Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की बैठक में लिया गया निर्णय
Published / 2023-11-05 20:44:16
अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की बैठक में लिया गया निर्णय

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी : गोस्वामीटीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ झारखंड  में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने के लिए अब आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है। संघ की आज आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई एक बैठक में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने के एजेंडा पर मुहर लगायी। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ के केंद्रीय महासचिव भरत चंद्र महतो ने राज्य में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, राज्य विधि आयोग का गठन करने, झारखंड राज्य के सभी पंचायतों और वार्डों में न्याय मित्र की नियुक्ति करने, राज्य के अधिवक्ताओं और उनके परिवार के सदस्यों के लिए 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने, नये अधिवक्ताओं को प्रतिमाह पांच हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि देने, पार्टी के सामाजिक न्याय के कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने, कोर्ट फीस में की गयी वृद्धि को वापस लेने, संगठन का विस्तार करने एवं कोष को लेकर प्रस्ताव पेश किया, जिससे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार अधिवक्ताओं को छलने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अधिवक्ता हित में कार्य करना ही नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ इन मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। श्री गोस्वामी ने कहा कि इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को पहले ज्ञापन सौंपने का कार्य किया जायेगा। इसके बाद भी यदि मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ आमरण अनशन करेगा।बैठक में संघ के उपाध्यक्ष दिनेश चैधरी, रेखा वर्मा, सचिव संजित कुमार, संघ के रांची जिला अध्यक्ष अंजित कुमार, सेवानिवृत न्यायिक पदाधिकारी पंकज श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद, निरंजन राम, दीपक कुमार चैहान, सलील, जितेन्द्र प्रसाद, अभिषेक कुमार, वकील महतो, मेल प्रकाश तिर्की, गोपेश्वर सिंह, प्रोमोद कुमार मिश्रा, विजय कुमार गुप्ता, रमेश मणि पाठक, राजेन्द्र महतो, बिपिन बिहारी देवरत्न, गोपेश्वर महतो, मृत्युंजय कुमार, संजय कुमार शास्वत समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

किशोरगंज : कल की घटना के खौफ से स्वत: बंद रही दुकानें
Published / 2023-11-05 20:43:19
किशोरगंज : कल की घटना के खौफ से स्वत: बंद रही दुकानें

मिठाई दुकान के मालिक और कर्मचारी को भीड़ ने किया मारकर घायलटीम एबीएन, रांची। कल शाम 8 बजे किशोरगंज चौक पर युवाओं ने प्रीति स्वीट के मालिक रुद्रदीप नाथ शाहदेव और स्टाफ मनोज यादव को बुरी तरह मारा और धमकी दी। देर रात लेक रोड में सैकड़ों युवाओं ने मोहल्ले के माहौल को बिगाड़ा और मोहल्लेवासियों को धमकी देकर खौफ का माहौल बनाया। इस वारदात के बाद आज लेक रोड के सारे दुकान स्वत: बंद रहे।मुहल्लेवासियों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बैठक में गिरिजाशंकर नाथ शाहदेव, यशवंत नाथ शाहदेव, ऋषि नाथ शाहदेव, भानु नाथ शाहदेव, राजाराम नाथ शाहदेव, अशोक गुप्ता, राजेश शाहू, कमल शर्मा समेत मुहल्ले के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जातीय जनगणना को लेकर सीएम हेमन्त सरें से मिलीं विधायक अम्बा प्रसाद
Published / 2023-11-04 22:32:21
जातीय जनगणना को लेकर सीएम हेमन्त सरें से मिलीं विधायक अम्बा प्रसाद

विधायक अंबा प्रसाद ने सीएम हेमंत से की मुलाकातजातीय जनगणना को लेकर निर्णय लेने का किया अनुरोधटीम एबीएन, रांची। झारखंड में बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, विधायक दीपिका पांडे सिंह के साथ मुलाकात कर राज्य में जातीय जनगणना, विस्थापन आयोग का गठन करने समेत आंदोलनरत कृषक मित्रों, स्वयंसेवक एवं जेटेट पास सभी की समस्याओं का स्थायी समाधान करने का अनुरोध किया।इस संबंध में विधायक अंबा प्रसाद ने आज बताया कि उक्त सभी मामलों को लेकर मैं पहले भी मुख्यमंत्री से मिली हूं और प्रभावित लोग अक्सर मेरे आवास पर इन मामलों को लेकर आते रहे हैं। विधायक ने कहा मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें सभी बातों को अवगत कराई। मुझे आश्वस्त किया गया है कि इनकी समस्या का निराकरण जल्द होगा। साथ ही पुलिस व वन विभाग की नियुक्ति, स्वास्थ मित्रों की सेवा को लेकर बात हुई, जिसपर जल्द हमारी महागठबंधन सरकार अग्रतर कार्य करेगी। अंबा प्रसाद ने कहा कि स्वयं सेवक संघ की समस्या के निवारण के साथ अच्छा नामांकरण भी होगा।

देवघर की छोटी को लॉन बॉल के राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण
Published / 2023-11-04 22:29:10
देवघर की छोटी को लॉन बॉल के राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण

देवघर की लॉन बॉल खिलाड़ी छोटी ने गोल्ड जीत कर रचा इतिहासएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। देवघर की बेटी छोटी कुमारी ने राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। उन्होंने झारखंड को लॉन बॉल के महिला सिंगल्स में पहली बार स्वर्ण पदक दिलाया है।गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेल में छोटी ने लॉन बॉल महिला एकल स्पर्धा में दिग्गजों को मात देकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने यह सफलता मात्र 20 वर्ष की उम्र में ही हासिल की।

दुमका : सड़क दुर्घटना में गंभीर युवक की मौत
Published / 2023-11-04 22:26:43
दुमका : सड़क दुर्घटना में गंभीर युवक की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। झारखंड में दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में बीती रात जरमुंडी-कैराबनी मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज दौरान आज मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि मृतक की पहचान जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बुढ़वाडंगाल निवासी 23 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक दिनचर्या का घरेलू सामान लेकर हरिपुर बाजार से घर लौट रहा था। इस क्रम में किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सहायता से घायल को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉ प्रभाष कुमार प्रभाकर ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

कोडरमा : क्षेत्रीय विज्ञान प्रश्न मंच में भैया बहनों की शानदार उपलब्धि
Published / 2023-11-04 20:05:28
कोडरमा : क्षेत्रीय विज्ञान प्रश्न मंच में भैया बहनों की शानदार उपलब्धि

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया के भैया बहन विज्ञान प्रश्न मंच में संकुल विभाग वा प्रांत की प्रतियोगिताओं में अव्वल आकर क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मुजफ्फरपुर गये थे। विद्या भारती के अनुसार उत्तर पूर्व क्षेत्र में तीन समितियां होती हैं और तीनों समितियां से दो-दो विजयी दलों को शामिल होने का अवसर क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्राप्त होता है।यह अत्यंत शी सुखद संजोग था कि अब अपने विद्यालय के सभी वर्गों की टीम में प्रथम या द्वितीय स्थान प्राप्त कर इसमें भाग ली थी। शिशु वर्ग में बहन परी कुमारी, आर्यन कुमार और कुमार गौरव किशन ने हिस्सा लिया और पूरे क्षेत्र में तीसरे स्थान को प्राप्त किया। बाल वर्ग में साक्षी कुमारी, रुद्राक्ष और नंदकिशोर ने भागीदारी की और उन्हें पूरे क्षेत्र में दूसरा स्थान मिला। तरुण वर्ग में वहां प्रियांशु प्रिया, अदिति कुमारी व अंजली सिंह ने भाग लिया और तीसरे स्थान को प्राप्त किया। वैदिक गणित प्रश्न मंच में भी अपने विद्यालय के भैया कृष्ण शंकर मिश्रा सचिन कुमार यादव व गौरव राज द्वितीय स्थान पर रहे। किशोर वर्ग विज्ञान प्रदर्श  मे भैया अनिकेत कुमार सिंह दूसरे स्थान को प्राप्त किया। गणित प्रयोग में तरुण वर्ग के भैया सानू कुमार दूसरे स्थान पर रहे। वैदिक गणित की आचार्य पत्र वाचन प्रतियोगिता में अपने विद्यालय के गणिताचार्य प्रणव प्रभास जी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आज विद्यालय की वंदना सभा में सभी विजयी भैया वाहनों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। क्षेत्र स्तर पर प्राप्त इस उपलब्धि पर विद्यालय के  अध्यक्ष नारायण सिंह उपाध्यक्ष नंद राय और उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी सचिव अनुराग सिंह कोषाध्यक्ष नवल कुमार ने हर्ष हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि भैया बहनों के इस प्रकार का प्रदर्शन निश्चित रूप से विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। सभी भैया बहनों को उन्होंने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने भैया बहनों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और उन्हें सदैव इसी तरह आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में अपने विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।

कोडरमा : बीओआई के एमएसएमई महा हंगामा कैंप में उमड़ी भीड़
Published / 2023-11-04 20:02:02
कोडरमा : बीओआई के एमएसएमई महा हंगामा कैंप में उमड़ी भीड़

771 लाभुकों के बीच में 24 करोड़ रुपये ऋण वितरितएबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 4 नवंबर  को शिव वाटिका में एमएसएमई महा हंगामा कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वैसे सभी ग्राहकों को आमंत्रित किया गया जो किसी भी प्रकार का ऋण लेना चाहते थे।नये व्यवसाय को शुरू करने के लिए या जिनका पहले से ऋण चल रहा था और उसको बढ़ाना चाहते थे। इस कार्यक्रम में बैंक आफ इंडिया की 20 शाखाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड राज्य स्तरीय बैंकर समिति व बैंक ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीय बैंकिंग समूह झारखंड के महा प्रबंधक मनोज कुमार उपस्थित थे। कोडरमा जिले के बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओं के प्रबंधक भी वहां पर उपस्थित थे जिन्होंने अपनी-अपनी शाखा से ऋण लेने हेतु इच्छुक व्यक्तियों से प्रारंभिक मुलाकात की और उनके लोन लेने की प्रक्रिया को उसी समय से प्रारंभ कर दिया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने बताया कि इस प्रकार के एमएसएमई महा हंगामा ऋण शिविर के आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य ऐसे सभी व्यक्तियों को बैंक के द्वारा समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का है, जिसके तहत वह अपना जीवन यापन सुचारू रूप से संपन्न कर सके एवं गांव देहात के महाजनों या सूदखोरों के चंगुल से मुक्ति प्राप्त कर सकें। बैंक की बहुत सारी योजनाओं के बारे में आम जनता को पता नहीं है। बहुत से व्यक्ति अभी भी बैंक के अंदर प्रवेश करने में हिचकिचाते हैं। परिणाम स्वरूप सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत सी जन योजनाओं के बारे में उन्हें पता नही है।  झारखंड राज्य में खुदरा ऋण की असीम संभावनाएं मौजूद है। उन्हें तलाशने के क्रम में यह अनूठी शुरुआत बैंक ने प्रारंभ की है।हजारीबाग अंचल के आंचलिक प्रबंधक वीवी कृष्ण किशोर ने बताया कि आज तक बैंकों के ऋण वसूली शिविर का आयोजन लोगों ने देखा था, किन्तु ऋण बांटने के लिए पहली बार इतने बड़े स्तर पर ऐसा आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बैंकिंग इतिहास में इस प्रकार का अनूठा पहल बैंक ऑफ इंडिया ने झारखंड राज्य में कोडरमा जिला से प्रारंभ किया। जिसे अन्य जिले में भी आने वाले समय में लागू किया जायेगा। महा हंगामा ऋण शिविर में कुल 771 व्यक्तियों के बीच में कुल 24 करोड़ दस लाख के ऋण का वितरण बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने किया। पीएम जीवन ज्योति बीमा के अंतर्गत 4 व्यक्तियों के परिवार को उनके मरणोपरांत 2-2 लाख के रुपयों का चेक वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक की आरसीटी कोडरमा इकाई के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर और बैंक के द्वारा दिए ऋण से अपना रोजगार सफलतापूर्वक चला रहे दो व्यक्तियों ने इसका सारा श्रेय बैंक को दिया। स्वयं सहायता समूह की बैंक सखियों को भी सम्मानित किया गया। मंच का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक विमल कांत झा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अप आंचलिक प्रबंधक भूपेंद्र नारायण ने किया। मौके पर महाप्रबंधक मनोज कुमार, उप महाप्रबंधक गोपाल कृष्ण, अनिल जाधव, हजारीबाग आंचलिक कार्यालय से आंचलिक प्रबंधक वीवी कृष्ण किशोर, एलडीएम निवास कुमार, आंचलिक प्रबंधक भूपेंद्र नारायण एवं राष्ट्रीय बैंकिंग समूह, झारखंड के ऋण विभागाध्यक्ष एवं मुख्य प्रबंधक सोनू मिश्रा, ग्रामीण विभागाध्यक्ष सुनीता कुमारी, आंचलिक कार्यालय हजारीबाग से मार्केटिंग विभागाध्यक्ष शमीम अंसारी, राहुल कुमार,एल डी एम कोडरमा, झुमरी तिलैया के मुख्य शाखा प्रबंधक दिलीप माहली, कोडरमा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार, इंदरवा की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आर्या कुमारी, डोमचांच के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित कुमार, मरकचो के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुशील कुमार, पिपचो के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राम रॉय मारडी व चाराडीह से गीता, मसमोहना से अजय कुमार, फुलवरिया से स्वाती कुमारी, जामू से संजीव कुमार, जयनगर से मनीषा कुमारी, पथलडीहा से सलवानिया बानरा, चंदवारा से प्रियंका कुमारी, बांझेड़ीह से राकेश कुमार, बरकट्ठा से अभिषेक कुमार, बरही से आकाश, चौपारण से सुनील कुमार, दादपुर से मनीष कुमार, एएमओ, कोडरमा से आनन्द कुमार, अकांश, विल्सन मुंडा, नरेंद्र एवं डीडीएम नाबार्ड एम हुसैन, डीपीएम  जेवियर एक्का, मत्स्य पदाधिकारी विजय सिंह, डीआईसी प्रतिनिधि राजीव सिंह आदि उपस्थित थे।

महाराजा अग्रसेन अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण सह सेठ जमनालाल बजाज जयंती समारोह मनाया गया
Published / 2023-11-04 19:55:00
महाराजा अग्रसेन अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण सह सेठ जमनालाल बजाज जयंती समारोह मनाया गया

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा के तत्वाधान में 4 नवंबर 2023 को जमनालाल बजाज जयंती के अवसर पर महाराजा अग्रसेन भवन में रांची के लगभग 70 सरकारी एवं निजी पब्लिक स्कूलों के 95 बच्चों को चित्रकला प्रतियोगिता एवं जस्ट  मिनट भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रस्तुत किया गया। अग्रवाल सभा के द्वारा महाराजा अग्रसेन अंतर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 8 अक्टूबर को किया गया था, जिसमें 70 स्कूलों के छात्राएं शामिल हुए। आज अग्रसेन भवन में आयोजित भव्य समारोह के उद्घाटनकर्ता अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार केडिया एवं मुख्य अतिथि राणेंद्र कुमार (IAS) निदेशक डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कृत होने वाले बच्चों की सूची इस प्रकार है :- बाल वर्ग - तृषा राय, अंश जैन, निष्ठा शैली, सौमिता दत्ता तेजस पांडे।सब जूनियर वर्ग- हसमत अली, हर्षिता महतो, रिशु कुमारी, सान्वी प्रिया, आलिया परवीन।जूनियर वर्ग- ईपशीता सिन्हा, कीर्ति कुमारी, जैन लोहरा, सृष्टि रंजन,  आशिया नाज।सीनियर वर्ग प्रथम राज, रत्न प्रिया, कृष्णा बडाईक, अनुष्का रानी, अमन मुंडा।जस्ट ए मिनट भाषण प्रतियोगिता- आनवी महानंदी बडाईक, रिशिता शर्मा, राशि राज, हिमांशु कुमार, पल्लवी गुप्ता।इन सभी पुरस्कारों की सूची वीरता क्रम में है इसके अतिरिक्त सभी वर्गों में टॉप 10 एवं टॉप 20 के पुरस्कार भी प्रोत्साहन के रूप में दिये गये बच्चों की उपस्थिति एवं उन्हें प्राप्त पुरस्कारों के आधार पर बुंडू के साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल को बेस्ट परफॉर्मिंग स्कूल घोषित किया गया। अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, ‍उपमंत्री अजय डीडवानिया, कार्यक्रम संयोजक प्रभाकर अग्रवाल, जयंती संयोजक सज्जन पाड़िया, सह संयोजक अमर अग्रवाल, नरेंद्र नेवटिया, आकाश अग्रवाल, सुनील पोद्दार, महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्षगण गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, विश्वनाथ जाजोदिया, अशोक नारसरिया, ललित कुमार पोद्दार, पवन कुमार पोद्दार, सुरेश चंद अग्रवाल, मंत्रीगण कार्यकारिणी के सदस्यगण प्रमोद अग्रवाल, कौशल राजगढ़िया, नरेश बंका, अशोक लाट, रमेश खेमका, मारवाड़ी समाज की सभी सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्षगण, मंत्रीगण, सदस्यगण  एवं ‌समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित हुए।

बिलबेरा काली मंदिर कॉलोनी के सैकड़ों युवा जन शक्ति दल में शामिल
Published / 2023-11-04 19:49:32
बिलबेरा काली मंदिर कॉलोनी के सैकड़ों युवा जन शक्ति दल में शामिल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। आज जन शक्ति दल  के सुप्रीमो सुरज महतो ने बिलबेरा काली मंदिर कॉलोनी में  कार्यक्रम किया। जिसमें सैकड़ों युवा साथी दूसरे दल को छोड़ जन शक्ति दल में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि आज भी लोग पानी, बिजली, सड़क आए स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्या से पूरे विधानसभा के लोग जूझ रहे हैं। यहां के प्रतिनिधि जो लगातार 15 वर्षों से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। परंतु समस्या जस की तस है। कहीं पर विकास की किरण नजर नहीं आ रही है। श्री महतो ने कहा कि हम पूरे विधानसभा क्षेत्र में जहां जा रहे हैं। मुझे देख मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोग आज जन शक्ति दल के प्रति विश्वास जता रहे हैं। बाघमारा विधानसभा में परिवर्तन जरूर होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,701