Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
गुमला : पिकनिक ने छीन ली दो युवकों की जिंदगी
Published / 2023-11-15 23:51:12
गुमला : पिकनिक ने छीन ली दो युवकों की जिंदगी

गुमला में नेतरहाट से पिकनिक मनाकर लौट रहे दो स्कूटी सवार युवक सड़क हादसे में घायल, एक की मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क, डुमरी, गुमला। नेतरहाट से पिकनिक मनाकर लौट रहे दो स्कूटी सवार युवकों को बोलेरो ने सरगांव कुरुमगढ़ के समीप अपनी चपेट में ले लिया। इस सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी। डुमरी थाना के दीना बैगाटोली निवासी रोहन गोप (पिता स्व. दिनेश्वर गोप) अपने दोस्त स्टेफन कुजूर (पिता जोहन कुजूर) के साथ नेतरहाट से पिकनिक मना कर लौट रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने चपेट में ले लिया। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों घायलो को सीएचसी चैनपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के क्रम में रोहन गोप को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक और घायल स्टेफन कुजूर को पोस्टमार्टम व बेहतर इलाज के लिए गुमला अस्पताल भेज दिया।

पीएम मोदी ने किया धरती आबा को नमन...
Published / 2023-11-15 18:39:32
पीएम मोदी ने किया धरती आबा को नमन...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दीटीम एबीएन, खूंटी/ रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अवसर पर रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय पहुंचकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय परिसर का परिभ्रमण करते हुए धरती आबा काराकक्ष एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया। मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं माननीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे।

मोदी-मोदी... से गूंज उठी राजधानी
Published / 2023-11-15 00:22:01
मोदी-मोदी... से गूंज उठी राजधानी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के दो दिवसीय दौरे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार के मंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी समेत कई आला अधिकारी और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। झारखंड दौरै पर आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रांची में जमकर स्वागत हुआ। देर शाम रांची पहुंचे नरेंद्र मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ रांची की जनता ने बड़े ही उत्साह के साथ स्वागत किया।प्रधानमंत्री के स्वागत में रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई नेता मौजूद रहे। ये शाम को ही एयरपोर्ट पहुंच गये थे।जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर भाजपा विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सांसद संजय सेठ, महामंत्री प्रदीप वर्मा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक सभी चौक चौराहों पर पीएम मोदी के स्वागत की विशेष तैयारी की गयी थी। बिरसा मुंडा चौक पर पीएम मोदी ने रुककर लोगों के अभिवाद को स्वीकार किया। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक नृत्य कर उनका स्वागत किया। अरगोड़ा चौक पर भी पीएम मोदी ने कार से निकलकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। एयरपोर्ट से राजभवन के रास्ते में जगह जगह पीएम मोदी का स्वागत किया गया। अरगोड़ा चौक पर पद्मश्री मधु मंसूरी ने अपने गीतों से पीएम मोदी का स्वागत किया। जैसे ही पीएम मोदी यहां पहुंचे हजारों कार्यकर्ता जोहार गीतों पर झूमते हुए पुष्पवर्षा कर पीएम का स्वागत किया।पीएम मोदी भी गाड़ी से निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और हाथ हिलाकर लोगों को जोहार किया। हिनू चौक, बिरसा चौक, अरकोड़ा चौक, हरमू चौक और किशोरगंज चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा भी की। एयरपोर्ट से राजभवन तक हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे लगते रहे। राजभवन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। पीएम मोदी की सुरक्षा को देखते हुए कई सड़क पर आवागमन को प्रतिबंधित किया गया था।सुबह पीएम मोदी बिरसा मुंडा संग्रहालय जाएंगे फिर वहां से रांची एयरपोर्ट और फिर वहां से खूंटी के लिए निकल जायेंगे। खूंटी में पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत के साथ-साथ कई सौगातें देंगे। वहीं भगवान बिरसा मुंडा के गांव में भी उनका कार्यक्रम है।

केशव की पेंटिंग को रोड शो के दौरान पीएम ने किया सहर्ष स्वीकार
Published / 2023-11-15 00:10:05
केशव की पेंटिंग को रोड शो के दौरान पीएम ने किया सहर्ष स्वीकार

टीम एबीएन, रांची। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाल दिवस पर 11 वर्षीय केशव अग्रवाल (राजस्थान गार्डन, कांके रोड निवासी- पुत्र किशन गोयल) के द्वारा बनाई गई पेंटिंग को अपने रोड शो के दौरान सहर्ष स्वीकार कर बच्चों के प्रति अपने स्नेह को जाहिर किया। भारत माता की जय...

23वें झारखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर झारखण्ड तैयार
Published / 2023-11-14 19:07:29
23वें झारखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर झारखण्ड तैयार

1714.44 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास पॉलिसी और योजनाओं का होगा शुभारंभ 18 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा आफर लेटरटीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इस समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण की उपस्थिति में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा। स्थापना दिवस के अवसर पर 1714.44 करोड़ रुपये की कुल 229 योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपये की कुल 677 योजनाओं का शिलान्यास होगा। समारोह अपराह्न दो बजे शुरू होकर अपराह्न 03:30 बजे समाप्त होगा।  नयी योजनाएं और पॉलिसी होंगी लांचराज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री योजनाओं और पॉलिसी का शुभारंभ करेंगे। लांच होने वाली पॉलिसी में झारखंड स्टार्ट-अप पॉलिसी, 2023, झारखंड टरटए प्रमोशन पॉलिसी, 2023, झारखंड निर्यात पॉलिसी, 2023 और झारखंड आईटी, डाटा सेंटर तथा बीपीओ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी, 2023 शामिल हैं। वहीं अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू की जायेगी। किशोरियों और खिलाड़ियों को सम्मान, हुनरमंद को आफर लेटरराज्य स्थापना दिवस पर सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए 5,55,652 किशोरियों को 261 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरण किया जायेगा। जबकि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 70 खिलाड़ियों के बीच लगभग 02 करोड़ पुरस्कार राशि का वितरण होगा। कार्यक्रम स्थल में श्रम विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेला में 18,034 हजार से अधिक युवाओं को आॅफर लेटर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रीगण सौंपेंगे।

पीएम के दौरा : डायवर्ट रूट से राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त
Published / 2023-11-14 18:31:21
पीएम के दौरा : डायवर्ट रूट से राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त

रांची में पीएम के आगमन को लेकर 14 और 15 नवंबर को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, ट्रैफिक एसपी ने जारी किया रूट चार्टटीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आगमन को लेकर 14 और 15 नवंबर को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किये गये हैं। जिसके चलते पूरी राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यवस्था हो गयी है। 14 नवंबर को एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक रात आठ से 10:30 बजे तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। जबकि 15 नवंबर को भी ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव के द्वारा जारी किये गये निर्देश में बताया गया है कि 15 नवंबर को सुबह आठ से 10:30 बजे तक राजभवन से जेल मोड़ और वहां से रातू रोड, हरमू रोड होते हुए एयरपोर्ट तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। पीएम का कारकेट गुजरने के बाद स्थिति को देखते हुए यातायात सामान्य किया जाएगा। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव की ओर से सोमवार को निर्देश जारी किया गया है। ट्रैफिक एसपी के जारी निर्देश के अनुसार बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और जेल मोड़ इलाके में सड़क की दोनों छोर पर वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति चिह्नित मार्गों के किनारे वाहनों की पार्किंग करता है तो उनके वाहन को जब्त कर लिया जायेगा। उस पर जुमार्ना के साथ वाहन को उठाने में आने वाला खर्च भी वसूला जायेगा।

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में मनी पंडित नेहरू की जयंती
Published / 2023-11-14 18:30:19
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में मनी पंडित नेहरू की जयंती

रांची के कांग्रेस भवन में मनायी गयी पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी। रांची के कांग्रेस भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं ने जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किया।

सूक्ष्म और लघु उद्योग को बढ़ावा देना सरकार का मुख्य लक्ष्य : चंपई सोरेन
Published / 2023-11-14 18:26:54
सूक्ष्म और लघु उद्योग को बढ़ावा देना सरकार का मुख्य लक्ष्य : चंपई सोरेन

मंत्री ने किया दिल्ली के भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन का उद्घाटनएबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। दुनिया के सबसे बड़े मेले में एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला प्रगति मैदान का आज से शुभारंभ हुआ।जी 20 समिट के बाद प्रगति मैदान में दूसरा बड़ा आयोजन किया जा रहा है। मेले में इस वर्ष की थीम वसुधैव कुटुंबकम् है। जिसमें झारखंड प्रदेश फोकस स्टेट के रूप में भाग ले रहा है। झारखंड अपने प्रदेश की गरिमामई उपस्थिति दर्ज करा रहा है। मेले में आज झारखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवम पिछड़ा वर्ग कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मंडप का उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान बिरसा की पूजा अर्चना कर मंडप का शुभारंभ किया। मंत्री ने मंडप की सभी स्टॉल का अवलोकन किया और प्रदर्शित की गयी सभी स्टालों को सराहा। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा की झारखंड प्रदेश अपने खनिज भंडार और संस्कृत के लिए जाना जाता है। हम अपने प्रदेश के सूक्ष्म और लघु उद्योग को बढ़ावा देने का पूर्ण प्रयास कर रहे है। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला अपनी परंपरा, संस्कृति और क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सुगम पटल है। मौके पर झारखंड सरकार के उद्योग विभाग के सचिव जीतेंद्र कुमार सिंह, उद्योग निदेशक श्री भोर सिंह यादव उपस्थित रहे। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उद्योग निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा बनाये गये इस मंडप में  क्षेत्रीय उत्पादों के 20 स्टॉल लगाए गए है। जिसमें लोग झारखंड से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी और क्रय कर सकेंगे। साथ ही झारखंड सरकार के लगभग 14 विभागों के स्टॉल लगाये गये हैं। जिसमें लोग विभाग के बारे में और योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे।

बेबी केयर किट से नवजात की होगी सही देखभाल : उपायुक्त
Published / 2023-11-14 18:25:42
बेबी केयर किट से नवजात की होगी सही देखभाल : उपायुक्त

बाल दिवस के अवसर पर बेबी केयर किट वितरित पलामू समाहरणालय में हुआ स्तनपान-सह-चेंजिंग रूम का उद्घाटन बाल विवाह पर रोक लगाने संबंधी कार्य करने हेतु रोल मॉडल के रूप में तीन बच्चियों को मिला प्रोत्साहन राशि एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। बाल दिवस पर उपायुक्त शशि रंजन ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जन्म लिए नवजात शिशु के लिए उनकी माताओं को आज बेबी केयर किट का वितरण किया। वहीं सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन अभियान अंतर्गत बाल विवाह पर रोक लगाने संबंधी कार्य करने हेतु रोल मॉडल के रूप में आरती, रानी एवं नंदनी को प्रोत्साहन राशि के रूप में 5-5 हजार का चेक प्रदान किया। साथ ही उपायुक्त द्वारा समाहरणालय के ब्लॉक सी में स्तनपान कक्ष-सह-चेंजिंग रूम का उद्घाटन किया गया। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी कार्यक्रम बाल दिवस के अवसर पर आयोजित की गई। किट वितरण कार्यक्रम में 40 नवजात बच्चों के लिए उनकी माताओं को बेबी केयर किट का वितरण किया गया। किट में नवजात की जरूरत के सभी सामान उपलब्ध थे। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि बेबी केयर किट से नवजात की सही देखभाल हो सकेगी। माताएं नवजात को स्वस्थ एवं स्वच्छ रख सकेंगी।  इधर, उप विकास आयुक्त रवि प्रकाश ने स्तनपान कक्ष सह चेंजिंग रूम का निरीक्षण कर अवलोकन किया। उन्होंने यहां ठंड के मौसम के मद्देनजर गर्म पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखने एवं इसका नियमित संचालन का निदेश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि स्तनपान कक्ष-सह-चेंजिंग रूम में समाहरणालय भवन अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में कामकाजी महिला पदाधिकारी, महिला कर्मचारी तथा समाहरणालय भवन में किसी कार्य के संबंध में आने वाली सभी धात्री महिलाएं इससे लाभान्वित होंगी। सुविधाजनक स्थान मिलने से महिलाएं अपने बच्चों को सुरक्षित माहौल में स्तनपान करवा सकेंगी। साथ ही बच्चों की देखरेख भी बेहतर तरीके से कर सकेंगी। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा पोषण में सुधार हेतु विभिन्न कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्तनपान कक्ष बनाने का निर्देश दिया गया है। विदित हो कि सुरक्षित बचपन, खुशहाल जीवन अभियान पलामू जिले में 31 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बाल विवाह एवं महिला बाल शोषण मुक्त जिला जागरूकता अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत प्रखंड स्तर पर नुक्कड़ नाटक, प्रशिक्षण एवं शपथ समारोह आदि कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में झारखंड राज्य बाल संरक्षण समिति यूनिसेफ एवं जेएसएलपीएस की भागीदारी है। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, डॉ आरके रंजन, डीपीएम स्वास्थ्य दीपक कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार, संरक्षण पदाधिकारी केडी पासवान, यूनिसेफ के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ तवरेज आलम, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रणव कुमार वरेण्यम, सदस्य धिरेंद्र किशोर एवं सुधा देवी आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,970