Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
जामताड़ा : हाथियों के झुंड ने दो लोगों को कुचला, मौत
Published / 2023-11-21 19:41:04
जामताड़ा : हाथियों के झुंड ने दो लोगों को कुचला, मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। जिले में सोमवार को हाथियों के एक झुंड ने सात वर्षीय लड़के सहित दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 210 किलोमीटर दूर बनखंजो गांव की है। नारायणपुर वन रेंज अधिकारी आरसी पासवान ने कहा कि धनबाद जिले के टुंडी से 35 हाथियों का एक झुंड सोमवार को इलाके में घुस आया। 50 वर्षीय एक व्यक्ति और नाबालिग लड़का झुंड के करीब पहुंच गया, जिन्हें हाथियों ने कुचल दिया। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने हाथियों को क्षेत्र से भगाने के लिए टीम तैनात की हैं।

पलामू : बस-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Published / 2023-11-21 19:32:55
पलामू : बस-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। बस और बाइक के बीच टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी है। दोनों युवक बाइक से मेला घूमने जा रहे थे, इसी क्रम में बस से टक्कर हो गयी। बस भी दुर्घटना का शिकार हुई है। हालांकि बस सवार यात्रियों को मामूली चोट लगी थी। यह दुर्घटना पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के तुंबागाड़ा की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की छानबीन में जुट गयी। मृतक मनीष कुमार और परदेसी कुमार सतबरवा थाना क्षेत्र के तुंबागाड़ा के रहने वाले थे। दरअसल, दोनों युवक मंगलवार को बाइक से पलामू किला मेला घूमने जा रहे थे। इसी क्रम में सतबरवा के कंचन ढाबा के पास हजारीबाग जा रही एक यात्री बस से टक्कर हो गयी। इस टक्कर में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों को इलाज के लिए तुंबागाड़ा नवजीवन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की मौत हो गयी। सतबरवा थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि दुर्घटना मामले में छानबीन की जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गये हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाया और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल भेज दिया है। दोनों युवकों ने बाइक चलाने के दौरान हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना होने के बाद काफी देर तक दोनों की पहचान नहीं हो पायी थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद पुलिस ने दोनों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की थी। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों की पहचान की, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी।

अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन के लिए सीएम हेमंत को आमंत्रण
Published / 2023-11-21 19:32:01
अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन के लिए सीएम हेमंत को आमंत्रण

26-27 नवंबर को होना है कार्यक्रम, महासम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने किया आमंत्रितटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़, लालपनिया, गोमिया, बोकारो के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 26-27 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस महासम्मेलन में देश -विदेश से हजारों सरना धर्मावलंबी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में लुगुबुरु घंटाबाड़ी के अध्यक्ष बबली सोरेन, देश परगना बैजू मुर्मू, जयराम हांसदा, बबलू हेंब्रम, दासमाथ हांसदा, दुर्गा चरण मुर्मू, सीता मुर्मू और सविता टुडू शामिल थीं।

झारखंड मंडप में लगा झारक्राफ्ट स्टॉल
Published / 2023-11-20 23:17:18
झारखंड मंडप में लगा झारक्राफ्ट स्टॉल

लोगों को खूब पसंद आ रहा है ऑर्गेनिक सिल्कटीम एबीएन, रांची। प्रकृति की बनायी गयी लगभग सभी वस्तुएं अनमोल और जीव हित में होती हैं। व्यापार मेले के झारखंड मंडप में लगे झारक्राफ्ट स्टाल के ऑर्गेनिक सिल्क का आकर्षण लोगों को खूब भा रहा है।झारक्राफ्ट दुनिया में ऑर्गेनिक सिल्क उत्पादों का प्रमुख नाम है जो कि अपने उत्पादों को बनाने से लेकर रंगों तक किसी भी तरह के रसायन का उपयोग नहीं करता है।जिसमें कुकून से धागा और धागे से कपड़े तक के शक्ल की पूरी प्रक्रिया प्राकृतिक मानकों के साथ ही की जाती है। रंगों का निर्माण गेंदे के फूल, पलाश, चाय की पत्ती और दाल चीनी जैसी चीजों से निकाल कर प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा कपड़ों पर की गयी छाप भी झारखण्ड की पारम्परिकता को प्रदर्शित करता है। जिसमें क्षेत्रीय त्यौहार और अनुष्ठान में प्रयोग की जाने वाली कलाकृतियां चित्रित की जाती हैं।झारक्राफ्ट के बारे में मैनेजर नीरज केशरी ने बताया कि झारक्राफ्ट झारखण्ड सरकार का उपक्रम है। जिसमें हम ऑर्गेनिक उत्पादों का उत्पादन करते हैं। इस वर्ष विश्व व्यापार मेले में हम एरी सिल्क, तसर सिल्क, मलबरी सिल्क, कॉटन आदि की साड़ियां, दुपट्टा, चादर, शर्ट के कपडे और दूसरे निजी उपयोगी वस्तुओं की बिक्री कर रहे हैं। जिनका मूल्य 180 रुपये से लेकर 13,500 तक है। इस वर्ष हम मेले में 25 त्न तक की छूट भी ऑफर कर रहे हैं।

विभिन्न मांगों को लेकर सहायक प्राध्यापक कर रहे आंदोलन
Published / 2023-11-20 23:03:17
विभिन्न मांगों को लेकर सहायक प्राध्यापक कर रहे आंदोलन

ग्रेड-पे और स्थायी नियुक्ति की मांग पर झारखंड के 14 हजार सहायक प्राध्यापक आंदोलितटीम एबीएन, रांची। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जे-टेट) उत्तीर्ण 14 हजार से भी ज्यादा सहायक प्राध्यापक पिछले तीन महीनों से आंदोलित हैं। वे ग्रेड वेतनमान देने और सेवा को स्थायी करने की मांग कर रहे हैं। झारखंड में राजभवन के समक्ष सहायक प्राध्यापकों का समूह जत्थेवार तरीके से पिछले 90 दिनों से लगातार धरना दे रहा है। आंदोलित सहायक प्राध्यापकों का कहना है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था वही संभाल रहे हैं। सरकारी स्कूलों में नियमित शिक्षकों की संख्या बहुत ही कम है, लेकिन इसके बाद भी सहायक प्राध्यापकों के साथ सरकार उपेक्षापूर्ण व्यवहार कर रही है। जेटेट उत्तीर्ण जिन शिक्षकों की नियुक्ति वर्ष 2012 में प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली के आधार पर हुई, उनकी नियुक्तियां ग्रेड-पे के आधार पर हुई, लेकिन उसी नियमावली के तहत 2016 में जिन जेटेट पास अभ्यर्थियों की सहायक प्राध्यापक के तौर पर नियुक्ति हुई, उन्हें 21 हजार से लेकर 22 हजार 500 रुपए का फिक्स वेतन दिया जा रहा है। महंगाई के इस दौर में इतने कम वेतन पर काम करना मुश्किल है। धरना दे रहे अध्यापकों ने कहा कि उन्हें पहले राज्य की भाजपा की सरकार ने ठगा और अब झामुमो के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार भी उनकी वाजिब मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। यह सरकार युवाओं को रोजगार का भरोसा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन इस बाद उसने अपने वादों को भुला दिया।झारखंड राज्य टेट सफल सहायक अध्यापक समन्वय समिति के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मिला था, उन्होंने उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन भी दिया था, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। समिति ने तय किया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, धरना जारी रहेगा।

संवाद फेलोशिप के लिए 10 लोग चयनित
Published / 2023-11-20 23:00:42
संवाद फेलोशिप के लिए 10 लोग चयनित

आदिवासी संस्कृति को संरक्षित और बढ़ावा देने की पहलटीम एबीएन, रांची। झारखंड में अखिल भारतीय जनजातीय सम्मेलन संवाद रविवार को संपन्न हो गया। पांच दिनी आयोजन का लक्ष्य आदिवासी संस्कृति को संरक्षित और बढ़ावा देना था। आयोजकों ने बताया कि फेलोशिप के माध्यम से शोध को आगे बढ़ाने के लिए सम्मेलन में 10 लोगों का चयन किया गया है। बता दें, जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित सम्मेलन में 30,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। टाटा स्टील ने एक बयान जारी किया, जिसमें कंपनी ने कहा कि संवाद फेलोशिप भारत की विभिन्न जनजातियों से परिवर्तन लाने वालों को पोषित करने की एक पहल है। इसका लक्ष्य आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ उसे बढ़ावा देना है। जानकारी के अनुसार, फेलोशिप के लिए चयनित लोगों में मेघालय की खासी जनजाति के रिडीमसन एस पाकवा भी शामिल हैं। पाकवा पनार समुदाय के का-चाड कुत्सनेम संगीत पर शोध-आधारित अध्ययन करेंगे। फेलोशिप में मध्यप्रदेश की गोंड जनजाति के माधवी उइके मेरावी भी शामिल हैं। कंपनी के बयान के अनुसार, लोक कलाकार साका मशांगवा मणिपुर की तांगखुल जनजाति के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र टिंगटेइला का दस्तावेजीकरण करना चाहते हैं, जो अब विलुप्त की अंतिम कगार पर पहुंच चुका है। वहीं, महाराष्ट्र के संतोष पावरा अपने भील समुदाय के लोकगीतों को संरक्षित करना चाहते हैं।

Good News : झारखंड में मिले सोने के दो नये भंडार
Published / 2023-11-20 20:03:55
Good News : झारखंड में मिले सोने के दो नये भंडार

टीम एबीएन, रांची। रांची में सोने के दो नये भंडार मिले हैं। जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (जीएसआई) ने राज्य सरकार को इन दोनों भंडार की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने से संबंधित रिपोर्ट सौंप दी है। जीएसआई के महानिदेशक जनार्दन प्रसाद ने शनिवार को अशोकनगर स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रांची में तमाड़ के बाबाईकुंडी और सिंदौरी घनश्यामपुर में सोने के दो नए भंडार मिले हैं। वहीं, ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए किये गये शोध में कोडरमा में प्रचुर मात्रा में लीथियम का भंडार होने के भी संकेत मिले हैं। अब कोडरमा के माइका बेल्ट में लीथियम की खोज के लिए आगे के चरण की तैयारी की जा रही है। प्रेसवार्ता में जीएसआई के उपमहानिदेशक डॉ दीपायन गुहा, निदेशक पंकज कुमार, निदेशक डॉ एसके भारती भी उपस्थित थे। जनार्दन ने बताया कि बबाईकुंडी में 0.510 टन सोने का भंडार अनुमानित है, जबकि सिंदौरी घनश्यामपुर में 0.767 मिलियन टन स्वर्ण भंडार का अनुमान है। वहीं, सोने के दो ब्लॉक की नीलामी पहले ही हो चुकी है। तमाड़ के ही परासी और सरायकेला-खरसावां में पहाड़िया स्वर्ण भंडार नीलाम तो हो चुका है, पर यहां अब तक उत्खनन शुरू नहीं हो पाया है। परासी खदान करीब 70 हेक्टेयर में फैली है। यहां 9.894 टन सोने के भंडार का अनुमान है। साल 2017 में इसे रूंगटा माइंस ने नीलामी में हासिल किया है, लेकिन फॉरेस्ट क्लीयरेंस और दूसरी कुछ वजहों से यहां उत्खनन नहीं हो पा रहा है। जबकि पहाड़िया गोल्ड माइंस को मैथन इस्पात ने लिया है, लेकिन यहां भी उत्खनन नहीं हो पाया है। सरायकेला में हेबन स्वर्ण खदान की भी जीएसआइ को जानकारी है, लेकिन अभी यहां और शोध चल रहा है। अभी सिर्फ लावा स्वर्ण खदान से ही उत्खनन हो रहा है।

खूंटी : सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर
Published / 2023-11-20 20:01:30
खूंटी : सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर

टीम एबीएन, खूंटी। जिले के अड़की थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मां की मृत्यु हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बोहंडा पंचायत अंतर्गत रोकाब गांव निवासी गांगी पूर्ति (69) और उसका बेटा सूरज पूर्ति दोपहिया वाहन पर सवार होकर मुखिया गये थे। लौटने के क्रम में बिरबांकी-मुरहू रोड में कटुई गांव के पास वाहन के सामने अचानक बकरी आ गयी। वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों घायलों को कल्याण अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने गांगी पूर्ति को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज कर सूरज पूर्ति को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांगी पूर्ति के शव का सोमवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

खूंटी : 18 से लापता महिला का शव बरामद
Published / 2023-11-20 20:00:51
खूंटी : 18 से लापता महिला का शव बरामद

एबीएन, न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के कटुई गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुंदर मनी (47) के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को गांव के ही सुकन बुरू पहाड़ के समीप से उसका शव बरामद बरामद किया। मारंगहादा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि महिला 18 नवंबर से ही लापता थी। सोमवार को शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस हत्या के कारण और अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,676