Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
जब तक मैं हूं आदिवासी समाज को कुछ नहीं होगा : हेमंत सोरेन
Published / 2023-12-04 20:27:35
जब तक मैं हूं आदिवासी समाज को कुछ नहीं होगा : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासी छात्रावास, गिरिडीह के छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ...और क्या बोले सीएम  आदिवासियों के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए तत्पर है हमारी सरकार आदिवासियों के लिए विशेष स्थान होना चाहिए एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह/ रांची। आदिवासी छात्रावास गिरिडीह में मल्टीपर्पस हॉल, पुस्तकालय, छात्रावास की चारदीवारी कार्य तथा छात्रावास में रसोईया की व्यवस्था का प्रयास जल्द किया जायेगा। गिरिडीह कॉलेज में पीजी की पढ़ाई जल्द शुरू हो, इसके लिए कार्ययोजना जल्द तैयार की जायेगी। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री आज आदिवासी छात्रावास गिरिडीह में छात्रों के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है। यहां के लोग सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से कैसे सशक्त हों, इसके लिए सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है। इस राज्य को हम सभी लोग मिलकर जुलकर विकास की राह में तेज गति से आगे बढ़ायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक मैं हूं, आदिवासी समाज का कुछ भी अहित नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी संस्कृति का संरक्षण जरूरी है। यहां के धार्मिक स्थल जाहेर थान की घेराबंदी का कार्य होगा। इस देश में आदिवासियों का विशेष स्थान होना चाहिए। मौके पर मंत्री बेबी देवी, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद, जिला परिषद सदस्य हेंगा मुनि मुर्मू समेत कई अन्य मौजूद थे।

हरमू रोड रांची में खुला प्राऊड मोमेंट्स
Published / 2023-12-04 20:19:30
हरमू रोड रांची में खुला प्राऊड मोमेंट्स

टीम एबीएन, रांची। हरमू रोड रांची स्थित गिरधर प्लाजा में डिजिटल ग्राफिक्स के प्राऊड मोमेंट्स शोरूम का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य महुआ माजी और कांके विधायक समरी लाल ने किया।  यह शोरूम झारखंड का पहला शोरूम है, जहां हर वस्तु पर मल्टी कलर प्रिंट किया जायेगा, जैसे कि मेटल, लकड़ी, एक्रेलिक, टाइल्स, ग्रेनाइट व कपड़ा इत्यादि। डिजिटल ग्राफिक्स के गौतम कुमार ने बताया कि इस शोरूम में मोमेंटो और कॉरपोरेट गिफ्ट का काफी सारा रेंज उपलब्ध है। साथ ही वुडन, मेटल और प्लास्टिक की इकोफ्रेंडली ट्रॉफी भी है, जो कॉरपोरेट गिफ्ट के लिए बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हमारा प्रयास है कि एक ही छत के नीचे प्रिंटिंग की सारी सुविधा लोगों को दे सकूं। प्राउड मोमेंट्स की रंजू शाही ने बताया कि किसी को भी कुछ कस्टमाइज्ड प्रिंट करवाना हो तो हमारे शोरूम में हो जायेगा एवं यहां के ट्रॉफी अपने शोरूम के नाम के हिसाब से लोगों को भी प्राउड बनायेगा। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने का भी होगा एवं ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को अपने यहां काम पर रखा जायेगा। मौके पर कमल जैन, अजय मारू, मयंक मोदी, रोहित तुलस्यान, अंकुर चौधरी, चंद्रशेखर किंगर, अनिल अग्रवाल, आदित्य मल्होत्रा, प्रवीण लोहिया, संजय जैन व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शाश्वत इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने मनाया वनभोज
Published / 2023-12-04 18:19:35
शाश्वत इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने मनाया वनभोज

टीम एबीएन, रांची। हुटुप रांची स्थित शाश्वत इंस्टिट्यूट आॅफ टीचर्स एजुकेशन ने दिनांक 03.12.2023 को वनभोज (पिकनिक) का आयोजन तपकरा स्थित प्रकृति के बीच पंडा पुडिंग जलप्रपात में किया गया। झारखंडी गीत- संगीत और वनभोज का आनंद सभी छात्र- छात्राओं ने जमकर लिया। पिकनिक में सत्र 2022-24 और सत्र 2023-25 के सभी छात्र-छात्रा शामिल हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय, सभी विभाग अध्यक्ष, सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा शिक्षकेतर वर्ग ने अपना योगदान दिया।

चर्च ईश्वर का पवित्र मंदिर है :  आर्च बिशप
Published / 2023-12-03 23:51:30
चर्च ईश्वर का पवित्र मंदिर है : आर्च बिशप

लोहरदगा संत उर्सुला हॉस्पिटल परिसर में बने नये चर्च का भव्य आशीष कार्यक्रम देश के कोने-कोने से रोमन कैथोलिक चर्च के धर्मगुरु और धर्म बहनें पहुंचीसंगीतमय उत्सव के बीच भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजनटीम एबीएन, लोहरदगा। गिरजा घर ईश्वर का मंदिर और पवित्र स्थान है। मंदिर में ईश्वर निवास करते हैं। ऐसे तो ईश्वर सभी स्थान पर रहते है। मंदिर में विशेष रूप से वह रहते है। इसलिए मंदिर की पवित्रता बनाए रखने की जरूरत है। उक्त बातें रोमन कैथोलिक (आरसी) चर्च के रांची धर्म प्रांत के आर्च बिशप फिलिक्स टोप्पो ने कही। वह प्रभु के आगमन के पहले दिन रविवार को लोहरदगा संत उर्सुला हॉस्पिटल, लोहरदगा परिसर में बने नवनिर्मित गिरजाघर के आशीष कार्यक्रम में मिस्सा बलिदान के दौरान अपने संदेश में कहीं। बिशप ने कहा कि हमारा शरीर भी ईश्वर का अंश है इसलिए शरीर को शुद्ध और पवित्र रखना चाहिए मानवीय कमजोरी के बावजूद हम सभी को पवित्र रहना है। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित प्रभु के इस मंदिर से सबों का हिट होगा सबों के कल्याण की कामनाएं और प्रार्थनाएं की जायेगी। प्रेम और व्यवहार के साथ अपने वचनों से हमें प्रभु के आगमन का स्वागत के लिए तैयार करना होगा इसे ही प्रभु का वरदान हम सभी को प्राप्त होगा।इस विशेष अवसर पर आर्च बिशप फिलिक्स टोप्पो ने कहा कि सिस्टर अलेक्स टोप्पो ने धर्म समाजी जीवन का स्वर्णिम इतिहास रचा है। उनके इस जुबली समारोह में हम सभी उनकी सेवा को सम्मानित कर रहे हैं। यह सम्मान से सि अलेक्स के साथ हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अपने को सम्मानित पा रहे हैं। वह ईश्वर 50 वर्ष का समर्पित जीवन जो बिताई हैं।उन्हें ईश्वर द्वारा ही चुना गया है। यह ईशवर का वरदान है। नर्स के रूप में सेवा दी इंसानियत के लिए।इसके पूर्व आर्च बिशप फिलिक्स टोप्पो की अगुवाई में 25 धर्मगुरुओं ने फ़ा मारियानुश कुजूर, फ़ा शिपरियन एक़्क़, फ़ा सिप्रियन कुजूर,फ़ा सिप्रियन टोप्पो, फ़ा सिप्रियन कुल्लू, फ़ा. बीरेंद्र खलखो, फ़ा रंजीत लकड़ा, फ़ा अजय सोरेन, फ़ा एंथोनी ब्रुनो खलखो, फ़ा विंसेंट मिंज, फ़ा एलेक्स तिर्कीफ़ा जार्ज टोप्पो, इग्नास खलखो फ़ा लुक्स, फ़ा धर्मशील कुजूर ने अनुष्ठान और धर्म विधि संपन्न कराया। मौके पर संत उर्सुला हॉस्पिटल की सुपरिटेंडेंट सि डॉ आइलीन कुजूर और एएनएम स्कूल प्रिंसिपल सि दयावती मिंज ने सि अलेक्स के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर भारत के विभिन्न कोणों से मसीही विश्वासी धर्मगुरु, संत उर्सुला, संत अन्ना, चार्ल्स ब्रोमीनो, संत कार्मेल की धर्म बहानें बड़ी संख्या में मौजूद थी। मौके पर भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सि डॉ पुष्पा, डॉ आइलीन, डॉ शीला, सि मरसी, सि दया, सि सेरोफिना, आशा मिंज, नीति, डॉ वंदना, डॉ रानी, ओडील, डॉ जेस्सी, डॉ उर्सुला, बलांच, प्रोविंशियल सि जयंती केरकेट्टा, बेला, रंजीत, सि अलेक्स का परिवार के लोग विशेष रूप से मौजूद थे। मौके पर आशीष, मिस्सा पूजा, सिस्टर की जीवनी पढ़ी गयी और धन्यवाद का मिस्सा पूजा की गयी।

मोदी की गारंटी पर लोगों ने जताया विश्वास : अर्जुन मुंडा
Published / 2023-12-03 22:45:43
मोदी की गारंटी पर लोगों ने जताया विश्वास : अर्जुन मुंडा

बीजेपी की जीत पर बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, लोगों ने मोदी की गारंटी पर जताया विश्वासएबीएन न्यूज नेटवर्क, खरसावां। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चार राज्यों में से तीन राज्यों में भाजपा की जीत से यह स्पष्ट है कि लोगों ने कांग्रेस को रिजेक्ट कर दिया है। लोगों को पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास है और लोग समझ चुके हैं कांग्रेस झूठे वादे करती है। कांग्रेस की गारंटियां फेल हो गईं। जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है।

बीआईटी मेसरा फैकल्टी क्रिकेट लीग : रॉयल चैलेंजर्स और कंप्यूटर सुपर किंग्स में खिताबी जंग
Published / 2023-12-03 21:57:22
बीआईटी मेसरा फैकल्टी क्रिकेट लीग : रॉयल चैलेंजर्स और कंप्यूटर सुपर किंग्स में खिताबी जंग

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा में आयोजित फैकल्टी क्रिकेट लीग के 12वें संस्करण के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स का सामना कंप्यूटर सुपर किंग्स से होगा। आज के आखिरी लीग मैच रॉयल एडमिन और रॉयल चैलेंजर्स ने जीते थे। मैच-1 रॉयल एडमिन बनाम मैकेनिकल चैलेंजर्स मेकेनिकल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेकेनिकल ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाये। धीमान ने 25 और मृणाल जाना ने 16 रन बनाये। जवाब में रॉयल एडमिन्स ने 10.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 75 रन बना लिये। आशुतोष ने 25 और नंदलाल ने 25 रन बनाये और नॉट आउट रहे। एडमिन 7 विकेट से जीता और नंदलाल को प्लेयर आॅफ द मैच घोषित किया गया। मैच-2 (रॉयल एडमिन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स) एडमिन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स ने 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 92 रन बनाये। अजय ने 7 चौकों की मदद से धमाकेदार 31 रन बनाये। एडमिन बी. सरकार ने 4 विकेट लिये। जवाब में एडमिन की टीम 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी। आशुतोष ने 23 रन बनाये। बाकी बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और एडमिन्स 20 रन से मैच हार गये। रॉयल चैलेंजर्स ने 20 रन से जीत दर्ज की और वे सभी लीग मैच जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुके हैं। अजय को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया। फाइनल 9 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से होगा

धनबाद : जेल में बंद गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मार कर हत्या
Published / 2023-12-03 21:56:20
धनबाद : जेल में बंद गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मार कर हत्या

नीरज सिंह हत्याकांड का था आरोपीएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां की जेल में बंद एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। धनबाद के एसएसपी ने बताया कि धनबाद जेल में एक अपराधी अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। वह नीरज सिंह की हत्या सहित कई मामलों में शामिल था। उन्होंने बताया कि जांच चल रही है।

गिरिडीह : चार साइबर ठग गिरफ्तार
Published / 2023-12-03 21:55:21
गिरिडीह : चार साइबर ठग गिरफ्तार

मिला लाखों का ट्रांजेक्शनटीम एबीएन, गिरिडीह। गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करनेवाले चार साइबर अपराधियों को गिरिडीह की पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गये शातिरों में डुमरी थाना इलाके के कुस्टो नवाडीह निवासी पवन मंडल (पिता- उपेंद्र मंडल), कपिलदेव मंडल (पिता- सुखदेव मंडल), बिरनी थाना इलाके के राजेंद्रनगर निवासी पंकज वर्मा (पिता- स्व बद्रीनारायण महतो) और जमुआ थाना इलाके के सियाटांड़ निवासी सूरज तिवारी (पिता- किशोर तिवारी) शामिल हैं। इनके पास से 8 मोबाइल, 10 सिमकार्ड, 10 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक व एक बाइक बरामद किया गया है। इस सफलता की जानकारी रविवार को प्रेस वार्ता में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी। एसपी ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि बिरनी, डुमरी, निमियाघाट एवं बेंगाबाद थाना इलाके में कुछ साइबर अपराधी सक्रिय हैं जो लोगों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे में साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में इंस्पेक्टर अजय कुमार, अवर निरीक्षक श्याम बाबू राठौर, सरोज मंडल, गौरव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजय, आरक्षी साकेत वर्मा और जितेंद्र नाथ महतो को शामिल किया और चारों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में चारों गिरफ्तार समेत कुल पांच लोगों को नामजद किया गया।

रामगढ़ : सड़क हादसे में युवक की मौत से आक्रोश, सड़क जाम
Published / 2023-12-03 07:15:41
रामगढ़ : सड़क हादसे में युवक की मौत से आक्रोश, सड़क जाम

टीम एबीएन, रामगढ़। पतरातू-रांची मार्ग पर पतरातू पीवीयूएनएल टाउनशिप के समीप शनिवार की शाम कोयला लदे एलपी ट्रक ने बाइक सवार युवक भवानी महतो (35 वर्ष) को अपनी चपेट में ले लिया और भाग निकला। घटना में कटिया गांव निवासी स्व भुवनेश्वर महतो के पुत्र भवानी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दी। इससे सड़क की दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयीं। लोग इतने आक्रोशित थे कि जाम हटाने पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया।इसमें बासल थाना के सिपाही सियाराम महतो घायल हो गये हैं। उनका इलाज पतरातू प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पथराव में कई और पुलिसकर्मियों को भी चोट लगने की सूचना है। काफी देर तक सड़क जाम लगी रही। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,064