Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
हेमंत सरकार की नीति और नियत में खोट : दीपक प्रकाश
Published / 2023-12-06 23:55:32
हेमंत सरकार की नीति और नियत में खोट : दीपक प्रकाश

इसी के कारण झारखंड से हो रहा है पलायन : दीपक प्रकाशटीम एबीएन, रांची। झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने राज्यसभा के शून्यकाल में झारखंड़ से हो रहे पलायन के मामले को उठाया। श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड़ राज्य लोहा, तांबा, सोना, अभ्रक, बॉक्साइट, यूरेनियम सहित कई अन्य खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है। खनिज संपदा से परिपूर्ण होने के कारण कई उद्योग वहां लग सकता है, लेकिन राज्य सरकार की नीति के कारण इसमें बाधाएं है।प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी अहर्ता को पूरा करने के बावजूद राज्य सरकार की गलत नियति के कारण झारखंड के माइंस आज बन्द है। केंद्र सरकार के द्वारा खदानों का लीज में आवंटन किया जा रहा है, परंतु राज्य सरकार की गलत नीति और नियति के कारण उद्योगपतियों के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं हो पा रहा है। उद्योग लगने से रोजगार सृजित होती है, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार के नीति और नियति में खोट के कारण आज वहां से उद्योग और उद्योगपति पलायन कर रहे हैं। उद्योग नहीं लग पाने के कारण झारखंड़ के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है साथ ही आपराधिक संगठनों में शामिल हो रहे है।श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड़ के माइंस नहीं खुलने के कारण के पीछे सरकार की संरक्षण में एक संगठित अपराधियों और दलालों का गिरोह काम कर रहा है। इन अपराधियों और दलालों के माध्यम से अवैध खनन हो रहा है। राज्य एवं केंद्र सरकार के राजस्व में कमी हो रही है। प्रकाश के बोलने के दौरान टोका टोकी की गयी उसी बीच उन्होंने कहा कि मैं कोयला, भूमि, शराब घोटाले की बात नहीं कर रहा हूं बल्कि राज्य की वर्तमान परिस्थितियों से सदन को अवगत करा रहा हूं।

बीआइटी लालपुर में कल से दो दिवसीय कार्यक्रम
Published / 2023-12-06 20:35:54
बीआइटी लालपुर में कल से दो दिवसीय कार्यक्रम

इस कार्यक्रम में शामिल होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रटीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का अयोजन लालपुर सेंटर के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन का विषय है-  अंतराष्ट्रीय मशीन बुद्धिमत्ता के साथ प्रयोग। इस पूरे आयोजन को संचालित करने के लिए एक टीम बनायी गयी है, जिसका अध्यक्ष डॉ वंदना भट्टाचार्य को बनाया गया है। साथ ही संयोजक के रूप में डॉ पार्थ सारथी विष्णु, सह संयोजक डॉ उमेश प्रसाद और डॉ सोमित्रो चक्रवर्ती को बनाया गया है। कार्यक्रम के विषय मे बताते हुए डॉ विष्णु ने बताया कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम 7 और 8 दिसंबर से शुरुआत की जायेगी। जिसमें इन विषयों के विशेषज्ञ अपने ज्ञान को विभिन्न सत्र के निर्धारित समय पर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय छात्र  शामिल होने जा रहे हैं। इसके लिए आनलाइन और आफ लाइन उपस्थित प्राप्त होनी है। इस प्रकार के आयोजन के होने से विश्व भर के एकेडमिक और औद्योगिक पेशेवर को एक मंच मिलेगा। दूसरे सत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशीन लिविंग और डीप लर्निंग के जानकार जानकारी साझा करेंगे। अंतिम सत्र में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जायेगा।

चुनाव में मेहनत का फल भाजपा को मिला : हेमंत सोरेन
Published / 2023-12-06 20:34:50
चुनाव में मेहनत का फल भाजपा को मिला : हेमंत सोरेन

गिरिडीह में बोले हेमंत सोरेन- विधानसभा चुनाव में भाजपा को मेहनत का मिला परिणामटीम एबीएन, गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले माह हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मिले प्रचंड बहुमत को उनकी मेहनत का परिणाम बताया। साथ ही कहा कि इन चुनाव परिणामों का आगामी लोकसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा, ये अभी तत्काल बताना संभव नहीं है। हेमंत सोरेन ने गिरिडीह प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को गिरिडीह परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि लोकसभा चुनाव में तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर क्या असर पड़ेगा, ये अभी तत्काल बताना संभव नहीं है लेकिन भाजपा ने मेहनत किया है तो उसे तीन राज्यों में एक सुखद परिणाम की सौगात मिली है।वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि चार राज्यों के चुनाव में भाजपा ने जो मेहनत की, जिसका परिणाम तीन राज्यों में उसे जीत मिली। छह दिसंबर को इंडिया गठबंधन के बैठक में शामिल होने की बात से जुड़े सवाल पर उन्होंने कोई भी स्पष्ट जवाब तो नहीं किया, लेकिन संकेतो में जरूर कहा कि उनकी कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे से बात हुई है, जिसमें उन्होंने अपने व्यस्तता की जानकारी भी उन्हें दी है। ऐसे में फिलहाल कुछ भी कहना संभव नहीं है। सीएम से जब पूछा गया कि संसद सत्र में भाजपा द्वारा 2024 के चुनाव में 400 पार का नारा लगा है, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि देश में बोलने की आजादी है कोई भी कुछ बोल सकता है। ये जनता को तय करना है लोकसभा चुनाव क्या होगा। इंडिया गठबंधन बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने से इंकार से जुड़े सवाल को लेकर सोरेन कहा कि उन्हे जानकारी नहीं है, हो सकता है दोनो ने पत्रकारों को जानकारी दी हो।

पूर्वी सिंहभूम : घर छोड़ बाहर भागे लोग, जानें क्यों...
Published / 2023-12-06 20:32:54
पूर्वी सिंहभूम : घर छोड़ बाहर भागे लोग, जानें क्यों...

चाकुलिया में भूकंप का झटका, घरों से बाहर निकले लोगटीम एबीएन, जमशेदपुर। चाकुलिया के लोगों ने मंगलवार रात लगभग 9.50 बजे भूकंप का झटका महसूस किया। बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया एवं धालभूमगढ में भी लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया। चाकुलिया के नया बाजार निवासी राजेश सिंह ने बताया कि अचानक धमाके की तरह आवाज हुई। यह कुछ देर तक होती रही और घर हिलने लगा। भूकंप की बात समझ में आते ही लोग घरों से बाहर निकल कर भागे। कुछ सेकेंड के बाद सबकुछ पहले की तरह सामान्य हो गया। कई लोगों ने अपने घर की दीवार पर दरारें भी दिखाई। समाचार लिखे जाने तक कोई नुकसान की खबर नहीं है। कुछ सेकंड तक अफरा-तफरी मच गयी।

डीएवी स्पोर्ट्स में एसआर डीएवी पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
Published / 2023-12-06 20:29:14
डीएवी स्पोर्ट्स में एसआर डीएवी पुंदाग का शानदार प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर 6 के तत्वावधान में डीएवी भंडारीदह में आयोजित क्रिकेट की टीम अंडर-19 बालक, अंडर -17 बालक, अंडर -17 बालिका; तीनों टीमें अपनी-अपनी वर्ग की विजेता बनीं। साथ ही बालक हैंडबॉल अंडर 19 एवं अंडर 17 की टीमें अपने-अपने वर्गों में उपविजेता बनीं। क्रिकेट की टीमों को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इससे विजेताओं में उत्साह की लहर है। प्राचार्य एसके मिश्र ने सभी विजेताओं को उनकी उपलब्धि पर विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि अभी तो बस शुरूआत हैऔर उम्मीद है कि बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर विजयी बनेंगे। सभी खिलाड़ियों को अभी से ही खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारी करनी चाहिए, ताकि अगली प्रतियोगिताओं में भी एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग का नाम ऊंचा रहे तथा खिलाड़ियों की प्रतिभा का भी विकास हो सके। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी राज्य प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

गुमला : बस से गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Published / 2023-12-06 00:13:07
गुमला : बस से गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिला अंतर्गत घाघरा प्रखंड मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान के पास से घाघरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक यात्री बस से एक बड़े बैग में भरकर गांजा ले जा रहे व्यक्ति के साथ गांजा को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि राउरकेला से सासाराम जाने वाली बस को शाम को करीब 4 पुलिस ने घाघरा हाई स्कूल मैदान के पास घेराबंदी करके रोका। जिसके बाद बस में घुसकर एक बड़े बैग में गांजा बरामद किया और बैग ले जाने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते। तब तक पुलिस आरोपी और बैग को लेकर थाना चली गयी। जानकारी के अनुसार घाघरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यात्री बस में गांजा भरकर ले जाया जा रहा है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है।

सिमडेगा : सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
Published / 2023-12-06 00:12:01
सिमडेगा : सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के रानीबांध पावर हाउस के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। एक युवक घायल हो गया, जिसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार केरिया भगत टोली निवासी रोहित सिंह, केरिया डेंबू टोली निवासी अंकित डांग और नवीन लुगुन बाइक से ठेठईटांगर से एक बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में रानीबांध पावर हाउस के पास अज्ञात वाहन ने इनलोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल ठेठईटांगर लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में अंकित और नवीन ने दम तोड़ दिया। रोहित सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर झापा नेता संदेश एक्का, प्रमुख विपिन पंकज मिंज सदर अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिले। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था।

भंडरा के उदरंगी में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
Published / 2023-12-05 17:48:02
भंडरा के उदरंगी में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

उदरंगी में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजनएबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। भंडरा प्रखंड के उदरंगी पंचायत स्थित बैमारी खेल मैदान में मंगलवार को आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता सौरव सिन्हा, जिप सदस्य राजमनी उरांव थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित प्रमुख बरिया देवी, बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा, सीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता, मुखिया परमेश्वर महली के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।मौके पर मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें यही सरकार की सोच है। ग्रामीण सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें। जिप सदस्य ने कहा कि पहले ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रखंड का चक्कर लगना पड़ता था, लेकिन  सरकार ने निश्चय किया कि अब सरकार गांव, कस्बों तक जाकर लोगों की समस्या को सुनकर आन द स्पॉट समस्या का समाधान करेगी। बीडीओ ने ग्रामीणों से जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की। मौके सीआई अरुण प्रसाद, बीईईओ जयनाथ महतो, बीपीएम विजय प्रसाद, पंचायत सचिव महिपाल उरांव, जेएमएम जिला उपाध्यक्ष तिवारी उरांव, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंसूर अंसारी, सहित हजारों की संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम में अबुआ आवास, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण विभाग, मनरेगा, स्वास्थ्य भारत मिशन, पशुपालन विभाग, जन्म मृत्यु,15वें  वित्त, निर्वाचन, बाल विकास, कृषि, राशन कार्ड, शिक्षा विभाग, जेएसएलपीएस, आधार कार्ड, श्रम विभाग, बिजली विभाग एव स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल के माध्यम से हजारों लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।इसके अलावे तीन महिला समूहों को 15 लाख का ऋण दिया गया। दवा दुकान के लाइसेंस, 15 छात्रों को पोशाक, जाति प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, धोती साडी, कंबल सहित कई अन्य योजना के लाभुकों को परिसंपत्ति वितरित की गयी।

मनुष्य के लिए आध्यात्मिकता जरूरी : फादर प्रफुल बड़ा
Published / 2023-12-04 21:20:24
मनुष्य के लिए आध्यात्मिकता जरूरी : फादर प्रफुल बड़ा

टीम एबीएन, रांची। धर्मसंघीय जीवन के 25, 50 व 60 साल पूरा करने पर जुबली वर्ष को विभिन्न तरीके से मनाने की योजना के तहत एक तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन संत अन्ना की पुत्रियों के धर्मसंघ के जनरेलेट, लोआडीह में हुआ। इसका समापन रविवार को हुआ। इस समिनार में फादर प्रफुल बड़ा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे।इस दौरान संत अन्ना की पुत्रियों के धर्म संघ के चारों प्रावींस (रांची, गुमला, जलपाईगुड़ी व एमपी) से 40 से अधिक जुबलेरियन सिस्टर्स मौजूद थीं। पहले दिन शुक्रवार को मुख्य वक्ता प्रफुल बड़ा ने साइको सैक्चुअल इंटीग्रेशन इन-टू स्प्रीचुआलिटी विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने मनोवैज्ञानिक रूप से होने वाले व्यक्तित्व के विकास के क्रम को बताया। दूसरे दिन इन्होंने बताया कि किस तरह से अलग-अलग उम्र में विभिन्न प्रकार के मनोवैज्ञानिक समस्याएं आती हैं। इन समस्याओं का उन्होंने समाधान भी बताया। तीसरे दिन आध्यात्मिकता से संबधित जानकारियां दीं और कहा कि मनुष्य के लिए आध्यात्मिकता जरूरी है। इस ओर बढ़ने का मार्गदर्शन भी उन्होंने किया। फादर ने जुबली मनाने वाली धर्मबहनों को काउंसलिंग की विधियां भी बतायीं। धर्मसंघ की जनरल सिस्टर लीली ग्रेस टोपनो के मार्गदर्शन में सिस्टर प्रभा खलखो की संयोजिका थीं। संचालन में कार्यक्रम हुआ। सिस्टर ललीता रोशनी लकड़ा व अन्य सिस्टर्स का सहयोग रहा। आज 23 धर्मबहनें ध्यान आश्रम कोलकाता में 8 दिनों की आध्यात्मिक साधना के लिए रवाना हुईं। गोल्डन और डायमंड जुबली मनाने वाली धर्मबहनों की आधयात्मिक साधना तीन दिसंबर संतन्ना मूलमत में शुरू हो चुकी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,022