चंद्रवंशी महासभा का मुख्यमंत्री से अति पिछड़ा आयोग गठन करने की मांगटीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द अति पिछड़ा आयोग का गठन करें। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य में चंद्रवंशी समाज की आबादी को देखते हुए उनके उत्थान के लिए अति पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष चंद्रवंशी समाज के किसी व्यक्ति को बनाया जाये। श्री वर्मा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद में चंद्रवंशी समाज के कई ऐसे ग्रासरूट नेता हैं जो वर्षों से उन पार्टियों में रहकर अपनी सेवा दे रहे हैं। झारखंड में चंद्रवंशी समाज की संख्या लाखों में है और 25-30 ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं। जहां पर चंद्रवंशी समाज हार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभी तक इस हेमंत सरकार में चंद्रवंशी समाज के लोगों को निगम बोर्ड में जगह नहीं दिया गया है। ऐसी स्थिति में अति पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष पर समाज का दावा बनता है। उक्त जानकारी अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
स्वास्थ्य को खेल से, खेल को रोजगार से जोड़ो अभियान की होगी शुरुआतटीम एबीएन, रांची। रक्तदान संगठन लहू बोलेगा व झारखण्ड स्पोर्ट्स वेलफेयर अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में नवंबर के अंत में पूर्व क्रिकेटरों का मैत्री कैनवास बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जायेगा।इसमें झारखण्ड के पूर्व अनुभवी क्रिकेटर व उत्साही खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस बाबत अंजुमन इस्लामिया मोसाफिर खाना में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सीनियर क्रिकेटर जावेद खान ने की। संचालन औरंगजेब खान ने किया। विषय प्रवेश लहू बोलेगा के नदीम खान और क्रिकेटर छोटा रुस्तम ने की।राजधानी रांची में खेल को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य को ठीक रखने और खेल को रोजगार से जोड़ने के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि राजधानी रांची में खेल के मैदान नदारत होते जा रहे हैं। जो खेल मैदान हैं उनपर उपयुक्त अधिकारियों का ध्यान नहीं।रांची में अधिकत्तर नागरिक बीपी, शुगर, थाइराइड, डिप्रेशन, माइग्रेन और विशेषकर बच्चे स्मार्टफोन एडिक्ट के शिकार हो रहें हैं, जिसकी एक वजह आउटडोर खेल से दूर रहना भी है। राजधानी रांची और सम्पूर्ण झारखंड में खिलाड़ियों में अकूत प्रतिभा भरी हुई है। जिसपर झारखंड सरकार, रेलवे, विश्विद्यालय, ऑटोनोमस बॉडी, नवरत्न कंपनियों, सामाजिक संगठनों और समाज को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में तय हुआ कि मैत्री टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट डोरंडा स्थित दरगाह मैदान में आयोजित किया जायेगा।बैठक में सेल के पूर्व क्रिकेट कप्तान जावेद खान, सीनियर क्रिकेटर छोटा रुस्तम, सीनियर क्रिकेटर मो बेलाल, सीनियर क्रिकेटर बैरिस्टर, पत्रकार सह सीनियर क्रिकेटर फ़िरोज ज़िलानी, क्रिकेटर औरंगजेब खान, नदीम खान, साज़िद उमर, नेहाल अहमद, मो फहीम, इंजीनियर शाहनवाज अब्बास, अधिवक्ता एम अंसारी व असगर खान शामिल थे।
धोनी से पैसा-घर दिलाने के नाम पर बच्चा चोरी मामले में बड़ा खुलासादो महिला समेत पांच गिरफ्तारटीम एबीएन, रांची। इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से आवास और पैसा दिलाने का प्रलोभन देकर एक महिला से सवा माह का दूध पीता बच्चा चुराकर बेचने मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने दो महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाएं चान्हो और रामगढ़ की रहने वाली है। सोमवार की देर शाम एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा प्रेसवार्ता कर पत्रकारों के समक्ष पूरे मामले का खुलासा करेंगे।सवा लाख में बच्चा को बेचा गया था ईटखोरी मेंसूत्रों के अनुसार रांची से बच्चा चुराने के बाद सवा माह के बच्चे को रामगढ़ टीम को सौंप दिया गया था। फिर रामगढ़ की टीम सवा माह के बच्चे को चतरा जिला के ईटखोरी थाना क्षेत्र में एक महिला को बेच दिया। इसके एवज में ईटखोरी की महिला से गिरोह के सदस्यों ने 1.25 लाख रुपये लिये और फिर सारा पैसा पूरे गिरोह के सदस्यों के बीच बांटा गया था।
टीम एबीएन झुमरी तिलैया। दिवाली और छठ पूजा को लेकर वीवीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस समेत तमाम एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल हो चुकी हैं। दिल्ली से कोडरमा हजारीबाग रोड पारसनाथ गुमो और धनबाद होकर पश्चिम बंगाल और उडीसा जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।ऐसे में लोगों को त्योहार पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोडरमा स्टेशन से लोग उतरकर हजारीबाग प्रमडलीय मुख्याालय हजारीबाग बरही बडकाकाना गिरिडीह तथा बिहार के नवादा, जाते हैं। ऐसे दिवाली और छठ बाद झारखण्ड से वापस लौटने के लिए ट्रेन में टिकट मिलना असंभव हो जाता है।इस बार दिवाली 12 नवंबर को व छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू होगी। ऐसे में 8 नवंबर के बाद की तारीखों के लिए अभी से दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग चल रही है।दिवाली और छठ पर झारखण्ड आने वालों की बढ़ी मुश्किलें, इन ट्रेनों में सीटें फुल,प्लान बनाने से पहले देखें पूरी लिस्ट कोडरमा धनबाद और गिरिडीह अगर आप दिवाली और छठ पर्व के लिए झारखण्ड आने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। झारखण्डवासियों को यह बात जानकर झटका लगेगा कि ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हैं। वहीं काफी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।झारखण्ड आने वालों की तत्काल व पूजा स्पेशल ट्रेनों पर टिकी है उम्मीदेंभुवनेश्वर राजधानी, रॉची राजधानी एक्सप्रेस में एसी व स्लीपर में लंबी वेटिंग है। ऐसे में पर्व में घर आने वालों की अब तत्काल व पूजा स्पेशल ट्रेनों पर उम्मीदें टिकी हुई हैं। दीपावली-छठ के समय में बिहार-झारखंड आने वाली ट्रेनों की बुकिंग शुरू होते ही लोग सीटें आरक्षित करा लेते हैं।हालांकि, इनमें से बहुत सारे लोग अपरिहार्य कारणों से पर्व के समय घर न आने की स्थिति में बाद में टिकट रद्द करा देते हैं। इस कारण भी बुकिंग अधिक होती है और वेटिंग टिकट भी सामान्य की तुलना में अधिक कंफर्म होती है। इस उम्मीद में भी लोग ट्रेनों के एसी व स्लीपर कोच के लिए अधिक वेटिंग ले लेते हैं।पुरूषोत्तम ट्रेन में नो रूमदीपावली और छठ पूजा पर ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही हैं। दिल्ली से कोडरमा को आने वाली नई दिल्ली से कोडरमा होकर पुरी जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में भी 10 नवंबर एसी और स्लीपर क्लास में नो रूम है। इसके अलावा, 15 नवंबर तक 150 से 200 सौ से अधिक वेटिंग है। इसी प्रकार, झारखंड एक्सप्रेस से भी कोडरमा झारखण्ड आना मुश्किल है।10 नवंबर नो रूम और 12 नवंबर तक लंबी वेटिंग है। जोधपुर से हावड़ा जाने वाली जोधपुर -हावड़ा एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग चल रही है। इसी प्रकार लंबी दूरी की दर्जनों ट्रेनों में हाल काफी खराब है।8 नवंबर से मुंबई मेल समेत राजधानी में सीटें उपलब्ध नहींदिल्ली, मुंबई, कोलकाता महानगरों के अलावा गुजरात,राजस्थान, से आने वाली ट्रेनों में दीपावली पर्व को लेकर 8 नवंबर से सीटें उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, मुंबई मेल में 8 से 16 नवंबर तक स्लीपर क्लास में वेटिंग लिस्ट 250 से अधिक और सेकेंड व थर्ड एसी में 150 से 200 तक पहुंच गयीं है।इसी प्रकार, छह से 16 नवंबर तक जोधपुर व अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में स्लीपर से सेकेंड एसी में वेटिंग है। अब यात्रियों के लिए पर्व त्योहार के साथ-साथ शादी विवाह को लेकर तत्काल ही एक सहारा बचा है। वहीं दुसरी ओर धनबाद और रॉची से खुलने वाली ट्रेनों में अभी तक बोगी बढाने की घोषणा नहीं हुई है।
आइएएस हो या चतुर्थवर्गीयकमी, हमारी नजर में सब समान: सीएम टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है कि उनकी सरकार की नजर में आइएएस हो या चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी, सभी एक समान है। यह सरकार सभी को एक नजरिये से देखती है। आप सभी सरकार के आंख, नाक और कान हैं। आप राज्य की जनता की सेवा करें। सबके हितों का ध्यान सरकार रखेगी। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोगों के हित में सरकार काम कर रही है। उक्त बातें सीएम ने झारखंड जगुआर के पुलिसकर्मियों से कही। वे लोग 7वें पीआरसी के अनुरूप विशेष सुविधा-भत्ता देने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिलने पर सीएम के प्रति आभार जताने सीएम के आवास पर पहुंचे थे। सीएम कहा कि हर चेहरे पर खुशी और मुस्कान लाने का हम प्रयास कर रहे हैं। हमारी सोच और कार्यशैली एक समान है। यह सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य सबका हित सीएम ने उनसे मिलने आये झारखंड चतुर्थवर्गीय पुलिस कर्मचारी संघ, झारखंड जगुआर से कहा कि वे राज्य की जनता की सेवा करें। सबके हितों का ध्यान सरकार रखेगी। रविवार को ढोल-नगाड़े के साथ मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचकर उन्होंने जोरदार अभिनंदन और स्वागत किया। इस अवसर पर उनकी समस्याओं को यथासंभव दूर कर रही है। उनके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास लगाकर जारी है। मैं यह तो दावा नहीं कर सकता कि सभी चीजे सही हो गयी हैं, लेकिन, इसकी शुरूआत जरूर है। मुझे पूरी उम्मीद और आशा है कि सरकार पूरी व्यवस्था को व्यवस्थित कर लेगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों के प्रति हमारी जितनी जिम्मेदारी है, उतनी जिम्मेदारी आपकी भी है। आप पूरी मानवता और संवेदना के साथ आम नागरिकों की सेवा करें। सरकार की जो सोच है, उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़े। हमारी सोच और कार्यशैली एक समान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सोच और कार्यशैली एक समान है। यह सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है, क्योंकि आपकी नियुक्ति इसलिए हुई है कि आप आम नागरिकों के लिए काम करें। मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दें। आप पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा करें, जो भी कमियां होगी, उसे दूर करने का प्रयास करेंगे। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार पहुंच रही है। आप आम जनता की तकलीफ को अपनी तकलीफ समझ कर कम करें तो निश्चित तौर पर हम उनकी तकलीफों को दूर कर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री सोरेन की सरकार जो कहती है, वह करती है। आप अपने कार्यों से हमारे दिलों में पहुंचे हैं। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष जीतराम स्वांसी, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार रवि, शाखा मंत्री विकास, कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह छेत्री, संगठन मंत्री समीर महतो, मुख्यालय प्रतिनिधि अभिषेक तिवारी एवं कार्यालय मंत्री आशीष रंजन समेत संघ के तमाम सदस्य मौजूद थे।
नकटी डैम में पर्यटन सह नौका विहार का उद्घाटनटीम एबीएन, चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले का नकटी क्षेत्र कभी नक्सलियों के गतिविधि के लिए जाना जाता था और लोग उस जंगली क्षेत्र में जाने से कतराते थे। वहीं, नकटी क्षेत्र अब पर्यटकों को लुभा रहा है। पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के नकटी डैम अब पर्यटन और मौज मस्ती के साथ नौका विहार के लिए जाना जायेगा। नकटी डैम में पर्यटन-सह-नौकाविहार का उद्घाटन सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा और पश्चिम सिंहभूम डीसी अनन्य मित्तल ने फीता काटकर किया। साथ ही मछली पालन के लिए जीरा भी छोड़ा गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सन्नी उरांव, एसडीओ रीना हंसदा, जिला 20 सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, जिला परिसद सदस्य बसंती पुरती, मुखिया मिथुन गागराई, डा। विजय सिंह गागराई समेत अन्य लोग उपस्थित थे। पर्यटकों को लुभा रही नकटी डैम नकटी डैम इन दिनों पर्यटकों को खूब लुभा रही है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखने और सैर सपाटा करने के लिए लोग बड़ी संख्या में नकटी डैम पहुंच रहे हैं। पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां नौका विहार की शुरूआत की है। इससे यहां के लोगों को रोजगार भी मिलेगा, स्थानीय लोग आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगे और क्षेत्र विकसित के साथ साथ विख्यात भी होगा। झारखंड खूबसूरत प्रदेश उद्घाटन के बाद इस खास अवसर पर सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि झारखंड एक बेहद खूबसूरत प्रदेश है। जल जंगल जमीन को हम रोजगार के रूप में लेकर आगे बढ़ा सकते हैं। आज कई ऐसे प्रदेश हैं जो पर्यटन को लेकर बेहद आगे बढ़ रहे हैं, झारखंड में भी इसकी असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सिंहभूम में जहां सारंडा, पोड़ाहाट जैसे जंगल है, अनेक जलाशय, नदी, डैम हैं। जिसका विकास पर्यटन के रूप में अत्यंत आवश्यक है। ताकि पर्यटक जो राज्य से बाहर घूमने जाते हैं, वे यहां भी घूम सकते हैं। साथ ही साथ इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध किया जा सकता है, ताकि पलायन भी रोका जा सके। आज नकटी जलाशय में पर्यटन सा नौका विहार का उद्घाटन किया गया है, जिससे भी यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा और पर्यटक यहां घूमने भी आ सकते हैं।
भाजपा नेता ने कहा- ईडी के अफसरों को नक्सलियों, गैंगस्टरों और महिला से निशाना बनाने के आरोपों की हो सीबीआइ जांचटीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पूरे राज्य में सिस्टम धराशाई हो गया है और संवैधानिक मशीनरी भी ध्वस्त हो गयी है। प्रतुल शाहदेव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जेल से सरकार चल रही है। जेल में बंद सत्ता के दलाल ईडी के अधिकारियों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा ऐसी खबरें मीडिया में लगातार आ रही है कि सत्ता के शीर्ष में आपरेट करने वाले जेल में बंद दलालों के खिलाफ जांच कर रहे ईडी के अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों, गैंगस्टरों का सहयोग लिए जाने का षड्यंत्र हो रहा है। प्रतुल ने कहा ये बहुत ही विचलित और चिंतित करने वाली घटना है। प्रतुल ने कहा कि यह भी आरोप लग रहा है कि एक महिला के जरिए ईडी के अधिकारियों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश हो रही है। ऐसे भी हेमंत सरकार का फर्जी मुकदमों में लोगों को फसाने का लंबा रिकॉर्ड रहा है। शाहदेव ने कहा कि जेल के अधिकारियों पर यह संगीन आरोप लगा है कि उन्होंने कैदियों के द्वारा दलालों के खिलाफ शिकायत करने वाले पत्रों को दबा दिया। जांच के दायरे में इसे भी लाया जाये।
टीम एबीएन, गुमला। गुमला में एक बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। पिटाई के बाद पिता जैसे ही जमीन पर गिरा बेटा वहां से भाग गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सहिया की मदद से घायल पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, गुरदरी थाना क्षेत्र के अंकुरी धाड़ टोली निवासी 60 वर्षीय बोलवा उरांव की हत्या उन्हीं के बेटे शर्मा उरांव (45) ने लाठी से पीट-पीटकर कर दी। घटना रविवार दोपहर 2:30 बजे की है। बताया जाता है कि बोलवा उरांव घर के सामने स्थित खेत में मकई की फसल छील रहे थे। तभी अचानक उनका बेटा शर्मा बांस का डंडा लेकर वहां आ गया और अपने पिता पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे उसके पिता जमीन पर गिर गये। कुछ प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने बताया कि शर्मा हमारे सामने अपने पिता को पीट रहा था। इससे हम डर गए, जिसके कारण हम सामने नहीं आये। जब उसके पिता जमीन पर गिर पड़े तो वह भाग गया। जिसके बाद सहिया की मदद से हमने ममता वाहन को बुलाया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रांची सांसद ने किशोरगंज में उपद्रव फैलाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग कीटीम एबीएन, रांची। किशोरगंज चौक स्थित प्रीति स्वीट्स के मालिक और उनके कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना पर सांसद संजय सेठ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अविलंब गिरफ्तारी करने को कहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.