तिलैया थाना में मामला दर्जटीम एबीएन, कोडरमा। जिले के करमा मेडिकल कॉलेज का पूर्व में निर्माण कर रही कंपनी सिंपलेक्स प्राइवेट लिमिटेड पर करोड़ों रुपए की ठगी का मामला तिलैया थाना में दर्ज कराया गया है। कंपनी पर साजिश के तहत काम के लिए एग्रीमेंट करने व कार्य करने के बावजूद भुगतान नहीं करने का आरोप पेटी ठेकेदार ने लगाया है। इस संबंध में पेटी कांट्रेक्टर अलूमा टेक्नोलॉजी के प्रवीण मिंज पिता सोमरा उरांव निवासी रेलवे कॉलोनी के पास चुटिया रांची, अनिल यादव पिता वासुदेव यादव निवासी करमा, अजीत बरनवाल निवासी कोडरमा, शंभू बरनवाल निवासी कोडरमा, राहुल कुमार निवासी तिलैया, मोहम्मद जफर व जॉनी आलम निवासी रांची ने शिकायत पुलिस से की है। शिकायत के आधार पर तिलैया पुलिस ने थाना कांड संख्या 262/23 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार थाना को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सिंपलेक्स प्राइवेट लिमिटेड को मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य का टेंडर मिला था। सरकारी एजेंसी से किये गये करार के अनुसार इसकी अवधि नियमानुसार 7 जनवरी 2022 को समाप्त हो गयी थी। इसके बावजूद झांसा में रख उन सभी से कार्य के बदले 10 जनवरी 2022 की तारीख में कंपनी ने एग्रीमेंट किया। एग्रीमेंट के बाद हम लोगों ने करोड़ों रुपए का काम किया। इस बीच कंपनी डिबार हो गई। हम लोगों को पता चला कि कंपनी ने संबंधित एजेंसी से करार खत्म होने के बाद हम लोगों से एग्रीमेंट किया था। हम लोगों ने करीब 5 करोड़ 62 लाख रुपए का कार्य मेडिकल कॉलेज के लिए किया है। वही आवेदन में साजिश के तहत झांसा देकर इतने रुपए ठगी का आरोप कंपनी के आठ अधिकारियों पर लगाया गया है। दर्ज मामले में सिंपलेक्स कंपनी के राजीव मुद्रा, अजय सिंह, प्रशांत विश्वास, गोपाल बेरा, देवव्रत चटर्जी, विकास पांडेय, संजीव कुंडू व गौतम गोप को आरोपी बनाया गया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 2 नवंबर से छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार में जुट गये हैं। मरांडी ने आज कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता विकास विरोधी है। कांग्रेस को जनता की सेवा, गांव, गरीब, किसान की सेवा से कोई मतलब नहीं। कांग्रेस पार्टी आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के नाम पर वोट लेना जानती है। उन्होंने कहा कि देश में लगभग 60 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने सत्ता संभाली, लेकिन अलग छत्तीसगढ़ राज्य यह अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने ही दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में हम केवल प्रत्याशी को वोट देकर अपना विधायक ही नहीं चुनते बल्कि अपना भविष्य भी निर्धारित करते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने दैनिक जीवन में उपयोग की वस्तु चाहे कपड़ा हो या अनाज हो या सब्जी ही क्यों नहीं पूरा जांच परख कर लेते हैं फिर अपना जन प्रतिनिधि हम सब क्यों ऐसे ही चुने। हमें उसकी भी जांच करनी चाहिए। कौन जनप्रतिनिधि राज्य का, देश का और अपने क्षेत्र का समुचित विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों का रिकॉर्ड विकास और केवल विकास है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी को जीतकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की मजबूत सरकार बनायें। मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी, गांव, गरीब, किसान को समर्पित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा की सरकार प्रदेश में भी जरूरी है। भाजपा तुष्टिकरण में नहीं बल्कि सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है।
लोन लेकर व्यवसाय शुरू कर सकते हैं लोग : विमलकांतटीम एबीएन, कोडरमा। बैंक आफ इंडिया द्वारा 4 नवंबर को शिव वाटिका, में एमएसएमई महा हंगामा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक विमल कांत झा ने बताया कि इसमें वैसे सभी ग्राहकों को आमंत्रित किया जा रहा है, जो किसी भी प्रकार का ऋण लेना चाहते हैं। नये व्यवसाय को शुरू करने के लिए या जिनका पहले से ऋण चल रहा है और उसको बढ़ाना चाहते हो। इस कार्यक्रम में बैंक आफ इंडिया की 20 शाखाएं भाग लेगी। ऋण लेने हेतु इच्छुक सभी लोग इस एमएसएमई महा हंगामा ऋण शिविर में 4 नवंबर को प्रात: 9 बजे शिव वाटिका झुमरी तिलैया में पहुंच जायें। वहां पर व्यवसाय हेतु इच्छुक सभी व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन या नामांकन किया जायेगा। उस दिन वहां कोडरमा जिले के बैंक आफ इंडिया के सभी शाखा प्रबंधक भी उपस्थित रहेंगे, जो कि अपनी-अपनी शाखा से ऋण लेने हेतु इच्छुक व्यक्तियों से प्रारंभिक मुलाकात कर लेंगे। उसके पश्चात उनके लोन लेने की प्रक्रिया को उसी समय से प्रारंभ कर दिया जायेगा। अग्रणी जिला प्रबंधक श्रीनिवास कुमार ने कहा कि इस प्रकार के एमएसएमई महा हंगामा ऋण शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ऐसे सभी व्यक्तियों को बैंक के द्वारा समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का है, जिसके तहत वह अपना जीवन यापन सुचारू रूप से संपन्न कर सके एवं गांव देहात के महाजनों या सूदखोरों के चंगुल से मुक्ति प्राप्त कर सकें।बैंकिंग में इस प्रकार का अनूठा पहला बैंक आफ इंडिया द्वारा झारखंड राज्य में कोडरमा जिला से प्रारंभ किया जा रहा है, जिसे अन्य जिले में भी आने वाले समय में लागू किया जायेगा। इस एमएसएमई महा हंगामा ऋण मेला में झारखंड राज्य स्तरीय बैंकर समिति बैंक आफ इंडिया राष्ट्रीय बैंकिंग समूह झारखंड के महाप्रबंधक मनोज कुमार, उप महाप्रबंधक गोपाल कृष्ण, अनिल जाधव, हजारीबाग आंचलिक कार्यालय से आंचलिक प्रबंधक वीवी किशोर, उप आंचलिक प्रबंधक भूपेंद्र नारायण एवं ऋण विभाग के प्रमुख उपस्थित रहेंगे।
टीम एबीएन, जारी। थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी बसंत रौतिया (40) का लावा नदी में डूबने से मौत हो गयी। भाई अनिल रौतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई सुबह बादाम उखाड़ने का काम किया। उसके बाद लावा नदी में नहाने जा रहे हैं कह कर साबून ले कर निकल गया। लगभग शाम 4 से 5 बजे ग्रामीणों ने जानकारी दिया कि उसका भाई बसंत रौतिया लावा नदी में डूब गया है। जिसको देखने के लिए मैं गया तो देखा कि मेरा भाई की लावा नदी में डूब कर मौत हो गया है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने जारी थाना पुलिस को दी। वहीं सूचना पाकर पुअनि देवानंद राणा, पुअनि अंकु कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने में कब्जे में करते हुए थाना ले गये। समाचार लिखे जाने तक जारी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा था। वहीं मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तमिलनाडु के रहने वाले थे डॉ मदन, जांच में जुटी पुलिसटीम एबीएन, रांची। रिम्स के हॉस्टल नंबर 5 से एक युवक का जला हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान डॉ मदन कुमार के रूप में हुई है। बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची। सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने शव डॉक्टर मदन कुमार के होने की पुष्टि की है। आग लगाने के बाद कूदा युवक वारदात रिम्स के हॉस्टल नंबर 5 की है। इस हॉस्टल में मेडिकल स्टूडेंट रहते हैं। जांच के दौरान हॉस्टल के छत से युवक के कदमों के निशान मिले हैं। निशान को देखने से यह प्रतीत होता है कि आग लगने के बाद युवक हॉस्टल की छत से नीचे कूद गया है, जिसके बाद उसकी मौत हुई है। हॉस्टल की छत पर काफी मात्रा में मोबिल के अंश भी बरामद किए गए हैं। बरियातू पुलिस की टीम मौके पर पहुच छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस की टीम ने हॉस्टल में रहने वाले दूसरे छात्रों से पूछताछ भी की। शव की पहचान फॉरेंसिंक एंड मेडिसिन विभाग के सेकंड इयर के छात्र डॉक्टर मदन कुमार के रूप में हुई है। वो तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाले थे। उसके दोस्तों ने पहचान की है। डॉ। मदन कुमार सुबह से मिसिंग थे, उनका मोबाइल भी रूम में ही था। हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच पुलिस के अनुसार मामला हत्या या आत्महत्या दोनों का हो सकता है। हालांकि हॉस्टल की छत पर जहां मोबिल के अंश पाये गये हैं, वहां मात्र एक युवक का पद चिन्ह मिला है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने खुद पहले अपने शरीर पर मोबिल डाला होगा और आग लगा कर छत से नीचे कूद गया। हालांकि आशंका यह भी जतायी जा रही है कि किसी ने युवक को वहां बुलाकर उसके शरीर में आग लगा दी होगी।
टीम एबीएन, देवघर। जिले में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, बगदाहा पंचायत के जरीडीह गांव में पिकअप व ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी है, जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।जबकि 1 की मौत हो गयी। घायलों को इलाज के लिए ले गया जामताड़ा ले जाया गया। घटना सुबह 9:30 बजे की है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा (लोहरदगा)। प्रखंड के भिठा में एक वृहद किसान सभा इफको लोहरदगा ने की। इस सभा में भिठा, कचमची एवं आसपास के गांव के 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर इफको के प्रबंधक चंदन कुमार ने वर्तमान में खेतों में लग रहे सब्जी मटर एवं आलू की खेती में डीएपी एवं यूरिया खाद के कार्य एवं प्रयोग को बताते हुए कहा कि कैसे इफको द्वारा निर्मित इफको नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया किस प्रकार दानेदार डीएपी एवं यूरिया से बेहतर कार्य करता के बारे मे विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि फास्फोरस की आवश्यकता इन फसलों को अपने प्रारंभिक कायकीय विकास जैसे अनुकरण, जड़ का तेजी से विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में इफको नैनो डीएपी के द्वारा बीजों और कदों का शोधन करने से इन फसलों में समय से एकसाथ जमाव होता है और जड़ों का विकास भी तेजी से होता है। जिस कारण फसल स्वस्थ होते हैं। यह काम किसान नैनो डीएपी के 5 मिली प्रति किलो बीज या कंद से शोधन मात्र से ही पूरा कर सकते हैं। दूसरी बार नैनो डीएपी का प्रयोग किसान फसल के 30 से 35 दिन एवं फूल निकलने के एक सप्ताह पहले 4 मिली प्रति एक लिटर पानी के घोल का स्प्रे करने पर किसानों को अधिक और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के साथ अधिक उत्पादन भी प्राप्त होता है। नैनो डीएपी मिट्टी के जैव रासायनिक एवं भौतिक दशा से अप्रभावी होता है। यही कारण है कि यह लगभग 90% तक फसलों को मिल जाता है जबकि दानेदार डीएपी केवल 20 से 25 % तक ही फसल ले पाते हैं।इस अवसर पर इफको के यू के सिन्हा राज्य विपणन प्रबंधक एवं डीलर आनंद साहू ने भी संबोधित किया एवं उनसे निवेदन किया कि इफको नैनो उर्वरकों के प्रयोग कर मिट्टी और पर्यावरण को नुकसान से बचाते हुए अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं।
फॉरेंसिक टीम कर रही जांचटीम एबीएन, रांची । रिम्स के हॉस्टल नंबर पांच के पीछे युवक के शव की शिनाख्त हो गयी है। वह रिम्स के फॉरेंसिक एंड मेडिसीन डिपार्टमेंट के सेकेंड इयर का स्टूडेंट डॉ मदन कुमार था। साथ ही बताया गया कि वह तमिलनाडु का रहने वाला था। पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव मिलने के बाद मेडिकोज को इसकी जानकारी दी गयी। तब उसके दोस्तों ने ही शव की पहचान डॉ मदन के रूप में की। सुबह में मिला था जला हुआ शव इससे पहले गुरुवार सुबह युवक का जला हुआ शव रिम्स के हॉस्टल नंबर पांच के पास मिला था। शव मिलने के बाद पूरे कैंपस में सनसनी फैल गयी। इसके बाद घटना की जानकारी बरियातू थाना पुलिस को दी गयी। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।फिलहाल सीनियर एसपी मौके पर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ सामने आएगा। फिलहाल जूनियर डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक की टीम भी सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक का शव पूरी तरह से मोबिल में डूबा हुआ था। वहीं हॉस्टल की छत पर भी मोबिल पाया गया है। जिससे कई सवाल उठ रहे है।
नगर आयुक्त ने गांधी उद्यान की व्यवस्थाओं का लिया जायजाटीम एबीएन, मेदिनीनगर (पलामू)। मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने आज मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित गांधी उद्यान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां अवस्थित संसाधनों का जायजा लिया। बेहतर लाइटिंग एवं यहा उपलब्ध मनोरंजक संसाधनों से लोगों को मनोरंजन करते देख खुशी जाहिर की। उन्होंने गांधी उद्यान को बेहतर तरीके से विकसित करने को लेकर निगम की पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही कहा कि सुरक्षित तरीके से उद्यान का निर्माण किया गया है और इसका बेहतर संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि यहां उपलब्ध संसाधनों से भरपूर मनोरंजन करें और संसाधनों को सुरक्षित रखते हुए इसका लाभ उठायें। नगर आयुक्त ने 7-डी थीयेटर में मनोरंजक फिल्म का भी आनंद उठाया। मौके पर उप नगर आयुक्त अनवर हुसैन सहित आलोक माथुर, अरविंद भसीन, सुनील गुप्ता, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.