Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
झारखंड : तीन को ढाई लाख रसोइया का महाजुटान
Published / 2023-11-25 23:31:20
झारखंड : तीन को ढाई लाख रसोइया का महाजुटान

3 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में जुटकर करेंगे वेतनमान की मांगटीम एबीएन, रांची। झारखंड के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के लिए मध्यान्न भोजन बनाने वाली लाखों रसोइया और संयोजिका एक बार फिर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुखर हैं। वो सभी एक बार फिर से सरकार के समक्ष एकजुट हो रही हैं। राज्य में काम करने वाले करीब 2 लाख 47 हजार रसोइया कर्मचारी आगामी 3 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में एकजुट होंगे। 3 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री के सामने वे मांग रखेंगे कि अब स्कूलों में खाना बनाने वाले रसोइया को न्यूनतम वेतन दिया जाये। जबकि वर्तमान में रसोइया को मात्र 66.66 रुपये प्रतिदिन वेतन के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। जबकि संयोजिका और अध्यक्ष को बिना वेतन का ही काम करना पड़ रहा है।झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका संघ की कोषाध्यक्ष अनिता कुमारी बताती हैं कि पिछले 19 वर्ष से राज्य के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को भोजन बनाने का काम कर रही हैं। लेकिन उनके घरों में कैसे भोजन बन रहा है यह उन्हें ही पता है। सरकारी स्कूलों में बच्चों का खाना बनाने वाली रसोइया को 66 रुपये प्रतिदिन दिये जाते हैं। इस प्रकार से उन्हें महीने में 1900 रुपये का भुगतान किया जाता है लेकिन वो राशि भी उन्हें प्रति माह नहीं मिल पाता। इस महंगाई के युग में इतने कम राशि में काम करना रसोइया के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।3 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आने वाले मुख्यमंत्री से वह मांग करेंगे कि सभी रसोइया को 18 हजार रुपए प्रतिमा न्यूनतम वेतन दिया जाये। पिछले 19 साल से सेवा दे रहे रसोइया और संयोजिका का 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कराया जाये। सभी कर्मचारियों को पेंशन स्कीम से जोड़ा जाये, रसोइया और संयोजिका को पीएफ का लाभ दिया जाये। अब देखने वाली बात हो गयी कि 3 दिसंबर को जुटान होने वाले कार्यक्रम में आने वाले लाखो रसोइया संयोजिका के आग्रह के बाद क्या कुछ निर्णय आता है या फिर अपनी विभिन्न मांगों के लिए रसोइया संघ को अभी और भी लंबा संघर्ष करना होगा।

भंडरा : युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या
Published / 2023-11-25 23:23:20
भंडरा : युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

टीम एबीएन, भंडरा (लोहरदगा)। भंडरा थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रमणडीहा में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि ग्राम ब्रमणडीहा के संजय उरांव (40) पिता टुनू उरांव  ने आज संध्या चार बजे अपने घर में रस्सी से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गयी। घर वालों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कांके से इलाज चल रहा था। शव को पोस्ट मार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया है।

बिमरला में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निकली रैली
Published / 2023-11-25 23:20:47
बिमरला में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निकली रैली

16 से 30 नवंबर तक भारतीय खान ब्यूरो रांची के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा का हो रहा है आयोजनटीम एबीएन, लोहरदगा। भारतीय खान ब्यूरो रांची प्रक्षेत्र में के दिशा निर्देश पर हिंडालको (मिनरल्स एंड मिनरल्स) द्वारा संचालित बिमरला बॉक्साइट माइंस क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा 16 नवंबर से 30 नवंबर 2023 तक मनाया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत खनन क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति खनन कर्मियों को जागरूक करना, खान क्षेत्रों के कार्य स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाना, खनन क्षेत्र के आसपास के विद्यालयों के बच्चों के बीच सीएसआर कार्यक्रम के तहत स्वच्छता की जानकारी देना एवं स्वच्छता ही सेवा के तहत हाथ धुलाई, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं स्लोगन, पेंटिंग बैनर व पोस्टर के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाना तथा ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच युवाओं, स्वयं सहायता समूह एवं युवकों की टीम बनाकर स्वच्छता कार्यक्रम चलाना आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। साथ ही साथ आसपास क्षेत्र में रैली के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा में शपथ, स्वच्छता कार्यक्रम, स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता नारों के साथ रैली का हुआ आयोजनआज कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सीएसआर विभाग के अभय भारती ने सबों को स्वच्छता शपथ दिलायी। बिमरला खान क्षेत्र अंतर्गत कार्य करने वाले खनन कर्मी व अधिकारी गणों की उपस्थिति में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बृहद स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न स्लोगनों एवं स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न नारों के साथ जिनमें स्वच्छता को अपनाना है, बिमरला को स्वच्छ बनाना है, स्वच्छता से हर घर को स्वस्थ बनायेंगे, स्वच्छता को अपनाना है, देश को स्वस्थ बनाना है आदि नारों के साथ स्वच्छता के जोरदार नारे लगाये गये।रैली के माध्यम से सभी खनन कर्मियों व अधिकारियों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी। भारतीय खान सुरक्षा भारतीय खान भारतीय खान ब्यूरो रांची प्रक्षेत्र द्वारा सभी खनन क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता के प्रति सदैव सजग रहने की जरूरत : जितेंद्र कुमारखान प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा में उपस्थित सभी खनन कर्मियों को स्वच्छता के प्रति सदैव सजक रहने की जरूरत है। सभी अपने घर व आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें। इनकी रही उपस्थितिकार्यक्रम में भूगर्भ शास्त्री मिहिर बरई, सहायक प्रबंधक चंद्रकांत दुबे, सीएसआर विभाग से अभय भारती, प्रमोद साहू, कृष्णा शर्मा, नागेंद्र सिंह, प्रज्ज्वल साहू एवं बड़ी संख्या में खान मजदूर व ग्रामीण मौजूद रहे।

गिरिडीह : ऑनलाइन ठगी गिरोह के 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Published / 2023-11-25 23:08:17
गिरिडीह : ऑनलाइन ठगी गिरोह के 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बेंगाबाद और गांडेय थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बेंगाबाद थाना इलाके के मानसिंहडीह निवासी राहुल कुमार मंडल, चंदन कुमार, मंडाडीह निवासी कृष्णा साव और गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह निवासी भीम मंडल, आसानबोनी निवासी बिनोद मंडल और मुकेश मंडल शामिल है। इन 6 साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 27 मोबाइल फोन और 32 सिम कार्ड बरामद किये हैं। उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने सभा कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गिरिडीह पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी अभियान के तहत गांडेय और बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया और 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री हरि नाम रसमृत महोत्सव 2023 शुरू
Published / 2023-11-25 22:25:52
भव्य कलश यात्रा के साथ श्री हरि नाम रसमृत महोत्सव 2023 शुरू

टीम एबीएन, लोहरदगा। भव्य कलश यात्रा के साथ श्री हरि नाम रसमृत महोत्सव 2023 आरंभ हुआ हजारों महिलाओं की सहभागिता में भक्सो ग्राम स्थित शंख एवं कोयल नदी के संगम तट से पवित्र जल को अति प्राचीन उमानाथ मंदिर से रामपुर ग्राम तक लगभग 7 किलोमीटर की लंबी यात्रा करके लाया गया। कलश यात्रा में यज्ञ आचार्य पंडित विभाकर पाठक प्रणव पाठक दिवाकर पाठक महाराज ने वैदिक मंत्र कर के साथ वरुण देवता का आवाहन कर जल उठवाया। कलश यात्रा में मुख्य यजमान कृष्णा चौधरी सपत्नीक ने अनुष्ठान प्रारंभ किया। कलश यात्रा में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं रांची की महापौर आशा लकड़ा ने भी मुख्य कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल तक लाया। यज्ञ स्थल में पंचांग पूजन, वेदी पूजन, सर्वतोभद्र मंडल, षोडषमातृका, नवग्रह मंडल देवता, सप्तघृत मातृका आदि देवियों का सविधि पूजन कर 72 घंटे के लिए अखंड हरि नाम संकीर्तन हरे राम हरे राम राम हरे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे महामंत्र का नृत्य वाद्य संगीत के साथ रामपुर कीर्तन महिला मंडली के द्वारा प्रारंभ किया गया। यह महोत्सव का समापन दिनांक 28 नवंबर 2023 मंगलवार को 2:30 बजे पूर्णाहूति हवन एवं भंडारे के साथ किया जायेगा। साथ ही इस्कॉन रांची टीम रामपुर ग्राम में समापन पर नगर कीर्तन का भी आयोजन किया है। श्री हरि नाम रस अमृत महोत्सव को सफल बनाने में शंभू कुमार सिंह, प्रदीप साहू, उमेश साहू, शिवधन साहू, भवेश ठाकुर, रॉबिन साहू, भोला कुमार, अमित सिंह, ध्यान साहू, बिगन महली, सुखेंद्र साहू, फुलदेव लोहरा, महली उरांव, धनु साहू, कृष्णा चौधरी, ममता देवी, अलका देवी, ऋतुराज कुमार साहू, रिशु साहू, बिहारी सिंह, ध्यान साहू सहित हजारों ग्रामीण महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल थे।

प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों के जीवन संवारने में होंगे सार्थक : अशोक भगत
Published / 2023-11-25 22:25:06
प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों के जीवन संवारने में होंगे सार्थक : अशोक भगत

टीम एबीएन, सेन्हा-लोहरदगा। बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत ग्राम में संचालित सरकारी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजन कर चार दिवसीय बच्चों के शिक्षा के प्रति सशक्त बनाने हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण के क्रम में प्रशिक्षक अशोक भगत, अवधेश यादव तथा सूर्यकांत भगत ने गणित में टीएम का उपयोग, संख्या ज्ञान सीखने का प्रतिफल, गणित सीखने में बच्चों का आकलन, हमारी कक्षा कैसी हो, लिखित तथा समृद्ध माहौल के माध्यम से बच्चों का शिक्षण गतिविधि किस प्रकार किया जा सकता है। इन सभी बिंदुओं पर उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं से पठन पाठन कार्य के संदर्भ में प्रश्नोत्तर किया। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिनी टाटा ट्रस्टस के सदस्यों ने भी सहयोग किया। मौके पर प्रशिक्षण में प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश रंजन सिनी टाटा ट्रस्टस के सहयोगकर्ता तरुण कुमार, सीमा श्वेता टोपनो, गणेश कुमार लाल, गंगा उरांव, चांदनी शाहदेव, अनवर अंसारी, प्रतिमा कुमारी, परमेश्वर कुमार महतो, सुमिता टोप्पो, जगदेव उरांव, अंजू लकड़ा, दुर्गा भगत, कुरैशा खातुन, मोहन राम, शमशाद आलम, बिशुन उरांव, रूबी खातुन, बाला कृष्णा सिंह सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

कतरास : रवींद्र रजवार जदयू में शामिल
Published / 2023-11-25 22:23:18
कतरास : रवींद्र रजवार जदयू में शामिल

दीप नारायण सिंह की उपस्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र कुमार रजवार ने जदयू की सदस्यता ली  एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। मिलन समारोह में टुंडी विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र कुमार रजवार ने जदयू के सर्वमान्य नेता नितीश कुमार, ललन सिंह, खिरु महतो में आस्था व्यक्त करते हुए दीप नारायण सिंह की उपस्थित में  जदयू की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र कुमार रजवार को सदस्यता रसीद दे कर पार्टी में शामिल किया और बधाई दी। श्री सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के युवाओं को राजनीति में आगे आने का आह्वान करती है। पार्टी पुरे सम्मान के साथ युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का काम करेगी। मौके पर जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जदयू धनबाद जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान, जदयू धनबाद जिला महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव माला चौहान, जदयू टुंडी प्रखंड युवा नेता गौतम कुमार पाण्डेय, शेखर सिंह, बिनोद यादव, विरेन्द्र यादव आदि उपस्थित हुए।

तेतुलामारी : अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से महिला की मौत
Published / 2023-11-25 22:22:24
तेतुलामारी : अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से महिला की मौत

शव के साथ धरने पर बैठे परिजन सहित ग्रामीण और कंपनी प्रबंधक से 2 लाख नगद व 2 नियोजन पर बनी सहमति  एबीएन न्यूज नेटवर्क, तेतुलमारी (धनबाद)। बीसीसीएल एरिया पांच अंतर्गत तेतुलमारी कोलियरी में संचालित चेन्नई राधा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी परियोजना में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक महिला की मौत हो गयी। घटना आज शनिवार सुबह 6 बजे की है। महिला रैगुनी टाड महेंद्र महतो की पत्नी  बतायी जाती है। हादसे के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। महिला के साथ खनन में लगे लोगों ने आनन-फानन में मलबे से शव को बाहर निकाला  और वहां से भाग गये। हालांकि बाद में ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ धरने पर बैठ गए। तब कंपनी प्रबंधक के साथ वार्ता हुई और 2 लाख नगद तथा 2 नियोजन पर सहमति बनी और ग्रामीण शव को लेकर चले गये लेकिन दोपहर बाद जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पुन: शव को रखकर धरना पर बैठ गया।

गांवों का विकास ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : जोबा माझी
Published / 2023-11-25 20:20:58
गांवों का विकास ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : जोबा माझी

गोइलकेरा के सेरेंगदा में शहादत दिवस पर मंत्री समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया गया सम्मानित एबीएन न्यूज नेटवर्क, चक्रधरपुर। गोइलकेरा के सुदूरवर्ती गांव सेरेंगदा में शनिवार को 45वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य की कैबिनेट मंत्री सह स्थानीय विधायक जोबा माझी समेत सैकड़ों लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के दौरान 25 नवंबर 1978 को सेरेंगदा में सोमनाथ लोमगा, लुपाबुढ़ और दुबिया होनहागा पुलिस की फायरिंग में शहीद हो गये थे। श्रद्धांजलि के बाद हाट बाजार मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री जोबा माझी ने कहा कि लंबी लड़ाई और आंदोलन के बाद अलग राज्य बना। जंगल आंदोलन कारियों के संघर्ष की बदौलत वनाधिकार कानून अस्तित्व में आया। अब सरकार गांवों का तेजी से विकास कर शहीदों के सपनों को साकार कर रही है। मौलिक अधिकारों के साथ ही मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। कार्यक्रम को मुंडा जुनास लोमगा, सुखराम कसरा, सत्यानंद लोमगा, राजेश बुढ़, थॉमस मुंडा और पराव लोमगा ने भी संबोधित किया। इससे पहले ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक तरीके से मंत्री समेत अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच पर मंत्री जोबा माझी ने तीनों शहीदों के आश्रित व परिजनों को सम्मानित किया। मौके पर 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष अकबर खान, सदस्य दिनेश गुप्ता, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनसुख गोप, उपाध्यक्ष दीनू हांसदा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,365