मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सिमडेगा दौरा, कई परियोजनाओं की देंगे सौगातटीम एबीएन, सिमडेगा/ रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सिमडेगा दौरे पर रहेंगे। वो यहां आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। सुरक्षा के विशेष इतंजाम किये गये हैं।सिमडेगा के कोलेबिरा में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कोलेबिरा स्टेडियम में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यहां कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी करेंगे। स्टेडियम में विशेष शिविर भी लगाया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां लोगों से संवाद भी करेंगे।
रामगढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौतटीम एबीएन, रांची। रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बीस माइल रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। पहली घटना करीब 9 से 9:15 की है। जोड़ाकरम निवासी दिनु हांसदा पिता स्व कैला मांझी और नंदलाल मांझी पिता बबलू मांझी अपनी बाइक से बीस माइल पेट्रोल पंप से मोबिल लेकर लौट रहे थे। इसी क्रम में एनएच-33 फोर लेन पर एक स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उन दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
डुमरी मुख्य मार्ग के मधुबन मोड़ के समीप अनियंत्रित एक स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरायीएबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले के डुमरी मुख्य मार्ग के मधुबन मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर एक स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। मृतकों की पहचान पटना की रहने वाली शोभा चटर्जी और अहमदाबाद की रेवा चटर्जी के रूप में की गयी है, जबकि घायलों में आशीष चटर्जी, डोली चटर्जी और तानी चटर्जी शामिल हैं।
राज्यवासियों की सुख और खुशहाली की कामना कीटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर पहुंचकर वहां आयोजित 554वें प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मौके पर मुख्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त सिख समुदाय एवं देशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि आज का दिन पवित्र दिन है। आज के दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है।वैसे तो मुझे कई मौकों पर इस परिसर में आने का मौका मिला है। परंतु आज का दिन हम सभी के लिए काफी विशेष दिन है क्योंकि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना स्थल पर मुझे मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत कुछ बोलने का नहीं बल्कि सुनने का दिन है। इस परिसर में आज बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित हुए हैं। यहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मैं अपनी ओर से प्रकाश उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। वहीं, इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने वार्ड संख्या-23/24 के अंतर्गत कडरू एवं हिंदपीढ़ी मुख्य पथ के बीच सेतु निर्माण का शिलान्यास किया। मौके पर सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, उपाध्यक्ष झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महासचिव गगनदीप सिंह सेठी, वित्त प्रधान त्रिलोचन सिंह, गुरु नानक स्कूल के सचिव परमजीत सिंह सहित रणजीत सिंह हैप्पी, परमजीत सिंह टिंकू, बटर सिंह, अमरजीत सिंह, जयदीप चड्ढा, ऋषि छाबड़ा एवं अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा में आयोजित फैकल्टी क्रिकेट लीग के 12 संस्करण में रॉयल चेलेंजर्स फाइनल में प्रवेश कर गया है। रॉयल चेंजलर्स, देवघर प्रीडेटर और कंप्यूटर सुपर किंग्स ने अपने लीग मैच जीते हैं।मैच-1 : देवघर प्रीडेटर्स बनाम रॉयल एडमिनस्कोर कार्डएडमिन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 12 ओवर में एडमिन का स्कोर 87/2 आशुतोष-48 और नंदलाल ने 31 रन बनाये। देवघर के लिए शैलेंद्र ने 2 विकेट लिये। जवाब में देवघर ने 11.3 ओवर में 88/2 का स्कोर बनाया7 कृष्णा- 40 रन और रामकिशोर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। देवघर 8 विकेट से जीता और कृष्णा को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया।मैच 2 मैकेनिकल चैलेंजर्स बनाम कंप्यूटर सुपर किंग्समेकेनिकल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। स्कोर कार्डकंप्यूटर सुपर किंग्स 12 ओवर में 101/9। दुर्गा ने 33 रन और बिनय व रजनीश ने 20-20 रन बनाये। मैकेनिकल के लिए मुकेश ने 3 विकेट लिये। जवाब में मैकेनिकल ने 12 ओवर में 7 विकेट पर 77 रन बनाये। ऋत्विक और मुकेश ने 28 और 23 रन बनाये। कंप्यूटर किंग्स ने 23 रन से जीत दर्ज की और बिनय को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया।मैच-3 देवघर बनाम रॉयल चैलेंजर्सरॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रॉयल्स ने 12 ओवर में 77/8 रन बनाये। चंचल ने 34 रन और आकाश ने 22 रन बनाये। देवघर के लिए कृष्णा ने 3 विकेट लिये। जवाब में देवघर ने 12 ओवर में 70/7 का स्कोर ही बनाया। रॉयल्स 7 रन से जीता। आकाश को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया।
टीम एबीएन, लोहरदगा। सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर मे रविवार को 76 वें सप्ताह निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ एवं डॉ कुमुद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किए,सभी ने वंदे मातरम, भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुए नमन किए। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 52 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच एवं चेकअप कराकर लाभान्वित हुए।जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ ने डॉ कुमुद अग्रवाल को पुष्प दे कर अभिवादन किया और कहा की सेवा ही परमोधर्म है जरूरतमंदों और असहायों का जितनी भी मदद की जाए कम है। डॉ कुमुद ने कहा की समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराते रहने से समय पर बिमारी का पता चल सकता है।उपाध्यक्ष शशि भूषण सिंह एंव सचिव जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि 1 जून 2022 से निरंतर चल रहे प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य शिविर में काफी दूर दुर से लोग यहां आ कर अपना चेकअप करा कर संतुष्ट हैं और यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर प्रत्येक रविवार को सुबह 7:30 बजे से एक घंटे के लिए लगाई जाती है,आज लोगों ने शुगर, बी.पी., ऑक्सीजन लेबल, वजन, हार्ट बीट आदि की जांच करवाते हुए, डॉक्टर से चेकअप कराते हुए परामर्श भी लिये।आज शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा, शशि भूषण सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार शाह, अतुल सराफ, अफरोज आलम, रवीना खातून, जहीर अंसारी, मनी देवी, अंजलि सर्राफ, प्रदीप साहू, धनंजय पांडे, मीना देवी, नंदलाल कास्यंकार, मो उसियन, रमेश शर्मा, काहिरा खातून, मोहम्मद सरफुल, सोनिया पोद्दार, मो कौनेन, निर्मला देवी, विकास कुमार, प्रभु दयाल साहू, अंजू देवी, वीरेंद्र कुमार, अविनाश चंद्र, मनोज अग्रवाल, रामचंद्र गिरी, सुरेंद्र प्रसाद, किशोर अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, प्रदीप तमेड़ा, कृष्णा प्रसाद, गीता देवी, लक्ष्मी महतो, अशोक ठाकुर, डोमाचंद्र कर्मकार, तानिया महतो, भवसागर महतो आदि मौजूद थे।
संविधान को बदलने की साजिश करने वाली सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंके : संजय पासवानटीम एबीएन, कोडरमा। संविधान दिवस पर रविवार को परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप डॉ० भीमराव अंबेडकर पार्क में दलित शोषण मुक्ति मंच (डीएसएमएम) ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर संविधान बचाओ का लिया संकल्प। विदित हो कि आजाद भारत में 26 नवंबर 1949 के दिन ही भारत का संविधान को अपनाया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत भीमराव अंबेडकर की प्रतीमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जहां भारत का संविधान जिन्दाबाद, संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर अमर रहे, संविधान को बदलने की साजिश बंद करो, आरक्षण के साथ छेड़छाड़ नहीं चलेगा आदि गगनभेदी नारे लगाये जा रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसएमएम के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास और संचालन जिला सचिव शम्भु पासवान ने किया। इस अवसर पर सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि देश की आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बाद भी सामाजिक उत्पीडन की सबसे गंभीर मार दलितों, अतिशुद्रों या अनुसूचित जातियों को झेलना पड़ रहा है।पिछले नौ वर्षों से दलितों, आदिवासियों, पिछड़े व अल्पसंख्यकों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने का काम किया गया है। केंद्र सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अत्याचार निवारण कानून को निष्प्रभावी बनाने के लिए संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना और संघीय ढांचे को कमजोर करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है और लोकतंत्र की रक्षा करने वाली तकरीबन सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।संविधान की शपथ लेने वाली यह सरकार लगातार संविधान को कमजोर कर रही है। पासवान ने संविधान को बदलने की साजिश करने वाली केंद्र सरकार को आगामी आम चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य महासचिव दिनेश रविदास ने अपने संबोधन में कहा कि 26 नवम्बर के दिन हमें आजादी व समानता के साथ जीने का अधिकार मिला।आज के ही दिन संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया और देश को समर्पित किया था। भारतीय संविधान हमें एक आजाद देश का नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान में दिए मौलिक अधिकार ढाल बनकर हमारा हक दिलाता है और हमें हमारी जिम्मेदारियों को भी याद दिलाता है। वर्तमान केन्द्र सरकार इंडियन पीनल कोड एंव कोड आफ क्रिमिनल प्रोसिजर को भारतीय न्याय सेवा एंव भारतीय नागरिक सुरक्षा सेवा के नाम से बदल रही है। आज साधन के अभाव में भारत के छोटे-बड़े न्यायालयों में लगभग 5 करोड मुकदमा लंबित है। जिस कारण से देश के लोगों को सही एंव सुलभ न्याय नहीं मिल रहा है। निर्माण कामगार यूनियन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने बताया कि संविधान को बचाने को लेकर 04 दिसंबर को दलित शोषण मुक्ति मंच के नेतृत्व में दर्जनों दलित संगठनों के द्वारा दिल्ली चलो का आह्वान किया गया है। जिसमें देशभर से लाखों दलित संसद मार्च में हिस्सा लेंगे। कोडरमा जिला से भी सैंकडों की संख्या में लोग दिल्ली जायेंगे। कार्यक्रम को सीटू के जिला संयोजक रमेश प्रजापति, वामसेफ के दुर्गा राम, भीम आर्मी के कृष्णा पासवान ने मुख्य रूप से सम्बोधित किया।इनके अलावा मुकेश रजक, रघुनाथ कुमार दास, सहदेव रविदास, राहुल कुमार, संजय कुमार दास, नागेश्वर दास, अर्जुन कुमार रजक, रितेश दास, शिवपूजन पासवान, दुर्गा रविदास, जगदीश राम, कारू दास, टिंकु कुमार, विक्की कुमार, मनोज पासवान, राजेन्द्र दास, प्रकाश दास, सुरेश राम, रंजीत राम, विजय पासवान आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। नगर परिषद कार्यालय परिसर में संविधान दिवस पर रविवार पूर्वाह्न 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगर प्रबंधक डा. अरविंद मोदी ने उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को शपथग्रहण कराया। इस मौके पर नगर परिषद झुमरी तिलैया प्रशासक हर्षवर्धन ने कहा कि संविधान की तैयारी के लिए बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर ने प्रारूप समिति का गठन किया था। बाबा साहेब की अध्यक्षता में बनाई गई इस समिति में कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी, मोहम्मद सादुल्लाह, अल्लादि कृष्णस्वामी अय्यर, एन गोपालस्वामी अय्यंगर, बीएल मितर और डीपी खेतान सदस्य थे। प्रारूप समिति ने संविधान तैयार करने में 2 वर्ष, 11 महीने व 18 दिन का समय लिया। इसके बाद डा. अंबेडकर ने संविधान को संविधान सभा में प्रस्तुत किया। डा. अंबेडकर ने संविधान तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखा कि समाज के सभी वर्गों को समान अवसर, प्रतिनिधित्व व सहभागिता मिले। सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े लोगों का इतिहास देखते हुए उनके विकास का भी ध्यान रखा गया। इसमें समृद्धि और समाज के विभिन्न पहलुओं का ध्यान रखा। उन्होंने भारतीय समाज के समस्त वर्गों के हित में संविधान तैयार किया। न्याय, समता के समर्थन और भ्रांतियों के खिलाफ सख्त स्थान बनाया। वहीं नगर प्रबंधक डा. अरविंद मोदी ने कहा कि डा. अंबेडकर व उनकी टीम ने संविधान तैयार करते समय कई देशों के लिखित और परंपरागत रूप से लागू संविधानों का अध्ययन किया। उन लोगों ने विभिन्न देशों के संविधान के महत्वपूर्ण बिंदुओं का समायोजन किया। देश की आजादी के साथ महिलाओं व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को समान प्रतिनिधित्व प्रदान किया। जहां यूरोपीय देशों व संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विकसित देशों में महिलाओं को समान अधिकार पाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा, वहीं बाबा साहेब ने सभी को समान अधिकार व अवसर मिले, संविधान तैयार करते समय इसका पूर्ण ध्यान रखा। उन्होंने संविधान को भारतीय समाज के विभिन्न वर्गों और समृद्धि क्षेत्रों से सहमति प्राप्त करने के लिए समाज के साथ संपर्क किया और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजातियों और समुदायों के प्रतिनिधियों को शामिल करना सुनिश्चित किया। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था, इसलिए हर साल इस तारीख को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस शपथ ग्रहण समारोह में कनीय अभियंता दीपक साव, यादव लाल महतो, राजेश कुशवाहा, बलराम कुशवाहा, उमेश कुमार , दुलारचंद यादव, मिल्टन टंडन, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के कटुई गांव में सुकन बुरू जंगल से बरामद सुंदरमनी के शव की गुत्थी सुलझा ली गयी है। उसकी हत्या बेहद मामूली विवाद में कर दी गयी थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक नाबालिग सहित तीन लोगों को पकड़ी है। इसमें तुकिन मुंडा, महादेव मुंडा और एक नाबालिग शामिल हैं।एसडीपीओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरोपियों ने हत्याकांड में शामिल होने की बात को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सुंदरमनी अपने पति की तीसरी पत्नी थी। सुंदरमनी का सौतेला बेटा घासीराय मुंडा अपने घर के कुछ सामान को आरोपियों को दिया था। यह बात सुंदरमनी को पंसद नहीं थी और उसका वह विरोध कर रही थी। इसी को लेकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। छापामारी अभियान में एसडीपीओ अमित कुमार, इंस्पेक्टर शाहिद रजा, मारंगहादा थाना प्रभारी अजय कुमार भगत, पुअनि प्रदीप सवैया, हरि महतो और अन्य शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.