टीम एबीएन, धनबाद। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष गौरचंद बाउरी के नेतृत्व में गुहीबांध कतरास बस स्टैंड में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति की साफ सफाई एवं शुद्धिकरण किया गया। सफाई के पहले भीमराव अंबेडकर के मूर्ति के अगल-बगल में काफी गंदगी देखने को मिली। जिलाध्यक्ष ने नगर निगम के पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए तुरंत सफाई करने को कहा। श्री बाउरी ने स्वयं अपने हाथों से डॉ अंबेडकर की मूर्ति की साफ सफाई की और शुद्धिकरण किया। कल दिनांक 26/11/2023 को सुबह 9 बजे डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति में माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा है, जिसमें मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल के सभी अध्यक्ष महामंत्री शामिल रहेंगे। मौके पर कतरास मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा, मोर्चा जिला महामंत्री आशीष पासवान, रामजीत भुइयां, आनंद बाउरी, लालू बाउरी मौजूद थे।
ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को चिह्नित करने और उनके प्रोत्साहन को मोर्चा राज्य स्तर पर करा रही कबड्डी प्रतियोगिता पीएम मोदी के आह्वान पर ग्रामीण युवाओं के प्रतिभा को चिह्नित और प्रोत्साहन के लिए हो रही ऐसी प्रतियोगिता : कर्मवीर सिंह टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 12:30 बजे से प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने पर चर्चा की गई एवं इसके भव्य एवं सफल आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी तय की गई।कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सभी की बूथ स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया तथा जनवरी में भव्य श्रीराम मंदिर उद्घाटन एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस के ऐतिहासिक अयोध्या नगरी जाने पर चर्चा की गयी।बैठक में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को चिन्हित एवं उन्हें प्रोत्साहित करने की सोंच के कारण इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवंबर से 5 दिसंबर के किया जायेगा जिसमें प्रखंड, जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।साथ ही उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 105वें संस्करण कार्यक्रम में बूथ स्तर सबकी भागीदारी का बोध कराया एवं जनवरी माह में उन्होंने झारखंड प्रदेश से लगभग 50,000 लोगों के अयोध्या जाने की बात कही जिसमें मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर भी चर्चा की।बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह एवं धन्यवाद ग्यापन ललित नारायण ओझा ने किया। बैठक में अमरनाथ चौधरी, राजेश सिंह, मनमीत अकेला, राजेश कुशवाहा, प्रभात सिंह, अजय मुंडा, अजय दूबे, वैभव सिंह, मुकेश सिंह, विशाल साहु, सुरेंद्रनाथ मंडल, सफदर अली, बिनोद ठाकुर, बिंटू लाल शाहदेव सहित सभी पदाधिकारी, मोर्चा के सभी जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में किया कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटनएबीएन न्यूज नेटवर्क, पाकुड़। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, सांसद विजय हांसदा, विधायक दिनेश विलियम मरांडी, स्टीफन मरांडी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्थल सिदो कान्हू की जन्मस्थली से किया गया। यह कार्यक्रम अगले माह की 26 तारीख तक चलेगा। सीएम ने कहा कि सभी जिलों में शिविर चल रहा है और इसका बेहतर परिणाम भी देखने को मिल रहा है। सीएम ने कहा कि हम योजनाओं का लाभ दे रहे हैंं और विपक्ष इसका विरोध कर रहे है। सीएम ने कहा कि भोंपू बजाने वाले पर कोई ध्यान नहीं दें और हम भी नहीं देंगे सिर्फ अपना काम करते रहेंगे। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार में अधिकारी और कर्मी कुर्सी लेकर गांव की ओर दौर रहे है और झारखंड को देख अन्य राज्य शिविर लगा रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पेंशन के लिए रोज धक्का खाता था और पेंशन का लाभ नहीं मिलता था लेकिन इसे हमने समस्या का समाधान किया। सीएम ने कहा कि बईमानों की सरकारों ने लाभ न देकर अपनी जेब भर लीं। अब यहां के लोगो को पेंशन के लिए दलाल के पीछे घूमना नहीं पड़ेगा, जो पदाधिकारी बुजुर्ग को पेंशन नही देगा वो पदाधिकारी सीधे बर्खास्त होगा। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार को पता है कि झारखंड में गरीबों की संख्या ज्यादा है और जानबूझ कर गरीबों का पीएम आवास नहीं दिया। सीएम ने कहा कि एफसीआई से अनाज खरीदने नही दिया और गरीबों को अनाज देने में बिलंब हुआ तो बाजार से महंगे दर पर अनाज खरीदकर अनाज का वितरण कराया। सीएम ने कहा कि पीएम आवास में भी केंद्र ने हाथ खड़े कर दिए। हमारी सरकार पिछड़ों की है। लेकिन हमें पता है कि हम कैसे व्यवस्था को मजबूत करें। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव के पहले कहा था और तीन मकान का अबुआ आवास दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि पदाधिकारी आवास के लिए स्टाल में भीड़ लग रही है इसलिए काउंटर बढ़ाये ताकि गरीबों को आवास मिल सके। सीएम ने कहा कि कालाजार गरीबों की बीमारी है क्योंकि गरीब का घर टूटा फूटा होता है, गंदगी से यह बीमारी फैलती है इसलिए आवास हम दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि तीसरा चरण के चल रहे कार्यक्रम में पीछे एक और लग गया है मिट्टी डालने के लिए। सीएम ने कहा कि अभी शुरूआत है और कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले समय मे सभी छात्रावास में सभी सुविधाएं बहाल करेगी। छात्रावास में रहने वाले छात्रों को भोजन के लिए अनाज देगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चान्हो (रांची)। चान्हो पुलिस ने शुक्रवार सुबह गश्ती के दौरान अवैध कोयला लदी मारुति वैन (जेएच 02 बी-7691) को जब्त किया है। इसके साथ ही कोयला के अवैध कारोबार के आरोप में वैन पर सवार कुड़ू के जजगुड़ा निवासी फैज खान व अरबाज खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सोनचिपी के निकट पकड़ी गयी मारुति वैन में 42 बोरा कोयला लदा हुआ था। कागजात मांगे जाने पर वैन में मौजूद फैज खान और अरबाज खान कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके।
मलबे से शव को निकालकर ले भागे परिजनएबीएन न्यूज नेटवर्क, तेतुलमारी (धनबाद)। बीसीसीएल एरिया पांच अंतर्गत तेतुलमारी कोलियरी में संचालित चेन्नई राधा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी परियोजना में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक महिला की मौत हो गयी। घटना शनिवार सुबह की है। हादसे के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। महिला के साथ खनन में लगे लोगों ने आनन-फानन में मलबे से शव को बाहर निकालकर भाग गये। महिला रैगुनी टाड की बतायी जाती है। इधर, पुलिस मामले में अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।अवैध खनन के कारण पहले भी कई लोगों ने गंवायी जान मालूम हो कि अवैध खनन के कारण तेतुलामारी इलाके में पूर्व में भी कई लोगों ने जान गंवायी है। बताया जाता है कि तेतुलामारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह, पांडेडीह, चंदौर सहित अन्य इलाकों में डंके की चोट पर अवैध कोयला का कारोबार बदस्तूर जारी है।
पलामू के रेहला में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से एक मजदूर की मौत, एक घायलएबीएन न्यूज नेटवर्क, विश्रामपुर (पलामू)। पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। ट्रैक्टर मालिक मामले को रफादफा करने में जुटा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि मृतक के परिजनों से अभी कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।आवेदन मिलते ही कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी। गढ़वा बेलचंपा के मजदूर ललन पासवान की मौत हो गयी है, जबकि उसी गांव का दूसरा मजदूर कबीर पासवान गंभीर रूप से घायल है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 26, 27 व 28 नवंबर को रांची के राजभवन के समक्ष महापड़ाव ऐतिहासिक होगा। ये बातें प्रेस वार्ता में शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक, एटक के महासचिव अशोक यादव, एक्टू के सचिव शुभेंदु सेन, इंटक के संजीव सिन्हा, सीटू के अनिर्वान बोस, अखिल भारतीय किसान महासभा के पूरन महतो, मजदूर नेता अजय कुमार सिंह, आदिवासी जन अधिकार मंच के प्रफुल्ल लिंडा ने कहीं।
टीम एबीएन, लोहरदगा। बगड़ू थाना क्षेत्र के नीचे बगड़ू के समीप गुरुवार शाम हुए सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गयी है। शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के उपरां परिजनों के को सौंप दिया गया है। जानकारी अनुसार पेशरार प्रखंड के रोरद ललकी टोली निवासी सुखदेव महली के पुत्र 47 वर्षीय संतन महली गुरुवार शाम लोहरदगा जाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासियों द्वारा सदर अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। वहीं स्थानीय पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल में जुट गयी है।
टीम एबीएन, लोहरदगा। राज्य सरकार के निदेर्शानुसार प्रखंड क्षेत्र के सेन्हा पंचायत स्थित बेसिक उच्च विद्यालय मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार तृतीय चरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी उपायुक्त सह उपविकास आयुक्त जय ज्योति सामंता, जिप सदस्य राधा तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा, अंचलाधिकारी राकेश कुमार तिवारी, बीस सूत्री अध्यक्ष अफरोज आलम ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारंभ कराया। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम स्थल में अबुवा आवास योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मनरेगा योजना, राष्ट्रीय खाद्य मिशन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना सहित सरकार द्वारा संचालित अन्य कल्याणक योजनाओं का अलग अलग स्टॉल लगाया गया था। वहीं प्रभारी उपायुक्त सह डीडीसी जय ज्योति सामंता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंद लोग लें राज्य व राज्य की जनता का विकास के लिए सरकार अनेकों कल्याणकारी योजना चला रही है। साथ ही कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों का स्टॉल लगा हुआ है। आप सभी जनता को जो चीज की आवश्यकता है। उसके लिए आवेदन प्रपत्र भर कर संबंधित विभाग के पदाधिकारी के पास जमा कर दें। जिप सदस्य राधा तिर्की ने भी आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण महिला पुरुष को योजना से जुड़ आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने की सलाह दी। वही बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आयुष्मान भारत, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पशुधन योजना, कृषि योजना, मनरेगा योजना के लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण किया गया। मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजकिशोर राम, पंचायत सचिव अजय कुमार वर्मा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी त्रिवेणी भगत, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निलेन्द्र कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सत्यकाम श्रीवास्तव, बीस सूत्री सदस्य फिरोज अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.