Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
झारखंड में बिरसा महोत्सव 2023 शुरू
Published / 2023-11-09 23:49:11
झारखंड में बिरसा महोत्सव 2023 शुरू

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दो दिवसीय बिरसा महोत्सव 2023 कार्यक्रम का शुभारंभटीम एबीएन, रांची। रांची में गुरुवार को कांके रोड स्थित डी ए वी गांधीनगर स्कूल (सी सी एल) एव रिलेशनस के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आगामी 15 नवम्बर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं राज्य के वीर सपूत स्वंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी जायेगी। मौके पर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय बिरसा महोत्सव 2023 कार्यक्रम का शुभारंभ आज मोराबादी स्थित जोहार जनजातीय संग्रहालय में डी ए वी गांधीनगर के शिशु विहार के सैकड़ों बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कराके किया गया।मौके पर बच्चों ने आदिवासी समुदाय के चित्र और उनके रहन-सहन, पहनावा, भाषा और संस्कृति के बारे में विस्तृत से जाना। मौके पर बच्चों ने पूरे परिसर का भ्रमण कर भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवनी को समझा और जाना। सभी बच्चों ने आने वाली पीढ़ी को समाज और देश में उनके योगदान से अवगत कराने का संकल्प भी लिया।मौके पर डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य एस के सिन्हा, रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, निराकार आचार्य, ब्रजेश सिन्हा, प्रमोद सहाय, जया जयसवाल, कृष्णा प्रसाद,लक्ष्मी सिन्हा, जउली सेन, शिखा शर्मा, आयुश आदि कई शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हेमन्त सरकार
Published / 2023-11-09 23:41:55
झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हेमन्त सरकार

झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी में जुटी हेमंत सरकारटीम एबीएन, रांची। रखंड स्थापना दिवस के मौके पर हेमंत सरकार कई सौगातें देने जा रही है। इसे लेकर गुरुवार 9 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की।मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में विकास आयुक्त समेत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव मौजूद थे। इस बैठक में राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों और आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत की समीक्षा की गयी। बैठक में स्थापना दिवस को भव्य एवं आकर्षक ढंग से मनाने के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी और अधिकारियों को निर्देश दिये गये।जानकारी के मुताबिक इस मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से गरीबों को दाल वितरण योजना का उद्घाटन किये जाने की संभावना है, जबकि रांची स्मार्ट सिटी परिसर में अपोलो मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, चेन्नई का शिलान्यास किया जायेगा।मुख्यमंत्री आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अभियान 3 भी शुरू किया जायेगा और इसके साथ ही अबुआ आवास योजना के तहत आवेदन लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी।जानकारी के मुताबिक, स्थापना दिवस को भव्य बनाने के लिए राजधानी रांची समेत राज्य भर के विभिन्न महत्वपूर्ण चौक-चौराहों को सजाया जायेगा। सचिवालय से लेकर झारखंड के प्रमुख शहीदों के स्थलों को सजाया जायेगा।संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि झारखंड स्थापना दिवस को भव्य बनाया जायेगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मौके पर मुख्यमंत्री राज्य की जनता को कई योजनाओं की सौगात भी देंगे।

पीएम के आगमन से जनजाति समाज में हर्षोल्लास : बाबूलाल मरांडी
Published / 2023-11-08 22:30:22
पीएम के आगमन से जनजाति समाज में हर्षोल्लास : बाबूलाल मरांडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति समाज का गौरव बढ़ाया टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आज यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मोर्चा के रांची महानगर और रांची ग्रामीण के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए। ज्ञात हो कि 15 नवंबर धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्म स्थली में खूंटी के उलिहातू में होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर जनजाति मोर्चा की तैयारी बैठक हुई। बैठक में मोर्चा द्वारा तय किया गया कि जनजाति आदिवासी समाज के हजारों की संख्या में अपने अपने पारंपरिक वेशभूषा के साथ, पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, नगाड़ा, मांदर, पारंपरिक खोड़हा नृत्य टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गहना चोरी मामले में मिले अहम सुराग
Published / 2023-11-08 22:29:22
गहना चोरी मामले में मिले अहम सुराग

टीम एबीएन, रांची। लालपुर थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर कॉलोनी नामक दुकान में 20 लाख के चांदी के गहने की चोरी के मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। उन पर पुलिस काम कर रही है। एफएसएल की टीम और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सुराग हासिल किये हैं। ज्ञात हो कि शनिवार की रात दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी की गयी थी। इस संबंध में दुकान के संचालक विनोद कुमार ने रविवार को लालपुर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

खूंटी : जंगली भालू के हमले से एक किशोर घायल
Published / 2023-11-08 20:38:00
खूंटी : जंगली भालू के हमले से एक किशोर घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलंगा गांव में आज एक जंगली भालू ने बच्चे पर हमला कर दिया। भालू के हमले में 16 वर्षीय गोपाल होरो घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वह सुबह अपने घर से 100 मीटर दूर खेत में शौच के लिए गया हुआ था। इसी दौरान एक जंगली भालू ने उसपर हमला कर दिया। घायल होने के कारण गोपाल वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों के हल्ला करने पर भालू जंगल की ओर भाग गया।भालू के पंजे से गोपाल के पेट पर गहरे जख्म हो गये हैं। ग्रामीण और परिजनों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी पाकर वन विभाग के कर्मी सीएससी कर्रा आये। उन्होंने घायल के परिजनों को तत्काल दो हजार रुपये सहायता राशि के रूप में दी। मौके पर वनरक्षी माइकल सुरीन व रश्मि कुमारी होरो मौजूद थे।

क्या झारखंड में भी पांव पसार चुका है आइएसआइएस
Published / 2023-11-08 20:36:31
क्या झारखंड में भी पांव पसार चुका है आइएसआइएस

आइएसआइएस से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार झारखंड एटीएस ने की कार्रवाई टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड एटीएस की टीम ने ये कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। ऐसे में अब यह भी सवाल उठने लगा है कि क्या सचमुच झारखंड में भी आइएसआइएस पांव पसार चुका है? एटीएस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिले से दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी की गयी है। गिरफ्तार आतंकियों में आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते को इनपुट मिला था कि झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिले में आईएसआईएस मॉड्यूल को आपरेट किया जा रहा है। इसी सूचना पर झारखंड एटीएस ने हजारीबाग और गोड्डा में छापेमारी की। जिसमें दो आतंकियों आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आतंकी झारखंड के युवाओं को भड़काकर आईएसआईएस से जोड़ने की साजिश में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आतंकियों के पास से एटीएस ने कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं। दोनों आतंकी डार्क वेब के जरिए आईएसआईएस के आतंकियों से जुड़े हुए थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आतंकियों को झारखंड एटीएस मुख्यालय लाया गया है, जहां उनसे एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है।

बीआइटी लालपुर के खेल महोत्सव में वॉलीबॉल खिलाड़ी जमा रहे रंग
Published / 2023-11-08 20:34:28
बीआइटी लालपुर के खेल महोत्सव में वॉलीबॉल खिलाड़ी जमा रहे रंग

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी लालपुर खेल महोत्सव के आज तीसरे दिन का शुभारंभ निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने वॉलीबाल को उछाल कर वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन कर इस महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही संस्था के सहायक कुलसचिव सिद्धि कांत मिश्र ने खेल के प्रति युवाओं के उत्साह से माहौल खेलमय हो गया है। आज वॉलीबाल के चार मुकाबले खेले गये, जिसमें टीम लूजर, सीएसएस, बीबीए हिट हैप्पस ने अंतिम चार में जगह बनायी। आज के खेल में सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। 

एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना जिला स्तरीय 31वां राष्ट्रीय बाल कांग्रेस कार्यक्रम
Published / 2023-11-08 20:33:45
एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना जिला स्तरीय 31वां राष्ट्रीय बाल कांग्रेस कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के तत्वावधान में 31वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन साइंस फार सोसायटी, रांची, झारखंड द्वारा स्थानीय एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में आज दिनांक 8.11.2023 को किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकृति बंधन एवं फ्लोटिंग कैंडल ने किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने स्वागत गान, गणेश वंदना तथा माइकल जैक्सन का मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की ओर से हमें यह सुअवसर प्रदान किया गया है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा तार्किक ज्ञान बुद्धि बढ़ाने के लिए इस प्रकार का आयोजन उपयोगी है। एनसीएससी के राज्य शैक्षिक संयोजक राजेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जिसके अंतर्गत बच्चे न केवल स्थानीय समस्या का चयन करके उसका निदान बताते हैं, बल्कि इससे उनके नेतृत्व कौशल का भी विकास होता है। विद्यार्थी समूह में काम करना, समय प्रबंधन, प्रस्तुतीकरण कौशल, तनाव प्रबंधन, समस्या समाधान, सही निर्णय लेने के गुर सीखते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकफाई विश्वविद्यालय के वाइस चांसेलर डॉ आरके झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों को तर्क बुद्धि का उपयोग करके काम करना सीखना चाहिए। उक्त कार्यक्रम के निर्णायक मंडली में डॉ चित्रा शर्मा, डॉ स्नेहा सहाय, डॉ गीता महतो, निशा पन्ना, राम अयोध्या सिंह, अंकित कुमार सिंह, सुनील कुमार राय तथा एसपी सिंह शामिल थे। उक्त कार्यक्रम में कुल 14 विद्यालयों की 34 परियोजनाओं को शामिल किया गया।  राज्य स्तरीय एनसीआरसी कार्यक्रम के लिए चयनित विद्यार्थियों के नाम कनिष्ठ वर्ग में डीएवी बरियातु से इशांत श्रीवास्तव, डीएवी। हेहल से शिवम कुमार तथा वरिष्ठ वर्ग से डीएवी।  पुंदाग से शौर्य कुमार सिंह तथा सुरभि रानी, डीएवी। बरियातु से प्रियाशा पद्मजा तथा डीएवी। नीरजा सहाय से ऋतिका है। कार्यक्रम के सुचारू रूप से संपन्न होने के उपरांत एनसीएसएसी झारखंड की जिला संयोजिका इंदु प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

24 घंटे में पुलिस ने किया अपहरण कांड का खुलासा
Published / 2023-11-08 20:32:29
24 घंटे में पुलिस ने किया अपहरण कांड का खुलासा

एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में दी जानकारीटीम एबीएन, कोडरमा। जयनगर थाना तिलैया डैम ओपी कांड सं 223/23 का पुलिस ने महज 24 घंटे में ही उद्भेदन कर लिया है। एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मितलाल महतो, उम्र 29 वर्ष, पिता रामविलास महतो, पता कांटी  के लिखित आवेदन पर भिखारी महतो, उम्र 50 वर्ष, पिता स्व धनी महतो, कांटी एवं इनके परिवार के सदस्यों व अन्य अज्ञात लोगों ने वादी के पिता रामविलास महतो एवं भांजा नितिश कुमार का अपहरण करने के आरोप में दर्ज कराया गया था। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि पुनि निरंजन उरांव माईका अंचल एवं अमृता खलखो, प्रभारी तिलैया डैम ओपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में आमसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी करते हुए अपहृत रामविलास महतो एवं नितिश कुमार को सकुशल बरामद करते हुए इस कांड में सलित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कांड में प्रयुक्त चार पहिया सवारी वाहन एवं मोटरसाईकिल जब्त किया गया। साथ ही अपहृत नितिश कुमार का मोबाइल अभियुक्त के सवारी वाहन से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर इस घटना को अंजाम देने का मुख्य कारण पूर्व से चली आ रही संपत्ति विवाद बताया गया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। शेष की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्तों में चदंन कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता भिखारी महतो, कांटी,  पोदमी देवी, उम्र 43 वर्ष, पति भिखारी महतो, कांटी, करिश्मा देवी, उम्र 20 वर्ष, पति जय कुमार, कांटी और मीना देवी, उम्र 50 वर्ष, पिता स्व धनी महतो, कांटी के नाम शामिल हैं। छापामारी दल में पुनि निरंजन उरांव, पुअनि अमृता खलखो, ओपी प्रभारी, तिलैया डैम, पुअनि क्लेमेन्ट लिंडा, तिलैया डैम ओपी, सअनि उमेश कुमार सिंह, तिलैया डैम ओपी, क्युआरटी टीम एवं तिलैया डैम ओपी के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,198