टीम एबीएन, पलामू। मेदिनीनगर के टाउन थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव चौक के पास पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के दौरान एक पिकअप वैन में आग लग गयी। आग लगने के बाद पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मियों ने उसे बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके, जिसके बाद तुरंत पुलिस और पेट्रोल पंप कर्मियों ने पिकअप वैन को धकेल कर पेट्रोल पंप से करीब 500 मीटर दूर कर दिया। दरअसल, संदीप पांडेय नाम का एक व्यक्ति पिकअप वैन में डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप गया था, डीजल लेने के दौरान ही उसमें आग लग गयी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मेदिनीनगर टाउन थाना के टीओपी 1 के प्रभारी रेवा शंकर राणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आज पर काबू पा लिया गया। आग बेकाबू होता देख ड्राइवर पिकअप वैन को छोड़कर भाग गया था। मामले में आगे की छानबीन की जा रही है।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में मंगलवार की देर रात डेली मार्केट थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में भीषण आग लग गयी। भीषण आग लगता देख वहां के दुकानदारों में खलबली मच गयी और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच वहां मौजूद दुकानदार ने इस बात की जानकारी डेली मार्केट थाना पुलिस को दी।पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुकानदारों के साथ आग बुझाने में लग गयी। बाद में आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी गयी। दमकल विभाग की गाड़ियां देर रात तक दिल्ली मार्केट पहुंची। लेकिन तंग गलियों और संकरी गलियों के कारण वह वहां तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस प्रशासन की ओर से राहत कार्य चलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जब आग लगी, उस वक्त सब्जी मार्केट में भीड़भाड़ नहीं थी। दमकल गाड़ी आग बुझाने का कार्य कर रही थी।
टीम एबीएन, रांची। धन कुबेर कांग्रेस सांसद धीरज साहू के आवासीय परिसर में जमीन के अंदर भी जेवरात छुपाये जाने की सूचना मिली है। जानकारी मिलने के बाद आईटी की टीम मशीन के द्वारा सांसद के घर के कैंपस की जांच शुरू कर चुकी है।जमीन के अंदर हो सकता है खजानाकांग्रेस के धनकुबेर सांसद धीरज साहू के रांची स्थित आवास पर आईटी की जांच छठे दिन भी जारी है। छठे दिन इनकम टैक्स की टीम के द्वारा अचानक एक मशीन लाकर धीरज साहू के कैंपस की जांच शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि जमीन के अंदर भी काफी कुछ दबा हुआ है। मंगलवार की देर शाम अचानक इनकम टैक्स की टीम के द्वारा एक मशीन मंगवाई गई है।बताया जा रहा है कि मशीन के द्वारा जमीन के अंदर अगर हीरे-जेवरात दबाकर रखे गए होंगे या फिर कोई मेटल दबा कर रखा गया होगा तो उसकी जानकारी मिल जाएगी। आईटी की टीम धीरज साहू के रांची स्थित आवास के पूरे कैंपस की गहराई से जांच कर रही है।
सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को दिया गया पुरस्कारटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, जिला प्रशासन, नेहरू युवा केंद्र एवं समर्पण के सहयोग से बिरसा सांस्कृतिक भवन कोडरमा में जिला स्तरीय जिला महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रूद्र शेखर, नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा, जेजे कोलेज के डॉ रिमझिम रूहानिया, समर्पण के सचिव इन्द्रमणि साहू, स्वर संगम के संजीत भारती आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम के संचालन सन्नी राणा किया। कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं संस्थानों से कुल 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें से ग्रुप डांस में प्रथम नीलम एंड ग्रुप, द्वितीय ग्रिजली एंड ग्रुप एवं तृतीय कशिश एंड ग्रुप को दिया गया। ग्रुप सोंग प्रतियोगिता में प्रथम अंजलि एंड ग्रुप, द्वितीय स्थान प्रियंका एंड ग्रुप, एवं तृतीय स्थान प्रियांश एंड ग्रुप को सम्मानित किया गया। फोक सोंग में प्रथम प्रियांश कुमार, द्वितीय प्रियंका कुमारी एवं तृतीय स्थान धीरज कुमार, योगा प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा कुमारी, लव कुमार, दूसरा स्थान रोहित कुमार एवं तृतीय स्थान पवन कुमार, फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निलेश कुमार यादव द्वितीय स्थान प्रवीन शर्मा, तृतीय स्थान सोनू कुमार, स्टोरी राइटिंग में प्रथम स्थान तान्या कुमारी, द्वितीय स्थान मनीषा कुमारी एवं तृतीय स्थान अजय कुमार एवं डीक्लेमेशन में प्रथम स्थान रिशा कुमारी, द्वितीय स्थान शाहीन प्रवीण एवं तृतीय स्थान रिंकी कुमारी, युवा हस्तकला में ज्योति प्रसाद प्रथम द्वितीय स्थान सोनम कुमारी एवं तृतीय स्थान समर्पण के खुशबु ग्रुप को प्रमाण पत्र, ट्राफी एवं मैडल देकर पुरस्कृत किया गया।जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने कहा कि युवा आज समय से आगे निकल रहा है। उनकी जोश सही दिशा में लग रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की नयी सोच से आज समाज और देश बदल रहा है। यह महोत्सव युवाओं में उर्जा भरने और जोश को दुगुना करने का एक मंच है।नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने कहा कि युवाओं की सक्रियता से उनमें व्यक्तित्व विकास होता है। समर्पण के सचिव इंद्रमणि साहू ने कहा कि युवाओं में रचनात्मकता और सृजनात्मकता है बस जरुरत है उसे निखारने की। भाषण प्रतियोगिता में रिशा कुमारी, समूह गीत में, एकल गायन प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी,योग में लव कुमार, प्रथम स्थान हासिल किए और समूह नृत्य में नीलम ग्रुप जे जे कॉलेज ने प्रथम द्वितीय ग्रिजली कॉलेज ग्रुप तृतीय कशिश ग्रुप ने लाया।सभी कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय युवा स्व्यसेवक बालगोविंद, विकास, समर्पण के जीतेन्द्र कुमार सिंह, बिरजू, प्रियंका, प्रकाश, पूनम, बंटी, रणधीर, शंकरलाल राणा, मंगलदेव रजक, विमला देवी, पिंकी देवी आदि की अहम भूमिका रही। निर्णायक दल सदस्यों में से संजीत भारती, दीपक कुमार, संतोष कुमार वर्णवाल, प्रवीण कुमार सिन्हा, शंकरलाल राणा, प्रभाकर कुमार, पिंकी देवी, राजेश भदानी, सनी रस्तोगी, प्रो शौरभ शर्मा, मुकेश यादव, सुन्नी राणा, उमेश कुमार विश्वकर्मा, उमेश यादव, योगेश कुमार आदि ने अहम भूमिका निभायी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12 दिसम्बर 2023 को टाटीसिलवे ग्राउंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नारी सकती सेना के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजना में डालसा के प्रतिनिधि ने बताया कि हमलोग सभी लोग को कानूनी सहायता देने और मध्यस्था करने का कार्य करती हैं। गरीब लोग के लिए वकील देना, जेल में कानूनी सहायता देने का काम करती हैं। वैसे बच्चे जिनके पीता नहीं हैं उनको स्कॉलरशिप देने का काम करती हैं जिसमे बच्चे को 4000 रुपया प्रति बच्चा दिया जाता हैं। डायन प्रथा के विरुद्ध जागरुकता आभियान चलाती हैं। डालसा से स्वीकृति वर्मा ने बताया की डालसा संपति संबंधी, चैक संबंधी, परिवारिक विवाद संबंधी, वैसा सभी वाद जो की मध्यस्था से सुलझाया जा सकता हैं वैसे सभी विवाद को समाप्त करने में मददत करती हैं। नारी शक्ति सेना की अध्यक्ष सुचिता तिवारी ने बताया की संस्था परिवारिक विवाद को समाप्त करने के संदर्भ में भी कार्य करती हैं। राजेश प्रसाद ने बताया कि संस्था रोजगार देने का कार्य करती हैं। इस शिविर में डालसा से स्वीकृति वर्मा, अनुष्का जैस्मिता टोप्पो, युधिष्ठिर महतो, लता कुमारी, तारा मिंज, शिला देवी, राजा जी और नारी शक्ति सेना सुचिता तिवारी, प्रकाश रंजन, राजेश प्रसाद, लक्ष्मी बहन, आरती देवी, धनजय वर्मा, किरण पाहन पूर्व मुखिया, सुलोचना देवी पूर्व पंचायत समिति एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
सक्सेस स्टोरीमध्य विद्यालय तुकबेरा की चार विद्यार्थियों ने लहराया परचम मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना, 2023 में पलामू जिले के 322 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। इसमें 169 छात्राएं एवं 153 छात्र शामिल हैं एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। झारखंड सरकार की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना को लेकर झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा 13 अगस्त 2023 को परीक्षा आयोजित की गयी थी। इसमें पलामू जिले के 20 प्रखंड के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। झारखंड राज्य के सभी जिलों से 2855 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इसमें 1386 छात्राएं एवं 1469 छात्र शामिल हैं। इसी के अंतर्गत पलामू जिले में 322 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर जिला का मान-सम्मान बढ़ाया है। झारखंड अधिविध परिषद (जैक) द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत आयोजित परीक्षा में नावाबाजार प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तुकबेरा टोला के 4 विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। सफल विद्यार्थियों में दीपिका कुमारी, विकास कुमार, सनी कुमार एवं अनुष्का सोनम शामिल हैं। इसकी जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक बृंदा प्रसाद गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 2022-23 सत्र के लिए यह परीक्षा 13 अगस्त 2023 को आयोजित हुआ था। परीक्षा में शामिल विद्यालय के सभी 4 विद्यार्थी सफल घोषित किये गये हैं। प्रधानाध्यापक ने सफल अभ्यर्थियों को कॉपी एवं कलम देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी पूर्व में भी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्णता हासिल कर स्कूल का मान-सम्मान बढ़ाया है। विद्यालय के शिक्षक रविंद्र नाथ ठाकुर ने सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मन लगाकर अपने रुचि के अनुरूप पढ़ाई करें, तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने समय प्रबंधन कर पढ़ाई करने की भी सलाह विद्यार्थियों को दी है।
आनलाइन में गड़बड़ी, गैरमजरुआ जमीन लूट मामला पर त्वरित कार्रवाही करे राज्य सरकारआदिवासी सेना की राज्यस्तरीय सभा (सम्मेलन) की तैयारी हेतू दिनांक- 20/12/2023 को डीएवी सेटेलाइट कॉलोनी के समीप भुसूर सरना स्थल डीबडीह, रांचीटीम एबीएन, रांची (पिस्का-नगड़ी/धुर्वा)। थाना क्षेत्र के हडसेर एचईसी डैम साईड के होटल में आदिवासी सेना के (केंद्रीय अध्यक्ष) अजय कच्छप के नेतृत्व में केंद्रीय समिति, जिला समिति एवं रांची जिला महानगर के प्रतिनिधियों और सामाजिक अगुवाओं का विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसका संचालन केंद्रीय संगठन सचिव-राजेश लिंडा ने किया।कार्यक्रम बैठक अध्यक्षता सह आदिवासी सेना-केंद्रीय अध्यक्ष- अजय कच्छप ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार स्थानीय नीति व नियोजन नीति खतियान के आधार पर जल्द बनायें। नीति नहीं बनने के वजह से झारखंड राज्य के युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं उनका भविष्य सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। ये झारखंड राज्य के वैसे युवाओं जो सरकार के अधीन नौकरी/सेवा प्रदान करना चाहते हैं उनके लिए चिंता का बात है जिनकी उम्र बढ़ती जा रही है ये बहुत बड़ा विषय है इस पर त्वरित विचार-विमर्श करे। झारखंड के आदिवासी जो जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए जाने जाते हैं।वैसे आदिवासियों का ज्वलंत मुद्दा जमीन का लंबित दखल-दिहानी, आनलाइन में गड़बड़ी, गैरमजरुआ भूमि की लूट एवं अवैध अतिक्रमण ममला त्वरित कार्रवाई कर आदिवासियों को हक एवं अधिकार दिलाये और आदिवासी छात्रों को शिक्षा लोन एवं युवाओं को विजनेस क्षेत्र में मजबूती से आगे बढे जिसके लिए सरकार आसानी से लोन उपलब्ध करायें। एल्विन लकड़ा (केंद्रीय महासचिव) ने बताया कि बहुत जल्द आदिवासी सेना का राज्यस्तरीय सम्मेलन किया जायेगा जिसके लिए आदिवासी सेना संगठन का विस्तार सभी जिला में जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी का विस्तार किया जायेगा जिसके लिए अगली बैठक दिनांक 20/12/2023 (बुधवार) को डीएवी स्कूल सैटेलाइट कॉलोनी के समीप भुसूर सरना स्थल में रखा गया है।इस बैठक आदिवासी सेना का राज्यस्तरीय सम्मेलन की तैयारी हेतु जिला प्रभारी एवं प्रखंड प्रभारी नियुक्त किये जायेंगे। देश के आदिवासियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार-शोषण बंद हो। इस कार्यक्रम में उपस्थित आदिवासी सेना कार्यकारी अध्यक्ष सह एचईसी विस्थापित नेता- राहुल उरांव ने कहा कि झारखंड में राज्य सरकार जल्द से जल्द विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग का गठन करें। राज्य के विस्थापितों को उनके हक एवं अधिकार दिलाये राज्य सरकार। रांची जिला महानगर अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने कहा कि राज्य सरकार को सीएनटी/एसपीटी एक्ट में संशोधन करते हुए थाना बाध्य को खत्म करें। जिससे कि झारखंड राज्य के निवासी कहीं भी जमीन खरीद कर निस्संदेह निवास कर सकेगा । केंद्रीय उपाध्यक्ष- चिलगू कच्छप ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश के समस्त आदिवासी जो कि अपनी संस्कृतिक से पहचाने जाते हैं जिसके लिए आदिवासी/सरना धर्म कोड लागू करें। जिससे कि आने वाले जनगणना में आदिवासी अपना कोड में अपना संख्या दर्ज कर सके और राज्य के वैसे आदिवासी जो ठीकेदारी करना चाहते हैं वैसे आदिवासियों को 1 रुपये में ठेकेदारी का लाईसेंस मिले जिसमें 25 करोड़ तक ठीका (काम) मिल सके।कार्यक्रम में आदिवासी सेना के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य नामकुम (पूर्वी)- विपिन टोप्पो, महासचिव- रामा महली (रातु), रांची महानगर अध्यक्ष- अजीत लकड़ा (हिंदपीढ़ी), पूर्व मुखिया सह संगठन सचिव- निकोलस एक्का, करमा कमल लिंडा, सुमन लोहरा, झरीय उरांव, अर्पना बाड़ा, मंशा बड़ाईक, किशन बुकूड़वार, जीतराम बेदिया, सोनू उरांव, समीर लकड़ा व अन्य शामिल हुए।
टीम एबीएन, रांची। पिछले दिनों हुए बारिश से धान की फसल बर्बाद हो गयी है। इस पर भी ध्यान दें मुख्यमंत्री जी, किसानों को सहायता प्रदान करें। उक्त बातें भारतीय किसान संघ के झारखंड प्रचार प्रमुख प्रकाश नारायण सिंह ने कही। वे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद प्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जिलों से यह सूचना आ रही है। लगभग सभी जिलों के किसानों को बहुत ही क्षति हुई है। इसका सर्वे करवा कर जल्द से जल्द सहायता प्रदान किया जाये। मैं खुद रांची, चतरा और हजारीबाग के विभिन्न गांवों में जाकर सर्वे किया और किसानों को हुई नुकसान का वाकया अपनी आंखों से देखा। एक तो इस बार सुखाड़ की स्थिति के कारण धान का उत्पादन कम हुआ। वहीं दूसरी तरफ कटनी के समय मौसम का प्रहार। इसका भरपाई होना जरूरी है। किसानों को मदद की जरूरी है भारतीय किसान संघ झारखंड प्रदेश राज्य सरकार से मुआवजा दिलाने को लेकर किसानों के बीच जा रहा है। उन्होंने भारतीय किसान संघ के प्रत्येक जिला के अध्यक्षों से आग्रह किया है कि आप अपने जिलों के सभी ग्राम स्तर तक अपने संगठन के लोगों को किसानों के बीच जाकर और उनका आवेदन जनता दरबार में जरूर से जरूर पहुंचायें। साथ ही आने वाले समय में अगर उनकी बातों पर नहीं ध्यान दिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा। किसानों से भी आग्रह है कि जनता दरबार में उपस्थित होकर अपना अपना आवेदन जमा करायें और प्रत्येक जिलों में जाकर आवेदन दें। साथ ही समस्या से जूझ रहे लोगों का सही आकलन सरकार को बतायें।
झारखंड पुलिस का साइबर अपराधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 33 दिन में 250 गिरफ्तारटीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ पिछले एक महीने में बड़ी सफलता पायी है। पुलिस ने प्रतिबिंब नामक मोबाइल ऐप के जरिये साइबर अपराधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। पुलिस ने पिछले 33 दिन के अंदर राज्य के विभिन्न इलाकों से 250 साइबर अपराधियों को दबोचा है। यह ऐप साइबर क्राइम में इस्तेमाल किये जा रहे मोबाइल फोन की न सिर्फ शिनाख्त करते हैं, बल्कि अपराधियों रियल टाइम लोकेशन देता है और इसकी मदद से पुलिस साइबर क्रिमिनल्स के ठिकानों पर धावा बोल देती है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ऐप लॉन्च होने के 33 दिन के भीतर पुलिस ने साइबर क्रिमिनल्स के अड्डों पर 20 से ज्यादा सर्जिकल स्ट्राइक किए हैं।गिरफ्तार किए गए 250 क्रिमिनल्स के पास से पुलिस ने 600 से ज्यादा मोबाइल फोन और करीब एक हजार सिमकार्ड बरामद हो किए हैं। इसके अलावा साइबर अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग जिलों में 60 से अधिक प्राथमिकियां दर्ज हुई हैं। सबसे अधिक 103 साइबर अपराधी देवघर जिले से गिरफ्तार हुए हैं। जामताड़ा से 51, गिरिडीह से 47, हजारीबाग से 23 अपराधी मौके पर पकड़े गये हैं। इनके अलावा धनबाद, पाकुड, कोडरमा, रांची सहित अन्य जिलों से भी गिरफ्तारियां हुई हैं।शनिवार और रविवार को पुलिस ने जामताड़ा से 12, हजारीबाग से चार और गिरिडीह से छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। झारखंड सीआईडी ने पिछले महीने सात नवंबर को प्रतिबिंब ऐप लॉन्च किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली संस्था आई 4 सी की पहल पर झारखंड सीआईडी ने प्रतिबिंब के इस्तेमाल की अनुमति दूसरे राज्यों को भी दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.