Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
चाईबासा में फिर एक और आईईडी बम बरामद
Published / 2023-12-02 20:27:50
चाईबासा में फिर एक और आईईडी बम बरामद

पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस को मिली कामयाबी, एक आईईडी बम बरामदएबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा के मारादिरी के आसपास के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये आठ केजी का एक आईईडी बम शनिवार को बरामद किया गया है। बरामद आईईडी बम को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की सहायता से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी है।

ज़ेवियर समाज सेवा संस्थान में मना रजत जयंती रीयूनियन समारोह
Published / 2023-12-02 20:14:36
ज़ेवियर समाज सेवा संस्थान में मना रजत जयंती रीयूनियन समारोह

टीम एबीएन, रांची। शीर्ष सीएचआरओ, सीईओ और एचआरलीडर्स ने एक्सआईएसएस में आयोजित पीजीडीएम-पीएम के क्लास ऑफ़ 98 के रीयूनियन में भाग लिया।ज़ेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस), रांची के ह्युमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम) प्रोग्राम ने पीजीडीएम-पीएम (अब एचआरएम) के क्लास ऑफ 98 के रजत जयंती रीयूनियन समारोह का आयोजन संस्थान परिसर में शनिवार को किया।11 प्रतिष्ठित पूर्व छात्र (जो वर्तमान में कई संस्थानों में सीएचआरओ, सीईओ और एचआर लीडर के रूप में कार्यरत हैं) ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और संस्थान में बिताये अपनी यादों को ताज़ा किया और छात्रों के साथ अपनी जीवन यात्रा साझा की।कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने इस रीयूनियन कार्यक्रम को संबोधित किया और क्लास ऑफ 98 को उनके व्यक्तिगत जीवन में कई मील के पत्थर हासिल करने के साथ-साथ संस्थान को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान एक्सआईएसएस कैलेंडर 2024 भी लॉन्च किया गया और उन्हें पूर्व-छात्रों को प्रस्तुत किया गया। द स्टेजरिवोल्यूशन म्यूजिकल बैंड ने गीतों का मिश्रण प्रस्तुत किया और दर्शकों का मनोरंजन किया। पूर्व छात्रों के लिए कॉलेज जीवन पर एक मजेदार क्विजभी आयोजित की गयी जहां उन्होंने अपने समय के यादगार पल साझा किये। पूर्व छात्रों ने भी अपनी अंतर्दृष्टि साझा की और वर्तमान बैच को प्रेरित किया।एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गयी जहां तीन अलग-अलग पैनलों में पूर्व छात्रों ने एचआर में नया क्या है... के बारे में बात की। पैनलिस्ट ने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिये। इस उत्सव में सहायक निदेशक, डॉ प्रदीप केरकेट्टाएसजे, डीन एकेडमिक्स डॉ अमर ई. तिग्गा, एचआरएम कार्यक्रम के प्रमुख डॉ श्यामल गोम्स, सभी फैकल्टीसदस्य और एचआरएम कार्यक्रम के सभी छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर सहायक प्रोफेसर, डॉ शारदा सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

सत्र 2022-24 की प्रथम वार्षिक आम सभा 24 को
Published / 2023-12-02 16:51:04
सत्र 2022-24 की प्रथम वार्षिक आम सभा 24 को

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के सत्र 2022-24 की प्रथम वार्षिक आम सभा आगामी 24 दिसम्बर दिन रविवार को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में अपराहन 3 बजे से होगी। इस संबंध में कार्यकारिणी समिति की एक आवश्यक बैठक में निर्णय लिया गया। सभा अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा ने सभा के सभी संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों से उक्त बैठक में सम्मलित होने का आह्वान किया है।सभा के मंत्री श्री कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि उक्त वार्षिक आम सभा में गत वर्ष में सभा द्वारा किये गये कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया जायेगा एवं सभा के कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर गोवला आय–व्यय का वार्षिक ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे।कार्यकारिणी बैठक में अरुण कुमार जोशी एवं अशोक पुरोहित (उपाध्यक्ष) प्रदीप कुमार शर्मा एवं महेंद्र कुमार शर्मा (उपमंत्री), अमित सारस्वत (आंतरिक अंकेक्षक), गुलाब शर्मा, धर्मचन्द शर्मा, विनय जोशी (जुग्गू), राहुल शर्मा, कमल शर्मा, चेतन शर्मा, ओम प्रकाश माटोलिया, नथमल शर्मा, सुनील शर्मा सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

कतरास : पीसीसी सड़क और कल्वर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास
Published / 2023-12-02 16:44:17
कतरास : पीसीसी सड़क और कल्वर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। लघु सिंचाई प्रमण्डल धनबाद ने डुमरा उत्तर से खोदोवली चेक पोस्ट के बीच हो रहे पीसीसी पथ एवं कल्भर्ट निर्माण कार्य का बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुध्न महतो ने शिलान्यास किया। शत्रुघ्न महतो ने कहा कि खोदोवैली निको प्लांट के समीप छोटी सी पुलिया के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी। जिसे देख बाघमारा विधायक ढुलू महतो के अनुशंसा पर लघु सिंचाई प्रमण्डल धनबाद से डीएमएफटी फंड से पीसीसी पथ एवं कल्भर्ट का निर्माण होने जा रहा है। इससे आसपास के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। मौके पर डूमरा उत्तर के मुखिया बिनोद महतो, उदय चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

टनल पीड़ित मजदूरों को सीएम हेमन्त सोरेन ने किया सम्मानित
Published / 2023-12-01 23:33:55
टनल पीड़ित मजदूरों को सीएम हेमन्त सोरेन ने किया सम्मानित

उत्तराखंड टनल हादसे से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों को ₹1 करोड़ 11 लाख से अधिक राशि की विभिन्न योजनाओं से जोड़ेगी राज्य सरकारमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल हादसे से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए झारखंड के श्रमिकों से की मुलाकातमुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के सभी 15 श्रमिकों को एयरलिफ्ट कराकर रांची लाया गयामुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दियाटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल हादसे से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमिकों और उनके परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के श्रमिकों और उनके परिजनों को आज एयरलिफ्ट कराकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची लाया गया। रांची आने वाले श्रमिकों में श्री विश्वजीत कुमार वर्मा (गिरिडीह), श्री सुबोध कुमार वर्मा (गिरिडीह), श्री अनिल बेदिया (रांची) श्री राजेंद्र वेदिया (रांची) श्री सुकराम बेदिया (रांची), श्री टिंकू सरदार (पूर्वी सिंहभूम), श्री गुणधार नायक (पूर्वी सिंहभूम) श्री रंजीत लोहार (पूर्वी सिंहभूम) श्री रविंद्र नायक (पूर्वी सिंहभूम) श्री समीर नायक (पूर्वी सिंहभूम) श्री भुक्तु मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम), श्री महादेव नायक (पश्चिमी सिंहभूम), श्री चमरा उरांव (खूंटी), श्री विजय होरो (खूंटी), श्री गणपति होरो (खूंटी) शामिल हैं।राज्य सरकार के पदाधिकरियों की टीम भेजी थी उत्तराखंडमुख्यमंत्री ने मुलाकात करने पहुंचे सभी श्रमिकों से कहा कि श्रमिकों के साथ है राज्य सरकार। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है। जल्द देश के लगभग एक दर्जन राज्यों से एक इकरारनामा करने हेतु प्रस्ताव भेजा जायेगा। इस इकरारनामा के तहत प्रवासी मजदूरों को हमारी सरकार हरसंभव मदद कर सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को हुनरमंद बनाने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। विगत कुछ महीनों में ही युवाओं को हुनरमंद बनाकर कई निजी क्षेत्रों में हजारों नौकरियां दी गयी हैं। इसके साथ-साथ सरकार सरकारी नौकरियों के तहत भी नियुक्तियां दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आप श्रमिक भाइयों के टनल हादसे में फंसने की सूचना मिली तब आपके परिजनों के साथ-साथ पूरे राज्य वासियों के लिए भी काफी चिंता और डरावना का समय रहा। हम सभी लोग आपके सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे थे। राज्य सरकार ने आपके सकुशल घर वापसी के लिए अधिकारियों की टीम को उत्तराखंड भेजने का काम किया। आप सभी को अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सके। आपके परिजनों को कोई तकलीफ न हो इस निमित्त हमारे पदाधिकारी दिन-रात लगे रहे। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के साहस, धैर्य और बहादुरी की भी सराहना की।मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देशमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्रमिकों को उपस्थित श्रमिकों को 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक राशि की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को अबुआ आवास योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, पशुशेड योजना, ग्राम गाड़ी योजना समेत अन्य योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से कहा कि कहा कि मैं स्वयं आपके रोजगार और आपको दिए जाने वाले योजनाओं की मॉनिटरिंग करूंगा।मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को दी शुभकामनाएंमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे आप सभी श्रमिक सकुशल अपने राज्य एवं घर आ वापस आ गए हैं यह आपके परिवारजनों के साथ-साथ पूरे राज्यवासियों के लिए खुशी की बात है। मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों को अंग वस्त्र और शॉल भेंटकर अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।मालूम हो कि गत 12 नवंबर के बाद उत्तराखंड के निर्माधीन सिलक्यारा टनल हादसे में 41 श्रमिक 16 दिनों तक फंसे रहे थे, जिन्हें विभिन्न रेस्क्यू टीमों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद वहां से निकाला गया। इस दौरान राज्य सरकार के अधिकारियों की एक टीम भी उत्तराखंड में मौजूद थी और वहां मौजूद श्रमिकों के परिवारजनों तथा फंसे हुए श्रमिकों की हरसंभव मदद कर रही थी।इस अवसर पर श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक श्री विनोद सिंह, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव श्री राजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

शाश्वत इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स एजुकेशन कॉलेज में मना विश्व एड्स दिवस
Published / 2023-12-01 23:22:44
शाश्वत इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स एजुकेशन कॉलेज में मना विश्व एड्स दिवस

टीम एबीएन, रांची। 1 दिसंबर 2023 विश्व एड्स दिवस पर कॉलेज में युवा पीढ़ी को एचआईवी संक्रमण के इलाज के कारणों, परीक्षणों और उपचारों के बारे में जागरूक करने के लिए, कॉलेज के  एनएसएस स्वयंसेवकों ने एड्स जागरुकता सत्र आयोजित किया। कॉलेज के परफार्मिंग आर्ट्स के सहायक प्राध्यापक के द्वारा नुक्कड़ नाटक तैयार कराया गया और नाटक औऱ स्लोगन के साथ रैली के माध्यम से जागरूकता फैलायी गयी।कॉलेज प्रिंसिपल डॉ विनोद कुमार राय ने एड्स दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि विश्व एड्स दिवस 1988 से हर साल 01 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन एक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में जागरूकता बढ़ाने, शिक्षित करने और सुधार करने के लिए समर्पित है। विश्व एड्स दिवस पर  प्राचार्य ने एड्स के लक्षणों और बचाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह एक लाईलाज बीमारी है और बचाव ही इसका एकमात्र उपाय है इसलिए सबको सचेत होना और जागरूक करना हमारा कर्त्तव्य है।इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय  सभी विभाग अध्यक्ष, सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर वर्ग, सभी छात्र- छात्राएं और एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे।

जामताड़ा : पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार
Published / 2023-12-01 23:20:05
जामताड़ा : पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार

झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाईजामताड़ा में छापेमारी कर 5 साइबर आरोपियों को किया गिरफ्तारटीम एबीएन, जामताड़ा। जिले में साइबर अपराध थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के घोषबाद व मुरलीडीह गांव में छापेमारी कर 5 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ के घोषबाद व मुरलीडीह में छापेमारी कर रियाज अंसारी, बिदुर महतो, विशाल मंडल, जयंत विश्वास व अजय यादव को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 19 मोबाइल, 34 सिम, 02 एटीएम कार्ड, सोने की चेन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।पूछताछ के क्रम में इन सभी के मोबाइल से साइबर क्राइम की पुष्टि हुई है। साथ ही स्वीकारोक्ति में साइबर अपराध करने की बात कबूल किया है। इन सभी के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना में मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है। इन सभी साइबर आरोपियों का कार्यक्षेत्र मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश है।

टनल पीड़ित मजदूरों का रांची में जोरदार स्वागत
Published / 2023-12-01 23:18:05
टनल पीड़ित मजदूरों का रांची में जोरदार स्वागत

उत्तराखंड सुरंग हादसामजदूरों का रांची एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागतटीम एबीएन, रांची। उत्तराखंड सुरंग से सुरक्षित निकले 15 मजदूर और उनसे मिलने गये 12 परिजन इंडिगो एयरलाइंस से आज शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद संजय सेठ, सांसद महुआ माजी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने किया। इसके बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ मजदूर एवं उनके परिजन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के लिए कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सभी मजदूर व उनके परिजन गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे।आपको बता दें कि 408 घंटे की जंग के बाद झारखंड के सभी 15 मजदूर 17 दिनों के बाद सुरंग से बाहर निकले थे। इसके बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वे झारखंड लौटे।

याद रखें और प्रतिबद्ध रहें... थीम के साथ मना 35वां विश्व एड्स दिवस
Published / 2023-12-01 23:01:35
याद रखें और प्रतिबद्ध रहें... थीम के साथ मना 35वां विश्व एड्स दिवस

एचआईवी रोगियों के प्रति अच्छे कार्यों के लिए अस्पताल कर्मी हुए सम्मानितविश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गयीएचआईवी मरीजों को हिंडाल्को ने कंबल वितरित कियाटीम एबीएन, लोहरदगा। शुक्रवार को लोहरदगा जिले में याद रखें और प्रतिबद्ध रहे- थीम के साथ 35 वां विश्व एड्स दिवस मनाया गया। मौके पर रैली संगोष्ठी और विविध से जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों श्रमिकों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आमजनों के बीच किया गया। जिले भर में एड्स से बचाव और लड़ने के लिए यह दिन एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए  लोगों को एक साथ लाता है।लोहरदगा सदर अस्पताल में शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी आईसीटीसी लोहरदगा के सौजन्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को सिविल सर्जन डा राजमोहन खलखो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इसमें गिरवर शिशु सदन स्कूल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी, शिक्षक सहित सदर अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारी और सेवा मंडल के सदस्य शामिल हुए। मुख्य रूप से नोडल आफिसर डीपीएम, आईडीएसपी से प्रशांत चौहान, आईसीटीसी से अर्चना प्रसाद, मो आबिद, बिंदेश्वर भगत, नीलेश, लालजी, अनुराग, किरण आदर्श, सीता आदि शामिल हुए।रैली में एड्स जागरूकता संबंधी नारे लगाये गये। रैली सदर अस्पताल परिसर से सोमवार बाजार, न्यू रोड, छोटी मस्जिद लेन, बगडू रोड होते हुए पावरगंज चौक जाकर पुनः सदर अस्पताल परिसर पहुंच कर संगोष्ठी में तब्दील हो गया। डीपीएम यूनिट की सभागार में सेंसेटिगेशन कार्यक्रम का आयोजन कर एचआईवी रोगियों के प्रति अच्छे कार्य के लिए ओटी, प्रयोगशाला, लेबर रूम के दलों को सम्मानित किया गया। हिंडाल्को के सौजन्य से एचआईवी रोगियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सदर अस्पताल उपाध्यक्ष डीपीएम डा आरपी साहू, प्रशांत चौहान, अर्चना प्रसाद, बिंदेश्वर भगत ने संयुक्त रूप से की। इसमें हिंडाल्को के सीएसआर हेड  नीरज सिंह, भास्कर गुप्ता सहित डब्लूएचओ शैलेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो ने कहा कि एड्स के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। हर साल एक दिसंबर को दुनियाभर में एड्स दिवस- 2023 मनाया जाता है। एड्स के बारे में वैसे तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन इसके प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी होता है। सदर अस्पताल उपाध्यक्ष डॉ अशोक ओडेया ने कहा कि हर साल विश्व एड्स दिवस की थीम अलग-अलग होती है। इस साल यानी 35वें विश्व एड्स दिवस की थीम याद रखें और प्रतिबद्ध रहें... है। इस साल एड्स और एचआईवी के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।काउंसलर अर्चना प्रसाद ने कहा कि  पिछले कई सालों से दुनियाभर में एड्स दिवस मनाया जा रहा है। यह एक जानलेवा बीमारी है। ऐसे में लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए इसे मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य दुनियाभर से इसे जड़ से खत्म करना है। साथ ही, सरकार को इस बीमारी के लिए दवाइयों और मौतों की संख्या को कम करना है। ताकि सरकार इस बीमारी को लेकर सजग रहें और उपचार के तरीकों का हल निकालें। लोहरदगा जिले में 87 मरीज का इलाज चल रहा है, जबकि मरीजों की संख्या 100 से अधिक है। इनमें से कुछ मरीज जिले के बाहर रह रहे हैं। एचआईवी रोगियों के प्रति अच्छे कार्य के लिए ओटी, प्रयोगशाला, लेबर रूम के दलों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। हॉस्पिटल के सभी कर्मियों को सेंसेटिगेशन किया गया। आईसीटीसी नोडल अधिकारी डा डीएन सिंह, डीएस डॉ अशोक ओड़या के ने एचआईवी एड्स पर विस्तृत जानकारी दी। आईसीटीसी काउंसलर अर्चना प्रसाद ने एचआईवी से संबंधित लोहरदगा जिला का डाटा और एचआईवी के नये प्रचलन के बारे में जानकारी दी गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,132