Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
डबल इंजन की सरकार ने राज्य को दोनों हाथों से लूटा : हेमंत सोरेन
Published / 2023-12-09 19:52:25
डबल इंजन की सरकार ने राज्य को दोनों हाथों से लूटा : हेमंत सोरेन

देवघर में सीएम हेमंत सोरेन ने गिनायी उपलब्धियांडबल इंजन वाली सरकारों को बताया लुटेरापड़ोसी राज्यों से की पेंशन की तुलनाएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। देवघर में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 13-14 साल तक एक हाथ से जब इस राज्य को नहीं लूट सके, तो 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद दोनों हाथों से लूटा। सीएम ने कहा कि सरकार बनने के बाद तीसरी बार सरकार आपके दरवाजे पर पहुंची है। 20 सालों में जो पदाधिकारी कभी आपके गांव नहीं गये, आज गांव-गांव, टोला-टोला जा रहे हैं। आपके दरवाजे पर कैंप लगाया जा रहा है। योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सीएम ने सर्वजन पेंशन योजना का जिक्र किया। कहा कि हम सभी बुजुर्ग, विधवा और दिव्याग को प्रति माह एक हजार रुपए पेंशन देते हैं। लेकिन बिहार में सिर्फ 400 रुपए मिलते हैं। ओड़िशा में 500 रुपया पेंशन मिलता है। छत्तीसगढ़ में 350 रुपया पेंशन मिलता है। सीएम ने कहा कि पहले चरण में 80 उत्कृष्ट विद्यालय बनाए हैं। उन स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के स्तर का बनाया जा रहा है। यहां गरीब होनहार बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। ऐसे 5000 और विद्यालय खोलने की तैयारी है। पहले भारत सरकार पेंशन मद में 250 रुपए देती थी। शेष राशि राज्य सरकार देती है। 2020 तक 15 लाख लोगों को पेंशन मिलता था। आज 60 लाख 30 हजार लोगों को राज्य सरकार पेंशन दे रही है। एक घर में पांच-पांच लोग पेंशन ले रहे हैं। सीएम ने पूछा कि डबल इंजन वाले 20 साल तक क्या कर रहे थे। उन्हीं पैसों की बदौलत ये लोग कुर्सी पर जा बैठे हैं और तरह तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तीसरे फेज का जिक्र करते हुए सीएम हेमंत सोरेन सही तारीख बोलना भूल गये। उन्होंने कहा कि 2021 में अभियान शुरू हुआ। पहले चरण में 35 लाख आवेदन आए। 2022 में 55 लाख आवेदन आए। 2023 में 23 नवंबर से शिविर शुरू किया गया है जो 29 नवंबर (29 दिसंबर) तक लगायी जायेगी। सीएम ने कहा कि 20 साल किसानों को केसीसी कार्ड मिला। हमारी सरकार बनने के बाद तीन साल में करीब 20 लाख किसानों को केसीसी कार्ड से जोड़ा है। सीएम ने कहा पूरे राज्य में सड़कों का जाल बिछाने की कवायद चल रही है।

उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर हुआ हेलीकॉप्टर की लंदन के रिहर्सल
Published / 2023-12-09 12:43:04
उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर हुआ हेलीकॉप्टर की लंदन के रिहर्सल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बरवाअड्डा स्थित हवाई अड्डे पर आज भारतीय वायु सेवा के तीन हेलीकॉप्टर का एयरपोर्ट सेफ्टी लाइजन (ए.एस.एल.) के मानकों के तहत लैंडिंग का रिहर्सल हुआ।इसकी जानकारी देते हुए डीसीएलआर श्री सतीश चंद्रा ने बताया कि माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीश धनखड़ रविवार, 10 दिसंबर को आईआईटी आईएसएम के 43 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने आज धनबाद हवाई अड्डे पर विंग कमांडर कैप्टन नंबर 1 श्री एम. पालीवाल के नेतृत्व में एयरपोर्ट सेफ्टी लाइजन (ए.एस.एल.) (हवाईअड्डा सुरक्षा संपर्क) के मानकों के तहत भारतीय वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर का हवाई अड्डे पर लैंडिंग का रिहर्सल किया।इसके बाद जिला प्रशासन ने वायु सेना के अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे के सभाकक्ष में बैठक की। बैठक में हवाई अड्डे की सुरक्षा, हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग, पार्किंग, चिकित्सकों की टीम, एंबुलेंस एवं टेक ऑफ इत्यादि को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी।

डीएवी कपिल देव में डीएवी 5 क्लस्टर एथलेटिक्स स्पर्धा संपन्न, मिले मेडल
Published / 2023-12-08 22:40:47
डीएवी कपिल देव में डीएवी 5 क्लस्टर एथलेटिक्स स्पर्धा संपन्न, मिले मेडल

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची द्वारा आयोजित क्लस्टर स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता आज राजधानी रांची के मोरहाबादी बिरसा स्टेडियम मैदान में समाप्त हुई। डीएवी क्लस्टर पांच के तहत आनेवाले विद्यालयों ने इसमें जमकर हिस्सा लिया। मौसम के अनुकूल न रहने पर भी बच्चों ने पूरा उत्साह दिखाया और अपनी-अपनी स्पर्धा में भाग लिया। बाद में स्पर्धा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों और बच्चों को डीएवी कपिल देव विद्यालय में   डीएवी रांची जोन बी के एआरओ सह डीएवी कपिल देव के प्राचार्य एमके सिन्हा, डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य एस के सिन्हा, डीएवी हेहल के प्राचार्य एस के मिश्रा तथा डीएवी गढ़वा के प्राचार्य अजय कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से विजेताओं को मेडल प्रदान किया। क्लस्टर में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों ने अब जोनल में खेलने की योग्यता हासिल कर ली है। डीएवी  जोन बी के एआरओ सह डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू के प्राचार्य एम के सिन्हा ने क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन की विधिवत घोषणा की तथा विजेताओं को शुभकामनाएं दी। डीएवी क्लस्टर 5 में डीएवी हेहल, डीएवी कपिल देव, डीएवी खूंटी, डीएवी सिमडेगा, डीएवी गढ़वा, डीएवी टीसीआई गोविंदपुर, डीएवी लोहरदगा और डीएवी गुमला के बच्चे शामिल हुए।स्पर्धाओं के परिणामलंबी कूद अंडर 14 बालिका खुशी मिंज, लोहरदगा, प्रथम सिमरन भगत, टीसीआई-द्वितीय अनुष्का मिंज, आनंद स्वामी, तृतीय लंबी कूद अंडर 17 बालिका प्रगति राय, टीसीआई- प्रथम मानसी केसरी, गढ़वा, द्वितीय निशि नंदिनी, तृतीय लंबी कूद अंडर 19 बालिका निक्की शानीला केरकेट्टा, सिमडेगा, प्रथम सृष्टि कुमारी, लोहरदगा, द्वितीय नुजहत फिरदौस, गढ़वा, तृतीय लंबी कूद अंडर 14 बालक आकाश साहू, टीसीआई- प्रथम आयुष कुमार, गढ़वा, द्वितीय अबित तिर्की, सिमडेगा, तृतीय लंबी कूद अंडर 17 बालक आदित्य प्रकाश केसरी, गढ़वा, प्रथम प्रभात सोरेन, द्वितीय विनय कुमार, तृतीय लंबी कूद अंडर 19 बालक राजा उरांव, गुमला,प्रथम ऋषि केसरी, सिमडेगा, द्वितीय अंकित पूर्ति, खूंटी, तृतीय 200 मीटर दौड़ बालक अंडर 14 अजित उरांव, लोहरदगा, प्रथम आर्यन शाहदेव, हेहल, द्वितीय विक्की कुमार, कपिलदेव, तृतीय 200 मीटर दौड़ बालिका अंडर 14 अनुष्का मिंज, आनंद स्वामी,-प्रथम खुशी मिंज, लोहरदगा, द्वितीय मानवी तिवारी, गढ़वा, तृतीय 200 मीटर दौड़ बालक अंडर 17 जीतेंद्र उरांव, गुमला, प्रथम आयुष कुमार,हेहल, द्वितीय रोहित उरांव, लोहरदगा, तृतीय 200 मीटर दौड़ बालिका अंडर 17 ज्योति कुमारी, गढ़वा, प्रथम साक्षी मिंज,हेहल, द्वितीय विधाता उरांव, लोहरदगा, तृतीय 200 मीटर दौड़ बालिका अंडर 19 मनीषा उरांव, गुमला, प्रथम निक्की शानीला, सिमडेगा, द्वितीय सृष्टि कुमारी, टीसीआई-तृतीय 200 मीटर दौड़ बालक अंडर 19 जिनिद रोशन, खूंटी, प्रथम राजा उरांव, गुमला, द्वितीय रौनक उरांव, लोहरदगा,तृतीय ऊंची कूद, अंडर 17 बालक शौर्य कुमार, हेहल, प्रथम ओम कुमार भगत, गुमला, द्वितीय अनुज मिंज, लोहरदगा, तृतीय 400 मीटर दौड़ बालिका अंडर 14 चांदनी उरांव, लोहरदगा, प्रथम काजल कुमारी, सिमडेगा, द्वितीय साक्षी सिंह, आनंद स्वामी,तृतीय 400 मीटर दौड़ बालिका अंडर 17 ज्योति कुमारी, गढ़वा, प्रथम श्वेता ज्योति, हेहल, द्वितीय प्रिया मुंडा, कपिल देव, तृतीय 400 मीटर दौड़ बालिका अंडर 19 वर्षा भगत, गुमला, प्रथम प्रिया कच्छप, हेहल, द्वितीय प्रिष्कला सोरेंग, सिमडेगा, तृतीय 400 मीटर दौड़ बालक अंडर 19 चमन नायक, टीसीआई-प्रथम हर्ष दीप, आनंद स्वामी द्वितीय आयन नौशाद, सिमडेगा,तृतीय  400 दौड़ बालक अंडर 17 जीतेंद्र उरांव, गुमला, प्रथम अनुज मिंज, लोहरदगा, द्वितीय शांतनु, हेहल, तृतीय 400 मीटर दौड़ बालक अंडर 19 अंकित भेंगरा, खूंटी, प्रथम आयुष तिर्की, गुमला, द्वितीय  ऋषि केसरी, सिमडेगा, तृतीय 800 मीटर दौड़ बालिका अंडर 14 रूपम उरांव, गुमला, प्रथम काजल कुमारी , सिमडेगा, द्वितीय रितु कुमारी,हेहल, तृतीय 800 मीटर दौड़ बालक अंडर 14 हर्षदीप, आनंद स्वामी,-प्रथम सूर्य प्रताप सिंह, कपिल देव, द्वितीय सचिन उरांव, टीसीआई-तृतीय 800 मीटर दौड़ बालक अंडर 17 आयुष राज, गुमला, प्रथम सिद्धार्थ, हेहल, द्वितीय नीलेश मोहित कुजूर, लोहरदगा, तृतीय 800 मीटर दौड़ बालिका अंडर 17 कृति कुमारी, गढ़वा, प्रथम मानसी उरांव,हेहल, द्वितीय खुशी कुमारी, लोहरदगा, तृतीय 800 मीटर दौड़ बालिका अंडर 19 सुप्रिया किंडो, गुमला, प्रथम नैंसी अनुष्का, लोहरदगा, द्वितीय प्रज्ञा सिंह,हेहल, तृतीय 800 मीटर दौड़ बालक अंडर 19 सुमित होरो, खूंटी, प्रथम पवन कुमार, गुमला, द्वितीय कार्तिक राज, गढ़वा, तृतीय रिले रेस, बालिका अंडर 19 प्रथम -गुमला मनीषा उरांव सरना स्मृत पूजा टोप्पो सुष्मिता उरांव द्वितीय सिमडेगा अनुप्रिया आकृति साहू प्रिष्किला सोरेंग निक्की शानीला तृतीय लोहरदगा नैंसी अनुष्का सुप्रिया सृष्टि भूमिका रिले रेस बालक अंडर 19 प्रथम खूंटी जिनिद  राहुल अंकित  सुमित द्वितीय गुमला राहुल राज उरांव  राजा उरांव प्रीतम उरांव  पवन कुमार तृतीय सिमडेगा निशित केरकेट्टा  सिद्धार्थ केसरी अविनाश ऋषि केसरी रिले रेस बालिका अंडर 17 प्रथम हेहल  अनुष्का शालिनी किस्पोट्टा श्रेया शानवी साक्षी मिंज द्वितीय गुमला मानसी केसरी ज्योति कुमारीकृतिसृष्टि तृतीय कपिलदेव प्रिया मुंडा रिले रेस बालक अंडर 17 प्रथम हेहल आयुष कुमार उत्कर्षसिद्धार्थसोनू द्वितीय लोहरदगा अनुज मिंज पुनीत भगतरोहित उरांव लक्की उरांव तृतीय टीसीआई- सूरज कुमार सिंह हिलारूष धान समीक्षा प्रधान प्रभात सुरीन रिले रेस बालक अंडर 14 प्रथम गढ़वा द्वितीय कपिलदेव तृतीय हेहल रिले रेस बालिका अंडर 14 प्रथम आनंद स्वामी द्वितीय गढ़वा तृतीय सिमडेगा

रांची : संत अन्ना जेनरॉलेट लोवाडीह में 11 धर्मबहनों ने किया प्रथम व्रतधारण
Published / 2023-12-08 22:25:39
रांची : संत अन्ना जेनरॉलेट लोवाडीह में 11 धर्मबहनों ने किया प्रथम व्रतधारण

टीम एबीएन, रांची। आज संत अन्ना जेनरॉलेट लोवाडीह, रांची में संत अन्ना की पुत्रियों के धर्मसंघ के 11 धर्मबहनों ने प्रथम व्रतधारण किया। इस समारोही ख्रीस्तयाग के मुख्य अनुष्ठाता रांची के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एसजे थे। फा. मैकसिमुस टोप्पो, फा. सिलबिरियुस चिरमाको, फा. रणजीत रोशन मिंज, फा. फैबियन कुल्लू एवं अन्य पुरोहित गण धर्मबहनें, नवव्रतधारिणियों के माता पिता, रिश्तेदार, मित्रगण और लोकधर्मी उपस्थित थे। सिस्टर लिली ग्रेस तोपनो मदर जेनरल, डीएसए, सिस्टर मंजूलता किण्डो प्रोविंशियल रांची, सिस्टर एमेल्डा सोरेंग प्रोविंशियल गुमला, सिस्टर रोजलीन मालिका एक्का प्रोविंशियल जलपाईगुड़ी, सिस्टर मेरी कुसुम तिर्की प्रोविंशियल एमपी के गरिमामयी उपस्थित में आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने अपने प्रवचन (संदेश) में कहा- आपलोग ईश्वर की दृष्टि में मूल्यवान हो और महत्व  रखते हो; क्योंकि ईश्वर आप सभो से प्यार करते हैं। इसलिए आपलोग निर्धनता, आज्ञाकारिता, शुद्धता का व्रतधारण कर स्वतंत्र और पूर्ण रूप से अपने आप को ईश्वर की दुल्हन स्वरूप मानव एवं ईश्वरीय सेवा में समर्पित करें और माता मरियम के आर्दशो को अपने जीवन में आत्मसात करें। आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो, एसजे ने 11 नवव्रतधारिणियों को उनके भावी जीवन के लिए ढेर सारी बधाइयां और शुभकानाए दी। प्रथम व्रतधारण करने वाले धर्मबहनों के नाम इस प्रकार हैं : सि. सालेना कुजूर, सि. बंसती चारगत, सि. सुनीता बेसरा, सि. मनीषा तिर्की,  सि. रीना मिंज,  सि. अनुपा तिर्की, सि. रानी प्रिया,  सि. आनालिमा मिंज, सि. सुमानी बरवा, सि. अर्चना तिर्की, सि. अन्ना बरवा।

नवनियुक्त बिशप से मिले गोस्सनर कॉलेज के सहायक अध्यापक, दी बधाई
Published / 2023-12-08 21:03:35
नवनियुक्त बिशप से मिले गोस्सनर कॉलेज के सहायक अध्यापक, दी बधाई

टीम एबीएन, रांची। डाल्टनगंज डायसिस के नवनियुक्त बिशप थियोडोर मसकारेनहस से गोस्सनर कॉलेज के सहायक अध्यापकों ने आर्च बिशप हाउस रांची में मुलाकात की और उन्हें बुके देकर बधाई दी। इस दौरान बिशप ने अपने इंस्टॉलेशन कार्यक्रम महुआडांड़ आने के लिए आमंत्रण भी दिया। बिशप थियोदर मसकारेनहस का बिशप पदस्थापन समारोह कार्यक्रम 11 जनवरी 2024 को महुआडांड़ में रखा गया है। इस अवसर पर बिशप ने युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग और कई मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित कर मार्गदर्शन करने पर भी जिक्र किया। बिशप थियोडोर मसकारेनहस से मुलाकात करने वालों में डॉक्टर योताम कुल्लू, असिस्टेंट प्रोफेसर हेमंत कुमार टोप्पो और डॉक्टर कोरनेलियुस मिंज शामिल थे।

50 साल का हुआ कोडरमा सदर प्रखंड
Published / 2023-12-08 21:01:48
50 साल का हुआ कोडरमा सदर प्रखंड

शाम में केक काटकर आयोजित हुआ कार्यक्रमटीम एबीएन, कोडरमा। आज सदर प्रखंड कोडरमा का स्थापना दिवस है। आज से 50 साल पूर्व 8 दिसंबर 1973 को इसकी स्थापना की गयी थी। शहरी इलाके में स्थापित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बाल विकास परियोजना कार्यालय के अलावा प्रखंड कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और पशु सहित कई प्रखंड स्तरीय कार्यालय यहीं से संचालित हो रहे हैं। 18 पंचायत का यह प्रखंड अपने 50 साल में बहुत उतार चढ़ाव देखा है। इसी प्रखंड के अंतर्गत करमा केंद्रीय अस्पताल पूरे जिले का शान था और पूरे बिहार और झारखंड के अभ्रक और बीड़ी मजदूरों के लिए वरदान साबित हुआ था। श्रमायुक्त कार्यालय भी यहीं था, जहां बिहार झारखंड के मजदूरों की समस्या भी सुनी जाती थी। दुर्भाग्यवश यहां के सभी अधिकारियों और कर्मियों का स्थांतरण हो चुका है। विडंबना यह है कि इसी स्थल पर दिसम्बर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करमा मे मेडिकल कॉलेज का आनलाइन शिलान्यास किया था। लेकिन 5 वर्षों में भी मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम पूरा नहीं हो पाया। जिसका मलाल क्षेत्र वासियों को है। बताते चलें कि करमा मेडिकल कॉलेज के साथ ही देवघर में भी एम्स का शिलान्यास किया था, वहां ओपीडी सेवा शुरू हो चुकी है। लेकिन यहां भवन निर्माण का काम 25-30 प्रतिशत ही हुआ है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में विनोबा भावे विश्वविद्यालय का एकमात्र अंगीभूत कॉलेज इसी प्रखंड में स्थापित है। जो आज भी शिक्षकों के अभाव में पठन पाठन के मामले में अपनी उपलब्धियों को बचा कर नहीं रख पा रहा है।वर्तमान समय में इसी प्रखंड के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग बरही से रजौली का कार्य पुरा नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह वन कानून आड़े आ रहा है। मालूम हो कि कोडरमा प्रखंड बनने के समय कोडरमा अनुमंडल के अंतर्गत जयनगर, मरकच्चो और सतगांवा तथा हजारीबाग जिले के बरही और चौपारण भी था। इधर कोडरमा प्रखंड ने 50 सालों में कई उतार चढ़ाव देखें हैं। उपलब्धियों में 27 जनवरी 2022 को तत्कालीन बीडीओ रेश्मा डूंगडूगं को मंत्री आलमगीर आलम ने ग्रामीण विकास के तहत मनरेगा के सोशल आडिट में राज्य भर में कोडरमा प्रखंड को राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया था। वहीं 15 अगस्त 2022 को तत्कालीन उपायुक्त आदित्य रंजन ने तत्कालीन बीडीओ रेश्मा डूंगडूगं को छह प्रखंडों में आजादी के अमृत महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था। जिला मे डीजिटल ट्रेनिंग सेंटर की शुरूआत भी कोडरमा प्रखंड से हुआ था और जिसके लिए कोडरमा जिला को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वहीं जिला मे दीदी कैफे की भी शुरूआत कोडरमा प्रखंड से ही हुआ था।  खुशहाली और समृद्धि को बढ़ावा दूंगी : सुमन गुप्ता कोडरमा प्रखंड की 29वां प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन गुप्ता ने कहा कि प्रखंड, अनुमंडल और जिला के उपायुक्त मेघा भारद्वाज व जिला स्तरीय पदाधिकारियों के टीम के साथ समन्वय बनाकर विकास को जन जन तक पहुंचाने और खुशहाली और समृद्धि की ओर ले जाने के लिए सार्थक पहल करूंगी। खास कर राज्य और केंद्र प्रायोजित जो भी योजनाएं है, उसकी जानकारी सूचीवद कर लोगों को जागरूक करेंगे। ताकि प्रखंड की जनता उसका लाभ ले। कोडरमा प्रखंड के 50 साल पूरा होने पर वचन देते हैं कि विकास कार्य शत प्रतिशत किया जायेगा।

आमजन की आवश्यकता के अनुरूप बन रही योजनाएं : हेमंत सोरेन
Published / 2023-12-08 20:57:33
आमजन की आवश्यकता के अनुरूप बन रही योजनाएं : हेमंत सोरेन

गोड्डा जिला स्थित मुंदर कोठी स्टेडियम में आयोजित आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार के तीसरे चरण के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरणमुख्यमंत्री  ने लगभग 441.06 करोड़ रूपए की 217 योजनाओं  का किया -उद्घाटन शिलान्यास, 181303  लाभुकों के बीच लगभग 300 करोड़ 96 लाख रुपए की बांटी परिसंपत्ति...और क्या बोले सीएम हेमंत सोरेनसर्वजन पेंशन योजना लागू करने के मामले में झारखंड देश का पहला राज्य राज्य के 8 लाख से अधिक वंचित परिवारों को देंगे अबुआ आवास योजना का लाभ एबीएन न्यूज नेटवर्क, मुंदर कोठी स्टेडियम, खैरबनी, गोड्डा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान में हमारी सरकार जो योजनाएं बना रही है। ये योजनाएं आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त हुए आवेदनों के आकलन के बाद ही तैयार की जाती है। झारखंड की आत्मा गांव में बसती है। जबतक गांव मजबूत नहीं होगा तबतक  राज्य मजबूत नहीं होगा। झारखंड का जड़ कैसे मजबूत हो। इस पर हमारी सरकार गंभीरता के साथ कार्य कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ी को इसका फल मिल सके। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज गोड्डा जिला स्थित मुंदर कोठी स्टेडियम में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। सर्वजन पेंशन लागू करने के मामले में झारखंड देश का पहला राज्य मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार गांव- पंचायत-पंचायत पहुंच कर लोगों को उनका हक-अधिकार देने का कार्य कर रही है। पिछले दो साल में लाखों आवेदन हमें शिविर के माध्यम से प्राप्त हुए। कई तरह की समस्याएं सामने आयी। प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए चरणबद्ध तरीके से सूची तैयार की गई। उसका परिणाम यह हुआ कि सबसे पहले हमारी सरकार ने राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवा माताओं-बहनों सहित सभी जरूरतमंदों के प्रति सरकार ने संवेदना दिखाते हुए राज्य में सर्वजन पेंशन योजना लागू की। सर्वजन पेंशन योजना लागू करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य है। सभी जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाते हुए ससमय राज्य सरकार पेंशन उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इन सभी जरूरतमंद वर्ग को दलालों के चक्कर में फंसने को मजबूर कर दिया था। अब सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आने वाले पात्र लोगों को पेंशन के लिए विभिन्न कार्यालयों चक्कर नहीं काटना पड़ रहा है। अब उन्हें किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। हमने बुजुर्गों को सहारा दिया है। उनके हाथों में लाठी दी है। झारखंड जैसा पिछड़ा राज्य अब सभी पात्र लाभुकों एक हजार रुपये पेंशन दे रहा है।  वर्तमान सरकार का लक्ष्य सिर्फ जन सेवा, 8 लाख वंचित परिवारों को देंगे अबुआ आवास योजना का लाभ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड 23 वर्ष का हो गया है। यह राज्य अब युवावस्था में आ गया है। लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इस राज्य को दिशा देने का काम तो किया नहीं बल्कि इसे खोखला करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सरकारी कर्मचारी, अनुबंधकर्मी की जिम्मेवारी थी जनता की सेवा करना। सरकार कर्मचारियों को पैसा जनता की सेवा के लिए देती है। लेकिन पूर्ववर्ती सरकार, डबल इंजन की सरकार ने उन कर्मचारियों को आपकी सेवा के लिए नहीं अपनी सेवा में लोगों को लगा दिया। नतीजा है कि वर्तमान में लाखों की संख्या में समस्याओं के आवेदन हमें आज शिविरों में प्राप्त हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2022 तक सभी गरीबों को आवास देने की बात कही थी। केन्द्र सरकार को मालूम है इस राज्य में गरीबों की संख्या अधिक है। हमारी सरकार गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए कई कई बार केंद्र सरकार से समन्वय बनाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने हमारी बात को अनसुना कर दिया। लेकिन राज्य सरकार ने अपने दम पर 8 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का लक्ष्य तय किया है। इस निमित्त अबुआ आवास योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत तीन कमरों का सुसज्जित आवास गरीबों को दिया जाएगा। अगर 8 लाख से अधिक आवास की आवश्यकता हुई तो चरणबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराया जाएगा।  सुदूरवर्ती एवं पहाड़ी इलाकों में रहने वाले एसटी/एससी सहित सभी वर्ग के युवाओं को दे रहे हैं मौका मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सुदूरवर्ती तथा पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले एसटी/एससी सहित सभी वर्ग के युवाओं को भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु नि: शुल्क कोचिंग प्रदान किया जा रहा है ताकि वे भी अधिकारी बन राज्य की सेवा कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोड्डा जिला अंतर्गत करीब 800 कि०मी० सड़क का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे सूचना मिली कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। जिला प्रशासन इसपर नजर रखें। खराब कार्य करने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्टेड करें। आपके चेहरे के मुस्कान देख आपके बीच आकर हम खड़े हुए हैं। हम लोग झूठा प्रचार करने पर विश्वास नहीं करते हैं। हम लोग जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। परिवार की सभी बेटियों को मिलेगा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ श्री सोरेन ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से राज्य की 8 लाख बच्चियों को योजना से जोड़ा गया है। परिवार की दो बेटियों को योजना का लाभ देने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। परिवार की सभी बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा। पढ़ाई से कोई भी बच्ची वंचित न रहे इस निमित्त हमारी सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोड्डा जिला के युवक-युवतियां खिलाड़ियों की खेल में गतिविधि बढ़ी है। यह सुखद है। राज्य खेल को लेकर अलग पहचान बना सकता है। लेकिन 20 वर्ष तक इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। वर्तमान में गांव-गांव खेल के मैदान का निर्माण किया जा रहा है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अब सरकार सम्मानित भी कर रही है। ग्रामीणों को अब मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीणों को अब मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का लाभ मिल सकेगा। इस योजना के तहत ट्रांसपोर्टर को राज्य सरकार आर्थिक सहायता भी देगी। यह योजना जल्द शुरू होने वाली है, जिससे यहां के आंदोलनकारी, बुजुर्ग, महिला, छात्र-छात्राएं नि:शुल्क बस में सफर कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने लगभग 441.06 करोड़ रुपए की 217 योजनाओं का दिया तोहफा  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 441.06 करोड़ रुपए की 217 योजना की सौगात गोड्डा वासियों को दी। इसमें 6 करोड़ 96 लाख रुपए की 02 योजनाओं का उद्घाटन और 133 करोड़ 34 लाख रुपए की 215 योजनाओं की नींव रखी गयी।मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 181303 लाभुकों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए उनके बीच लगभग 300 करोड़ 96 लाख रुपये की परिसंपत्ति बांटी।मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद विजय हांसदा, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा बेबी देवी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष बिंदु मंडल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद दादेल और  जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य  पदाधिकारी मौजूद थे।

एक्सआईएसएस, रांची में पुस्तक व्हेन वी थ्राइव, अवर वर्ल्ड थ्राइव्स का बुक रीडिंग कार्यक्रम आयोजित
Published / 2023-12-08 09:01:21
एक्सआईएसएस, रांची में पुस्तक व्हेन वी थ्राइव, अवर वर्ल्ड थ्राइव्स का बुक रीडिंग कार्यक्रम आयोजित

इस पुस्तक में है प्रतिकूल परिस्थितियों में मानवीय क्षमताओं के असली परख की कई कहानियांटीम एबीएन, रांची। ज़ेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस), रांची और बंगलुरु स्थित संस्थान, ड्रीम ए ड्रीम ने मिलकर "व्हेन वी थ्राइव, अवर वर्ल्ड थ्राइव्स" के लेखक डॉ कोनी के चुंग के साथ एक इंटरएक्टिव बुक रीडिंग और पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। विशाल तलरेजा (जो इस पुस्तक के सह लेखक एवं ड्रीम ए ड्रीम के सह-संस्थापक भी हैं) ने ड्रीम ए ड्रीम के 20 पूर्व छात्रों की प्रेरक कहानियों और प्रतिकूल परिस्थितियों से सफल होने तक की उनकी यात्रा पर प्रकाश डाला। इंटरैक्टिव पुस्तक पढ़ने का यह कार्यक्रम, छात्रों तथा फैक्लटी सदस्यों के लिए संस्थान परिसर में आयोजित किया गया था।कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए, डॉ चुंग ने कहा- इस पुस्तक के माध्यम से, मेरा उद्देश्य उन लोगों की आवाज़ को उठाना था जिन्होंने चुनौतियों पर विजय प्राप्त की है। यह पुस्तक न केवल बदलाव की कहानियां बयां करती है बल्कि यह भी दिखाती है कि समाज का उचित समर्थन कैसे इन युवा दिमागों को फलने- फूलने और अपने समुदायों का नेतृत्व करने में मदद कर सकता है।एक्सआईएसएस, रांची के निदेशक डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे ने बताया कि एक सक्षम वातावरण समाज के प्रतिकूल पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को आगे बढ़ने और सफल होने के लिए प्रेरित करती है। हमें झारखंड में फल–फूल रहे युवाओं की शक्तिशाली कहानियों की भी पहचान करनी चाहिए ताकि ये कहानियां अन्य युवाओं को प्रेरित और उत्साहित कर सके।सुश्री पारुल शर्मा, शिक्षा विशेषज्ञ-यूनिसेफ झारखंड ने कहा कि युवा लोगों के साथ जुड़ने, खुले और ईमानदार संवाद करने की आवश्यकता है।झारखंड में कई युवा, लिंग और सामाजिक श्रेणियों से संबंधित रूढ़िवादिता को त्याग रहे हैं, अपने स्वयं के समर्थक के रूप में उभर रहे हैं। उन्हें अपने विचार साझा करने के लिए मंच प्रदान किये जाने की आवश्यकता है।शारिक मशहदी- एसोसिएट डायरेक्टर, ड्रीम ए ड्रीम, ने कहा कि युवाओं को मुश्किलों से आगे बढ़ने के लिए अपनी मानसिकता विकसित करनी होगी और इसके लिए उन्हें ऐसे वयस्क की आवश्यकता है, जो उन्हें उनके बेहतर भविष्य की ओर ले जाये।शाहिद अफरीद (जिनकी कहानी इस पुस्तक की 20 कहानियों में से एक है) ने बताया कि देखभाल और लोगों के समर्थन के साथ, उन्होंने न केवल अपने जीवन की पटकथा बदल दी, बल्कि उन्होंने अपनी पटकथा खुद लिखी।सुश्री आयुर्षी सहाय, ब्रांडिंग ऑफिसर, एक्सआईएसएस ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उल्लेख किया कि यह कार्यक्रम अपने आप में संस्थान की ओर से एक अनूठा पहल है और भविष्य में फिर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।लेखक के बारे मेंडॉ. कोनी केचुंग हार्वर्ड स्कूल ऑफ एजुकेशन से हैं और उन्होंने एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम किया है और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा पर कब्जा करने और योगदान देने पर एक उच्च मान्यता प्राप्त लेखक हैं।वह ओईसीडी से जुड़ी हुई हैं, जो एक वैश्विक नीति मंच है जो दुनिया भर के लोगों के आर्थिक और सामाजिक कल्याण में सुधार के लिए नीतियों को बढ़ावा देता है।

विभिन्न मांगों को लेकर चौकीदारों का प्रदर्शन 15वें दिन जारी
Published / 2023-12-07 21:36:50
विभिन्न मांगों को लेकर चौकीदारों का प्रदर्शन 15वें दिन जारी

6 सूत्री मांगों को लेकर चौकीदारों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का 15वां दिन सह क्रमबद्ध आमरण अनशन दूसरा दिन जारी है टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार  पंचायत द्वारा  चौकीदारों की 6 सूत्री मांगों को ले राज्यभवन के पास  रांची में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 15वें दिन और क्रमबद्ध अमरान अनशन का दूसरा दिन  जारी है क्रमबद्ध आमरण अनशन के 6 दिसंबर को 10:20 राज्य अध्यक्ष कृष्णदयाल सिंह ने क्रमबद्ध आमरण अनशन शुरू किया था। आज 24 घंटे होने के बाद 10:20 बजे धनराज यादव जो गिरिडीह जिला से आये एवजी चौकीदार हैं श्री कृष्णा दयाल को जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाते हुए खुद धनराज यादव 24 घंटा के लिए क्रमबद्ध अनशन पर बैठ गये हैं, जिसकी अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने की और श्री रामकिशन गोप ने किया। अपनी 6 सूत्री मांगों में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान कराने हेतु सभी उपायुक्तों को आदेश देना। सेवा विमुक्त और एवजी चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला  गया विज्ञापन रद्द करने और विज्ञापन निकालने पर  रोक लगाने 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार- दफदारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने का आदेश सभी उपयुक्त को देना चौकीदारों के रिक्त पदों पर विज्ञापन निकालकर नियुक्ति करने पर रोक लगाना झारखंड चौकीदार स्वर्ग नियमावली 2015 के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर बीट  सृजित करना सेवा विमुक्त सभी चौकीदारों को पुन: सेवा में  योगदान करने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16(4)  भावना के आलोक में तत्काल अध्यादेश जारी करना वर्दी भत्ता प्रति वर्ष 10000 देना चौकीदार दफादार को भी 13 माह का वेतन देना स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति का लाभ देना 31/ 12/ 1989 को सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रित की नियुक्ति झारखंड कैबिनेट द्वारा पारित संकल्प के आलोक में करना, अनुकंपा के आधार पर आश्रितों में पोता नाती को जोड़ना और बाल पुलिस की तरह ही बाल चौकीदार की नियुक्ति करना प्रमुख है।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष श्री कृष्णा दयाल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार और सेवा बिमुक्त चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला गया विज्ञापन तत्काल रद्द किया जाए श्री सिंह ने कहा कि झारखंड चौकीदार स्वर्ग नियमावली 2015 की कंडिका 2(9) के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर नया विट सृजित कर नए विटो पर विज्ञापन निकाला जा सकता है श्री सिंह ने कहा कि यदि चौकीदार दफादार के पुराने बेटों पर विज्ञापन निकाला गया तो सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार के आश्रित और सेवा विमुक्त चौकीदार बहाल नहीं हो पाएंगे और इसका सीधा असर जनहित और राज्यहित पर पड़ेगा।क्योंकि पूस्त दर पुस्त एक ही परिवार से चौकीदारी करने के कारण इनकी सूचना जनहित और राजहित में बहुत महत्वपूर्ण होती है श्री सिंह ने बताया की चौकीदारी व्यवस्था में 90% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग (1+2) के लोग पूस्त दर पुस्त से काम करते आ रहे हैं चौकीदार दफादारो का जितना पद रिक्त है 95% इन्हीं वर्गों से रिक्त है विज्ञापन निकलने पर स्वीकृत पदों पर आरक्षण  रोस्टर लगाया जा रहा है। जिसके कारण सेवा विमुक्त चौकीदार दफादारो के आश्रित और सेवानिवृत  चौकीदार २. प्रतिशत भी नियुक्त नहीं हो पाएंगे सृजित नया बीट पर ही आरक्षण रोस्टर लगाया जाए श्री सिंह ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 (4) की भावना के आलोक में सेवा विमुक्त  चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान कराने  और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार घटवार दिग्वार और सरदारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु तत्काल अध्यादेश जारी करें अन्यथा चौकीदारी व्यवस्था में पूस्त दर पुस्त से कार्यरत 95% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लोग इस व्यवस्था से बाहर हो जायेंगे। झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के संयुक्त सचिव स्मसुल अंसारी  ने बताया की झारखंड राज्य दफादार् चौकीदार पंचायत के चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 15 वां दिन जारी रखते हुए दिनांक 6 दिसंबर दिसंबर 2023 से शुरू किया गया क्रमबद्ध आमरण अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेग। धरना प्रदर्शन में सर्वश्री नारायण भोक्ता, रमेश पासवान, स्मसेर अंसारी मुनताज अंसारी असना देहरी, क्लेसर सनातन  महली, सुनील मॉल, क्लमाई हंसदा, सोमरा उरांव, अनिरुद्ध महली,  एतवा उरांव, धनराज यादव परमेश्वर पासवान, जाबिद अंसारी, गणेश मांझी, नीमाई चंद्र रजवार, कृष्णा महतो, अखिलेश साहू, अशोक राम, तपन पासवान, संतोष तुरी बुधराम उरांव आनंद डुंगडुंग विकास सिंह सहित भरी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी झारखंड राज्य तथा चौकीदार पंचायत के प्रदेश संयुक्त सचिव समसुल अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 120,908