Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
कुडू के सलगी में लगा सरकार आपके द्वार शिविर
Published / 2023-11-24 21:56:13
कुडू के सलगी में लगा सरकार आपके द्वार शिविर

टीम एबीएन, लोहरदगा। कूड़ू प्रखंड के पंचायत सलगी में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर उरांव के प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी भगत, जिला कल्याण पदाधिकारी नारायण राम, कुडू प्रखंड प्रमुख मुनि देवी, कुडू बीडीओ प्रवेश कुमार साव, कुडू अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह,कुडू उप प्रमुख ऐनुल अंसारी हुए शामिल। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। सभी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि निशीथ जायसवाल ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम झारखंड सरकार के द्वारा बहुत बड़ी कार्यक्रम है इस कार्यक्रम के माध्यम से जो योजनाएं हमारी सरकार लागू कर रही है। सभी योजना जनता के बीच जनता के द्वार तक पहुंच रही है जिससे सभी ग्रामीण जनता अवगत हो रहे हैं और इन सभी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास इस योजना से अब कोई भी गरीब अपने छत के लिए नहीं तरसेंगे उनका पक्का आवास हमारे सरकार देने का काम कर रही है। रोटी कपड़ा मकान यही कार्य झारखंड सरकार कर रही है जिसके अंतर्गत आवास योजना के अलावा आपूर्ति विभाग के द्वारा सभी लोगों का हरा कार्ड बनाकर उन्हें अनाज देने का कार्य किया जा रहा है। मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की काफी दिनों से एक सोच थी हमारी सरकार अनाज  चावल के  साथ चावल के साथ हम दाल वितरण हो इसके लिए उन्होंने कार्य करने का काम किया और अपनी सोच साकार कर कर के चावल के साथ दाल का भी वितरण शुरू किया। जिसका लाभ अब सभी राशन कार्ड धारी लेंगे। कपड़ा मकान के साथ-साथ राशन भी पूरा का पूरा दिया जा रहा है। साथ ही धोती लूंगी साड़ी का भी वितरण किया जा रहा है। पेयजल विभाग के द्वारा हर घर जल नल योजना कृषि विभाग के द्वारा ऋण माफी योजना एवं स्वास्थ्य की समस्याएं दूर हो रही है ऐसे अनेक योजना सभी विभाग के द्वारा चलायी जा रही है इन सभी योजनाओं का सभी को लाभ लेनी चाहिए। हर योजना जनता तक अगर पहुंच रही है सरकारी पदाधिकारी प्रखंड के पदाधिकारी जिला पदाधिकारी जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं इनका लाभ गांव तक पहुंच रही है आम गरीब किसान सभी इस कार्यक्रम से लाभ ले रहे हैं।इन सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ लोहरदगा विधायक सह माननीय मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा की जनता के हित के लिए कार्य कर रही है सरकारी योजनाओं के साथ साथ अपने विधायक मद से विभिन्न योजना किया जा रहा है जिससे अखड़ा निर्माण पीसीसी पथ निर्माण, धूमकुरिया भवन, मैरिज हॉल इन सभी योजनाओं के निर्माण से गांव का विकास एवं लोहरदगा की विकास हो इसको लेकर कार्य किया जा रहा है। विगत कुछ दिन पूर्व पूरे लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी संस्कृति एवं त्यौहार को मनाने के लिए वाद्य यंत्र मंदार एवं नगाड़ा 300 वितरण किया गया। जिससे संस्कृति को भी संरक्षित रखने का काम किया जा सके। जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी भगत ने कही। यह कार्यक्रम सरकार लागू कर रही है जनता के लिए और सरकार की योजना जन-जन तक जाए इसलिए जनता के बीच उनके दरबार पर लगाई जा रही है और इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी ग्रामवासी जो भी योजनाएं सरकार की ओर से चलाई जा रही है उन सभी योजना का लाभ ले। जिला कल्याण पदाधिकारी नारायण राम ने कहा झारखंड सरकार कि यह महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से सरकारी योजना झारखंड सरकार लागू कर रही है उन सभी योजनाओं को जनता के बीच जनता तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी विभाग के द्वारा इस्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इन सभी स्टॉल पर सभी ग्रामीण पहुंचे योजनाओं को जानकारी ली और इन सभी का लाभ लेने का काम करें। मौके पर कुडू बीडीओ प्रवेश कुमार साव, कुडू अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, कुडू प्रखंड प्रमुख मुनि देवी, उप प्रमुख ऐनुल अंसारी, जेएमएम जिला सचिव अनिल उराँव ने सरकार के द्वारा चलाये जा रहे महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी लोगो को दी एवं इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को लाभ लेने की बातें कही। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल,जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी भगत, जिला कल्याण पदाधिकारी नारायण राम, कुडू प्रमुख मुनि देवी,कुडू सीओ प्रवीण कुमार सिंह, कुडू बीडीओ प्रवेश कुमार साव, कुडू उप प्रमुख ऐनुल अंसारी, सीडीपीओ सोनिया मंजुल, सी आई कुडू अनंत शयनं विश्वकर्मा, प्रखंड सह अंचल कर्मी किशोर उरांव, अवध किशोर प्रसाद, सुनील चंद्र कुंवर, विशाल मिंज, जय माला, किरण माला, राजेश कुमार, सूरज कुमार, मनीष चंद्र उरांव, खैरुल खान, दिलीप कुमार, कुर्बान, सुजीत, ज्ञान साहू, कृष्ण कुमार, राहुल सिंह जेएमएम नेता अनिल उरांव, शंकर उरांव, अजय उरांव, संजू तुरी, मो अफरोज अंसारी, कांग्रेस  पंचायत अध्यक्ष प्रमोद साहू, असलम जी, मुखिया सुमित्रा कुमारी, सलगी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक बैद्यनाथ प्रजापति सहित विद्यालय के कई सहयोगी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं, उप मुखिया किस्मती देवी, पंचायत समिति सदस्य सलगी बाबूलाल उरांव एवं सुंदरू, अब्दुल मनान अंसारी, वार्ड सदस्य स्वेता मुखर्जी सहित कई वार्ड सदस्य, स्वयंसेवक धीरज साहू एवं ओम प्रकाश प्रजापति, ग्राम प्रधान रमेश उरांव, स्वाथ्य विभाग के जगरानी टोप्पो, नितिन कुमार, समाजसेवी मोती चंद्र यादव, भूपाल पाठक, लाल अशोक नाथ शाहदेव, बंधु बैठा सहित कई सरकारी कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनता शामिल हुए।

गोड्डा : मलेरिया से चार की मौत
Published / 2023-11-24 18:19:03
गोड्डा : मलेरिया से चार की मौत

138 लोग मलेरिया की चपेट में, प्रशासन अलर्ट एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिले के सुदूरवर्ती सुंदरपहाड़ी प्रखंड के पहाड़ी दुर्गम इलाके की बड़ा सिंदरी पंचायत में मलेरिया का प्रकोप फैल गया है। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन बचाव के लिए हरकत में आ गया है। जिला मुख्यालय स्वास्थ विभाग की टीम इलाके में कैंप कर रही है। गोड्डा डीसी जीशान कमर ने मलेरिया से चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। साथ ही डीसी ने बताया कि पंचायत के 138 लोग मलेरिया की चपेट में आ गये हैं। आयुक्त प्रभावित इलाके का कर चुके हैं दौरा, डीसी कर रहे लगातार मॉनिटरिंग वहीं इसको लेकर संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल गांव पहुंचकर हालात का जायजा ले चुके हैं। वहीं गोड्डा डीसी जीशान कमर भी मलेरिया के प्रसार की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को मलेरिया प्रभावित गांव में हर हाल में सर्वे का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सुंदरपहाड़ी के 16 गांव में फैला है मलेरिया का प्रकोप सुंदरपहाड़ी के तकरीबन 16 गांव में मलेरिया का प्रकोप फैल गया है। इसको लेकर प्रभावित गांव में हर व्यक्ति की मलेरिया की जांच करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही हर परिवार को कुनैन टैबलेट और क्लोरोक्वीन का वितरण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही दवा का सेवन कैसे करना है यह भी निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार लोगों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना का निर्देश दिया गया है। सभी चिकित्सकों और स्वास्थ कर्मियों को रात में भी अस्पताल में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर गोड्डा एसपी ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा का भरोसा दिया है।

अपने बच्चे को लेकर भागने पर पिता की धुनाई
Published / 2023-11-24 18:17:46
अपने बच्चे को लेकर भागने पर पिता की धुनाई

गिरिडीह में एक पिता को अपने बच्चे को लेकर भागना पड़ा भारी एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में एक पिता को अपने बच्चे लेकर भागना तब भारी पड़ गया, जब ग्रामीणों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। दरअसल, मामला ये है कि पति पत्नी में लगातार हो रहे झगड़े को देखते हुए उनके पिता ने अपनी बेटी और पोते को घर ले आये। लेकिन पिता ने शुक्रवार को मौका देख स्कूल जाते समय अपने बच्चे को लेकर भागने का प्रयास किया। इससे स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।

जमशेदपुर : बाल मेला में निखारी बच्चों की प्रतिभा
Published / 2023-11-24 18:16:58
जमशेदपुर : बाल मेला में निखारी बच्चों की प्रतिभा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में 5 दिनों तक चलने वाला बाल मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस बाल मेले में बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने, जीवन का लक्ष्य, जीवन में खेलकूद का महत्व, समाज को लीड करने समेत कई पहलुओं पर चर्चा हुई।

छतरपुर नपं के वार्ड 1 और 2 में 25 को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
Published / 2023-11-24 18:15:32
छतरपुर नपं के वार्ड 1 और 2 में 25 को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

जिले के पंचायतों, मेदिनीनगर नगर निगम में 28 एवं हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में शिविर अब 29 नवंबर कोटीम एबीएन, पलामू/ रांची। आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन अब 28 नवंबर 2023 को आयोजित किया जायेगा। इस दिन पलामू जिले के 21 प्रखंडों के 21 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जायेगा। साथ ही मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 एवं 23 के लिए गांधी उद्यान में भी शिविर 28 नवंबर को आयोजित किया जायेगा। वहीं हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में 29 नवंबर 2023 को शिविर का आयोजन किया जायेगा। इधर, छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 एवं वार्ड नंबर 2 के लिए बाबा बीर कुंवर स्थल, भगवान टोला, मदनपुर में 25 नवंबर 2023 को आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जायेगा। 28 नवंबर को जिले के इन प्रखंडों के पंचायतों में आयोजित होगा शिविर मोहम्मदगंज प्रखंड के रामबांध मुख्यालय, हैदरनगर प्रखंड के खरगड़ा, हुसैनाबाद के देवरी कला, पिपरा के तेंदुई पंचायत मुख्यालय, हरिहरगंज के सेमरवार पंचायत मुख्यालय, नौडीहा बाजार बके विषुणपुर, छतरपुर के काला पहाड़, पांडु के डाला कला, उंटारी रोड के लहर बंजारी पंचायत मुख्यालय, विश्रामपुर के बधमनवा पंचायत मुख्यालय, नावा बाजार के कुंभी कला पंचायत मुख्यालय, पंडवा के मझीगांव पंचायत मुख्यालय, चैनपुर के खुरा कला, रामगढ़ के रामगढ़ पंचायत मुख्यालय, सदर मेदिनीनगर के रजवाड़ीह, पाटन के सेमरी, मनातू के चक पंचायत मुख्यालय, तरहसी के टरिया, नीलांबर-पीतांबरपुर के पुरनाडीह,  सतबरवा के पोंची, पांकी के आसेहार पंचायत में शिविर का आयोजन किया जायेगा। नगर निगम के वार्ड 21 एवं 23 के लिए 28 नवंबर को आयोजित होगा शिविर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 एवं वार्ड नंबर 23 के लिए गांधी उद्यान में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 28 नवंबर 2023 को शिविर का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, पीएम स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समुह निर्माण, फुटपाथ विक्रेताओं का स्मार्ट आईडी कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित निष्पादन कार्य का निष्पादन कर लाभुकों को लाभान्वित किया जायेगा।वहीं होल्डिंग टैक्स, पानी कनेक्शन, टैक्स एवं  ट्रेड लाईसेंस से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जायेगा। स्ट्रीट लाइट से संबंधित कार्य, राशन से संबंधित समस्या, पीडीएस के तहत राशन कार्ड को आधार से लिंक करने, सर्वजन पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का लाभ देने, सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना अन्तर्गत सुयोग्य लाभुकों को स्वीकृति प्रदान करने, लाभ देने, सेवा का गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं यथा जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा समाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा पेंशनादि से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित गति से निस्तारण किया जायेगा। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराने, लंबित दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन करने, भूमिमापी के लंबित मामलों का निष्पादन एवं निर्वादित मामलों में लगान रसीद निर्गत करने का कार्य संपादित किया जायेगा। वहीं शिविर में धोती, साड़ी, लुंगी एवं कंबल का विवरण लाभुकों के बीच किया जायेगा। गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना अन्तर्गत सुयोग्य लाभुकों को लाभ देने के साथ-साथ राज्य सरकार के अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजनों को जागरूक किया जायेगा।

गुमला : सड़क हादस में दो की मौत, 14 घायल
Published / 2023-11-23 23:31:09
गुमला : सड़क हादस में दो की मौत, 14 घायल

टीम एबीएन, गुमला। जिले के चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के कुरुमगढ़ पुल के समीप गुरुवार को बस व ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गयी। इससे ऑटो सवार एक युवक व एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। इस हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को चैनपुर सीएचसी लाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग ऑटो में सवार होकर चैनपुर से अपने घर कुरूमढ़ जा रहे थे। इसी दौरान पुल के समीप सड़क हादसे के शिकार हो गये। बस और ऑटो में सीधी टक्कर हो गयी। इससे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इनमें एक पुरुष व एक महिला शामिल है। इनकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गये हैं। सड़क हादसा गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के कुरुमगढ़ पुल के समीप का है। ऑटो में सवार एक युवक व एक महिला की घटनाॉस्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि आॅटो में सवार होकर लोग चैनपुर से अपने घर कुरूमढ़ जा रहे थे। इसी दौरान पुल के समीप बस से सीधी टक्कर हो गयी।

कथित पत्रकार और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक किशोर वर्मा पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार
Published / 2023-11-23 23:26:18
कथित पत्रकार और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक किशोर वर्मा पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार

एसपी पुलिस कप्तान हारीश बिन जमाने बताया की विशेष छापामारी दल ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से आरोपी को गिरफ्तार कियाटीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा के कथित पत्रकार और सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक किशोर कुमार वर्मा को पुलिस ने ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर गुरुवार को लोहरदगा मंडल कारा भेज दिया।लोहरदगा के पुलिस कप्तान हारीश बिन जमां ने बताया कि किशोर कुमार वर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत लोहरदगा टाउन थाना में पीड़िता के लिखित शिकायत पर प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रंस फ्राम सेक्सुअल आफेंस एक्ट (पोस्को) के एफआईआर दर्ज किया गया था। इसके अलावा छेड़छाड़, नाबालिक से गलत व्यवहार और नाबालिक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, धार्मिक भावना आहत करने, पत्रकार बनाने, आईटी एक्ट का मामला तीन लोगों पर दर्ज किया गया है। पुलिस एफआईआर के बाद से ही तीनों लोगों को ढूंढ रही थी।एसपी ने बताया कि किशोर कुमार वर्मा को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से गिरफ्तार कर पहले लोहरदगा लाया गया। सिविल कोर्ट, लोहरदगा में प्रस्तुति के बाद उसे मंडलकारा भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इनकी भी गिरफ्तारी शीघ्र हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह संगीन और कठोर अपराध है। पोक्सो एक्ट कानून में अलग-अलग अपराधों के लिए अलग-अलग सजा निर्धारित है। यह कानून यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करता है।पुलिस कप्तान हारीश बिन जमां ने बताया की एफआईआर दर्ज होने के बाद विशेष टीम का गठन लोहरदगा शहर थाने के सब इंस्पेक्टरों की अगुवाई में बनाई गई थी। इसी टीम के अधिकारियों और जवानों ने गुप्त सूचना और अन्य जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से किशोर कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है।एसपी ने बताया कि जब भी किसी बच्चे के खिलाफ यौन अपराध किया जाता है, तो पुलिस द्वारा पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में पॉक्सो अधिनियम की धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। जबकि विशेष कानून आईपीसी को ओवरराइड करते हैं, दोनों की धाराओं का अक्सर प्राथमिकी में उल्लेख किया जाता है। उदाहरण के लिए, एक प्राथमिकी आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक आरोपी को जेल भेजा जाता है।अवार्ड वापस लेने की मांगअंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर अफसर कुरैशी ने केंद्र व राज्य सरकार और मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मांगा की है, कि किशोर कुमार वर्मा को जो राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार दिया गया था, उसे तत्काल वापस लिया जाये। एक शिक्षक और कथित पत्रकार होने के नाते वह समाज के महत्वपूर्ण जिम्मेवारियों का निर्वहन कर रहा था। बावजूद इसके उन्होंने घृणित काम किया है, इसलिए उससे राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार (राष्ट्रपति पुरस्कार) वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने अवार्ड वापस लेने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से भी उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

कतरास : निचितपुर कोलियरी क्षेत्र से 15 टन अवैध कोयला जब्त
Published / 2023-11-23 21:19:13
कतरास : निचितपुर कोलियरी क्षेत्र से 15 टन अवैध कोयला जब्त

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास/ धनबाद। कतरास ईस्ट बसुरिया क्षेत्र के निचितपुर कोलियरी क्षेत्र अंतर्गत अवैध कोयला कारोबार पर कार्रवाई करते हुए सीआईएसएफ टीम ने निचितपुर पुल के पास से लगभग 15 टन अवैध कोयला जब्त किया। छापामारी कर अवैध कोयला निचितपुर प्रबंधन को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध कोयला का कार्य करने वालों में भय का माहौल हैं। सूत्रों की मानें तो ओसीपी से प्रतिदिन लाखों के कोयले की लूट होती हैं। जिस प्रकार से अवैध कोयला का कार्य चल रहा हैं। कभी भी बड़ी घटना हो सकती हैं। छापामारी टीम में निरीक्षक दीपक कुमार, क्यूआर टीम से जगदीश राम सहित अन्य मौजूद रहे।

तीन से होगी विकसित भारत के दूसरे चरण की शुरुआत : आदित्य साहू
Published / 2023-11-23 21:16:04
तीन से होगी विकसित भारत के दूसरे चरण की शुरुआत : आदित्य साहू

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत 3 दिसंबर से, बोले राज्यसभा सांसद आदित्य साहूटीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। यह यात्रा 2 चरणों में होगी। पहले चरण की शुरुआत 15 नवंबर से हो चुकी है। दूसरे चरण की शुरुआत 3 दिसंबर से होगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,524