टीम एबीएन, रांची। रखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने सिमडेगा के प्रखंडों का दौरा कर मजदूरों से मुलाकात की। बोलबा, कुरडेग, केरसई और ठेठाईटांगर क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों ने संवेदक द्वारा कम मजदूरी देने की शिकायत की।राजेश सिंह ने मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष दीपक लकड़ा को निर्देश दिया कि क्षेत्र का भ्रमण कर मजदूरों की समस्याओं से प्रदेश समिति को अवगत करायें। मजदूरों को बताया गया कि 26 नवंबर को दिन के 11 बजे से बुद्धाधार शंख नदी केरसई में मजदूरों का सम्मेलन होगा।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी दो से 10 नवंबर तक छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगे। वह दो से सात नवंबर तक छत्तीसगढ़ में प्रचार करेंगे। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग सात नवंबर को है। भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने यह जानकारी दी।
मेदिनीनगर शहर के नजदीक रानी ताल डैम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने से शहर वासियों को मिलेगा बेहतर पिकनिक स्पॉट : आयुक्त एबीएन न्यूज नेटवर्क, चैनपुर/ मेदिनीनगर, (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल ने चैनपुर प्रखंड अंतर्गत रानी ताल डैम की प्राकृतिक सौंदर्य की अनुपम छटा की प्रशंसा की। आयुक्त ने कहा कि मेदिनीनगर शहर के नजदीक रानी ताल डैम को पर्यटक स्थल के ग्रुप में विकसित होने से शहरवासियों को बेहतर पिकनिक स्पॉट मिलेगा। वे आज रानी ताल डैम पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि पर्यटकों को इतनी सुंदर जगह का लुत्फ उठाना चाहिए।रानी ताल डैम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किये जाने को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसे विकसित होने एवं पर्यटकीय सुविधा के विस्तार से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। स्थानीय लोग सबल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि डैम आने वाली सड़क को भी दुरुस्त किया जायेगा, पर्यटकों को यहां आने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के जिलों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार पर्यटन संवर्धन पर कार्य कर रही है। पर्यटन स्थलों पर पर्यटकीय सुविधा एवं अन्य जन सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को फायदा होगा।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता के बीच बने पर्यटक स्थल आन पर पर्यटक पहुंचने के लिए उत्साहित एवं रोमांचित रहते हैं। पर्यटक स्थल विकसित होने से स्थानीय खान-पान एवं उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटक स्थलों पर स्थानीय युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। इससे स्थल की एतिहासिक पृष्ठभूमि को जानने में मदद मिलेगी।
अपने पति के दीर्घायु होने का मांगा आशीर्वादटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। जिले भर में करवा चौथ का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की। बता दें कि हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को होता है। महिलाएं शुभ मुहूर्त में पूजा करती हैं और फिर रात में चांद को देख अपना व्रत खोलती हैं।करवा चौथ में व्रत कथा सुनना और चांद को अर्घ्य देना जरूरी माना गया है। आपको बता दें कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ का पूजा करते समय काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। सबसे पहले व्रत के दिन पूजा वाले स्थान को साफ करना और सजाना होता है, फिर उसके बाद पूजा स्थान पर भगवान शिव, पार्वती और गणेश की प्रतिमा स्थापित करना होता है। इसके साथ ही पूजा स्थान पर दीया जलाना होता है। उसके बाद देवताओं को जल, फूल और फल अर्पित करना होता है। पूजा करते समय करवा चौथ कथा का जाप करना, उसके बाद देवी-देवताओं की आरती करना। इसके बाद देवताओं को सिंदूर और कुमकुम चढ़ाना और अंत में करवा चौथ कर रही महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए प्रार्थना करती है और रात में चंद्र दर्शन कर पूजा की समाप्ति होती है।
जेजे कॉलेज में कॉमर्स के प्राध्यापक हैं डॉ दीपकटीम एबीएन, कोडरमा। बैंगलूरू के इंडियन सोसल इंस्टीट्यूट बेलसन रोड में हुए अंतरराष्ट्रीय सेमिनार सह अंतरराष्ट्रीय अवार्ड समारोह में जेजे कॉलेज के कॉमर्स के प्राध्यापक डॉ दीपक कुमार को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया। डॉ दीपक ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन गोपाल किरण सेवी संस्था, ग्वालियर ने किया था। उक्त समारोह में हस्तियों ट्रीपल एस की तरफ से अन्तरराष्ट्रीय अवार्ड सम्मान दिया गया। उनमें झारखंड के डॉ दीपक कुमार के नाम है। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सिंह निमराजे ने उन्हें शुभकामनाएं एंव विशेष बधाई दी। डॉ दीपक कुमार को वाणिज्य एवं प्रबंध के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय सिंबल आॅफ नॉलेज डॉ बीआर अंबेडकर अंतराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ दीपक कुमार वाणिज्य एवं प्रबंध विषय के शिक्षक सह लेखक हैं। पटना विश्वविद्यालय, पटना से स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र में साथ ही बैचलर आफ लॉ की उपाधि ली। बाद में इन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दो विषयाणिज्य एवं अर्थशास्त्र में उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वे रांची विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में भी पीएचडी कर रहे हैं।
कई कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चाटीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव और संचालन प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। बैठक में विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने स्कूल की उपलब्धियां को बताया और कहा की इस वर्ष एस ए वन और पीटी टू का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। इस रिजल्ट को और बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक को अपनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ग दशम और 12वीं की खेल घंटी को सब्जेक्ट पीरियड के रूप में तब्दील कर दिया गया है। दिसंबर से विशेष रणनीति के तहत वर्ग 10वीं और 12 वीं की पढ़ाई शुरू होगी, ताकि आने वाली परीक्षा में बच्चे अच्छा कर सके। उन्होंने बताया कि खेल के क्षेत्र में भी बच्चे अच्छा कर रहे हैं। सीबीएसई के द्वारा आयोजित ईस्ट जोन योगा प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए स्कूल के बच्चे डीपीएस धनबाद गये हुए हैं। वहीं अध्यक्ष संतोष यादव ने विद्यालय की उपलब्धियां और छात्रों की क्रियाकलापों को सराहा। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रंजीता कुमारी, रूपा देवी, एमडी आरिफ अंसारी, सुरेंद्र मिस्त्री, राजकुमार वोहरा, एमडी फखरुद्दीन अली, शिक्षक प्रतिनिधि में प्रवीण कुमार, सुभय कुमार, मनोज पांडेय, छात्र प्रतिनिधि अंशिका सिंह के अलावा रूबी वर्मा और अलका सिंह मौजूद थे।
कहा- यह पार्क आप सभी का है एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका/ रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमकावासियों को दुमका- बंदरजोरी जैव-विविधता पार्क की सौगात दी। हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि यह पार्क आप सभी का है। आप सपरिवार यहां नियमित रूप से आते रहें और पूरा मनोरंजन और आनंद लें। लेकिन, स्वच्छता के साथ इसकी खूबसूरती बनी रहे। इसमें पूरा सहयोग करें। आपके सहयोग से ही पार्क का रख-रखाव बेहतर तरीके से संभव हो पाएगा। वहीं मुख्यमंत्री कहा कि इस पार्क में जल्द कई और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने पार्क में बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। मौके पर कृषि मंत्री शबादल, राजमहल सांसद विजय हांसदा, विधायक नलिन सोरेन, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और दुमका जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।
झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में 5132 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशानाटीम एबीएन, रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पलामू के 5132 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। पलामू के मेदिनीनगर स्थित पुलिस लाइन मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। भ्रष्टाचार और जीएसटी के जाल में फंसाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है, लेकिन वे हार मानने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अभी बीजेपी को झारखंड की सत्ता से बेदखल किया है। अब पूरे राज्य से बाहर करने की तैयारी है। पलामू जिले के पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेला कार्यक्रम में मंच पर बैठने की व्यवस्था नहीं होने पर राजद नेताओं ने नाराजगी जाहिर की और विरोध दर्ज कराया। इस दौरान हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जब वे सभास्थल को छोड़कर जाने लगे तो पलामू एसपी ने कुछ नेताओं को मनाकर मंच पर बैठने की व्यवस्था करायी। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता व विधायक बैजनाथ राम समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के चरही थाना क्षेत्र के रेलवे 23 नंबर दलदलिया गांव के पास ट्रेन के चपेट में आने एक महिला और एक पुरुष की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि सात अन्य घायल हो गये। जानकारी के अनुसार आज, 31 अक्टूबर की सुबह लगभग 7 बजे चरही पंचायत के सरबाहा गांव के सात महिला और दो पुरुष ट्रेक्टर से सवार होकर अपने गांव दूधी मिट्टी लाने के लिए रेलवे पटरी पार कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.