बीएसएफ के स्थापना दिवस में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाहटीम एबीएन, हजारीबाग। सीमा सुरक्षा बल अपना 59वां स्थापना दिवस मना रहा है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों, पदाधिकारी, सेवानिवृत कर्मी और शहीद जवानों के परिजनों को स्थापना दिवस की शुभकामना दी हैं। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की बदौलत ही देश सुरक्षित है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि बीएसएफ के स्थापना दिवस पर हजारीबाग की धरती पर हूं। जीवन पर्यंत कर्तव्य का नारा जो बीएसएफ को दिया गया था, वह चरितार्थ हो रहा है।1900 से अधिक बीएसएफ के जवानों ने अपना सर्वोच्च न्योछावर देश के लिए किया है। माइनस 40 डिग्री से लेकर 45 डिग्री तापमान में बीएसएफ सेवा दे रहा है। बंगाल की सीमा पर सुंदर नगर के जल में भी सीमा सुरक्षा बल तैनात है।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गम से दुर्गम इलाके में बीएसएफ जिस तरह से अपना कर्तव्य निभा रहा है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। पूरे देशवासियों को बीएसएफ पर नाज है और गृह मंत्री होने के नाते बीएसएफ को सेल्यूट करता हूं। उन्होंने कहा कि जब यह सूचना आती है कि किसी सीमा पर घुसपैठ हुई है। जब बीएसएफ कंट्रोल रूम से यह जानकारी दी जाती है कि बीएसएफ के जवान वहां तैनात हैं तो आराम से नींद आती है। यह बीएसएफ के प्रति विश्वास को दर्शाता है।
2025 तक राज्य बनेगा आत्मनिर्भरसीएम हेमंत सोरेन ने किया एलानटीम एबीएन, पलामू। सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि परिवार में शामिल सभी बच्चियों को सावित्री बाई फुले योजना से जोड़ा जायेगा। पहले इस योजना से परिवार के सिर्फ दो बच्चियों को लाभ मिल सकता था, लेकिन इस बाध्यता को खत्म किया गया है। सीएम ने कहा कि परिवार में मौजूद सभी बच्चियों को इस योजना से जोड़ा जायेगा। बच्चियों की पढ़ाई का सारा खर्च सरकार उठायेगी। नौकरी मिलने के बाद थोड़ा-थोड़ा पैसा वापस करना होगा। सीएम हेमंत सोरेन पलामू पुलिस लाइन में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।1.36 लाख करोड़ वापस लेने के लिए लगानी होगी ताकतसीएम ने हेमंत सोरेन ने कहा कि 2025 तक झारखंड आत्मनिर्भर होगा। किसी के पैसों की जरूरत नहीं होगी, उन्होंने कहा कि राज्य का 1 लाख 36 हजार करोड़ बकाया है, लेकिन उन्हें नहीं दिया जा रहा है। इसे वापस लाने के लिए मजबूती के साथ लड़ाई लड़नी होगी। किसान आंदोलन से सीख लेने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि पशुधन योजना के तहत किसानों को भैंस भी दिया जायेगा। किसानों को सभी पशु बीमा सहित मिलेंगे, किसानों को मजबूत किया जा रहा है।
रांची के गोंदलीपोखर में कंक्रीट वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौतटीम एबीएन, रांची। रांची- पुरुलिया मार्ग पर गोंदलीपोखर चौक पर गुरुवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से सिरका नयाटोली निवासी नारायण महतो (40) की मौत हो गयी। बताया गया कि नारायण महतो अपने भाई मंगल महतो के साथ बाईक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोंदलीपोखर चौक के समीप एक साईकिल सवार असंतुलित होकर बाईक से टकरा गया, जिससे बाईक पर सवार नारायण महतो बीच सड़क पर गिर गये। पीछे से आ रहे एक ट्रक (जेएच 01 एफबी 9370) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक के चालक व खलासी ट्रक छोड़कर वहां से भाग निकले। बीच सड़क पर ट्रक के खड़ा होने व शव के पड़ा होने के कारण वहां स्वतः जाम लग गया। इस बीच, सिरका के ग्रामीण वहां पहुंचे और मुआवजे की मांग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है। इसकी वजह से यहां बराबर सड़क दुर्घटना हो रही है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, सिरका के मुखिया रौशन मुंडा सहित अन्य घटनास्थल पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों व प्रशासन के बीच वार्ता चल रही है।
नशीले पदार्थ बेचने वाले आधा दर्जन लोगों को रांची पुलिस ने पकड़ाटीम एबीएन, रांची। जधानी रांची में सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विधा नगर पुल के पास से आधा दर्जन नशे के सौदागरों को पुलिस ने पकड़ा है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि रांची के एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ कुछ लोग गांजा, ब्राउन शुगर समेत अन्य नशीले पदार्थ बेच रहे हैं।एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी ने सुखदेव नगर और कोतवाली थाना प्रभारी के साथ मिलकर नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। इनके पास से गांजा और ब्राउन शुगर समेत कई नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं।
टीम एबीएन, पलामू। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 2 भाइयों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।पुलिस के मुताबिक जिले के धनगांव गांव के 2 भाई संजू गिरि (35) और अरविंद गिरि (40) मेदिनीनगर जिला मुख्यालय में एक अदालत जा रहे थे, तभी रजवाडीह गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।जिसके बाद एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा भाई दुर्घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर तक घिसटता हुआ चला गया।उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (मेदिनीनगर) सुरजीत कुमार ने कहा कि ट्रक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।
झारखंड में हाथियों का आतंक, वन विभाग चला रहा जागरूकता अभियानटीम एबीएन, रांची। झारखंड के कस्बों में गजराज का खौफ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले कई महीनो से रांची समेत राज्य के कई जिलों में हाथियों के झुंड ने कई लोगों की जान ले ली है और किसानों के फसलों और घरों को नुकसान भी पहुंचाया है।वहीं, दूसरी ओर वन विभाग की तरफ से हाथियों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। वन विभाग की तरफ से हाथियों द्वारा अगर किसी व्यक्ति की मौत होती है, यह फिर फसल या घरों को नुकसान होता है, तो ऐसे में वन विभाग की तरफ से राशि भी उपलब्ध करायी जा रही है। यही नहीं हाथियों से बचाव के लिए राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के लिए पैम्फलेटका भी वितरण किया जा रहा है।झारखंड में हाथियों का आतंकवन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि झारखंड में लगभग 600 के आसपास हाथियों के झुंड पाये गये हैं। जिसमें रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और पलामू जैसे इलाकों में देखे जा रहे हैं। हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाने की वजह बिल्कुल स्पष्ट है, क्योंकि ऐसे कई इलाकों में फोरलेन और पक्के सड़क बनाये गये हैं, जिसकी वजह से हाथी शहरों में आ जा रहे हैं।वन विभाग चला रहा जागरूकता अभियानहालांकि वन विभाग द्वारा ऐसे कई जागरूकता अभियान भी ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही है। ताकि उससे ग्रामीण सजग रहे हैं। यही नहीं वन विभाग की तरफ से टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है ताकि ग्रामीण किसी भी समस्या को लेकर वह टोल फ्री से अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।प्रधान मुख्य वन संरक्षक संयज श्रीवास्तव ने कहा कि हाथियों की एक्टिविटी जानने के लिए बहुत जल्द जीपीएस और ट्रेकर का इस्तेमाल करेगी ताकि हाथी किस वक्त, किस जगह और वह किस ओर जा रहा है, उसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को जीपीएस और सेटेलाइट के माध्यम से मिल सके। वन विभाग की तरफ से अब तक किये गये कार्यों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सराहा है।
टीम एबीएन, गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद थाना से कुछ ही दूरी पर बेंगाबाद चौक से उचक्कों ने एक युवक की बाइक की डिक्की तोड़कर दिन-दहाड़े 1.60 लाख रुपये उड़ा लिये हैं। घटना के बाद भुक्तभोगी बेंगाबाद के फिटकोरिया निवासी मो नेजाम ने बेंगाबाद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गढ़वा के मेराल में आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्धमुख्यमंत्री ने 211 करोड़ 36 लाख 62 हज़ार 562 रुपये की लागत वाली 1255 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास, लाभुकों के बीच 7 करोड़ 49 लाख 63 हज़ार 745 रुपये की बांटी परिसंपत्ति... और क्या बोले सीएम हेमन्तयोजनाएं धरातल पर उतरे, इसी प्रतिबद्धता के साथ कर रहे कामआप दूसरों के लिए मजदूरी नहीं करें, बल्कि अपना काम करें, सरकार मदद को तैयारझारखंड के नवनिर्माण के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही राज्य सरकारअधिकारियों का बढ़ा रहे मनोबल ताकि वे पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा कर सकेंआप फलदार पेड़ लगाएं, पर्यावरण का भी संरक्षण होगा और आय का जरिया भी बनेगाटीम एबीएन, गढ़वा/ रांची। सरकार की योजनाएं आपके दरवाजे पर इंतजार कर रही है। आप इन योजनाओं से जुड़कर खुद को सशक्त और स्वावलंबी बनायें। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में आपकी योजना -आपकी सरकार - आपके द्वार के तीसरे चरण के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सभी पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं। मैं सभी शिविरों में तो नहीं जा सकता हूं, लेकिन कुछ शिविरों में शामिल हो रहा हूं। इन शिविरों में पहुंच कर मैं यह देखने का प्रयास कर रहा हूं कि सरकार ने आपके लिए जो योजनाएं बनायी है, उसका लाभ वास्तव में आपको मिल रहा है या नहीं। योजनाएं धरातल पर उतरे, इसी प्रतिबद्धता के साथ सरकार काम कर रही है।हर योजना अपने आप में खास हैमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कई योजनाएं चल रही हैं और हर योजना अपने आप में खास है। ग्रामीण और शहरी पृष्ठभूमि में रहने वालों के लिए अलग-अलग योजनाएं हैं। हमारे राज्य की 80 प्रतिशत जनता गांवों में रहती है । ऐसे में किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है। इन योजनाओं का मकसद ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। जब गांव मजबूत होगा तो हमारा राज्य भी मजबूत बनेगा, इसी सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है।युवावस्था में कदम रख चुका है झारखंड, अब इसे अव्वल राज्य बनाना हैमुख्यमंत्री ने कहा झारखंड युवावस्था में प्रवेश कर चुका है। इस राज्य के बने 23 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन पिछले दो दशकों के दौरान यह राज्य हमेशा विकास को लेकर हाशिये पर रहा। झारखंड राज्य कैसे आगे बढ़े, इसकी चिंता किसी ने नहीं की। लेकिन, हमारी सरकार झारखंड के नवनिर्माण के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। योजनाएं धरातल पर कैसे उतरे, इसी प्रतिबद्धता के साथ हमारी सरकार काम कर रही है। राज्य अपनी पैरों पर कैसे खड़ा हो? अव्वल राज्यों की श्रेणी में झारखंड कैसे शामिल हो? इसके लिए हम बेहतर कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ रहे हैं।बुढ़ापे की लाठी होती है पेंशनमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर किसी को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी बात को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू किया है। अब सभी बुजुर्ग , विधवा और दिव्यांग को पेंशन मिल रहा है। अब पेंशन के लिए विधवाओं और दिव्यांगों के लिए कोई उम्र सीमा की बाध्यता नहीं है। 5 वर्ष के दिव्यांग बच्चों को भी पेंशन दे रहे हैं।बच्चों को पढ़ाई के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी होगीमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों को अब पढ़ाई के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी होगी। गरीब बच्चों को भी अब अच्छी और बेहतर शिक्षा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। बच्चियों के लिए किशोरी बाई सावित्री फूले योजना है। बच्चों को परीक्षाओं की तैयारियों से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने के लिए आर्थिक सहायता दे रही है। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 15 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण दिया जा रहा है। इसका लाभ लेने के लिए आपको कोई गारंटी नहीं देनी होगी। सरकार आपकी गारंटर बनेगी।नौकरी भी दे रहे हैं और स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता भीमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों के साथ निजी क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। वहीं, जो स्वरोजगार करना चाहते हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना है। आप इस योजना के लिए आवेदन दें। आपको व्यवसाय के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जायेगी। मेरा आपसे कहना है कि आप दूसरों के लिए मजदूरी नहीं करें, बल्कि अपना काम करें और दूसरों को भी रोजगार दें।किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि हर व्यक्ति को पेड़ लगाने का मिले जिम्मामुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने पहले ही निर्देश दिया था कि आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रमों में आने वाले हर लाभुक को एक फलदार पौधा दिया जाय। आज मुझे बहुत खुशी है कि यहां आयोजित शिविर में लोगों के बीच लगभग 5000 फलदार पौधे वितरित किये गये। पौधा लगाने की जिम्मेवारी किसी एक व्यक्ति को नहीं दी जाये, बल्कि हर किसी को यह जिम्मा मिलना चाहिए। हम जितना ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगायेंगे, वह पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से तो अच्छा होगा ही, साथ में आपकी आमदनी का एक बेहतर जरिया भी बनेगा।आज बूढ़ा पहाड़ में विकास की लंबी लकीर खीची जा रहीमुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वा का बूढ़ा पहाड़ इलाका कभी आतंक और दहशत का पर्याय था। उग्रवादियों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में कर रखा था। यहां लोग भय के साए में जीते थे। लेकिन, हमारी सरकार के प्रयासों से यह इलाका उग्रवाद मुक्त हो चुका है। मैं स्वयं बूढ़ा पहाड़ पहुंचकर लोगों के साथ मिल बैठ कर उनके दुःख-दर्द और परेशानियां को साझा किया। आज यहां लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रहा है। पूरे इलाके में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास की लंबी लकीर खीची जा रही है।किसानों को खेती की बताई जा रही नयी तकनीकमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। किसान पाठशाला खोले जा रहे हैं। यहां किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। वहीं, 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्ड जारी कर गरीबों और जरूरतमंदों को अनाज दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। इसके अलावा भी कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके माध्यम से ग्रामीणों को मजबूत और सशक्त बना रहे हैं।1255 योजनाओं की मिली सौगातमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 99 करोड़ 96 लाख 89 हज़ार रुपए की लागत से निर्मित 1146 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, 109 योजनाओं की आधारशिला रखी । इन योजनाओं पर कुल 111 करोड़ 39 लाख 73 हज़ार 562 रुपये ख़र्च होंगे। इस तरह 211 करोड़ 36 लाख 62 हज़ार 562 रुपए की लागत वाली 1255 योजनाओं का तोहफा गढ़वा वासियों को मिला। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच 7 करोड़ 49 लाख 63 हज़ार 745 रुपए की परिसंपत्ति प्रदान कर उनके सशक्तिकरण और स्वावलंबी बनने का राह प्रशस्त किया।मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री बादल, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्षा शांति देवी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पलामू प्रमण्डल के पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा और जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
टीम एबीएन, बेरमो। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने आज हजारीबाग स्थित बीएसएफ मेरू कैंप में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का स्वागत अंग वस्त्र पहना कर किया। इस दौरान प्रकाश कुमार सिंह ने अमित शाह को अपनी लिखी किताब भी भेंट की। विदित है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर हज़ारीबाग़ पहुंचे हैं, जहां बीएसएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.