विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध कार्रवाई, तीन पर प्राथमिकी दर्जटीम एबीएन, लोहरदगा। विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध बिजली विभाग द्वारा दंडाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस बल के सहयोग से सेन्हा थाना के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान कल्हेपाट चौक के समीप अजीज अंसारी उम्र करीब 50 वर्ष पिता रहीमुद्दीन अंसारी के फर्नीचर दुकान में दो केवी उपभोक्ता द्वारा विद्युत चोरी मीटर से बाईपास कर किया जा रहा था तथा रामबिलास ठाकुर उम्र लगभग 41 वर्ष पिता बन्धु ठाकुर द्वारा सैलून दुकान में घरेलू स्थापित मीटर से बाईपास कर लगभग एक केवी विद्युत उड़ना चोरी किया जा रहा था। इसके अलावे बक्सीडीपा पेट्रोल पम्प के समीप नितेश कुमार उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्व जयप्रकाश साहु द्वारा घरेलू स्थापित मीटर से बाईपास कर भोला बाबू फैमिली रेस्टोरेंट में व्यवसायिक कार्य हेतु 3 केवी विद्युत ऊर्जा चोरी कर इन तीनों द्वारा विभाग के राजस्व में छती पंहुचाने का कार्य किया जा रहा। जिसके आलोक में विद्युत अधिनियम 2003 के तहत सेन्हा थाना कांड संख्या 145/23 दर्ज कर धारा 135,137 के तहत तीनो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विभागीय करवाई प्रारम्भ कर दी गयी।छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता अजु कच्छप, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह, सारणी पुरुष मोहमद फिरोज अखर, कनीय सारणी पुरुष उपेन्द्र सिंह, मानव दिवस कर्मी शिवशंकर साहू, शिवशंकर उरांव, रणजीत उरांव के अलावे सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। सेवा भारती द्वारा75 वां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 19 नवंबर छठ के दिन को किया गया है। अपर बाजार स्थित चुन्नीलाल प्लस टू विद्यालय परिसर में गत 01 जून 2022 से सेवा भारती द्वारा प्रत्येक सप्ताह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।प्रत्येक सप्ताह रविवार को प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक एक घण्टे का शिविर आयोजित करते हुए मरीजों की निशुल्क सेवा, सेवा भारती के सदस्यों द्वारा किया जाता है। इसकी जानकारी सेवा भारती के जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ ने दी।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर में विशेष रूप से सेवा भारती से जुड़े B.A.M.S (B.U) डॉ कुमुद अग्रवाल शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य जांच करते हुए इलाज करेंगे। श्री सर्राफ बताया कि शिवीर में प्रत्येक सप्ताह निशुल्क शुगर, बीपी, वजन, ऑक्सीजन लेबल, हार्टबीट आदि की जांच के अलावे विभिन्न बीमारियों के चिकत्सक द्वारा निशुल्क जांच भी की जाती है। उन्होंने कहा है कि स्वस्थ जीवन के लिए समय-समय पर अपना एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य की जांच अवश्य करायें आपका शरीर ठीक रहेगा,तभी अपने सभी कार्य अच्छे से कर सकेंगे। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य चेकअप कराते रहिये। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस निशुल्क शिविर में समय पर आकर अपने स्वास्थ्य संबंधित जांच करवा कर स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
लोहरदगा की बहु ने जीता मिस झारखंड 2023 का खिताबटीम एबीएन, लोहरदगा। जिले की बहू उमा पांडेय की पुत्री प्रेरणा पांडे ने मिस झारखंड 2023 का खिताब जीतकर ठाकुरगांव और लोहरदगा दोनों का नाम रोशन किया। रांची में आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर, गुमला, देवघर, चाईबासा समेत अन्य जिलों के कुल 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें 27 प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले तक पहुंचे। उसमें प्रेरणा पांडे ने बेहतर प्रदर्शन कर मिस झारखंड विजेता 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पूर्व में भी प्रेरणा टॉप मॉडल तथा बेस्ट पोज का अवार्ड अपने नाम कर चुकी है। बताते चलें कि प्रेरणा पांडे का ससुराल लोहरदगा है और उनके पति अनन्त शर्मा लोहरदगा निवासी हैं।
टीम एबीएन, गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के तुरियाडीह गांव के सीआरपीएफ जवान संतोष उरांव आईडी ब्लास्ट में शहीद हो गया। बता दें कि चाईबासा जिला के गोईलकेरा हाथीबुरु जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आईडी ब्लास्ट हुआ जिसमें गुमला जिला के घाघरा प्रखंड अंतर्गत तुरियाडीह निवासी संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद एयर लिफ्ट कर उसे रांची लाया गया, जहां इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गयी। संतोष के दो छोटे-छोटे बच्चे सिद्धार्थ भगत 8 वर्ष व आदित्य भगत 5 वर्ष हैं। पत्नी का रो-रो कर घर में बुरा हाल है। घटना की जानकारी जैसे ही मिली संतोष के स्वजन पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने अदाणी पावर प्लांट के पर्यावरण प्रबंधन का लिया जायजाएबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के लिए गोड्डा आये केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को गोड्डा स्थित अदाणी पावर प्लांट का दौरा किया। बांका से होकर गोड्डा आते हुए श्री चौबे तकरीबन साढ़े बारह बजे पावर प्लांट परिसर पहुंचे, जहां स्टेशन हेड रमेश झा, ओ एंड एम हेड प्रसून चक्रवर्ती व एचआर हेड अमित कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पावर प्लांट के एडमिन बिल्डिंग में उन्होंने अदानी पावर प्लांट व ललमटिया कोल फील्ड के वरीय पदाधिकारियों के साथ पर्यावरणीय संबंधी मुद्दों पर बैठक करके पावर प्लांट में किये गये पर्यावरण प्रबंधन का जायजा लिया।उक्त बैठक में उप वनमहानिदेशक (एकीकृत क्षेत्रीय कार्यालय, रांची) के प्रतिनिधि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल डायरेक्टर के के विश्वास, प्रभागीय वन पदाधिकारी संजय कुमार, एसडीओ गोड्डा बैजनाथ उरांव, सीओ गोड्डा के अलावा गोड्डा विधायक अमित मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता व महागामा के पूर्व विधायक अशोक भगत व अदाणी पावर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। पावर प्लांट के अधिकारी ने पावर प्लांट परिसर में पर्यावरण प्रबंधन के लिए लगाये गये उच्च तकनीक के संयंत्रों की जानकरी दी। साथ ही उन्हें सुरक्षा से संबंधित नियमों और सीएसआर के कामों के बारे में भी जानकारी दी गयी। केन्द्रीय मंत्री ने क्षेत्रीय पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी राजीव सिन्हा से पावर प्लांट के प्रबंधन के बारे जानकारी ली, जिसपर श्री सिन्हा ने अपनी संतुष्टि जतायी। केन्द्रीय मंत्री ने बैठक के दौरान पावर प्लांट परिसर समेत पूरे गोड्डा के पर्यावरण संरक्षण को लेकर और अधिक वृक्षारोपण का सुझाव भी दिया।श्री चौबे ने ललमटिया कोल फील्ड के महाप्रबंधक अरुपनंदा नायक और ओम प्रकाश चौबे से भी कोल फिल्ड के पर्यावरण नियंत्रण से लेकर अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की। श्री चौबे प्लांट परिसर में तकरीबन एक घंटा रुके। उन्होंने प्लांट परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।
टीम एबीएन, रांची। केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा लाभार्थी कल्याण संघ केन्द्रीय प्रक्षेत्र के राष्ट्रीय परिषद रांची इकाई के सदस्य गणेश प्रसाद चौधरी ने रांची प्रक्षेत्र के केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा के अतिरिक्त निदेशक (डोरण्डा रांची) को एक ज्ञापन के जरिये भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग केन्द्रीय सरकार स्वस्थ्य सेवा (सीजीएचएस) के महानिदेशालय निर्माण भवन, नई दिल्ली के आदेश संख्या No Z- 16025/ 98/ 2017-CGHS-III दिनांक 11 जुलाई, 2017 के हवाला देते हुए शिकायत में लिखा कि केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य लाभार्थी पेंशनर्स 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के लाभार्थियों को केन्द्रीय सरकार स्वस्थ्य सेवा के तहत विशेष प्रावधानों के दिशानिर्देश तथा विवरण के अनुसार पालन नहीं किया जा रहा है।इस संबंध में पहले के दिशानिर्देशों की निरंतरता में, 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनर्स लाभार्थियों को केन्द्रीय सरकार स्वस्थ्य सेवा के तहत विशेष प्रावधानों जैसे :-कतार में खड़े हुए बिना केन्द्रीय सरकार स्वस्थ्य सेवा वेलनेस सेंटर में डॉक्टर से परामर्श देना।केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा के डॉक्टर महीने में कम से कम एक बार फोन पर उनकी भलाई के बारे में पूछताछ करेंगे/यदि वे 5 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं तो उनके घर का दौरा महीने में एक बार करेंगे।बिना बारी के प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा दावों का निपटान करना है, जो नहीं किया जाता है तथा वे सब लगभग एक साल से लंबित है। दावों का निपटान करना जल्दी करने का अनुरोध किया गया है।गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में उसी विशेषज्ञ से उपचार का पालन करें, जहां से वह पहले उपचार ले रहा था।बढ़ती उम्र और चिकित्सक को बदलने में कठिनाई को देखते हुए एक विशेष मामले के रूप में सीजीएचएस दरों और दवाओं के संग्रह तक सीमित प्रतिपूर्ति के अधीन एवं सीजीएचएस दिशानिर्देशों के अनुसार होना चाहिए।गणेश प्रसाद चौधरी कार्यपालक सदस्य रांची मोबाइल नंबर 9308255900
प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड बना फोकस स्टेटएबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस बार मेले में झारखंड पवेलियन फोकस स्टेट है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। झारखंड पवेलियन में झारखंड की पारंपरिक और सभ्यता से जुड़ी वस्तुओं की प्रदर्शनी सह बिक्री की जा रही है। ज्ञात हो कि झारखंड राज्य देश में लाह का प्रमुख उत्पादक है। ऐसे में पवेलियन में लाह की बनी वस्तुओं की भी बिक्री की जा रही है। ऐसी ही एक स्टॉल पर लाइट और साउंड लगी चूड़ी और कड़ा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।लाह हस्तशिल्प स्वावलंबी सहकारी समिति के झाबरमल बताते है कि लाह के उत्पादों को बनाने और उसकी बिक्री का काम उनके पूर्वजों द्वारा भी किया जा रहा था। जैसे-जैसे ट्रेंड बदलता है वो अपने उत्पादों में भी बदलाव करते रहते हैं। इस वर्ष मेले में वो लाइट लगी चार्जेबल ब्लू टूथ से कनेक्ट होने वाली चूड़ियां लेकर आये हैं। इसकी कीमत 1000 रुपये है। जिसकी मांग मेले में बहुत हो रही है। इसके साथ- साथ इनके पास लाह से बनी अन्य चूड़ियां, डेकोरेटिव सामान आदि भी उपलब्ध है।
चाईबासा में आईईडी ब्लास्टबम निरोधक दस्ता के कॉन्स्टेबल शहीद, दो जवान घायलटीम एबीएन, चाईबासा। झारखंड के चाईबासा में एक बार फिर से आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में जंगल में अभियान पर निकले जवानों में बम निरोधक दस्ता के कॉन्स्टेबल शहीद हो गये, वहीं दो अन्य जवान जख्मी हुए हैं। घायलों को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबेड़ा में हुए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 60 बटालियन के बम निरोधक दस्ते के कॉन्स्टेबल संतोष उरांव वीरगति को प्राप्त हुए हैं। संतोष उरांव सीआरपीएफ के 60 बटालियन के बम निरोधक स्कॉड में कार्यरत थे। वहीं इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ 60 बटालियन के ही सेकंड इन कमान एजेतो तिने और कॉन्स्टेबल जयंता नाथ घायल हुए हैं। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है, जहां दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से बीएचएमएस में नामांकन के लिए 17 नवंबर से विशेष स्ट्रे वेकेंसी राउंड की प्रक्रिया शुरू होगी। वेकेंसी राउंड में उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। 17 नवंबर को सीट मेट्रिक्स जारी किया जायेगा। 19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन दिया जा सकेगा। 20 नवंबर को स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होगा। लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी 20 नवंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वाइस दे सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 22 नवंबर है। 23 सेे लेकर 27 नवंबर तक औपबंधिक सीट आवंटन पत्र जारी होगा। वहीं 24 से 27 नवंबर तक अनुशंसित अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.