Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
समाजसेवा में इनरह्वील की अग्रणी भूमिका : प्रो नीता
Published / 2023-11-08 20:29:30
समाजसेवा में इनरह्वील की अग्रणी भूमिका : प्रो नीता

इनरह्वील क्लब का दिवाली मिलन कार्यक्रमटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। इनरह्वील कोडरमा ने दिवाली मिलन सह प्रदर्शनी लगायी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर नीता कुमारी थीं। मौके पर प्रदर्शनी भी लगाई थी जिसमें कई स्टाल लगाये गये।कैंडल, दीया, तोरन, बंदनवार, कुर्ती, लेगिंस, चादर, साड़ी, कान्हा जी की पोशाक तथा खाने-पीने के सामान के स्टाल लगाये गये थे। कार्यक्रम का शुभारंभ इनरह्वील प्रेयर के साथ हुआ। मुख्य अतिथि  प्रो नीता कुमारी को पुष्पगुछ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि ने कहा की इनरह्वील समाजसेवा के लिए हमेशा अग्रणी रही है। वह अधिक से अधिक लोगों को इनरह्वील के बारे में जानकारी देंगी और इसका सदस्य बनने के लिए जागरूक करेगी। प्रेसिडेंट आशा गुप्ता ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की परियोजना निदेशक रंजीता सेठ और दीपाली भदानी ने तरह-तरह के गेम का आयोजन किया।

कोडरमा : पुन: बहाली की मांग पर पोषण सखी संघ (सीटू) ने किया प्रदर्शन
Published / 2023-11-08 20:27:51
कोडरमा : पुन: बहाली की मांग पर पोषण सखी संघ (सीटू) ने किया प्रदर्शन

हजारों पोषण सखी के तकलीफ को समझे हेमंत सरकार : संजय पासवानटीम एबीएन, कोडरमा। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण सखी को पुन: बहाल करने की मांग को लेकर राज्यस्तरीय आह्वान पर बुधवार को पोषण सखी समन्वय समिति (सीटू) के बैनर तले जिला समाहरणालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप अंबेडकर पार्क से जिला मुख्यालय तक एक जुलूस भी निकाला गया। जिसमें झारखंड सरकार होश में आओ, पोषण सखी को फिर से बहाल करना होगा, महिलाओं को नौकरी देना होगा, नौकरी नहीं तो वोट नहीं आदि आक्रोश पूर्ण नारे लगाये जा रहे थे। प्रदर्शन स्थल पर पोषण सखी संघ की जिला सचिव जरीना खातुन की अध्यक्षता व रेशमी कुमारी के संचालन में हुई सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि झारखंड के छह जिलों के आंगनबाड़ी में कार्यरत 10388 पोषण सखी को केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा दिया जाने वाला फंड बंद कर देने से एक झटके में पिछले वर्ष अप्रैल में हेमंत सोरेन सरकार ने इन्हें हटा दिया।आज उनके सामने भुखमरी की स्थिति है। बच्चों के स्कूल फीस और दवाई के लिए पैसे नहीं जुट रहे हैं। सड़क से न्यायालय तक लगातार संघर्ष कर रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार रोज रिक्तियां भरने की बात कर रही है, दूसरी तरफ दस हजार पोषण सखी अपनी रोजगार वापसी के लिए दर-दर भटक रही है। आज जब केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोगों को कमरतोड़ महंगाई से जीना मुश्किल हो गया है, रोजगार के दरवाजे बंद कर दिये गये हैं। ऐसे में झारखंड सरकार को इन हजारों पोषण सखी की तकलीफ को समझना चाहिए और इनकी पुन: बहाली पर विचार किया जाना चाहिए।ऐसा नहीं होने पर पोषण सखी का संघर्ष और तेज होगा। प्रदर्शन उपरांत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नाम मांगों से संबन्धित ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय में सौंपा गया। प्रदर्शन में जरीना खातुन, पिंकी दास, रेशमी कुमारी, शाहीना प्रवीण, शबाना आजमी, प्रमीला देवी, प्रीति कुमारी, शिल्पी देवी, सरिता कुमारी, बेबी कुमारी, बंटी देवी, ममता भारती, जेबा प्रवीण, उषा देवी, सोनी कुमारी, अनीता देवी, सिमरन देवी, मुनेशा खातुन, राखी सिंह, पार्वती कुमारी, रिंकी देवी, पिंकी कुमारी, ललिता देवी, गुड़िया देवी सहित दर्जनों पोषण सखी शामिल थी।

रांची : बुंडू में शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव का आगाज
Published / 2023-11-07 23:50:25
रांची : बुंडू में शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव का आगाज

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बुंडू (रांची)। टीसीसी मैदान में शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव का उद्घाटन विधायक विकास कुमार मुंडा ने किया। इस खेल महोत्सव में विभिन्न खेलों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि उनके पिता का भी सपना था युवा को प्रोत्साहित करना।वे उसे पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिता शिक्षा का एक अभिन्न अंग है। ग्रामीण प्रतिभावान खिलाड़ियों को सरकार की योजनाओं से जोड़कर विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी देने का प्रयास की दिशा में यह कदम है। नौकरी के क्षेत्र में भी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जायेगी। इसके लिए प्रदेश की हेमंत सरकार कार्य कर रही है।शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को आठ टीमों के बीच फुटबॉल खेला गया। इसमें रेडिकल एफसी कोटा की टीम पेनल्टी में तीन दो गोल से फुटबॉल टीम हुमता को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। खेल प्रभारी सजल कुंडू ने बताया कि तमाड़ विधानसभा में कुल 4217 प्रतिभाओं ने भाग लिया है।मौके पर विधायक प्रतिनिधि हर्षवर्धन शर्मा, प्रोफेसर राजीव लोचन महतो, कालेश्वर मुंडा, बसु सेठ, शिवनाथ मुंडा, बबलू कुंडू, अरविंद कुमार, मोनू जायसवाल, रोहित महतो, यशपाल कुमार कार्तिक प्रमाणिक, बुंडू के थानेदार इंस्पेक्टर संजीव कुमार, उमेश महतो, मेंथपाल एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

हर दुख-दर्द में हमेशा उपलब्ध रहते हैं तीसरा मोर्चा के संरक्षक अमित कुमार
Published / 2023-11-07 20:46:48
हर दुख-दर्द में हमेशा उपलब्ध रहते हैं तीसरा मोर्चा के संरक्षक अमित कुमार

टीम एबीएन, रांची। चाहे खेल सामग्री के वितरण की बात हो या गरीब लोगों के शादी-ब्याह एवं मृत्यु भोज में सहयोग के साथ ही आम लोगों के दुख-दर्द में हमेशा उपलब्ध रहने की बात हो, तो रांची जिला अंर्तगत सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक नाम सामने आता है। वह नाम है तीसरा मोर्चा (स्वतंत्र) के संरक्षक अमित कुमार का। सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पोगड़ा ग्राम के अमित कुमार वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में सिल्ली से एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में आने के बाद से चर्चा में आये थे। चुनाव में उन्हें आशातीत सफलता तो नहीं मिली, लेकिन सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता के दिलों में बस गये और एक अमिट छाप छोड़ दी। लोगों के प्यार और स्नेह के कारण ही अमित कुमार ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही खेल के माध्यम से खासकर युवा वर्ग को जोड़ने में लग गये। उसी का परिणाम है कि आज सिल्ली विधानसभा के प्राय सभी गांवों में तीसरा मोर्चा का जर्सी पहने फुटबाल एवं क्रिकेट खेलते युवक दिखाई पड़ते हैं। अमित कुमार ने खेल के माध्यम से गर्ल पावर को भी आगे लाने का कार्य किया है करीब दो दर्जन से ज्यादा बालिकाओं की टीम भी आज क्षेत्र में अच्छे फुटबालर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अमित कुमार ने कोराना काल में भी लोगों की सेवा करने का कार्य किया। इधर, ठंड के दिनों में गरीबों के बीच कंबल का वितरण कर और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कराकर लोगों की सेवा में हमेशा जुड़े रहे हैं। गरीब लोगों की बेटी की शादी-ब्याह एवं मृत्यु भोज में भी अमित कुमार अपने स्तर से सहयोग करते रहे हैं।  अमित कुमार लोगों की सेवा करना अपना फर्ज समझते हैं। उन्होंने बताया कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की वैसी जनता उनके प्रेरणा के श्रोत हैं जो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में पक्ष और विपक्ष की राजनीति के शिकार हुए हैं। उन्हीं के प्रेरणा से पक्ष और विपक्ष की राजनीति से अलग हटकर उन्होंने तीसरा विकल्प चुना और तीसरा मोर्चा (स्वतंत्र) का गठन कर पिछले चार वर्षों से लोगों के बीच काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम कोई एमपी एमएलए तो नहीं हैं, लेकिन इतना दावे के साथ कह सकते हैं कि कोई भी व्यक्ति किसी भी काम के लिए आता है, तो उनको जरूर मदद करते हैं।

कोडरमा में हुई 31वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता
Published / 2023-11-07 20:45:19
कोडरमा में हुई 31वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता

चयनित बच्चे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सारामेश्वर वैली स्कूल की साक्षी प्रिया के अलावा दिगंबर जैन विद्यालय की आकांक्षा, ग्रिजली विद्यालय की साक्षी व जी एस पब्लिक स्कूल की सौम्या राज का हुआ चयनटीम एबीएन, कोडरमा। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार ने 31वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन साइंस फार सोसायटी, कोडरमा, झारखंड ने स्थानीय बी आर इंटरनेशनल स्कूल, कोडरमा में किया।समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ नम्रता सेठ, डॉ सुप्रिया गुप्ता, डॉ सागर मणि सेठ, राजेंद्र कुमार, राज्य शैक्षणिक संयोजक, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, एसके राय (राज्य रिसोर्स पर्सन एसएफएस झारखंड), शशांक  शेखर (एजीएम, बोकारो स्टील लिमिटेड बोकारो, चंद्रशेखर एजीएम, बोकारो स्टील लिमिटेड, बोकारो, संजय श्रीवास्तव लेक्चरर, गवर्मेंट पॉलीटेक्निक कोडरमा, कुमार प्रिंस (गवर्मेंट पॉलीटेक्निक कोडरमा निशांत कुमार निदेशक विक्रमशिला विद्यापीठ सह जिला संयोजक, कोडरमा, एनसीएससी) से फ्लोटिंग कैंडल प्रज्ज्वलित करके किया। राजेंद्र ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की गतिविधियों के बारे में  बताया। मुख्य अतिथि डॉ नम्रता सेठ ने कहा कि विज्ञान का कोई फुलस्टॉप नहीं होता, यह आपके इनोवेटिव सोच का परिणाम है।इस कार्यक्रम में जिला के 9 विद्यालय पीवी एसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हार्ट स्कूल, ग्रिजली विद्यालय, द आरवीएस, जी एस पब्लिक स्कूल डोमचांच, दिगंबर जैन विद्यालय, बी आर इंटरनेशनल स्कूल एवं विक्रमशिला विद्यापीठ के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर ग्रुप में हुई।सीनियर ग्रुप में बोकारो स्टील लिमिटिड के एजीएम चंद्रशेखर एवं पॉलिटेक्निक कोडरमा के लेक्चरर संजय श्रीवास्तव तथा जूनियर ग्रुप में बोकारो स्टील लिमिटिड के एजीएम शशांक शेखर एवं पॉलीटेक्निक के लेक्चरर कुमार प्रिंस ने निर्णायक की भूमिका निभायी। सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग थीम पर समस्याओं एवं उसके समाधान के बारे में बताया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सीनियर ग्रुप से तीन एवं जूनियर ग्रुप से एक प्रोजेक्ट को चुना गया।राज्य स्तरीय कांग्रेस दिनांक 22 नवंबर से 24 नवंबर 2023 को रांची में होना तय है। सीनियर ग्रुप में द रामेश्वर वैली स्कूल से साक्षी प्रिया, ग्रिजली विद्यालय से साक्षी कुमारी एवं दिगंबर जैन विद्यालय से आकांशा कुमारी का चयन किया गया। वहीं जूनियर ग्रुप से ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत जी एस पब्लिक स्कूल डोमचांच से सौम्या राज का चयन किया गया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कोडरमा के जिला संयोजक सह विक्रमशिला विद्यापीठ के निदेशक निशांत कुमार ने कहा कि अब यह आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जायेगा। उन्होंने अपने संबोधन में बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया। शशांक शेखर ने निर्णायकों द्वारा चयनित मोस्ट इको फ्रेंडली प्रोजेक्ट के लिए स्वर्गीय विद्या सिन्हा उपहार भी दिया। इस उपहार में 2100 रुपये की नकद राशि एवं प्रसस्ति पत्र दिया गया। उन्होंने यह उपहार अपनी माता स्वर्गीय विद्या सिन्हा की याद में दिया। मौके पर बीआर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक ओपी राय, प्राचार्या राखी शर्मा, विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार, उपप्रधानाध्यापक नवल किशोर, शिक्षक कमलेश कुमार राय, विकास कुमार, नागेंद्र सिंह, चंदन कुमार तथा शिक्षिका प्रियंका सलूजा डीएवी की शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी, दिगंबर जैन विद्यालय की शिक्षिका सुमन कुमारी, सेके्रड हार्ट स्कूल के शिक्षक फैज अनवर, आरवीएस के सागर कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

झारखंड सरकार और धनबाद एसएसपी रच रहे मेरी हत्या की साजिश : ढुलू महतो
Published / 2023-11-07 18:40:10
झारखंड सरकार और धनबाद एसएसपी रच रहे मेरी हत्या की साजिश : ढुलू महतो

ढुलू महतो का बड़ा आरोप, कहा- हो सकती है मरी हत्याएबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारी (धनबाद)। धनबाद के बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो ने सुरक्षा गार्ड और हाउस गार्ड कटौती किये जाने पर धनबाद जिला प्रशासन, एसएसपी और सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए एसएसपी पर जमकर भड़ास निकाली और कई संगीन आरोप लगाये। ढुलू महतो ने राज्य सरकार और धनबाद एसएसपी पर साजिश का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कहा कि सरकार पर भरोसा खत्म हो चुका है। धनबाद में बढ़ते अपराध, लूट, भ्रष्टाचार, कोयला चोर को लेकर उन्होंने सड़क से सदन तक मामला उठाया है। अब कोयला चोरी राज्य में आतंक का रूप ले चुका है। अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। कई लोगों की हत्या हो चुकी है।ढुलू महतो का बड़ा आरोपइस क्षेत्र को लूटा जा रहा है, जो लोग आवाज उठा रहे हैं। उनके ऊपर झूठे मुकदमे किये जा रहे हैं। अब प्रशासन विधायक से नाराज है और पूर्व में उनपर कई मुकदमे किये गये थे। वहीं, एक बार फिर से झूठा आरोप लगाकर जेल भेजने की आशंका जतायी है। उन्होंने धनबाद एसएसपी पर जान से मरवाने की साजिश रचने तक का भी आरोप लगाया है। खुद पर लगे आरोपों और सारे मुकदमे की सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने उच्च न्यायालय को भी अवगत कराया हैं। झामुमो के कुछ नेताओं पर भी साजिश का आरोप लगाया है। सरकार के गलत कार्यों का आजीवन विरोध करते रहने की बात कही है। सुरक्षा गार्ड और हाउस गार्ड वापस लिए जाने को लेकर विधायक ने आपत्ति जतायी है। एक साल से नाराज विधायक सुरक्षा गार्ड और हाउस गार्ड वापस लिये जाने को लेकर हैं। 9 नवंबर को विधायक ढुलू महतो रणधीर वर्मा चौक पर धरना देंगे। ढुलू महतो ने जतायी हत्या की आशंका बता दें कि ढुलू महतो बाघमारा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। आपको बता दें कि निचली अदालत ने 9 अक्टूबर, 2019 को ढुलू महतो समेत चार सहयोगियों पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन सरकारी सेवकों के कार्य में बाधा डाला और पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की थी। जिसके बाद विधायक ने इस हाईकोर्ट में इस आदेश को चुनौती भी दी थी।

24 दिसंबर को होगा रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव
Published / 2023-11-07 18:32:24
24 दिसंबर को होगा रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव

जिला मारवाड़ी सम्मेलन कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक अग्रेसन भवन में संपन्नविनोद कुमार जैन बने मुख्य चुनाव पदाधिकारीटीम एबीएन, रांची। महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन कार्यकारिणी की एक बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया एवं भावी क्रियाकलापों की रूपरेखा तय की गयी। बैठक में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री ललित कुमार पोद्दार ने जिला मारवाड़ी सम्मेलन के 2 वर्षों का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन ने 2 वर्षों में 50 से अधिक सामाजिक जनसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्य किये हैं। विभिन्न सभी कार्यक्रमों के आयोजनों में एकजुटता के साथ समाज गठबंधन को मजबूत करने में अपना योगदान एवं पूर्ण सहयोग देने  पर सबों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन जन सेवा के कार्यक्रम के तहत विगत 20 माह से अन्नपूर्णा सेवा के दो केंद्र सुचारू रूप से चला रहा है, जो आगे भी निरंतर अन्नपूर्णा सेवा जारी रहेगा। बैठक में अन्नपूर्णा सेवा के कुशल संचालन हेतु एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक में जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया ने जिला मारवाड़ी सम्मेलन के 2 वर्षों का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर पूर्ण जानकारी दी।  बैठक में सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अगले सत्र का चुनाव 24 दिसंबर को मारवाड़ी भवन होगा। इस चुनाव के सुचारू रूप से निष्पादन हेतु विनोद कुमार जैन को मुख्य चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री- ललित कुमार पोद्दार ने किया तथा धन्यवाद- ज्ञापन उपाध्यक्ष- पवन कुमार पोद्दार ने की। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में सुरेश चंद्र अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, अशोक कुमार नारसरिया, कमल कुमार केडिया, कौशल कुमार राजगढ़िया, शिव शंकर साबू, पवन शर्मा, प्रमोद कुमार अग्रवाल, पवन कुमार पोद्दार, सुरेश कुमार जैन, विनोद कुमार जैन, आनंद जालान, संजय सर्राफ, नरेंद्र लखोटिया, मनीष लोधा, नारायण विजयवर्गीय, शशांक भारद्वाज, राजेश भरतिया, सुनील कुमार पोद्दार, मुकेश जाजोदिया आदि के अलावे अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी  रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

एचईसी कर्मियों को दो दिन में मिलेगा दो महीने का बकाया वेतन
Published / 2023-11-06 22:38:13
एचईसी कर्मियों को दो दिन में मिलेगा दो महीने का बकाया वेतन

एचईसी कामगारों को दो माह का वेतन भुगतान दो दिन में करने का दावाटीम एबीएन, रांची। जपा नेता विनय जायसवाल ने दावा किया है कि एचईसी के कामगारों को दिवाली और छठ पर दो दिनों के अंदर दो माह का वेतन भुगतान कर दिया जायेगा। इस मामले पर उनकी सोमवार को भारी उद्योग मंत्री से बात हुई है। मंत्री ने एचईसी प्रबंधन से वार्ता के बाद कहा कि दो माह में वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा। एचईसी कर्मचारियों और अधिकारियों का मेडिकल इंश्योरेंस और पीएफ की सुविधा भी शुरू होगी। जायसवाल के अनुसार केंद्र सरकार जल्द ही एचईसी के भविष्य पर निर्णय लेगी। अगले सप्ताह एचईसी के मामले पर दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक होगी।बता दें कि एचईसी के कर्मचारियों का 21 और अधिकारियों का वेतन 23 माह से बकाया है। दुर्गापूजा में भी कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया गया था। एचईसी के कामगार वेतन भुगतान के लिए आंदोलन कर रहे हैं। दुर्गापूजा पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर कामगारों ने निदेशकों को बंधक भी बनाया था।

चाईबासा : नक्सली साजिश नाकाम, तीन आईईडी बम मिले
Published / 2023-11-06 21:17:12
चाईबासा : नक्सली साजिश नाकाम, तीन आईईडी बम मिले

नक्सलियों के साजिश को पुलिस ने किया नाकाम, 3 आईईडी बम बरामदटीम एबीएन, चाईबासा। चाइबासा नक्सलियों का गढ़ माना जाता है. आये दिन यहां नक्सली हमले होते रहते हैं। नक्सली अक्सर पुलिस को अपना निशाना बनाते हैं। ऐसा ही के मामला एक बार फिर चाइबासा से सामने आ रहा है। जहां नक्सलियों ने पुलिस को बम से उड़ाने की साजिश रची थी, लेकिन वक्त रहते पुलिस ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया और एक बड़ी घटना होने से बच गयी।अगर ये घटना हो जाती तो न जाने कितने पुलिस वालों की जान चली जाती। नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाने के लिए आईईडी बम बिछा रखा था। जिस पर पुलिस की नजर पड़ गई और उनके साजिश को नाकाम कर दिया. बता दें कि कई दिनों से पुलिस सर्च अभियान चला रही थी।3 आईईडी बम बिछा रखा थाचाइबासा में पुलिस को उड़ाने की नक्सलियों के साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। दरअसल, घोर नक्सल प्रभावित टोटो थाने के रेगांडहातु तुम्वाहाका जंगल में नक्सलियों ने पुलिस को उड़ाने के लिए 3 आईईडी बम बिछा रखा था, जिसे सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने खोज निकाला और नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,523