Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
सीएम ने गढ़वा को दी करोड़ों की सौगात
Published / 2023-11-30 17:22:26
सीएम ने गढ़वा को दी करोड़ों की सौगात

गढ़वा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिलएबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज गढ़वा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।गढ़वा के मेराल प्रखंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पेशका हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लोगों से रू-ब-रू हो रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कई योजनाओं की सौगात गढ़वा के लोगों को दी।उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लोग काफी लोग काफी उत्साहित है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है।

दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
Published / 2023-11-30 17:18:48
दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

टीम एबीएन, रांची। अमित शाह गुरुवार को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे हजारीबाग के बीएसएफ कैंप में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड पहुंचे हैं। बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस के मौके पर हजारीबाग के मेरु स्थित रानी झांसी प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए गुरुवार को करीब चार बजे तक गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंच जायेंगे। जानकारी के अनुसार बीएसएफ के विशेष विमान से गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचे। जहां पर स्वागत करने के लिए भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता के साथ-साथ जिले के कई पुलिस अधिकारी एयरपोर्ट के चप्पे चप्पे पर निगरानी रखे हुए हैं।

डॉ साकेत की पुस्तक शॉपिंग साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध
Published / 2023-11-30 14:25:09
डॉ साकेत की पुस्तक शॉपिंग साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध

बहुत ही बड़ी संख्या में हिंदी प्रेमी इस पुस्तक को पसंद कर रहे हैं : डॉ साकेत कुमार पाठकटीम एबीएन, हजारीबाग। पिछले दिनों आयोजित त्रिवेणीकांत ठाकुर साहित्य सम्मान में डॉ साकेत कुमार पाठक की लिखी पुस्तक केदारनाथ अग्रवाल की साहित्यिक वैशिष्ट्य जो कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमार मनीष अरविंद ने विमोचन किया था। बता दें कि यह पुस्तक परिमल प्रकाशन के द्वारा प्रकाशित की गयी है। इस संबंध में गुरुवार दोपहर डॉ साकेत कुमार पाठक ने प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है उनकी पुस्तक केदारनाथ अग्रवाल की साहित्यिक वैशिष्ट्य आनलाईन प्लेटफार्म पर भी अब उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शॉपिंग साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट के बीच  इस संबंध में एक करार किया गया है। इसके तहत केदारनाथ अग्रवाल की साहित्यिक वैशिष्ट्य का ई-बुक वर्जन साइट पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बहुत ही बड़ी संख्या में हिंदी प्रेमी इसे पसंद कर रहे हैं। मैं आगे भी उनके विश्वासो पर खडा उतरने का काम करूंगा।

राजधानी के लोगों को जल्द मिलेगी कूड़े के ढेर से मुक्ति
Published / 2023-11-30 11:10:45
राजधानी के लोगों को जल्द मिलेगी कूड़े के ढेर से मुक्ति

टीम एबीएन, रांची। जधानी में कूड़े के पहाड़ को नष्ट करने के लिए नगर निगम बायो कंप्रेस्ड गैस प्लांट बना रहा है, जो दिसंबर माह तक पूरा हो जायेगा। इसके बनने से कचरे को गैस में बदलकर इसका उपयोग किया जायेगा।दरअसल, रांची शहर और निगम क्षेत्र के घरों से निकलने वाला सारा कचरा रिंग रोड स्थित झिरी डंपिंग यार्ड में डाला जाता है। वर्षों से कूड़ा डंपिंग के कारण झिरी में कूड़े का पहाड़ बनता जा रहा है। हजारों मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो रहा है। इससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।नगर निगम ने हाल ही में आदेश जारी किया था कि आम लोग अपने घरों में ही गीला कचरा और सूखा कचरा का निपटान करें। नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण वाहनों को भी संशोधित किया जा रहा है ताकि आम लोगों द्वारा एकत्र किये गये अलग-अलग कचरे को वाहनों में अलग-अलग रखा जा सके। लेकिन नगर निगम के इस आदेश के बावजूद शहरवासी गीला कचरा और सूखा कचरा एक साथ निगम की गाड़ियों में भेज रहे हैं। जिसके कारण बायो गैस प्लांट के लिए गीले कचरे को अलग करना निगम के लिए चुनौती बनती जा रही है।

उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित हुए कई कार्यक्रम
Published / 2023-11-29 20:45:20
उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित हुए कई कार्यक्रम

लोकनृत्य प्रतियोगिता में नजर आयी भारतीय संस्कृतिटीम एबीएन, लोहरदगा। उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को लोक नृत्य प्रतियोगिता करायी गयी। मौके पर महाविद्यालय की प्रशिक्षु शिक्षाओं ने विभिन्न प्रांतो के लोक नृत्य से आगत अतिथियों का मन मोह लिया। महाविद्यालय की छात्राएं विभिन्न प्रदेशों के पहनावे वह रूप सजा को मंच पर जीवंत करते हुए उसे प्रांत के लोक नृत्य का प्रदर्शन बखूबी किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि फा अजय सोरेंग ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अजय प्रसाद, मि बेन्जामिन मिंज, अन्ना रंजिशन टोप्पो, शमीमा खातून व डॉ सिस्टर वंदना ने निभायी। प्रतियोगिता के द्वितीय वर्ष के छात्राओं के दल में प्रथम-संत अगुस्टीन ग्रुप, द्वितीय-संत उसुर्ला, तृतीय-संत अंजेला व फा जान लम्बर्टज दल रहे। वही प्रथम वर्ष की छात्राओं के दल में प्रथम-संत अंजेला, संत अगुस्टीन, द्वितीय-संत उसुर्ला व तृतीय-फा जान लम्बर्टज की छात्राएं रहीं। मौके पर प्राचार्या-डा सि शिला, डा सि रानी, डा पूनम मिश्रा, डा फरहत, डा सि क्लारा, शबनम, बेनेदिक्ता, सि रेजिना, सि निर्मला, सि प्रभा, अनिश समेत बड़ी संख्या में अभिभावक व उर्सुलाइन कान्वेंट की छात्राएं मौजूद थीं।

सिमडेगा को सीएम हेमंत सोरेन ने दी करोड़ों की सौगात
Published / 2023-11-29 20:44:33
सिमडेगा को सीएम हेमंत सोरेन ने दी करोड़ों की सौगात

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करोड़ों की परिसंपत्तियों का शिलान्यास और उद्घाटनएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने कोलेबिरा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर जवाहर नवोदय विद्यालय में उतरा। जिसके बाद सड़क मार्ग से सीएम कार्यक्रम स्थल पहुंचे यहां मुख्यमंत्री के स्वागत के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 156 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वहीं, करीब 35 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास, पंचायती राज संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम और श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल हुए।

सीएम हेमन्त के बयान से महिलाओं में आक्रोश
Published / 2023-11-29 14:55:26
सीएम हेमन्त के बयान से महिलाओं में आक्रोश

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जुबान फिसलीटीम एबीएन, लोहरदगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के लोहरदगा में केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ बोलते-बोलते मर्यादा की सीमा लांघ गये।मुख्यमंत्री की जुबान फिसल गयी। केंद्र की बुलेट ट्रेन की योजना को केंद्र सरकार की पुरानी चीज को नया रंग रोगन करके पेश करने का प्रयास बताते हुए कहा कि कहा कि जैसे महिलाएं ब्यूटी पार्लर में रंगी पुताई करके आती हैं वैसे ही केंद्र सरकार ने पुरानी ट्रेन को नया रूप दे दिया है। इससे महिलाओं में आक्रोश है।मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर पुराने बोगी और पार्ट-पुर्जे को ही रंग पेंट कर नया रूप देने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने इसकी तुलना महिलाओं के ब्यूटी पार्लर में  संजने संवरने से कर दी। कहा कि पुराना ट्रेन को नया रूप देकर के जो औरत लोग, महिला लोग ब्यूटी पार्लर जा करके पूरा रंगाई पुताई करके आती हैं, वैसे ही पूरे ट्रेन को रंगाई पुताई करके भेज दिया। केंद्र सरकार की बुलेट ट्रेन की योजना चाहे जैसी भी रही हो मुख्यमंत्री द्वारा इसकी तुलना ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने वाली महिलाओं से कर देना किसी भी दृष्टिकोण से राजनीतिक पंडितों को नहीं जंच रहा है। महिलाओं को भी मुख्यमंत्री की यह बात निश्चित रूप से अच्छी नहीं लगी होगी।राजनेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते विरोध में बोलते मर्यादा की सीमा लगा और गलत बयानी कर जाना आम बात होती जा रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी नाम इस ताजा बयान से शामिल हो गया है।

पलामू : भीषण सड़क दुघर्टना में दो की मौत
Published / 2023-11-29 13:18:58
पलामू : भीषण सड़क दुघर्टना में दो की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। मेदिनीनगर प्रखंड के रजवाडीह पंचमुखी हनुमान के पास अज्ञात ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया। एक का शव रजवाडीह में पड़ा हुआ है, जबकि भीड़ में शामिल लोगों ने बताया कि ट्रक दूसरे शव को घसीटते हुए जमुने ले गयी है। ट्रक के साथ चालक फरार हो गया।

राज्य के आदिवासियों से विपक्ष को कोई मतलब नहीं : हेमन्त सोरेन
Published / 2023-11-29 13:13:09
राज्य के आदिवासियों से विपक्ष को कोई मतलब नहीं : हेमन्त सोरेन

विपक्ष का झारखंड के आदिवासियों और गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है, सीएम का आरोपटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले विपक्ष का राज्य के आदिवासियों एवं गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। मुख्यमंत्री ने लोहरदगा के कुडू में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए यह टिप्पणी की। सोरेन ने जनसभा में कहा, पिछली (भाजपा) सरकार ने लोगों को ठगा तथा आदिवासियों एवं गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। उसने लोगों के फायदे के लिए राज्य मशीनरी का इस्तेमाल नहीं किया। कार्यक्रम में उन्होंने 133 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाओं का उद्घाटन किया एवं शिलान्यास किया तथा 80,208 लाभार्थियों के बीच 132 करोड़ रुपये की संपत्तियां बांटी।हेमंत सोरेन ने कहा- पिछली सरकार में प्रखंड और समाहरणालय कार्यालय काम नहीं करते थे। ग्रामीणों को अपना काम करने के लिए कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ता था। हमने अधिकारियों को योजनाओं के साथ गांवों और पंचायतों में भेजकर स्थिति बदल दी। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 2021 में शुरू किया गया था और उसका दूसरा चरण 2022 में हुआ। तीसरा चरण साहेबगंज से 24 नवंबर को शुरू हुआ। सीएम ने कहा कि पहले चरण से अबतक करीब एक करोड़ आवेदन मिले हैं, जो दर्शाता है कि पिछली सरकार ने लोगों की समस्या की सुध नहीं ली।हमारी पहल से लाखों लोगों को पेंशन तथा अन्य योजनाओं के लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लाखों लोगों को उनके अधिकारों से जोड़ रही है लेकिन विपक्ष को यह सब नजर नहीं आता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,266