Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
चतरा : ब्राउन शुगर और गांजा के चार तस्कर गिरफ्तार
Published / 2023-12-12 19:26:48
चतरा : ब्राउन शुगर और गांजा के चार तस्कर गिरफ्तार

चतरा में ब्राउन शुगर और गांजे की तस्करी करने वाले बड़े सौदागरों का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तारटीम एबीएन, चतरा। जिले में सक्रिय नशे के सौदागरों के विरुद्ध पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम के नेतृत्व में गठित वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस की स्पेशल छापेमारी दल की टीम ने कार्रवाई की हैं।पुलिस की स्पेशल छापेमारी दल की टीम ने चतरा- गया मुख्य पथ पर स्थित राजगुरूवा टोल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुंडई कंपनी के वेन्यू कार से तस्करी का ले जा रहे ब्राउन शुगर और गांजे की खेप को बरामद किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किये गये सभी तस्कर वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र और कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित गांजा, विभिन्न कंपनियों के तीन स्मार्टफोन, ब्राउन शुगर पीने में प्रयुक्त 10-10 के नोट का सिगरेट नुमा बना हुआ दो रोल, सिल्वर पेपर का टुकड़ा, ब्राउन शुगर पीने में प्रयुक्त पांच का सिक्का, तीन लाइटर व सोलह हजार पांच सौ रुपये नकद समेत तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर के हुंडई वेन्यू कार को भी बरामद कर लिया है।

बूथ और यूथ पर रहेगा भाजपा का फोकस : कर्मवीर सिंह
Published / 2023-12-12 19:26:02
बूथ और यूथ पर रहेगा भाजपा का फोकस : कर्मवीर सिंह

बैठक में बोले भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह- बूथ और यूथ पर करें फोकसटीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा प्रदेश कार्यालय में मां भारती की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए तत्पर विस्तारकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सशक्त भाजपा से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता की आशा और अपेक्षाओं को पूर्ण कराने के महत्वपूर्ण पार्ट हैं। उन्होंने कहा कि देश समझ चुका है कि मोदी की गारंटी ही आत्म निर्भर भारत की गारंटी है। कहा कि हमें मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने में सक्रिय भूमिका निभानी है।प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी, सर्व समावेशी और सर्व ग्राह्य भाजपा ही मूल मंत्र है। उन्होंने आगामी लोकसभा में झारखंड की 14 लोकसभा सीट पर पार्टी की जीत एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार के लिए राज्य की युवा शक्ति को नव मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया। कहा बूथ और यूथ पर फोकस करें। बैठक को प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता सरोज सिंह और संचालन प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

लोहरदगा : तेज रफ्तार बाइक सवार ने ट्रक में मारी टक्कर, मौके पर युवक की मौत
Published / 2023-12-12 19:24:03
लोहरदगा : तेज रफ्तार बाइक सवार ने ट्रक में मारी टक्कर, मौके पर युवक की मौत

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। हादसा सेन्हा थाना क्षेत्र में हुआ है। दुर्घटना ट्रक में बाइक के टकराने से हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि लोहरदगा-गुमला नेशनल हाइवे 143ए पर लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के सेन्हा लाइन होटल के समीप एक ट्रक खड़ा था। ट्रक खराब होने की वजह से सड़क किनारे खड़ा था। चालक मैकेनिक को लाने के लिए गया हुआ था। इसी बीच लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के जोगना गांव निवासी रविंद्र उरांव का पुत्र अंकित उरांव गुमला जिले के घाघरा से अपनी मोटरसाइकिल से सेन्हा थाना क्षेत्र के जोगना स्थित अपने घर की ओर तेज रफ्तार में आ रहा था। रफ्तार की वजह से मोटरसाइकिल पर वह अपना नियंत्रण खो बैठा और उसके बाद मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार ढंग से टक्करा गयी। इस घटना में मौके पर ही अंकित की मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दौड़कर अंकित को तत्काल सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना सेन्हा थाना पुलिस को दी गई। सेन्हा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी थाना प्रभारी गणेश कुमार यादव का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ स्थानीय लोगों का भी बयान लिया गया है।लोहरदगा में रफ्तार मौत को दावत दे रही है। हर साल सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार प्रयास के बावजूद न तो लोगों में यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर जागरुकता पैदा हो रही है और न ही सड़क हादसों पर रोक लग रही है।

झारखंड : केंद्र बकाया दे दे, तो 500 में सिलेंडर दें और 2500 रुपये पेंशन
Published / 2023-12-12 19:23:08
झारखंड : केंद्र बकाया दे दे, तो 500 में सिलेंडर दें और 2500 रुपये पेंशन

सीएम हेमंत सोरेन दुमका में बोले, केंद्र सरकार बकाया देती तो गैस सिलेंडर 500 में और पेंशन 2500 रुपये देताटीम एबीएन, दुमका। जिले की गादी कोरैया पंचायत के बड़ा ढाका मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार 1 लाख 36 हजार करोड़ का बकाया दे देती, तो गैस सिलेंडर 1200 का नहीं 500 में उपलब्ध कराता। पेंशन 1000 नहीं, 2500 होती। कोई ऐसा घर नहीं, जहां सरकार की योजना नहीं पहुंची है। पहले एक परिवार के सिर्फ 2 बच्चियों को ही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जाता था। अब सभी बच्चियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा। गुरुजी क्रेडिट कार्ड राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है, जिससे बच्चों को पढ़ने के लिए राशि दी जायेगी। आप सभी सरकार की योजना का लाभ लें। दुमका जिले में 650 करोड़ की लागत से 800 किमी ग्रामीण सड़क की स्वीकृति दी गयी है, जिससे गांव की सड़कें बेहतर होंगी। पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग 1000 करोड़ की लागत से 650 किमी सड़क का निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। 20 लाख हरा राशन कार्ड देने का कार्य राज्य सरकार ने किया है। आने वाले दिनों में उस राशन कार्ड में 1 किलो दाल भी मुफ्त दी जायेगी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कोविड-19 के दौरान हमारे राज्य के फंसे लोगों को सड़क मार्ग, रेल तथा हवाई मार्ग से अपने राज्य, घर तक पहुचाने का कार्य किया। हर आदमी की जरूरत रोटी, कपड़ा और मकान देने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। हर गरीब को आवास राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी, ये मेरा वादा है। 1 लाख 36 हजार करोड़ का बकाया अगर केंद्र सरकार से मिला होता, तो गैस सिलेंडर 1200 का नहीं 500 में उपलब्ध कराता। पेंशन 1000 नहीं, 2500 होती एवं युवाओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए 10000 हजार की राशि उपलब्ध कराने का कार्य सरकार करती। अब पेंशन का आवेदन लेकर कार्यक्रम में कोई नहीं आता है। पिछले 2 चरणों मे बड़ी संख्या में आमजनों को लाभ मिला है। राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से जोड़ा है।

समावेशी और त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने में राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित : के रवि कुमार
Published / 2023-12-11 21:29:06
समावेशी और त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने में राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित : के रवि कुमार

राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ सीईओ ने की बैठकटीम एबीएन, रांची। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राज्य के अंतर्गत कार्यरत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने न केवल सभी राजनीतिक दलों से अब तक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विभागीय स्तर से किये जा रहे प्रयासों के बारे में फीडबैक लिया, बल्कि इस अभियान में आगे भी उनके सहयोग की अपेक्षा की।उन्होंने सभी से अपील की कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में चुनाव आयोग पूरी गंभीरता से काम कर रहा है, किंतु इस जरूरी काम में सभी आम और खास के सहयोग की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से छूटने न पाये, इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों को भी अपने-अपने स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर आयोग की मदद करनी चाहिए। इस पर सभी दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही गतिविधियों से पूरी तरह से संतुष्ट हैं, फिलहाल उन्हें कोई शिकायत नहीं है। साथ ही उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागी बनने से कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए इसको लेकर वे भी यथासंभव सकारात्मक भूमिका निभाने को तैयार हैं। कुछ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी दिये, जिन पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा मुख्य निर्वाचन कार्यालय के ओएसडी गीता चौबे, अवर सचिव देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) संजय कुमार तथा अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सिस्टम एनालिस्ट एस एन जमील आदि मौजूद थे।

बीआइटी मेसरा में शुरू हुई पांच दिवसीय कार्यशाला
Published / 2023-12-11 20:27:19
बीआइटी मेसरा में शुरू हुई पांच दिवसीय कार्यशाला

विषय : टेक्निकल डॉक्यूमेंट राइटिंग यूजिंग लेटेक्स एंड एथिकल प्रक्टिसेस इन रिसर्च एंड पब्लिकेशन्सटीम एबीएन, रांची। अनुसंधान और प्रकाशन में लेटेक्स और नैतिक प्रथाओं का उपयोग करके तकनीकी दस्तावेज लेखन शीर्षक से पांच दिवसीय कार्यशाला आज यानी 11 दिसंबर 2023 को बीआईटी मेसरा में शुरू हुई। कार्यशाला डीएसटी, भारत सरकार से बीआईटी मेसरा द्वारा प्राप्त पर्स अनुदान के तहत आयोजित की जा रही है।उद्घाटन को बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो इंद्रनील मन्ना ने संबोधित किया। मौके पर बीआईटी मेसरा के रजिस्ट्रार प्रो संदीप दत्ता, सीएसई बीआईटी मेसरा के एचओडी प्रो एस विश्वास, बीआईटी मेसरा के रिमोट सेंसिंग विभाग के एचओडी प्रो वीएस राठौड़ भी उपस्थित थे। कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ अभिजीत मुस्तफी ने कार्यशाला के विषय का परिचय दिया और कार्यशाला का संचालन करने वाले प्रमुख संसाधन व्यक्तियों अर्थात प्रोफेसर डी दत्ता, प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, तेजपुर विश्वविद्यालय और डॉ एस सुबुद्धि ने परिचय दिया। एमएससीबीडी विश्वविद्यालय, ओडिशा से पचास से अधिक प्रतिभागियों ने कार्यशाला के लिए पंजीकरण कराया है जो विशेष रूप से हैंड्स आन मोड में आयोजित की जायेगी। कार्यशाला के एक भाग के रूप में प्रतिभागियों को लेटेक्स और संबंधित गतिविधियों में टाइप सेटिंग तकनीकी दस्तावेजों की मूलभूत अवधारणाओं से परिचित कराया जायेगा। कुल प्रयोगशाला सत्र होंगे।

बोकारो : चास में सीएम ने खोला योजनाओं का पिटारा
Published / 2023-12-11 20:26:02
बोकारो : चास में सीएम ने खोला योजनाओं का पिटारा

आज बोकारो में सीएम हेमंत सोरेन, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिलएबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। झारखंड की हेमंत सरकार के तीन साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर हर जिले में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। आज बोकारो जिले के चास प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोनाबाद में कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए है। सीएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इससे पहले बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम सोनाबाद में बने अस्थाई हेलीपैड पर बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी और पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने सीएम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिसके बाद पुलिस के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया।राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का काम आपकी सरकार ने किया है। कई योजनाओं को शुरू किया गया है। पहले ग्रामीणों और किसानों को बीमारू पशुधन मिलता था, आज बीमा किया हुआ पशुधन दिया जा रहा है। पूरे राज्य में हजारों किलोमीटर सड़कों को ठीक किया जा रहा है। यहां बोकारो में ही 850 किमी की ग्रामीण सड़क और पथ निर्माण विभाग की 200 किमी सड़क की स्वीकृति दी गयी है। गरीब हो या अमीर, सभी को रोटी, कपड़ा, मकान चाहिए। उसी को सुनिश्चित करने का काम आपकी सरकार ने किया है। चाहे वो 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड देना हो, या लाखों राशनकार्डधारियों को साल में दो बार धोती-साड़ी देना हो। महंगाई के दौर में गरीब को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए हम चावल के साथ 1 किलो दाल भी राशनकार्डधारियों को देंगे। अबुआ आवास के अंतर्गत भी कई आवेदन हमें आ रहे हैं। आने वाले समय में लाखों परिवारों को 3 कमरों का सुसज्जित आवास दिया जायेगा।

विभिन्न मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष धरना पर 19वें दिन भी जमे हैं चौकीदार
Published / 2023-12-11 20:22:50
विभिन्न मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष धरना पर 19वें दिन भी जमे हैं चौकीदार

6 सूत्री मांगों को लेकर चौकीदारों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का 19वां दिन शह क्रमबद्ध आमरण अनशन का छठा दिन जारी हैटीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य दफादार -चौकीदार पंचायत द्वारा चौकीदारों की 6 सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के पास रांची में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 19वें दिन और क्रमबद्ध आमरण-अनशन का छठा दिन जारी है। क्रमबद्ध आमरण अनशन  6  दिसंबर को  10:20 राज्य अध्यक्ष कृष्णदयाल सिंह के द्वारा क्रमबद्ध आमरण अनशन शुरू किया गया था। आज 24 घंटा होने के बाद 10:20 बजे सतीश उरांव बैठे थे (जो आज सोमवार को 10:20 बजे राजकुमार तांती साहिबगंज जिला के राधा नगर थाना के  एवजी चौकीदार है) को जूस पिलाकर अनसन तुड़वाय और खुद 24 घंटा के लिए अनसन पर बैठ गये हैं। जिसकी अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने की।अपनी 6 सूत्री मांगों में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान कराने हेतु सभी उपायुक्तों को आदेश देना और सेवा विमुक्त और एवजी चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला गया। विज्ञापन रद्द करने और विज्ञापन निकालने पर रोक लगाने 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार- दफदारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने का आदेश सभी उपयुक्त को देना चौकीदारों के रिक्त पदों पर विज्ञापन निकालकर नियुक्ति करने पर रोक लगाना झारखंड चौकीदार स्वर्ग नियमावली 2015 के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर बीट  सृजित करना सेवा विमुक्त सभी चौकीदारों को पुन: सेवा में  योगदान करने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 (4) भावना के आलोक में तत्काल अध्यादेश जारी करना वर्दी भत्ता प्रति वर्ष 10000 देना चौकीदार दफादार को भी 13 माह का वेतन देना स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति का लाभ देना 31/ 12/ 1989 को सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रित की नियुक्ति झारखंड कैबिनेट द्वारा पारित संकल्प के आलोक में करना, अनुकंपा के आधार पर आश्रितों में पोता नाती को जोड़ना और बाल पुलिस की तरह ही बाल चौकीदार की नियुक्ति करना प्रमुख है।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार और सेवा विमुक्त चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला गया विज्ञापन तत्काल रद्द किया जाये। श्री सिंह ने कहा कि झारखंड चौकीदार स्वर्ग नियमावली 2015 की कंडिका 2 (9) के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर नया विट सृजित कर नये विटो पर विज्ञापन निकाला जा सकता है।श्री सिंह ने कहा कि यदि चौकीदार दफादार के पुराने बेटों पर विज्ञापन निकाला गया, तो सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार के आश्रित और सेवा विमुक्त चौकीदार बहाल नहीं हो पायेंगे और इसका सीधा असर जनहित और राज्यहित पर पड़ेगा क्योंकि पूस्त दर पुस्त एक ही परिवार से चौकीदारी करने के कारण इनकी सूचना जनहित और राजहित में बहुत महत्वपूर्ण होती है। श्री सिंह ने बताया कि चौकीदारी व्यवस्था में 90% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग (1+2) के लोग पुस्त दर पुस्त से काम करते आ रहे हैं। चौकीदार दफादारों का जितना पद रिक्त है। 95% इन्हीं वर्गों से रिक्त है। विज्ञापन निकलने पर स्वीकृत पदों पर आरक्षण रोस्टर लगाया जा रहा है, जिसके कारण सेवा विमुक्त चौकीदार दफादारों के आश्रित और सेवानिवृत चौकीदार 2 प्रतिशत भी नियुक्त नहीं हो पायेंगे सृजित नया बीट पर ही आरक्षण रोस्टर लगाया जाये।श्री सिंह ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 (4) की भावना के आलोक में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान कराने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार घटवार दिग्वार और सरदारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु तत्काल अध्यादेश जारी करें अन्यथा चौकीदारी व्यवस्था में पुस्त दर पुस्त से कार्यरत 95% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लोग इस व्यवस्था से बाहर हो जायेंगे।झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के संयुक्त सचिव स्मसुल अंसारी ने बताया कि झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 19वां दिन जारी रखते हुए दिनांक 6 दिसंबर  2023 से शुरू किया गया। क्रमबद्ध आमरण अनशन  तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करेगी।धरना प्रदर्शन में मिथिलेश यादव, नौशाद आलम, बसंती देवी, मोहम्मद इंतेखाब आलम, मनोरमा देवी, पर्वतीय पहान फिरंगी मुंडा, सोमारी उरांव, शिवचरित्र पासवान, बरसा, एतवा उरांव, स्नीचरिया उरांव, परती उरांव, सोमरा उरांव, गणेश मांझी, कुमुद पासवान, बुधराम उरांव आनंद डुंगडुंग विकास सिंह सहित भरी संख्या में पंचायत के सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी झारखंड राज्य तथा चौकीदार पंचायत के प्रदेश संयुक्त सचिव समसुल अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

कोडरमा के खिलाड़ियों में प्रतिभा की भरमार : एसपी
Published / 2023-12-10 20:42:41
कोडरमा के खिलाड़ियों में प्रतिभा की भरमार : एसपी

आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़ ने इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीताटीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को झुमरी तिलिया स्थित सीएच हाई स्कूल मैदान में आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़ और मेरिडियन अकादमी के बीच खेला गया। मौके पर आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले इस प्रकार के आयोजन से न केवल शहर बल्कि सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। खिलाड़ी अपने प्रतिभा के बल पर अपने माता-पिता का और जिला का नाम रौशन करते हैं। कोडरमा के खिलाड़ियों में प्रतिभा की भरमार है। पुलिस प्रशासन द्वारा खेल के क्षेत्र में हमेशा सहयोग किया जायेगा। एसपी ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किये गये कार्य की भूरी भूरी सराहना की। मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सलूजा ने कहा कि कोडरमा में गर्ल्स टीम का गठन भी जिला क्रिकेट एसोसिएशन की एक बड़ी उपलब्धि है। लड़के तो अच्छे खेल दिखाकर उचित मंच पर पहुंच जाते हैं लेकिन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयास से लड़कियों को भी इस प्रकार का मंच मिलना कोडरमा के लिए गौरव की बात है । सचिव दिनेश सिंह ने इस अवसर पर टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए सभी के सहयोग पर आभार जताया। मंच संचालन विनोद विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन टूनार्मेंट अध्यक्ष कृष्ण बरहापुरिया ने किया। मौके पर केडीसीए सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, अनिल सिंह, मनोज सहाय पिंकू, विनोद विश्वकर्मा, सुनील जैन, कृष्णा बरहपुरिया, आलोक पांडे, पंकज सिंह, राकेश पांडे, सुरेंद्र प्रसाद, सुमन कुमार, सोनू खान, पवन सिंह, धर्मेंद्र कौशिक, धर्मेंद्र सिंह, विशाल सिंह, राजू यादव, धीरज पांडे, अमित कुमार, मुकेश प्रभाकर, ओमप्रकाश,  दिगंबर जैन स्कूल के प्रिंसिपल मनोज सिंह, झारखंड पब्लिक स्कूल के राजीव रंजन सिन्हा, आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय के दीपक यादव, कबड्डी एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र सिंह, तीरंदाजी संगठन के सचिव विशाल सिंह, वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव राकेश पांडे, कुमार सुनील कश्यप, हर्ष सिंह, विकास सिंह, मनोज झा, शैलेंद्र कुमार, बंटी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 120,823