लोहरदगा थाना, सअनि रामकुमार टाना भगत लोहरदगा थाना, हवलदार जनेवर सहार शामिल थे।

लोहरदगा : अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त
Published / 2023-10-30 22:08:15
लोहरदगा : अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त

बालू माफिया के विरुद्ध पुलिस ने संयुक्त रूप से किया कारवाई चार ट्रैक्टर जब्त पुलिस कप्तान के निर्देश पर थाना प्रभारी शस्त्रबल के साथ चलाया छापेमारी अभियान टीम एबीएन, लोहरदगा। अवैध बालू खनन के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई के दौरान सेन्हा थाना क्षेत्र के अलग अलग पथ से अहले सुबह चार ट्रैक्टर हुआ जब्त। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के मेढ़ो एकागुड़ी पथ एवं डाडू पथ से अवैध बालू लोडेड ट्रैक्टर के परिवहन पर पुलिस कप्तान हरिस बिन जमा के आदेशनुसार थाना प्रभारी अभिनव कुमार दलबल के साथ अंचलाधिकारी के नेतृत्व में सघन छपेमारी अभियान चलाया। इस निमित सोमवार अहले सुबह अवैध बालू लोडेड चार ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। साथ ही खनन अधिनियम के तहत जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध राजस्व क्षति को लेकर नियम संगत कारवाई हेतु खनन व परिवहन विभाग को सूचनार्थ किया गया। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त ट्रैक्टर मेढो कोयल नदी एवं डांडू कोयल नदी से पुलिस को चकमा देते हुए अवैध बालू खनन जारी है। बताया जाता है कि अवैध बालू चोरी कर सरकारी योजना एवं निजी कार्य हेतु किया जा रहा है। विदित हो कि पंचायत स्तर पर बालू उठाव करने हेतु अंचल को जिला खनन पदाधिकारी द्वारा चलान ग्रेड वन बालू उठाव का आदेश जारी किया गया है। परंतु राजसत्र अवधि समाप्त होने के बावजूद अंचल से आदेश जारी या चालान निर्गत नहीं किया गया। जिसके कारण अवैध बालू का उठाव चोरी छुपे बड़े पैमाने पर जारी है। छापेमारी में अंचलाधिकारी राकेश कुमार तिवारी के संयुक्त अभियान में चार ट्रैक्टर को जब्त कर सेन्हा थाना में सुरक्षित रखा गया है। सेन्हा थाना पुलिस ने एक साथ मेढ़ो एकागुड़ी पथ से तीन ट्रैक्टर तथा डांडू पथ से एक ट्रैक्टर बीना रजिस्ट्रेशन नंबर को जब्त कर सेन्हा थाना परिसर में अग्रतर कारवाई हेतु सुरक्षित रखा गया है। अवैध बालू उठाव पर अंकुश लगाने को लेकर खनन,अंचल व पुलिस प्रशासन लगतार प्रयास रत है। उसके बावजूद विभाग एवं सरकार की लचर व्यवस्था पर बालू माफिया सक्रिय नजर आ रहें है। वहीं सेन्हा थाना पुलिस द्वारा अवैध बालू के विरुद्ध कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने कहा की अवैध बालू खनन कर परिवहन के दौरान चार ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। साथ ही उन्होंने कहा जिला खनन पदाधिकारी को अग्रतर कार्रवाई के लिऐ भेजा गया है। नियमसंगत कार्रवाई किया जायेगा।

ठेकेदार से हुई पैसों की ठगी, 21 प्रवासी मजदूर पहुंचे श्रम अधिकारी के पास
Published / 2023-10-30 22:06:31
ठेकेदार से हुई पैसों की ठगी, 21 प्रवासी मजदूर पहुंचे श्रम अधिकारी के पास

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले के कैरो एवं कुडू प्रखंड के इक्कीस प्रवासी मजदूर को बंगाल के नवीनगर चमातोला कलीयाचक मालदा बंगाल निवासी मजदूरों का ठेकेदार सेताबुद्दीन अहमद पिता शेराज्जूद्धीन अहमदम गुजरात के कक्ष में अडानी कंपनी में 2सितंबर से 27 सितंबर तक एवं महाराष्ट्र के 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कोल्हापुर केरली  काम किया।12 घंटे की 900 रू राशि कंपनी और ठेकेदार की सहमति से तय हुए। जिसकी राशि 21 मजदूरों 6,24000 हुए जिसकी भुगतान नहीं की गई। मजदूर के द्वारा बार-बार पैसे मांगने पर भी कई प्रकार के बहाने ठेकेदार ने बनाया। मजदूरों से कंपनी के पूछे जाने पर बताया कि ठेकेदार मजदूरों के नाम पैसा उठा लिया है। जिसके पश्चात हो मजदूरों ने किसी प्रकार से अपनी घर वापसी के लिए पैसे इकट्ठे कियेऔर वह वापस घर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद भाजपा  अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग उरांव से अपनी पीड़ा को बताया। तब बजरंग उरांव के नेतृत्व में जिला श्रमिक अधीक्षक दिनेश भगत से मिलकर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई और मजदूरी राशि दिलाने की मांग की। बजरंग ने कहा कि झारखंड प्रवासी मजदूरों के साथ होने वाले घटना हेमंत सरकार के सत्ता में आने के बाद आम हो गया है। क्योंकि अन्य राज्यों के कंपनियों और ठेकेदार को पता झारखंड में रोजगार रहा नहीं। किसान भी मजबूर है। वह मजबूरी में हमारे कार्य ही करेंगे, चाहे शोषण ही क्यों न हो। परंतु हमारा झारखंड की सरकार चेंज की नींद सो रही है उन्हें शुरू से ही झारखंड के गरीब किसान अनुसूचित जाति, जनजाति से कोई खास दिलचस्पी नहीं रही है। सभी जगह केवल शोषण हो रहा है। लोगों की सुरक्षा स्वयं की जिम्मेवारी बन चुकी है। आज झारखंड में प्रतिदिन हजारों हजार की संख्या राज्य से बाहर जा रहे हैं। उसमें हमारे लोहरदगा से भारी संख्या जा रही है। परंतु राज्य की पूरी सिस्टम भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के आगे कुछ देख नहीं पा रहा है। हम गरीब इर्द गिर्द भाग रहे हैं जिसके फल स्वरूप शोषण का शिकार हो रहे है।

लोहरदगा : पुलिस लाइन में दिवंगत हवलदार को दी गयी श्रद्धांजलि
Published / 2023-10-30 22:04:05
लोहरदगा : पुलिस लाइन में दिवंगत हवलदार को दी गयी श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण के अंगरक्षक मरियानुस किंडो की आज सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। न्यू पुलिस लाइन में जिला पुलिस की ओर से गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया और पदाधिकारियों व सहकर्मियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर उपायुक्त ने मृतक के परिवार को दाह-संस्कार की राशि चेक के माध्यम से दिया। उसके बाद मृतक के अंतिम संस्कार के लिए शव को गुमला जिला के लुदगो ग्राम भेजा गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस बल के सदस्य शामिल थे।

लोहरदगा : दिवंगत हवलदार को दी गयी श्रद्धांजलि
Published / 2023-10-30 22:03:31
लोहरदगा : दिवंगत हवलदार को दी गयी श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण के अंगरक्षक हवलदार मरियानुस किंडो का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर सोमवार को समाहरणालय परिसर में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गयी। शोक सभा मे सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी व विभिन्न कार्यालयों के कर्मीगण उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,982