टीम एबीएन, रांची। मांडर थाना क्षेत्र में चार धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की वारदात के बाद ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिल रहा है। परंपरागत हथियारों से लैस ग्रामीण ने मिलकर रांची डालटेनगंज मार्ग को अवरूद्ध कर दिया है। रांची ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो मौके पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी लगातार भीड़ को समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भी सड़क से हटने को तैयार नहीं है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि पहली प्राथमिकता सड़क को जाम से मुक्त करवाने का है उसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण एसपी के अनुसार धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के आरोपियों की तलाश की जा रही है, इसके लिए एसआईटी का भी गठन कर दिया गया है।शुक्रवार सुबह 5 बजे ही ग्रामीण सड़कों पर उतरे और रांची डालटेनगंज मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इसके साथ ही ठाकुरगांव, चान्हो, बीजू पाड़ा के सभी चौक चौराहे जाम की स्थिति में है। तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है।
गोड्डा में दो गुटों के बीच झड़प, ईंट-पत्थर भी चले; एसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायलएबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिले में दो समूहों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान दोनों गुटों के बीच ईंट-पत्थर भी चले। बवाल के दौरान एक उपनिरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात टाउन थाना क्षेत्र के पथरा चौक पर मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हुई।उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर पहुंची तो एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। एसपी नाथू सिंह मीना ने कहा कि दोनों समूहों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।उन्होंने बताया कि टाउन पुलिस थाने के प्रभारी मधुसूदन मोदक को मामूली चोटें आयी, जबकि उप-निरीक्षक उमेश मोदी को सिर में चोट आयी है। उन्होंने बताया कि एसआई का अस्पताल में इलाज किया गया। घटना जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो गांवों के निवासियों के बीच विवाद की वजह से हुई। मामले में तीन प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं और दोषियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
रांची में धार्मिक स्थलों में तोड़ फोड़ के बाद तनावआक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामाटीम एबीएन, रांची। सुबह मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा गांव में उस समय सनसनी फैल गयी जब अचानक गांव में यह सूचना फैलने लगी की कई धार्मिक स्थलों पर लोगों ने तोड़फोड़ की है। सूचना मिलते ही ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कुछ प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी गयीं हैं और कुछ के बलि स्थल को तोड़ दिया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची डाल्टनगंज मार्ग को जाम कर दिया। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। धार्मिक स्थल में तोड़-फोड़ की सूचना आग की तरह फैली और ग्रामीण आक्रोशित हो गये। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गयी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची डाल्टनगंज मार्ग को ठप कर दिया था। धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के विरोध में ग्रामीणों ने जहां-तहां सड़क पर आगजनी भी की।
खूंटी में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिसटीम एबीएन, खूंटी। जिले में गुरुवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना में खूंटी थाना क्षेत्र के सिलादोन में फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव के ही रमेश महतो (18 वर्ष) के रूप में की गयी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। खबर लिखे जाने तक उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था। इस मामले में पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। दूसरी घटना में मुरहू थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार के गिरने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान इंदीपीड़ी निवासी रंजीत हुन्नी पूर्ति (33) के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार वह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव से हटिया जा रहा था। इसी क्रम में बंदगांव-मुरहू पथ में जाते के पास अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। एक अन्य घटना में सायको थाना क्षेत्र के बलंगा गांव में एक कुंआ से एक शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मनसा मुंडा नाग (59) के रूप में की गयी है। पुलिस उसकी मौत की छानबीन कर रही है। खूंटी के अनिगड़ा स्थित इंडियन आयल टर्मिनल के पास गुरुवार को एक अज्ञात तेल टैंकर ने एक व्यक्ति को टक्कर दिया। इससे उसकी मौत हो गयी। उसकी पहचान सोसोटोली निवासी बिरसा मुंडा (40) के रूप में की गयी है।जानकारी के अनुसार वह राजमिस्त्री का काम किया करता था। गुरुवार को वह अपनी साइकिल से खूंटी की ओर जा रहा था। इसी क्रम में इंडियन आयल टर्मिनल के पास पीछे से एक टैंकर ने उसे टक्कर मार दिया और फरार हो गया। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जायेगा।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के युग में मीडिया विषयक परिचर्चा आयोजित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पलामू प्रमंडल की ओर से प्रेस दिवस समारोह का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार गोकुल बसंत सम्मानित एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से देश दुनिया में तेजी से बदलाव आ रहे हैं। यह समय की जरूरत भी है। सामाजिक सरोकारों के मद्देनजर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को स्वीकार करना सकारात्मक होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से हम तेजी से आगे बढ़ सकते हैं और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। गवर्नेंस पर भी इसका प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। यह बातें पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कही। वे आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह के अंतर्गत कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के युग में मीडिया विषयक सेमिनार-सह-परिचर्चा कार्यक्रम में बोल रहे थे।उपायुक्त ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतना सशक्त है कि आजकल हमलोग के मन की भावनाओं को भी समझने लगी है। उन्होंने कहा कि पलामू में एक एआई लैब के स्थापना करने की जरूरत महसूस की गयी ई है, उसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से शिक्षा एवं गवर्नेंस को समाहित करने का प्रयास होगा। इसमें 50 बच्चों को नई-नयी चीजों की सीख दी जायेगी। उपायुक्त ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि किसी नयी चीज को अपनाने में समय लगता है, लेकिन समय के साथ हमसभी तकनीक को बहुत तेजी से स्वीकार कर रहे हैं।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पलामू प्रमंडल के उपनिदेशक आनंद ने सेमिनार-सह-परिचर्चा कार्यक्रम का संचालन करते हुए विषय प्रवेश कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल एवं तकनीकी युग में तथ्यपरक सूचनाओं के आदान-प्रदान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मीडिया में तकनीक का सकारात्मक उपयोग से बेहतर परिणाम सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि खोजी पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मदद करेगा, लेकिन मानव मस्तिष्क की बातों को समझने में थोड़ा देर होगा।वरिष्ठ पत्रकार गोकुल बसंत ने कहा कि प्रेस की गरिमा को बचाए रखने के लिए प्रेस काउंसिल आफ इंडिया की ओर से समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा है। वर्ष 2023 में प्रेस काउंसिल ने प्रेस दिवस के अवसर पर कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के युग में मीडिया विषय पर ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी बदलाव आये हैं? इससे तत्परता और तत्कालिकता दोनों आयी है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज तकनीक इतना विकसित हो गया है कि स्वचालित कार्य भी होने लगे हैं। मशीन चलाने का काम भी मशीन ही करने लगी है। तकनीक का सही इस्तेमाल कर हम मानवता को बचा सकते हैं। गोकुल बसंत ने इस विषय को रेखांकित करते हुए कहा कि पूर्व के जमाने में मीडिया के क्षेत्र में क्या तकनीक थी, यह सभी जानते हैं। उन्होंने पूर्व के समयकाल में समाचार संकलन, समाचार प्रेषण से लेकर प्रकाशन तक में उपलब्ध तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए वर्तमान समय से इसकी तुलना की। उन्होंने इसके दुष्प्रभाव पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तकनीक के विकास से मानव संपदा द्वारा कार्यों में कमी आई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कमांड पर कार्य करता है, उसे जितना निर्देश देंगे उतना ही काम करेगा। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नफा एवं नुकसान दोनों है। हमसभी को चाहिए कि इसका सही से प्रयोग करें।पत्रकार सतीश मिश्रा सुमन ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस को तेजी से अपनाया जा रहा है। हालांकि नई चीजें आने से चुनौतियां भी आती है। हमें इन चुनौतियों को सहयोगी के रूप में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में विभिन्न माध्यमों से सूचनाएं दौड़ रही है। उसमें सकारात्मक और जरूरत की चीजों को पकड़ना/संचार को ग्रहण करना हमारी समझ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जितना जल्दी अपनायेंगे, उतने बड़े स्तर पर विकास की दिशा में आगे बढ़ पायेंगे। बड़े लक्ष्य तक पहुंचने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि शासन/प्रशासन की बातों को जनता की भाषा में जनता तक पहुंचाना और जनता की परेशानी, समस्या, शिकायत को शासन/प्रशासन की भाषा में उनतक पहुंचाने से समाधान भी निकलकर सामने आते हैं। इसमें भी मीडिया के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मददगार साबित होगा।पत्रकार तौहिद रब्बानी ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनी रहे। पत्रकार संजय पांडेय ने कहा कि पत्रकारिता दिन- प्रतिदिन बदलती जा रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सभी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा मीडिया, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्वपूर्ण भूमिका है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संबंधी सेमिनार/ परिचर्चा होने से लोगों में नए विचारों का संचार होगा। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित सेमिनार सह परिचर्चा कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गोकुल बसंत को सम्मानित किया गया। सेमिनार-सह-परिचर्चा में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एपीआरओ बिजय कुमार ठाकुर ने वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यापक उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रोजी-रोटी से लेकर जीवन शैली में सुधार लाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मददगार साबित हो रहा है। विशेषकर कोरोना काल से इसका दायरा बढ़ा है। जनसंचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम में एपीआरओ अजीत तिवारी, एसएमपीओ भास्कर कुमार, प्रमोद कुमार तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सभी स्थानीय पत्रकारगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। साथ ही अरुण कुमार, गौरव सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के नेत्तृत्व में संगोष्ठी का आयोजनवरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ कश्यप एवं शहजाद अनवर को किया गया समानितटीम एबीएन, गुमला। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आज गुमला के सूचना भवन के सभागार में झारखंड स्टेट जर्नलिस्ट यूनियन गुमला जिला इकाई के सौजन्य से एक परिचर्चा आयोजित की गयी। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी जिला सूचना पदाधिकारी ललन कुमार ने बड़े ही बेबाकी से कहा कि आज की इस बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज केवल प्रिंट मीडिया नहीं है इलेक्ट्रॉनिक मिडिया सोशल मिडिया और वेब मीडिया के कारण समाचार जगत में बड़ी क्रांति आयी है। ऐसे में पत्रकारों की जवाबदेही समाज के प्रति भी बढ़ गयी है। क्योंकि सोशल मीडिया में कई तरह के फेक न्यूज के कारण समाज में अनेक अवसरों पर गलत असर दिखाई देने लगता हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और प्रेस के सकारात्मक सहयोग से ही क्षेत्र का विकास हो सकता है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि योजनाओं में जो कमी और अच्छाइयां हैं उसे बेबाकी से उजागर करें। ताकि जिला प्रशासन उसमें उसमें सुधार ला सके। मौके पर वेटनर पत्रकार अशोक कुमार मुकुल ने कहा कि पहले और अब के पत्रकारिता में ही नहीं मीडिया घराने और मीडिया की कार्यशैली में भी बदलाव हुए हैं। हम पत्रकारों के लिए यह एक बड़ी चुनौती है। इसलिए इन परिवर्तनों ध्यान में रहकर सामंजस्य बनाते हुए लेखन कार्य करना चाहिए। झारखंड स्टेट जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव प्रसाद शर्मा ने कहा कि 16 नवंबर 1966 को भारतीय प्रेस परिषद ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाने की शुरूआत की। इस दिन पत्रकारों के कर्तव्य अधिकार की चर्चा के साथ-साथ उन्हें आत्म मंथन करने की भी आवश्यकता है। संगोष्ठी की अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सचिव हेमंत दुबे ने किया। परिचर्चा में अमरनाथ कश्यप, शहजाद अनवर निर्मल सिंह रविंद्र मिश्रा हरिओम सुधांशु गणपत लाल चौरसिया ने भी अपने अपने विचार रखे।
पलामू में रेलवे यूनियन छठव्रतियों के बीच शुक्रवार की सुबह करेगा आम की लकड़ी का वितरणटीम एबीएन, पलामू। पूर्व मध्य रेलवे के टीटीई आर्गनाइजेशन व इस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे से टीओपी-टू के सामने माता कमला देवी चिल्ड्रन शेड के पास छठव्रतियों के लिए सूखी आम की लकड़ी वितरित की जायेगी।मुख्य टिकट निरीक्षक बीएम पांडेय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के दोनों संगठनों की ओर से अपने सामाजिक दायित्वों के तहत छठ महापर्व पर आम की सूखी लकड़ी वितरण करने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार की सुबह 07:30 बजे से वितरण किया जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में प्रभारी सचिव, झारखंड विधानसभा सैयद जावेद हैदर ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 22 नवंबर 2023 को आयोजित होने वाले झारखंड विधान सभा 23वीं वर्षगांठ समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम बिखेरेंगे सुरों की लड़ीटीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के नेतृत्व में यादगार बनाने की तैयारी चल रही है। इस बार बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम अपने सुरों से अतिथियों को झुमायेंगे। जबकि गीत और गजल में हास्य का तड़का डालेंगे रविंद्र सोनी।जाहिर है इस बार 23 नवंबर की शाम बेहद यादगार होने वाली है। जावेद अली किसी परिचय को मोहताज नहीं है। पुष्पा फिल्म में उनका गाना तेरी झलक अशर्फी खूब चली थी।उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाये हैं। पहली बार करीब से रांची के लोग उनको देखेंगे और सुनेंगे। पिछले साल कवि सम्राट कुमार विश्वास ने अपने काव्य और व्यंग से जबरदस्त समां बांधा था।उन्होंने झारखंड के कई मंत्रियों और यहां की राजनीति पर जमकर चुटकी ली थी।विधानसभा स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत सुबह 11 बजे राज्यपाल के गार्ड ऑफ ऑनर से शुरू होगी। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। दीप प्रज्वलन के बाद चयनित उत्कृष्ट विधायक को सम्मानित किया जायेगा। पिछले साल भाकपा माले विधायक बिनोद सिंह को यह सम्मान मिला था।इसके अलावा विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित किये जायेंगे। इसके बाद देश की सीमा पर और नक्सल अभियान में शहीद और शांतिकाल में वीरता प्राप्त झारखंड के बहादुर पुलिसकर्मियों और जवान सम्मानित किये जायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.