Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
खूंटी से होगी विकसित भारत की शुरुआत
Published / 2023-11-13 23:32:08
खूंटी से होगी विकसित भारत की शुरुआत

खूंटी से करेंगे खास मिशन का आगाज, दिखेगी विकसित भारत की झलकटीम एबीएन, रांची। केंद्र सरकार की ओर से पिछले 10 सालों में जनता के लिए जो काम किया गया है उसकी एक बानगी एक खास मिशन के जरिये दिखाये जाने की कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (15 नवंबर) को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत मिशन की शुरुआत करेंगे। विकसित भारत की झलक दिखाने के साथ-साथ आदिवासियों की जिंदगी को कैसे और बेहतर बनाया जाये, इसके लिए समग्र योजनाओं की तस्वीर पेश की जायेगी। मिली जानकारी के मुताबिक देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होकर विकसित भारत मिशन गुजरेगी। इसमें देश के फिलहाल 69 जिलों के 393 ब्लॉक और 8,940 पंचायत को शामिल किया गया है।क्या है विकसित भारत मिशनसूत्रों के मुताबिक देश में आदिवासियों को सशक्त बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर को पीएम पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) विकास मिशन शुरू करेंगे। जिसके माध्यम से आदिवासियों की जीवनस्तर को कैसे बेहतर बनाया जाये इसकी शुरुआत की जायेगी।सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने आदिवासियों के जनकल्याण के लिए पीवीटीजी के जरिए समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए 24,000 करोड़ की योजना शुरू की है। साथ ही आजादी के बाद से इस पहले मिशन के तहत सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस मनाने का फैसला किया है।क्या है पीवीटीजी मिशनकेंद्र सरकार ने 2023-24 के बजट में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए प्रधानमंत्री पीवीटीजी विकास मिशन शुरू करने की घोषणा की थी। 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 पीवीटीजी 22,544 गांवों (220 जिलों) में रहते हैं जिनकी आबादी करीब 28 लाख है।इस ग्रुप में किन लोगों को शामिल किया गयासरकार के सूत्रों के अनुसार जिन लोगों को इस योजना में शामिल किया गया है, उसमें रहने वाले लोग दुर्गम बस्तियों में रहते हैं। इनके लिए परिवारों और बस्तियों को बेहतर दूरसंचार कनेक्टिविटी, बिजली, आवास, स्वच्छ पेजयल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं से लैश करने की एक समग्र योजना बनाई गयी है।जानकारी के मुताबिक, विकसित भारत यात्रा के तहत केंद्र सरकार के 9 मंत्रालयों के अलग-अलग कार्यों को समन्वित किया गया है। इसमें एक रथ बनाया गया है, जिसके माध्यम से गांव देहात के लोगों तक सरकार के पिछले 10 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया जायेगा।विकसित भारत यात्रा के दौरान यह भी जानने की कोशिश की जाएगी कि ऐसे कौन-कौन से काम हैं जो अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। ऐसी कौन सी योजना है जो जनता तक अभी तक नहीं पहुंच सकी है या जनता सरकार की उस योजना से महरुम है।

धनबाद : हाथियों के झुंड ने युवक को कुचलकर मार डाला
Published / 2023-11-13 23:16:13
धनबाद : हाथियों के झुंड ने युवक को कुचलकर मार डाला

ग्रामीणों ने वन विभाग को ठहराया जिम्मेदारटीम एबीएन, धनबाद। झारखंड में हाथियों का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। धनबाद जिले में हाथियों के झुंड ने एक युवक की पैरों से कुचलकर हत्या कर दी। मामला जिले के पश्चिमी टुंडी का है। बताया जा रहा है कि नेमोरी एवं बांगरो के बीच बाजरा की खेती की गयी है। हाथियों के झुंड इसे खा रहा है। शनिवार को आसपास के कई गांवों के लोगों ने इकट्ठे होकर हाथियों के झुंड को बाजरे के खेत से निकालने के लिए पटाखा और मशाल जलाकर भगाने का प्रयास किया। लगातार हल्ला और पटाखे की आवाज से हाथी भड़क गये और खदेड़ रही भीड़ के पीछे दौड़ने लगे। इस दौरान 28 वर्षीय शुकू टुडू हाथी की चपेट में आ गया और हाथियों ने उसे कुचलकर मार डाला।हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि देर रात तक मृतक युवक की लाश खेत में ही पड़ी थी। हाथियों के डर से कोई भी लाश के करीब तक नहीं जा रहा था। वन विभाग के प्रशिक्षित मशालचियों ने भी हाथियों के करीब जाने से मना कर दिया। टुंडी वन विभाग के प्रभारी फारेस्टर गोविंद मिस्त्री व मनियाडीह थानेदार पवन चौधरी ने बताया कि लाश अभी तक नहीं मिल पायी है। वन विभाग की टीम घटनास्थल से कुछ दूरी पर बंगारो गांव के पास कैंप कर रही है। टीम घटनास्थल के पास से हाथियों के हटने का इंतजार कर रही है। वहीं, गुस्साये ग्रामीणों ने वन विभाग को हादसे का जिम्मेदार उठाया है।

रांची के हिंदपीढ़ी में एक झोपड़ी में लगी आग
Published / 2023-11-13 21:56:11
रांची के हिंदपीढ़ी में एक झोपड़ी में लगी आग

टीम एबीएन, रांची। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बंशी चौक के समीप एक झोपड़ी में आग लग गयी है। आग की लपटें काफी तेज हैं। दमकल को स्थानीय लोगों ने सूचना दे दी है और आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

रामगढ़ : तीन युवकों की मौत से पसरा मातम
Published / 2023-11-13 21:55:43
रामगढ़ : तीन युवकों की मौत से पसरा मातम

रामगढ़ में जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की मौत, पसरा मातमटीम एबीएन, रामगढ़। रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास जन्मदिन की पार्टी मनाकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। मृतकों में राजू साव का 19 वर्षीय पुत्र करण कुमार, कुलदीप साव का 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और लालदेव करमाली का 19 वर्षीय पुत्र रौनक करमाली शामिल हैं।

24 नवंबर को मनाया जायेगा बड़ागांई-बूटी देवोत्थान जतरा मेला
Published / 2023-11-13 20:57:00
24 नवंबर को मनाया जायेगा बड़ागांई-बूटी देवोत्थान जतरा मेला

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12 /11/ 2023, दिन रविवार को पूर्वाह्न 7 को देवोत्थान धाम, बड़ागांई-बूटी परिसर में बड़ागांई, बूटी, खिजूर टोला, किशुनपुर, महुरम टोली, बांधगाड़ी, लेम आदि गांवों के लोगों की संयुक्त बैठक बालशाय महतो की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देवोत्थान धाम (पीएचइडी कॉलोनी, बूटी) परिसर में कार्तिक शुक्ल पक्ष देवोत्थान एकादशी व द्वादशी तदनुसार 23/11/23 रात्रि एवं 24/11/2023 दिन में संध्या 5 बजे तक भव्य व ऐतिहासिक जतरा मेला का आयोजन किया जायेगा। मेले में आसपास के सभी गांव के खोड़हा (नृत्य मंडली) अपने पारंपरिक वाद्ययंत्र एवं वेशभूषा के साथ भगवान शिव का पूजन-अर्चन के साथ नृत्यगान प्रस्तुत कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनायेंगे। उक्त जानकारी देवदेवोत्थान जतरा मेला समिति, बड़ागांई-बूटी के सचिव प्रेम लोहार (9835425981) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। मेला को सफल बनाने के लिए निम्नलिखित देवोत्थान जतरा मेला समिति का गठन किया गया। मुख्य संरक्षक : डॉ रुद्रनारायण महतो एवं बन्नू पहान संरक्षक : डॉ बिरेन्द्र साहु, बालसाय महतो, विनोद महतो, सुनील महतो रामदास साहू, बैजनाथ महतो एवं कैलाश महतो मुख्य पहान (पुजारी) : रवि पाहन अध्यक्ष : नेपाल महतो सचिव : प्रेम लोहार कोषाध्यक्ष : अजय कुमार महतो उपाध्यक्ष : बबलू पहान, संदीप मुंडा, दशरथ महतो, अशोक खलखो, दुर्गा उरांव, मोहनलाल महतो, राम ओहदार, अरविंद साहू, सुरेंद्र मुंडा, अमित पहान, एवं महावीर मुंडा  मीडिया प्रभारी : दिलीप पहान, अजय साहू

संत अलोइस स्कूल में धर्म बंधुओं ने मनायी डायमंड जुबली
Published / 2023-11-13 20:54:49
संत अलोइस स्कूल में धर्म बंधुओं ने मनायी डायमंड जुबली

टीम एबीएन, रांची। संत अलोइस स्कूल प्रांगण, डॉक्टर कामिल बुल्के पथ में सोमवार को ब्रदर आफ सेंट गेब्रियल धर्म समाज के धर्म बंधुओं ने कार्यक्रम किया। इस धर्म समाज द्वारा पूरे भारत में संचालित विभिन्न विद्यालयों और अन्य संस्थानों में अपने धर्म संघीय जीवन को जीते हुए शिक्षा और मानवता की सेवा के माध्यम से 60 साल और 25 साल की समर्पित सेवाएं प्रदान की है। उनका डायमंड जुबली और रजत जुबली समारोह बनाकर धर्म संघ की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही उनके समर्पित धनसंगी जीवन की सेवाओं के लिए ईश्वर तथा धर्म समाज के तमाम ब्रदर के माता-पिता और उनके परिजनों का धन्यवाद किया गया।समारोह में इस सोसाइटी ब्रदर्स में 60 साल की समर्पित सेवा देख देने वाले भाग्यशाली डायमंड जुबिलेरियन ब्रदर गिल्बर्ट पिंटो और ब्रदर एडमंड टोप्पो सिल्वर जुबिलेरियन ब्रदर्स में ब्रदर अलबइनुस टेटे, ब्रदर देवनिस तिग्गा और ब्रदर विजय तिर्की समझ में उपस्थित रहे। मौके पर ब्रदर आफ सेंट गेब्रियल समिति सोसाइटी रांची के प्रोविंशियल सुपीरियर ब्रदर हेरमन विजय विजय लकड़ा, उनके उनके सेक्रेटरी ब्रदर फ्रेडरिक सोरेंग समेत इस समिति द्वारा संचालित विभिन्न इंटरमीडिएट कॉलेज और हाई स्कूल तथा इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल्स और हेडमास्टर ब्रदर्स उपस्थित थे।समारोह का शुभारंभ समारोही पवित्र मिस्सा से हुआ, जिसके मुख्य अनुष्ठक और उपदेशक हजारीबाग के बिशप आनंद जोजो रहे। उनके साथ मिस्सा में सह अनुष्ठक रांची के पेरिस प्रिस्ट आनंद डेविड और सोसियुस  फादर एडमंड ने किया।हजारीबाग के बिशप जोजो ने इस अवसर पर अपने संदेश में ब्रदर आफ सेंट गेब्रियल सोसाइटी के डायमंड व सिल्वर जुबिलेरियन ब्रदर्स को उनके धर्मसंगी जीवन में रहते हुए ईश्वर की सेवाऔर विद्यालय वह इंटर कॉलेज के माध्यम से छात्र-छात्राओं में गुणवत्ता शिक्षा सुसंस्कार और निस्वार्थ प्रेम सेवा का बीज रोपने तथा समाज सेवा के माध्यम से मानवता की समर्पित सेवा करने के लिए उनको कोटिश:  बधाइयां दी।प्रेम से प्रेरित सेवा मोंटफोर्ट ब्रदर्स के जीवन का लक्ष्य : बिशप जोजोबिशप जोजो ने अपने प्रवचन में ब्रदर्स आफ गेब्रियल सोसाइटी के ब्रदर द्वारा शिक्षा और मानवता की सेवा को प्रेम से प्रेरित जीवन का लक्ष्य बताया। कहा कि प्रेम से प्रेरित सेवा सदैव स्मरणीय होती है और यह ब्रदर्स अपनी प्रेम सेवा और शिक्षक सेवा से क्राइस्ट को प्रतिबिंबित कर रहे हैं। इसके लिए कलीसिया के आगे इस धर्म संघ का और इसके जुबिलेरियन का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करती है उन्होंने कहा की सेवा में जीवन है। अत: आप को इस समवर्ती समर्पित सेवा के लिए ईश्वर स्वस्थ और सुरक्षित रखें।ब्रदर आफ सेंट गेब्रियल सोसाइटी रांची के प्रोविंशियल ब्रदर हरमन विजय लकड़ा ने इस मौके पर अपनी आशीर्वचन में ईश्वर और समाज की सेवा में धर्मसंधी जीवन का डायमंड और सिल्वर जुबली पूरा करने वाले धर्म बांधों को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए बधाइयां दी और उनका धन्यवाद किया। कहा कि संगी जीवन में रहते हुए ईश्वर और मानवता की सेवा डायमंड और सिल्वर जुबली पूरा करने वालों वाले ब्रदर्स के प्रति हमारा धर्म समाज सदैव आपका और और आपके माता-पिता परिजनों तथा मित्रों के प्रति ऋणी रहेगा। आप सभी ने वर्षों पहले इन संस्थाओं के माध्यम से अपनी बहुमूल्य सेवा देखकर शिक्षा के जो बीज बोए थे तथा प्रेम सेवा और समर्पण कीजिए ज्योति जलाई थी वह आज विकसित होकर पूरे विश्व में फैल गई है या समारोह उसी का परिणाम है। समारोह में जन्म संगी जीवन का डायमंड जुबली और सिल्वर जुबली पूरा करने वाले जुबिलेरियंस ब्रदर्स को उसे कुछ और सोल भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर सभी जुबिलेरियंस ने अपने धर्मसंगी जीवन की समर्पित से सेवाओं और चुनौतियों के कटु मधुर अनुभव भी साझा की। मौके पर जुबिलेरियंस के सम्मान में संत अलोयसियस स्कूल के बच्चों तथा जुबिलेरियंस के परिजनों ने नृत्य संगीत की प्रस्तुति से समां बांध ब्रदर क्लेमेंट कांडुलना के धन्यवाद ज्ञापन के बाद जुबिलेरियंस ब्रदरों ने जुबली केक काटकर इस ऐतिहासिक समारोह की खुशियां साझा की। ब्रदर अमित और ब्रदर अब्राहम द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में संत अलोइसियुस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर क्लेमेंट हाई स्कूल के प्रिंसिपल तथा मोंटेसरी स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक उपस्थित थे।

पीएम के दौरे को लेकर झारखंड भाजपा रेस
Published / 2023-11-13 20:52:40
पीएम के दौरे को लेकर झारखंड भाजपा रेस

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर एक्शन मोड में झारखंड बीजेपी, सांसद-विधायकों की चल रही मीटिंगटीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर दिन मंगलवार को झारखंड में पूर्व आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के जन्मस्थान का दौरा करने वाले हैं। उनकी यात्रा बिरसा मुंडा की जयंती के साथ होगी, जिसे जनजातीय गौरव दिवस और राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। पीएम मोदी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर झारखंड भाजपा एक्शन मोड में है। यह यात्रा राजनीतिक महत्व रखती है क्योंकि भाजपा का लक्ष्य साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में आदिवासी मतदाताओं को लुभाना है। प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में सांसद-विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन मीटिंग की। इस मैराथन मीटिंग में प्रधानमंत्री के रोड शो और खूंटी के उलिहातू को लेकर तैयारी पर चर्चा हुई। मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी उलिहातू से बीजेपी की विकसित भारत संकल्प यात्रा की भी शुरुआत करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की तरफ से झारखंड में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों पर केंद्रित एक पोर्टल और एक लघु फिल्म लॉन्च करने की उम्मीद है। वह विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले जनजातीय लोगों के साथ भी बातचीत करेंगे और एक जनजातीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

खूंटी पहुंच मंत्री अर्जुन मुंडा ने जानी तैयारी की हकीकत
Published / 2023-11-13 20:51:35
खूंटी पहुंच मंत्री अर्जुन मुंडा ने जानी तैयारी की हकीकत

पीएम के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने खूंटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडाएबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां जोरों पर है। सोमवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा खूंटी पहुंचे। उन्होंने सभा स्थल बिरसा कॉलेज स्थित फुटबाल स्टेडियम और अनिगड़ा में निर्माणाधीन हेलिपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीसी लोकेश मिश्र से तैयारियों की जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा के गांव आ रहे हैं। इससे पूरा क्षेत्र उतसाहित है। लोगों में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खूंटी के पावन भूमि से कई योजनाओं और कार्यक्रमों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन भव्य होगा। इसके बाद परिसदन भवन में वे अधिकारी और अन्य के साथ बैठक भी करेंगे।

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर खूंटी में होंगे कई बड़े कार्यक्रम
Published / 2023-11-12 16:28:03
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर खूंटी में होंगे कई बड़े कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस के दिन जिले में वृहत पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को उलिहातू के बिरसा ओड़ा पहुंचेंगे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बिरसा मुंडा के वंशजों से भी मुलाकात करेंगे। जिला प्रशासन कार्यक्रम को खास बनाने के लिए तैयारियों में जोर-शोर से जुटा है। खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने बताया कि खूंटी में दो अलग-अलग स्थानों में पीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उलिहातू में अल्पावधि का कार्यक्रम तय है। इसके पश्चात खूंटी के बिरसा कॉलेज फुटबॉल स्टेडियम में आम सभा का आयोजन किया जाएगा। आम सभा में खूंटी जिला समेत राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री को सुनने पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कॉलेज के फुटबॉल ग्राउंड में विशाल हैंगर का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यक्रम में 25-30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 15 नवंबर 2023 की सुबह 8:30 बजे दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरेंगे और सुबह 10:00 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से 10:20 बजे हेलिकॉप्टर से उलिहातू के लिए उड़ान भरेंगे। उलिहातू में 10:20 से 10:35 बजे के बीच पीएम भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक आवास में उनके परिजनों से भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री 11 बजे हेलिकॉप्टर से खूंटी के लिए रवाना होंगे। 11:10 बजे खूंटी में उतरने के बाद ट्राइबल कलाकारों द्वारा पीएम का स्वागत किया जाएगा। वहां पर पीएम ट्राइबल प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। 11:30 बजे झंडा दिखाकर विकसित भारत यात्रा को रवाना करेंगे।इसके बाद जनजातीय मंत्री का भाषण होगा। 11: 45 से पीवीटीजी मिशन और पोर्टल लांच पर शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।वहीं 11: 50 बजे बटन दबा कर कई योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। 11:55 बजे सीएम का भाषण और दोपहर 12 बजे पीएम का भाषण होगा। 12:30 बजे पीएम रांची के लिए उड़ान भरेंगे। रांची एयरपोर्ट से पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,046