एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ कांस्टेबल घायल है। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। कहा कि नक्सलियों के खिलाफ गोइलकेरा थाना इलाके में चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान यह घटना हुई है। एसपी ने बताया कि जो भी घायल हुए हैं उनके इलाज की व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 174 बटालियन के कांस्टेबल हफीजुल रहमान गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान को एयरलिफ्ट करने के लिए रांची से हेलीकॉप्टर को घटना स्थल के लिए भेजा गया जो उन्हें लेकर रांची लौटा।
टीम एबीएन, कतरास/ धनबाद। कतरास बाजार भगत सिंह चौक खटाल के पास बिजली पोल में सट जाने से एक भैंस की मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलने पर अधिवक्ता गजेंद्र यादव,भाजपा नेता सूर्यदेव मिश्रा पहुचे और मामले की जानकारी ली। एसडीओ से वार्ता किया और मांग किया इस गरीब को अविलम्ब मुआवजा दिया जाये। अन्यथा बिजली विभाग का घेराव किया जायेगा। जिसके बाद एसडीओ ने उन्हें अविलंब कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीओ ने कहा कि गुरुवार तक घटनास्थल के पोल को बदल दिया जायेगा। अधिवक्ता ने विभाग को जल्द मुआवजा देने की मांग की। भुक्तभोगी बंटी कुमार यादव ने बताया कि भैंस की कीमत 70 हजार है।
टीम एबीएन, पलामू। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा का दरबार पलामू में सजने वाला है। 10 दिसंबर से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पलामू में तीन दिनों तक रहेंगे। दरअसल, आयोजन समिति ने कुछ दिनों पहले पलामू जिला प्रशासन से धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर अनुमति मांगी थी। लंबे समय के बाद कार्यक्रम की अनुमति दी गयी है।कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर बुधवार को हनुमत पूजा का भी आयोजन किया गया था। सदर एसडीएम के साथ बैठक में श्री हनुमंत कथा समिति के अध्यक्ष शरद शरण, दीनानाथ राय, अतुल कुमार अखौरी, नितेश सिंह आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के हटिया स्थित झारखंड सचिवालय के समीप रेलवे पोल के पास दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में कई लोग घायल हो गये हैं। राहते की बात ये रही कि दोनों वाहन नये थे, जिसमें सुरक्षा बैलून लगे थे। लोगों ने सीट बेल्ट का भी इस्तेमाल किया था, जिस कारण दुर्घटना के बाद उसके बैलून सक्रिय हो गये। जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
टीम एबीएन, रांची। जेवियर समाजसेवा संस्थान (एक्सआईएसएस), रांची ने अगले तीन वर्षों के लिए स्विच आन फाउंडेशन, भारत के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दोनों संगठन ग्रामीण विकास, प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और लिंग, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और अनुसंधान के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे, निदेशक, डॉ अमर ई. तिग्गा, डीन एकेडमिक्स, डॉ अनंत कुमार, प्रमुख, रूरल मैनेजमेंट कार्यक्रम, डॉ राजश्री वर्मा, एवं डॉ शौर्या दासएक्सआईएसएस, रांची से तो वहीं विनय जाजू, कार्यकारी निदेशक, स्विच आन फाउंडेशन, उददीप नंदी और विवेक कुमार गुप्ता स्विचआॅन फाउंडेशन की ओर से एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान उपस्थित थे। डॉ कुजूर ने एमओयू के ऊपर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि एमओयू में निर्धारित क्षेत्रों में स्विचआन फाउंडेशन के साथ इस सहयोग से एक्सआईएसएस को अकादमिक क्षेत्र में लाभ होने की उम्मीद है। यह संस्थान के छात्रों के लिए विकास क्षेत्र की जमीनी हकीकतों को सीखने और समझने का एक अद्भुत अवसर है तो वहीं फैकल्टी रिसर्च के कार्यों में इसका उपयोग करेंगे।ग्रामीण विकास, कृषि, नीति अनुसंधान, महिला सशक्तिकरण और लिंग, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में स्विच आन फाउंडेशन के साथ इस सहयोग से संस्थान को लाभ होगा। स्विचआन फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक विनय जाजू ने कहा- हम एक्सआईएसएस के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं, क्योंकि यह ग्रामीण विकास के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली सहयोग का मार्ग प्रशस्त करता है। हम छात्रों के साथ मिलकर टिकाऊ कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा पर्यावरणीय मुद्दों, वायु प्रदूषण आदि के क्षेत्र में अध्ययन और अनुसंधान परियोजनाओं पर ध्यान देंगे। साथ मिलकर हम सकारात्मक बदलाव लाने और एक स्थायी प्रभाव पैदा करने का प्रयास करेंगे।इस साझेदारी के तहत, एक्सआईएसएस और स्विचआन फाउंडेशन संचार और सहयोग के चैनल स्थापित करेंगे। दोनों संस्थान वेबिनार और सम्मेलनों की एक श्रृंखला आयोजित कर सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) से संबंधित चुनौतियों से निपटने पर ध्यान केंद्रित करेगी। इसके बाद नीति निमार्ताओं (पालिसीमेकर्स) और मीडिया आउटरीच के साथ जुड़कर प्राप्त किये गये डाटा और जानकारी का व्यापक प्रसार सुनिश्चित किया जायेगा। इसके अलावा सहयोग के अन्य क्षेत्र भी निश्चित किये गये हैं। जैसे कि प्रोजेक्ट प्रपोजल पर संयुक्त काम करना; अतिथि व्याख्यान, पाठ्यक्रमों में विस्तार और छात्रों के लिए समर इंटर्नशिप और प्लेसमेंट में मदद करना। यह समझौता ज्ञापन तीन वर्षों के लिए निर्धारित है, जिसके दौरान एक्सआईएसएस और स्विचआन फाउंडेशन दोनों सतत विकास पहल में सार्थक योगदान देने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि पार्टी को पप्पू पर आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि वे अपने स्तर से संगठन को संगठित करने और मजबूती देने में हरसंभव प्रयास करेंगे। बताते चलें कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में से एक विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह कोयला नगर धनबाद के कुसुम विहार निवासी हैं। इस संबंध में पप्पू ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर जो भरोसा बताया है, उसपर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। उम्मीद है पार्टी झारखंड में निरंतर मजबूत होगी। इसे लेकर पशु क्रूरता रोकथाम संगठन की झारखंड/ बिहार नेशनल को-आर्डिनेटर सह श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता सह दलित सेना की प्रदेश अध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार की प्रदेश सचिव व प्रदेश अध्यक्ष इंद्रा कुमारी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताया है कि उनका सहयोग पार्टी को भरपूर मिलेगा, जिससे पार्टी प्रदेश में और भी मजबूत होगी।
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, विधानसभा अध्यक्ष श्री रबींद्र नाथ महतो तथा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखण्ड विधान सभा परिसर में आयोजित झारखण्ड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए मनिका विधायक श्री रामचंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक 2023 का सम्मान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया ...क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन विधानसभा राज्य का सबसे बड़ा पंचायत हमें हर हाल में महापंचायत को टूटने और नुकसान होने से बचाना होगा लोकतंत्र की परिभाषा विधायिका कार्य से ही निकला है टीम एबीएन, रांची। राज्य का सबसे बड़ा पंचायत विधानसभा होता है। यहां सिर्फ आमजन ही नहीं बल्कि इस राज्य के जल, जंगल और जमीन के लिए भी महापंचायत लगती है। यहां से नीतियां बनती है। आम लोगों के साथ-साथ जीव जंतुओं के लिए भी विचार विमर्श होता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी महत्ता क्या है। इस महापंचायत में विधायकों की अहम भूमिका होती है। हजारों लाखों लोग आशा और उम्मीद के साथ अपना जनप्रतिनिधि भेजते हैं। हर हाल में लोकतंत्र की इस महापंचायत को टूटने और नुकसान से बचाना होगा। इसकी जड़ों को और मजबूत करते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान, जिसको लेकर हम यहां तक आये हैं, उसको और आगे लेकर जाना है। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सही तरीके से महापंचायत में पंचायती हो, इसके लिए पक्ष और विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के 75वें वर्ष और झारखण्ड अलग राज्य के 23वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में अगर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय के लोकतंत्र को देखें तो इसमें बहुत बदलाव हुए हैं। इस क्रम में हमने क्या खोया, क्या पाया। यह भी देखना होगा।इनको मिला सम्मानविधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों, देश की सीमा पर एवं नक्सल अभियान में शहीद हुए तथा शांतिकाल में वीरता पदक प्राप्त झारखण्ड राज्य के बहादुर पुलिस कर्मियों एवं सैनिकों, झारखण्ड राज्य के खिलाड़ियों, झारखण्ड राज्य के 10वीं एवं 12वीं एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान के टॉपर छात्र/ छात्राओं, सामाजिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाले राष्ट्रपति पदक से सम्मानित व्यक्तियों एवं मिशन चंद्रयान-3 में सम्मिलित झारखण्ड राज्य के वैज्ञानिकों को राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ने शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर त्रैमासिक पत्रिका उड़ान एवं अन्य पुस्तक का विमोचन भी हुआ।मौके पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित सभी विधायकगण, पूर्व विधायकगण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बिरसा मुंडा के नाम पर रांची रेलवे स्टेशन का हो नामकरणटीम एबीएन, रांची। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज मंगलवार को रांची दौरे पर थे। भाजपा सांसद संजय सेठ ने उनका स्वागत किया। सांसद ने रांची और झारखंड को रेलवे से मिली सौगातों के लिए आभार जताया। इस दौरान सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री को एक आग्रह पत्र भी सौंपा। इस आग्रह पत्र में सांसद ने रेल मंत्री से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। इसका गौरव बढ़ाने के लिए क्षेत्र की जनता की अभिलाषा है कि रांची रेलवे स्टेशन का नाम धरती बाबा भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किया जाये। वर्तमान समय में इस स्टेशन के पुनर्विकास का भी कार्य हो रहा है। इसमें नये स्टेशन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा लगे। सांसद ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि रेलवे स्टेशनों पर वन स्टेशन वन लोकल फूड की तर्ज पर एक योजना बनायी जाये। आईआरसीटीसी के माध्यम से यह कार्य कराया जा सकता है।
टीम एबीएन, रामगढ़। जिले के चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मृतकों में ट्रैक्टर का ड्राइवर, ट्रेलर का चालक और खालासी शामिल है। इस दुर्घटना में कार में सवार लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रांची से रामगढ़ की ओर जा रही ट्रेलर अनियंत्रित हो गयी और उसने कई गाड़ियों को अपने चपेटे में लिया और ट्रेलर पलट गयी। ट्रेलर का ब्रेक फेल होने के कारण वह एक इनोवा एक ट्रैक्टर एक वैगन आर को टक्कर मरते हुए खुद भी पलट गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.