शिक्षा जगत में शोकी की लहर, शोक संवेदनाओं का तांताटीम एबीएन, झुमरीतिलैया। शहर के पानी टंकी रोड निवासी 62 वर्षीय सज्जन खेतान का निधन रविवार को हो गया। स्व। खेतान कॉमर्स के शिक्षक के रूप में पहचाने जाते थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम दिया। उनके सैकड़ों छात्र उनके निधन का समाचार सुन कर संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। सज्जन खेतान शिक्षक के साथ-साथ अधिवक्ता के आलावा कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े रहे। श्याम प्रेमी के रूप में वे विख्यात हुए। इधर, विभिन्न समाजिक, स्वयंसेवी संगठन, राजनितिक दल के साथ-साथ उनके शुभ चिंतक गहरा दुख व्यक्त किये हैं।उनके भाई संजीव खेतान ने बताया कि 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे पानी टंकी रोड स्थित उनके निवास स्थल से अंतिम यात्रा मुक्ति धाम के लिए निकलेगी। इधर, उनके छात्र सह बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने सोशल मीडिया के जरिये दुख व्यक्त किया है। वहीं पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, नगर पर्षद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश राम, शिक्षक रामअवतार केसरी, डॉ दीपक सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, विशाल भदानी, पंजाबी समाज के यशपाल सिंह गोल्डन, श्री राम संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष मुन्ना भदानी, सचिव अरविंद चौधरी, बबलू सिंह, लखन सिंह, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गोपी कृष्ण अग्रवाल, सचिव हिमांशु केडिया, रत्न संघई, गोपाल सराफ, श्याम मित्र मंडल के गिरधारी सोमानी, श्याम शरण में आजा रे के रवि दाहिमा, संजय अग्रवाल, मनोज लड्ढा, संतोष लड्ढा, संजू पिलानिया, संदीप हिसारिया के आलावा अजित आजाद, संजू शर्मा, अमन कपसीमे, देवनारायण मोदी, निर्वतमान पार्षद विशाल सिंह, राकेश शर्मा, विनीत वर्णवाल आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हम सबने एक सच्चा समाज सेवी शिक्षाविद को खो दिया और निकट भविष्य में भरपाई भी संभव नहीं है।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के बीआइटी में आयोजित पीके मिश्रा महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रेड रेंजर्स की टीम चैंपियन रही। रेड रेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रेड रेंजर्स ने 10 ओवर में 90 रन बनाये। माया ने 16 और सेजल ने 11 रन बनाये।जवाब में ब्लू ब्लेजर्स की टीम 49 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। मिनी ने 2 विकेट लिये। रेड रेंजर्स ने 51 रन से जीत दर्ज की। माया को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। मौके पर बीआईटी के सभी संकाय और कर्मचारी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट रांची के तत्वावधान में चक्रवर्ती सम्राट जरासंध की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इसकी अध्यक्षता प्रेम वर्मा, धन्यवाद ज्ञापन रविंद्र वर्मा और संचालन बिंदु वर्मा ने किया। श्री वर्मा ने कहा कि हम लोग महाप्रतापी महाराजा जरासंध के वंशज हैं। हमें आपस में एकजुट होना होगा। साथ ही राजनीतिक सामाजिक दृष्टिकोण से मजबूत बनना होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी होगी और राजनीति में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा, तभी समाज आगे बढ़ेगा। रवींद्र वर्मा ने कहा कि महाराज काफी शक्तिशाली थे और कभी हार नहीं मानते थे। हमें उनके बताये मार्ग पर चलते हुए परिवार और अपने समाज को मजबूत करते हुए आगे बढ़ना होगा। दहेज प्रथा के बारे में कहा कि इस कुरीति को छोड़ना होगा और जब भी समाज पर संकट आये, तो कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे का साथ देना होगा। ताकि हम हर स्तर पर मजबूत हो सके। बजरंग वर्मा ने कहा कि चंद्रवंशी समाज के युवाओं को राजनीति में अग्रणी होकर लेना होगा। सीएनटी एक्ट चंद्रवंशी समाज के लिए अभिशाप है। इससे मुक्ति पाने के लिए हमें लड़ाई लड़नी होगी। इसके लिए एकजुट होकर विशाल प्रदर्शन करना होगा। जरासंध जयंती में बिंदुल वर्मा, बसंत चंद्रवंशी, मुन्नालाल वर्मा, रवि प्रकाश वर्मा, पप्पू वर्मा, परनीक वर्मा, राज वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, मोनू वर्मा, राजेश वर्मा, रवि प्रकाश, राकेश वर्मा, रिंकू वर्मा, कंचन देवी, रेखा वर्मा, रतन वर्मा, चंदन सिंह, उमेश वर्मा, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, आशा वर्मा, आशा देवी, काजल कुमारी, शशि देवी, मीरा देवी, पारो देवी, सारिका कुमारी, मीना देवी, कांति देवी, किरण देवी, अंजना देवी, कुमारी माया देवी, किरण देवी, उमेश वर्मा, बिंदी देवी, अंजू वर्मा, दिनेश वर्मा, रिंकू वर्मा, कैलाश वर्मा सहित सैकड़ों महिला-पुरुष व समाज के लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी समाज के सक्रिय सदस्य प्रेम वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला एवं नगर मंडल ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से बरामद करीब 400 करोड़ अवैध रुपये के विरोध में विश्वनाथ मोदी प्रतिमा स्थल से स्टेशन रोड होते हुए झंडा चौक तक जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री अनूप जोशी एवं नगर अध्यक्ष राजेश सिन्हा के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली। कांग्रेसी भ्रष्टाचारी धीरज साहू को अविलंब गिरफ्तार करो, धीरज साहू इस्तीफा दो, कांग्रेसी भ्रष्टाचार की जननी है... आदि नारा लगाया गया। जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के पास अवैध रूप से 400 करोड़ से ऊपर की नगद राशि प्राप्त होना यह घोर आश्चर्य है। धीरज साहू को गिरफ्तारी करो... धीरज साहू की राज्यसभा सदस्यता समाप्त हो... धीरज साहू अवैध संपत्ति को जमा कर झारखंड की आने वाली चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इतनी बड़ी राशि को जमा करके रखा था। भारतीय जनता पार्टी यह भी महसूस करती है की झारखंड की भोली भाली आदिवासी जनता को धर्मांतरण करने के लिए इतनी बड़ी राशि को जमा किया गया था। जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां करोड़ों रुपये बरामद यह बताता है कि यह पैसा कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का पैसा है। झारखंड में केवल लूट मची हुई है। यह पैसा जमा कर 2024 का लोकसभा का चुनाव में प्रयोग कर वोट कलेक्ट करने के लिए पैसे का दुरूपयोग करने के लिए जमा कर रहा है। यह गठबंधन अपनी चोरी को रोकने के लिए अपनी गिरफ्तारी को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी जाकर हार चुका है। इसलिए हम नारा लगाते हैं चौकीदार जाग रहा है भ्रष्टाचारी कांप रहा है। रमेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार 55 सालों में केवल देश को लूटने का कार्य किया। कभी 2G घोटाला, कभी एक्सपेक्ट्रम घोटाला, कभी कोयला घोटाला, यह सरकार केवल लूट की सरकार है।यह पैसा ही साबित करता है कि कांग्रेस का यही चरित्र है। डॉ राम सागर सिंह ने कहा- भ्रष्टाचारियों की तीन दवाई ईडी, इन्कमटैक्स और सीबीआई इन भ्रष्टाचारियों पर इन्हीं से लगाम लगायी जा सकती है। धीरज साहू को अविलंब गिरफ्तार करो। रमेश हर्षधर ने कहा यह मिली जुली सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है यह पैसा साबित करता है कि कांग्रेस फिर मधु कोड़ा की तर्ज पर आदित्य साहू के यहां पैसा जमा कर जनता की गाड़ी कमाई को लूटने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, कोडरमा नगर मंडल नरेंद्र पाल, नगर मंडल महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चौधरी, नगर उपाध्यक्ष इंद्रदेव बर्णवाल, राजेश वर्मा, रेखा भदानी, बब्लु सिंह, निरंजन कसेरा, सागर खान, मनोहर कपसिमें, बिकास जैन आदि उपस्थित हुए।
टीम एबीएन, कोडरमा। आर्ट आफ लिविंग की बैठक माहेश्वरी भवन में हुई। बैठक में प्रत्येक रविवार को झुमरी तिलैया व जिले के विभिन्न इलाकों में सुदर्शन क्रिया योग कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया। इसकी शुरुआत 10 दिसंबर को शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में दोपहर 3 बजे से होगी। इसमें प्रशिक्षक के रूप में शशि कुमार सुदर्शन क्रिया के तहत सांस लेने की उत्तम पद्धति के साथ-साथ योग संबंधित जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि सुदर्शन क्रिया एक वैज्ञानिक पद्धति है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवरी में झुमरी तिलैया में जमशेदपुर के नवीन चौरसिया योग संबंधित कोर्स के बारे में जानकारी देंगे। वहीं कोडरमा मंडलकारा में भी प्रशासन की अनुमति के बाद योग कक्षा लगाने की योजना है। बैठक की अध्यक्षता गिरधारी सोमानी और संचालन शशि कुमार ने किया। मौके पर आलोक सरकार, विद्यापति अस्थाना, श्यामलाल मोदी, आलोक शर्मा, अनूप सरावगी, राजीव सिन्हा, प्रदीप कुमार, अजीत कुमार आजाद, अधिवक्त किरण कुमारी, चांदनी प्रकाश मौजूद थे।
कुडू में एक बार फिर दिखा अनियंत्रित तेज रफ्तार का कहरअलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो गंभीरटीम एबीएन, लोहरदगा। कुडू थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पहली घटना कुडू कैरो मुख्य पथ कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोबा बर टोली के समीप की है जहां शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक पर सवार एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी बिश्वजीत कुमार सिंह ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुडू भेजा। जहां चिकित्सक ने एक और को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर रिम्स रांची रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान लोहरदगा के कैरो थाना अंतर्गत नगजुवा चरिमा निवासी बजरंग गोप (22) पिता किशुन गोप, रूपेश यादव (20) पिता महावीर गोप के रूप में हुई। प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों कैटरर का का करते थे और अपनी होंडा एसपी बाइक से गढ़वा जा रहे थे। वहीं घायल की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के कोसिमरी रोनिया टोली निवासी निवारण उरांव 18 वर्ष पिता धनु भगत के रूप में हुई है। निवारण अपनी पैशन बाइक से टाटी की ओर से अपने घर जा रहा था। फिलहाल पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी घटना कुडू रांची मुख्य पथ एनएच 75 थाना क्षेत्र के कोकर के समीप की है, जहां एक कार की चपेट में आने से फुलसुरी कोठीटोला निवासी संजय मुंडा नामक एक युवक का पैर टूट गया जिसे रिम्स रेफर किया गया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गौरीपुर पंचायत, देवघर में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार -आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- विभिन्न माध्यमों से जन सेवा ही लक्ष्य मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा-आपके सहयोग से युवा झारखंड की बदलेंगे तकदीर और तस्वीर मुख्यमंत्री बोले- 5 हजार स्कूल आफ एक्सीलेंस खुलेंगे, पोस्ट -मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए करने का निर्णय, प्री- मैट्रिक छात्रवृत्ति में भी तिगुना इजाफा। ...और क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन राज्य की जनता को आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक रूप से बना रहे हैं सशक्तबुजुर्गों को सम्मान के साथ दे रहे सामाजिक सुरक्षा , आने वाली पीढ़ी का भी संवार रहे भविष्यहर खेत तक पानी पहुंचाएंगे, मजदूरों के साथ खड़ी है सरकारएबीएन न्यूज नेटवर्क, खिजुरिया मैदान, गौरीपुर पंचायत, देवघर। झारखंड को वर्ष 2025 तक एक ताकतवर राज्य बनाएंगे। पिछले दो दशकों से झारखंड पर पिछड़ेपन का जो टैग लगा था, उसे खत्म करेंगे। हम इस राज्य के लोगों को आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक रूप से इतना सशक्त बनायेंगे कि वे अपने दम पर अपना रास्ता तय कर सकें। जब यहां के लोग मजबूत होंगे तो निश्चित तौर पर राज्य भी मजबूत बनेगा। इसी सोच के साथ हम अपनी नीतियों और योजनाओं को न सिर्फ बना रहे हैं, बल्कि उसे धरातल पर पूरी शक्ति के साथ उतार रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज देवघर जिले के गौरीपुर पंचायत में आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार के चल रहे तीसरे चरण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं से कहा- झारखंड एक युवा राज्य है। ऐसे में आपके सहयोग से झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदल सकते हैं।गांव-गांव, पंचायत-पंचायत पहुंच रही सरकारमुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब यह सरकार गांव-गांव पंचायत-पंचायत पहुंच रही है। बल्कि वर्ष 2021 और 2022 के बाद लगातार तीसरी बार इस वर्ष आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत मैं भी कई शिविरों में शामिल हो रहा हूं और यह देखने का प्रयास कर रहा हूं कि लोगों को सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ किस तरीके से मिल रहा है। मुझे खुशी है कि सभी शिविरों में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं और अपनी जरूरत की योजनाओं से जुड़ रहे हैं।समस्याओं का निराकरण प्राथमिकतामुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों में लग रहे शिविरों के सकारात्मक और सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से जन सेवा करना ही राज्य सरकार का लक्ष्य है। उनकी समस्याओं का समाधान करना है और उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ इसका लाभ भी प्रदान करना है। आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के पिछले दो चरणों में 80 लाख आवेदन मिले थे। इन आवेदनों के आधार पर हमने समस्याओं की प्राथमिकता तय की और फिर योजनाओं के माध्यम से उसका समाधान करने का कार्य किया। इसी का नतीजा है कि इस कार्यक्रम के तहत अब तक लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान करने में हम कामयाब रहे हैं।जिन अधिकारियों ने कभी आपका गांव नहीं देखा, वे आपके दरवाजे पर आ रहे हैंमुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का 23 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन, इस दौरान अधिकारी आपके गांव नहीं गए। क्षेत्र का भ्रमण नहीं किया। वे आज योजनाओं की गठरी लेकर आपके दरवाजे पर आ रहे हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि इस गठरी से अपनी जरूरत की योजनाओं को चुनें और अपने घर के अंदर ले जाएं तथा खुद को सशक्त बनाने के साथ राज्य के विकास में भागीदार बने।कोरोना का कहर कम होते ही विकास को दी रफ्तारमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में हमारी सरकार वजूद में आई तो उसके कुछ ही महीने बाद कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। सारी व्यवस्थाएं ठप हो गई । ऐसे हालात में भी हमारी सरकार जीवन और जीविका बचाने के लिए पूरी ताकत के साथ लगी रही। किसी को भूख से मरने नहीं दिया। जब कोरोना की रफ्तार कम हुई तो हमने विकास को रफ्तार देने का काम शुरू किया। इस बीच सुखाड़ से भी सामना करना पड़ा। इन विपरीत परिस्थितियों में भी हम विकास को गति दे रहे हैं।सरकार की तमाम योजनाओं से लाखों लोग हो रहे लाभान्वितमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा जो योजनाएं चलायी जा रही है, उससे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत 60 लाख से ज्यादा बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को पेंशन मिल रहा है। हमारी सरकार 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्ड जारी कर उन्हें अनाज दे रही है। पिछले 3 वर्षों में हमने 20 लाख से ज्यादा किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये हैं।सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से 9 लाख से ज्यादा बच्चियां जुड़ चुकी हैं। अबुआ आवास योजना के तहत 8 लाख मकान गरीबों को देने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत हर वर्ष लगभग एक करोड़ ग्रामीण नि:शुल्क बस सेवा का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावे भी कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनका लाभ हजारों-लाखों गरीबों और जरूरतमंदों को मिल रहा है।राज्य की बुनियाद को कर रहे मजबूतमुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की आत्मा गांवों में बसती है। जब गांव मजबूत होंगे तभी हमारा राज्य भी मजबूत बनेगा। ऐसे में हम उस बुनियाद को मजबूत करने का काम कर रहे हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी है। गांव की सशक्तिकरण से हम राज्य को सशक्त बना रहे हैं।बच्चों को दे रहे बेहतर शिक्षा , हुनर निखारने का का चल रहा अभियानमुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का जमाना है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को बेहतर और गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए सरकार की संकल्पित है। हमारी सरकार ने फिलहाल 80 स्कूल आफ एक्सीलेंस खोले हैं, जिनकी संख्या को बढ़ाकर 5 हजार करने का लक्ष्य है। पोस्ट छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गयी है। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति में भी तिगुना इजाफा किया गया है। बच्चियों की पढ़ाई न छूटे, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जा रहा है। वहीं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने के लिए भी सरकार आर्थिक सहायता दे रही है। दूसरी तरफ यहां के नौजवानों के हुनर को निखारने के लिए अब प्रखंड स्तर पर सरकार द्वारा प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। हमारा मकसद है कि यहां के बच्चे किसी भी मामले में अन्य बच्चों से पीछे न रहे।सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी के खुल गये हैं रास्ते, व्यवसाय के लिए पूंजी देगी सरकारमुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को रोजगार देने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। सरकारी विभागों में खाली पड़े हजारों पद भरे जा चुके हैं। कई पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। वहीं, निजी क्षेत्र में भी अब तक 50 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मेला के माध्यम से आफर लेटर दिया जा चुका है। इसके साथ मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत व्यवसाय करने के इच्छुक युवाओं को सरकार द्वारा पूंजी उपलब्ध कराई जा रही है।हर खेत तक पानी पहुंचाएंगे, मजदूरों के साथ भी खड़ी है सरकारमुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और मजदूरों के साथ सरकार हमेशा खड़ी है। उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। हर खेत में पानी पहुंचे, ताकि किसान सालों भर खेती कर सके, इसके लिए मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का काम तेज गति से चल रहा है। वहीं, देश-विदेश में रहने वाले झारखंड के मजदूरों की परेशानियों, तकलीफों और समस्याओं का समाधान पूरी संवेदनशीलता के साथ हो रहा है।मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं का दिया तोहफामुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 255 करोड़ 54 लाख 1 हजार रुपये की 64 योजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 5721 लाभुकों के बीच 7 करोड़, 97 लाख 66 हजार रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया।मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, बादल और हफीजुल हसन, विधायक प्रदीप यादव, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, संताल परगना के आयुक्त लालचंद दादेल तथा जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। सीएनआई हॉली ट्रिनिटि चर्च कडरू पेरिश की ओर से आज दिनांक 09-12-2023 को खूंटी के सुदूर गांव सैदबा डौडीह में सहायता शिविर लगाया गया। इस शिविर में तीन गांव के 100 परिवारों को अनाज, कंबल एवं वस्त्र प्रदान किये गये। अनाज के रूप में आटा, तेल, दाल चीनी बिस्कुट, साबुन, नमक, चायपत्ती आदि प्रदान किये गये साथ ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए वस्त्रों का वितरण किया गया। इस शिविर को सफल बनाने में रेव्ह सिकंदर नाग, प्रवीण तिर्की, अनहिरण कुजूर, मनोज तिग्गा, अनुज तिग्गा, मनोहर तोपनो, नोवेल कच्छप, जसमीन टोप्पो, स्नेहलता कुजूर, मेडलीन तिर्की, रीता हेमरोम, माइकल पन्ना आदि पेरिश सदस्यों का मुख्य योगदान रहा ।
बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक टीम एबीएन, देवघर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज देवघर पहुंचे हैं। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उन्होंने वैदिक मंत्रोचार के बीच विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और उनकी पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य की उन्नति, अमन -चैन, सुख- शांति-समृद्धि और राज्यवासियों की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.