मंदिर से लौटने के क्रम में घटी घटनाटीम एबीएन, पलामू। पलामू में मंदिर से पूजा कर घर लौटने वाली एक महिला की दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना जिले के छत्तरपुर का है, जहां सिंह बस की चपेट में आने से औरंगाबाद-मेदनीनगर मुख्य पथ पर छत्तरपुर थाना के समीप की महिला की मौत हो गयी। महिला छतरपुर ठाकुरबारी मंदिर से सुबह पूजा करके अपने सास के साथ घर लौट रही थी। उसी दौरान कोरबा से औरंगाबाद के रास्ते डेहरी आन सोन जाने वाली सिंह बस की चपेट में आ गयी, जिससे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गयी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। मृतक महिला का नाम गायत्री देवी है।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी में अपराधियों का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वो बेधड़क दिन के उजाले में आपराधिक घटना को अंजाम देने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। लूट की घटना का ताजा मामला चान्हो का है। यहां नकाबपोश अपराधियों ने हथियार की नोंक पर प्रज्ञा केंद्र से 50 हजार लूट लिये हैं। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। चान्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरसा चौक के पास स्थित प्रज्ञा केंद्र में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की है। इसके संबंध में बताया जा रहा कि शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र से 50 हजार रुपये लूटे लिये। इस घटना को अंजाम के बाद से प्रज्ञा केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों में डर का माहौल है। सूचना मिलने के बाद चान्हो पुलिस मौके पर पहुंचकर मामल की जांच कर रही है।
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर स्कूल के विद्यार्थियों को मौजूदा प्रतियोगिता युग के अनुरूप गुणवत्ता शिक्षा और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के साथ तैयार करना संत अलोयसियस इंटरमीडिएट कॉलेज, सेंट अलोयसियस हाई स्कूल और सेंट अलोयसियस मोंटसरी स्कूल का मूल उद्देश्य है। मोंटफोर्ट सोसाइटी ऑफ सेंट गेब्रियल के ब्रदर्स द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थान सेंट अलोयसियस हाई स्कूल इंटर कॉलेज और मोंटसरी स्कूल इन्हीं अहम बिंदुओं को लेकर अपने छात्रों को शिक्षित करने की दिशा में अग्रसर है उक्त जानकारी सेंट अलोयसियस इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर क्लेमेंट ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में दी।उन्होंने बताया कि बीते वर्ष इंटर कॉलेज की स्थापना अनुमति समाप्त हुई उसके बाद कॉलेज को परमानेंट एफ्लिएशन मिला और इसके साथ ही कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या 14 00 से अधिक हो गई है उन्होंने बताया कि कॉलेज में दी जा रही गुणवत्ता शिक्षा और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के कारण पूरा विश्वास है कि अगले वर्ष तक कॉलेज में छात्राओं की संख्या 2000 से पार कर जायेगी।उन्होंने बताया कि हमारे कॉलेज में छात्रों को सीयूईटी की परीक्षा के अनुरूप जहां शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं वहीं विद्यार्थियों को उन्हें दिशा निर्देश के अनुरूप सभी विषयों में तैयार किया जा रहा है इसके अलावा सभी स्टूडेंट को करियर काउंसलिंग भी दी जा रही है।संत ऑलवेज हाई स्कूल के हेड मास्टर ब्रदर अल्फोंस ने बताया की कोविड के कारण विद्यार्थियों के बीच अध्ययन में थोड़ी बाधा आई जिसमें बहुत से विद्यार्थियों को लगा की पढ़ाई से कोई लाभ नहीं होने वाला है। साथ ही कोविद महामारी के कारण कई शिक्षण संस्थान बंद होने से अनगिनत छात्रों ने पढ़ाई छोड़ दी या फिर छात्रों में अध्ययन के प्रति रुचि कम हो गयी।इसी दौरान नेटवर्किंग के बढ़ते चरण ने छात्रों के बीच एंड्राइड मोबाइल फोन उपलब्ध कराया हालांकि इसका उद्देश्य छात्रों को शिक्षित करना था लेकिन छात्रों ने शिक्षा के बजाय मोबाइल फोन का उपयोग मनोरंजन के लिए किया। नतीजतन पढ़ाई और विषयों से छात्रों की दूरी बढ़ती गई उसे देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से पुणे छात्रों को विषय वार शिक्षा के प्रति उत्तेजित किया है और बताया है कि शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिसके कारण से जिससे व्यक्ति अपने जीवन की समस्याओं का निदान कर सकता है और अपना भला बुरा समझ सकता है।यही नहीं जीवन निर्वाह के लिए शिक्षा अति आवश्यक है ध्यान में रखकर विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के साथ तथा छात्रों के अभिभावकों से के साथ मीटिंग कर कई एक सुझाव संग्रह की और बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में उन्हें विषय वार पढ़ने की व्यवस्था की है साथ ही खास थीम लेकर छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि बच्चे अच्छी तरह पढ़ लिखकर सशक्त हो और शिक्षक समापन के बाद वे आगे की पढ़ाई अच्छे संस्थान से करते हुए सफलता हासिल कर सके।साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने इसी विद्यालय से पास आउट विद्यार्थी द्वारा संचालित ब्लैक मास्टर के संचालक के सहयोग से विद्यालय में कमजोर छात्रों के लिए समूह वर अलग-अलग विशेष क्लास की व्यवस्था की है ताकि वह किसी सब्जेक्ट में कमजोर ना रहे और अच्छे अंकों से परीक्षा में सफलता हासिल कर सके।संत अलोयसियस मोंटफोर्ट मोंटसरी स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जेत्रोम ने बताया की की संत अलोयसियस इंटरमीडिएट, हाई स्कूल और मोंटसरी परिवार संयुक्त रूप से 13 नवंबर को उन मोंटफोर्ट ब्रदर का डायमंड जुबली और सिल्वर जुबली मना रहा है जिन्होंने इस विद्यालय के सफल शैक्षणिक यात्रा को पूरा करने में अपने धर्मसंघी जीवन क के 60 साल और 25 साल के समर्पित सेवा प्रदान की है। इसके अलावा 5 नवंबर को मोंटफोर्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल की ओर से बच्चों के माता-पिता के लिए एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें माता-पिता अपने बच्चों के साथ आर्ट एंड क्राफ्ट तथा पेरेंट्स डांस कंपटीशन में शामिल होकर अपने टैलेंट का परिचय देंगे। कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा ब्रदर माइक ने बताया यह सारे कार्यक्रम बच्चों के पेरेंट्स और विद्यालय प्रबंधन को जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।यही वजह है कि बच्चों के ऑलराउंड डेवलपमेंट के लिए विद्यालय प्रबंधन पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण प्लास्टिक प्रयोग न करने की जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। विक्रम की सफलता के लिए संत संत अलोयसियस इंटरमीडिएट कॉलेज हाई स्कूल तथा मोंटफोर्ट मोंटसरी स्कूल परिवार ने छात्रों के अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा की है।
टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। केंद्र सरकार के द्वारा रेलवे, बिजली सहित सभी सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण तथा बिजली स्मार्ट मीटर लगाये जाने के खिलाफ देशव्यापी सार्वजनिक क्षेत्र बचाओ दिवस के तहत शुक्रवार को कोडरमा रेलवे स्टेशन के दक्षिण गेट पर सीटू और किसान सभा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां हाथों में प्लेकार्ड लिये कार्यकर्ता रेलवे का निजीकरण पर रोक लगाओ, बिजली संशोधन कानून वापस लो, बिजली स्मार्ट मीटर लगाना बंद करो, सार्वजनिक क्षेत्र को कॉरपोरेट के हांथों में देना बंद करो, कर्मचारियों का दमन बंद करो, सभी रिक्त पदों पर अविलंब बहाली करो, कॉरपोरेट का दलाल मोदी सरकार मुर्दाबाद आदि सरकार विरोधी नारे लगाये जा रहे थे।किसान सभा के सह संयोजक परमेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सार्वजनिक उपक्रमों का बहुत बड़ा योगदान है।लेकिन भाजपानीत मोदी सरकार के द्वारा इसे लगातार खत्म किया जा रहा है। देश की करोड़ों जनता का यात्रा का साधन भारतीय रेलवे को भी टुकड़ों में निजीकरण कर रही है। वंदे भारत जैसे ट्रेनों को चलाकर आम आदमी के पहुंच से रेलवे को दूर किया जा रहा है।सार्वजनिक क्षेत्रों को बचाने के लिए कर्मचारी यूनियन लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार अपने चहेते पूंजीपति मित्रों के लिए निजीकरण के रास्ते देश को गिरवी रखने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। निजीकरण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र और सरकारी विभागों पर हमला जारी है, भर्तियों पर रोक लगी हुई है। आउटसोर्सिंग, ठेकाकरण और कैजुअलाइजेशन बड़े पैमाने पर जारी है, श्रम कानूनों को मालिकों के पक्ष में और श्रमिकों के हितों के खिलाफ लेबर कोड में बदला जा रहा है। इसके साथ ही जीवन और जीविका से ध्यान भटकाने के लिए सत्ता में बैठी ताकत द्वारा समाज में सांप्रदायिक जहर फैलाया जा रहा है।झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव असीम सरकार ने कहा कि एक तरफ जनता महंगाई से जुझ रही है, दूसरी तरफ उर्जा क्षेत्र का निजीकरण करने के लिए पहले ही कोरोना काल में काले कृषि कानून के साथ साथ बिजली कानून 2020 संसद से पास करा लिया है। 13 महीने के लंबे किसान आंदोलन के चलते कृषि कानून तो वापस ले लिया, लेकिन बिजली कानून वापस नहीं लिया। बिजली का निजीकरण होने से बिजली मंहगी हो जायेगी और आम आदमी के पहुंच से बाहर हो जायेगी। किसानों की खेती भी महंगा हो जायेगा। क्योंकि कृषि क्षेत्र में बिजली की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्मार्ट मीटर किसानों, छोटे दुकानदारों समेत आमलोगों को अत्याधिक महंगी बिजली खरीदने के लिए मजबूर करेगा।यह मोबाइल रिचार्ज सिस्टम जैसा हो जायेगा यानी जिस समय रिचार्ज खत्म उसी समय अंधेरा हो जायेगा। चन्द्रयान 3 बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली एचईसी बंद होने के कगार पर है, वहां मजदूर कर्मचारी लगातार संघर्षरत है।मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम नागरिकों को एकजुट होना होगा। सभा को बड़ी संख्या में रेल यात्री और आम नागरिकों ने सुना। मांगों से संबन्धित स्मार पत्र राष्ट्रपति के नाम स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया। प्रदर्शन में दिनेश रविदास, भीखारी तुरी, ग्यासुद्दीन अंसारी, सुनील कुमार गुप्ता, रविन्द्र भारती, सुरेंद्र राम, अमित कुमार, अभ्रोज्योति सरकार, अमित कुमार, मनोज कुमार, तनमय, अशोक रजक सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।
हेमंत ने चाइल्ड आटिर्स्ट एग्जिबिशन का किया उद्घाटनटीम एबीएन, रांची। ख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज ऑड्रे हाउस, रांची में 3 नवंबर से 5 नवंबर 2023 तक आयोजित चाइल्ड आर्टिस्ट एग्जिबिशन का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के 24 जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे-बच्चियों द्वारा अर्निंग फॉर लर्निंग थीम पर बनायी गयी पेंटिंग सहित अन्य कलाकृतियों का अवलोकन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन बच्चों द्वारा कैनवास पर उतारी गयी पेंटिंग से काफी प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने बाल कलाकारों द्वारा बनायी गयी कलाकृति को सराहा। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे-बच्चियां काफी उत्साहित और खुश नजर आये। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राज्य में पहली बार 3 नवंबर से 5 नवंबर 2023 तक राज्य के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत बाल कलाकारों द्वारा बनायी गयी कलाकृतियों का प्रदर्शनी आड्रे हाउस मंक लगाया गया है। मौके पर राज्य सभा सांसद महुआ माजी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों से पहुंचे शिक्षक-शिक्षिका, बाल कलाकार सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। गहादा थाना क्षेत्र के मारंगहादा बाजार टांड़ से पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, दो गोली, नकद 1030 रुपये और अन्य सामान बरामद किया है।गिरफ्तार अपराधियों में सालेहातू निवासी रामसाय मुंडा उर्फ चड्डी और महादेव मुंडा शामिल हैं। एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।एसडीपीओ ने बताया कि 15 अक्टूबर को मारंगहादा थाना क्षेत्र के लोटोर गांव में एक साबुन-डिटर्जेंट पाउडर बेचने वाले ऑटो वाले से लूटपाट किया था। उन्होंने दो हजार रुपये नकद और कुछ सामानों को लूट लिया था। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी गांधीनगर के शारीरिक शिक्षक गोविंद झा को उत्तराखंड में आयोजित सीबीएसई नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में टेक्निकल डेलीगेट के पद पर सीबीएसई दिल्ली ने पदस्थापित किया है। यह आर्चरी प्रतियोगिता 6 से 10 नवम्बर तक सोशल बलूनी स्कूल देहरादून उत्तराखंड में आयोजित हो रही है। इस अवसर पर विधालय के प्राचार्य एस के सिन्हा, निराकर आचार्य, कविता मुखर्जी, प्रमोद कुमार सहाय, के नलिनी, सुबोध गुप्ता आदि ने बहुत-बहुत बधाई दी है।
टीम एबीएन, रांची। नारी शक्ति सेना के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश रंजन ने सरकार को शराब निति में संशोधन करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक सरकार द्वारा शराब पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाता है तब तक महिला सुरक्षित नहीं है। शराब एक ऐसी चीज है जिसको पीने के बाद पुरुष हैवानियत पर उतर जाता हैं। देश में ज्यादातर बलात्कार, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं में शराब का बहुत बड़ा भूमिका रहता है। घरेलू हिंसा, मारपीट जैसी घटना में भी शराब का बहुत बड़ा भूमिका रहता हैं। सरकार अपने राजस्व के लिए शराब पर प्रतिबंध नहीं लगती है परंतु इससे आने वाले राजस्व से भी ज्यादा खर्च हमें स्वास्थ्य पर करना पड़ता है और ऐसे लोग जो शराब का सेवन करते हैं। उनकी वजह से घरेलू हिंसा, मारपीट, सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन के साथ-साथ उनका सामाजिक आर्थिक नुकसान भी अत्यधिक होता है। अगर एक कमाने वाला व्यक्ति शराब पीने के कारण मृत्यु हो जाता है तो उसके घर का आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो जाती है। सरकार हर दिन गरीबों के लिए योजना बना रही है परंतु एक ऐसा परिवार जो कि हर दिन कमा के खता हैं वैसा परिवार सिर्फ शराब पीने की वजह से उसके घर की स्थिति खराब हो गई हो ऐसी स्थिति का जिम्मेवार सरकार होता हैं।सरकार इस पर शक्त कानून नहीं ला पा रही है। शराब पीने से क्या-क्या लाभ होता है।अगर इस विषय पर हम लोग चर्चा करें तो शायद हमें नुकसान ही नुकसान नजर आयेगा और ज्यादातर खुशी और दुख दोनों अवसर पर इसका प्रयोग किया जाता है जिसके कारण उनके कार्यक्रम में बाधा भाई उत्पन्न होती ही है साथ ही लड़ाई झगड़ा की भी संभावना बनी हुई रहती है। आज शहर में महिलाएं कार्य करने जाती है पढ़ाई के लिए घर से बाहर निकलती है परंतु जब थोड़ा देर होने लगता है तो घर वालों की चिंता बढ़ जाती है इसका मुख्य कारण होता है रोड पर घूम रहे लोग खासकर वैसे लोग जो नशे में है या कहीं पर बैठकर नशाबाजी –अड्डाबाजी कर रहे होते हैं। सरकार को नशा मुक्ति केंद्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है साथी इस पर कैसे प्रतिबंध लगाया जा सकता है इसके लिए कानून की आवश्यकता है। श्री रंजन ने सरकार से इस पर संशोधन की मांग की हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। जैसा आजकल देखने को मिलता है कि कतरास धनबाद के हर मोड़ पर छोटे बड़े नेताओं के पोस्टर लगे हुए हैं। रोड में बांस का गेट बना कर दुर्गा पूजा काली पूजा छठ पूजा के शुभकामनाएं संदेश नेताओं द्वारा दिया जा रहा है।एक ही साथ तीन बड़े त्योहारों के लिए महीने भर के लिए गेट बनवा दिया गया है। ऐसे सभी नेताओं ने एक बार भी आम पब्लिक के बारे में नहीं सोचा। आज उन सबके झूठे दिखावे के कारण स्कूल बसों को हर बाजार हर मोड़ पर दिक्कत हो रही है, जिसके कारण स्कूल के छोटे छोटे बच्चों को अत्यधिक परेशानी हो रही है।एंबुलेंस भी मरीज को लेकर जाम में फंस रहा है। फुटपाथ पर व्यापार करने वालों को भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पर इस समस्या के बारे में एक बार भी हमारे उपायुक्त महोदय या नगर निगम के किसी अधिकारी ने नहीं सोचा। अगर नेताओं को इतना ही शौक है प्रचार का, तो हर पूजा के एक दिन पहले अपना पोस्टर चमकायें न कि एक महीने पहले से आम जन जीवन को परेशान करें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.