टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे न्यूनतम पारा पहुंचने के कारण कनकनी बढ़ गयी है। ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रही है। मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान गढ़वा में रिकॉर्ड हुआ है। सुकून देने वाली बात यह है कि धूप खिलने की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अच्छा खासा गैप रह रहा है। अबतक अधिकतम तापमान का औसत 22 से 28 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ है। इसकी वजह से धूप निकलने के बाद लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही है। मौसम केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सुबह के वक्त कोहरा या धुंध देखने को मिल सकता है। लिहाजा, सुबह और देर शाम के बाद सावधानी बरतने की जरुरत है। थोड़ी भी लापरवाही होने से शरीर पर ठंड का असर पड़ सकता है। चिकित्सकों के मुताबिक इस मौसम में दिल की बीमारी और रक्तचाप वाले मरीजों को ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है। ऐसे मौसम में रक्तचाप बढ़ने का खतरा रहता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक या स्ट्रोक आ सकता है। इसलिए समय पर दवाई लेने और ठंड से बचने की सलाह दी गई है। देवघर, धनबाद, कोडरमा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, बोकारो, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में न्यूनतम पारा 9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। जबकि रामगढ़ का पारा 8 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। आने वाले दिनों में चतरा, गढ़वा, पलामू और सिमडेगा में पारा 8 डिग्री तक जा सकता है। प्रमुख शहरों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में रांची में 9 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 9.5 डिग्री सेल्सियस, देवघर में 9.4 डिग्री सेल्सियस और धनबाद का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा है।
मेला सह प्रदर्शनी में परिसंपत्तियों का होगा वितरणटीम एबीएन, रांची। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल शुक्रवार को दिन में 12:30 बजे अथवा विधानसभा सत्र के तुरंत बाद क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र होटवार स्थित बत्तख प्रजनन प्रक्षेत्र एवं हरा चारा अजोला शेड का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कांके स्थित सूकर प्रजनन क्षेत्र कांके में आयोजित मेला सह प्रदर्शनी में परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।
भावी शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं ने सीखा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण एवं संशोधन की प्रक्रियाटीम एबीएन, रांची। दिनांक- 12 दिसंबर एवं 13 दिसंबर 2023 को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बेथेसद टीचर ट्रेनिंग बी ऐड कॉलेज, आर्मी पब्लिक स्कूल एवं गवर्नमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल में किया गया। जहांछात्र छात्राओं ने लोकतंत्र में मतदान के मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जाना एवं निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की भागदारी महत्वपूर्ण है समझा।तीनों शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थियों की रुचि बनाये रखने के लिए क्विज एवं कहानी सुनाने (स्टोरी टेलिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया एवं मतदान से जुड़ी बहुमूल्य जानकारी हासिल की। भावी शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं ने बड़े ही मनोरंजक अंदाज़ में चुनाव एवं मतदान संबंधी जानकारी को कहानी के माध्यम से अपने सहभागियों को सुनाया।कार्यक्रम के अंत में कुछ विद्यार्थीयों को पुरुस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। आर्मी पब्लिक स्कूल की वाईस प्रिंसिपल कविता वर्मा, बेथेसदा टीचर ट्रेनिंग बी ऐड कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर उत्तरा रॉय एवं गवर्नमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल की टीचर रीता कुमारी ने विद्यार्थियों को अपने नागरिक अधिकार का सही से इस्तेमाल करने एवं मतदाता के रूप में अपने कर्त्तव्यों का पालन करने का अनुरोध किया।
आनलाइन पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर मेडिकल संचालक से 70 हजार रुपये की ठगी, जांच में जुटी पुलिसटीम एबीएन, रांची। झारखंड में इन दिनों साइबर ठगी करने वाले नये-नये तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के पाकुड़ से सामने आ रहा है। साइबर ठगी करने का मामला पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोड़ाई गांव का है। साइबर ठगों ने एक मेडिकल संचालक को फर्जी मैसेज कर उनसे 70 हजार रुपये की ठगी की गई है। बताया जा रहा है कि दवा लेने के लिए ठगों ने मेडिकल संचालक को फोन किया था। उसके बाद मेडिकल संचालक मे दवा पैक कर 3100 का बिल व्हाट्सएप पर भेज दिया। जिसके बाद मेडिकल संचालक को 13 हजार भेजे फिर 20-20 हजार करके तीन बार पेमेंट का मैसेज किया।इस मैसेज के बाद ठगों ने मेडिकल संचालक से 70 हजार रुपये फोन पे पर डलवा लिये। उसके बाद जब मेडिकल संचालक ने अपना अकाउंट चेक किया तो उसने देखा कि उसके अकाउंट में पैसे आए ही नहीं है और उसके साथ कुछ गड़बड़ हुई है। तब मेडिकल संचालक को समझ आया कि किसी ने उसके साथ फ्रॉड किया है। फिलहाल मामले को लेकर मेडिकल संचालक ने हिरणपुर थाना में लिखित शिकायत की है। इस मामले में एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने आगे कहा कि साइबर अपराधियों से बचने के लिए पुलिस बीच-बीच में जागरूकता अभियान भी चलाती रहती है। इसके साथ ही पुलिस ने हाल ही में 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से कई सामान भी जब्त किया था।
जेएसएससी सीजीएल एग्जाम को लेकर छात्र प्रतिनिधिमंडल का आयोग के अधिकारी से हुई वार्ताटीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13/12/2023 दिन बुधवार को को 2015 से परीक्षा का इंतजार कर रहे जेएसएससी सीजीएल छात्र प्रतिनिधिमंडल आयोग के उच्च स्तरीय अधिकारी से मुलाकात कर वार्ता की।मौके पर छात्र प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वार्ता के बाद उच्च अधिकारियों ने आश्वस्त कर दिया कि इस बार जेएसएससी सीजीएल विज्ञापन संख्या 10/2023 एवं 11/2023 झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 परीक्षा हेतु आयोग द्वारा 12/12/2023 को अधिकारिक सूचना के माध्यम से 21/01/23 और 28/01/23 को परीक्षा आयोजन करने का निर्णय लिया गया था।21/01/23 को होने वाली परीक्षा जेपीएससी बैकलॉक और सीटेट परीक्षा भी होने के वजह से तिथि फेरबदल किया जायेगा तथा 28/01/23 को आयोजित परीक्षा यथावत तिथि में हर हाल में किया जायेगा।मौके पर छात्र प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आयोग द्वारा किया गया वादा के अनुरूप परीक्षा आयोजन नहीं करने पर जेएसएससी कार्यालय का एतिहासिक घेराव किया जायेगा जिसमें सम्पूर्ण झारखंड के लाखों छात्र शामिल होंगे।देवेंद्र नाथ महतो ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि लम्बे समय से इंतजार कर रहे जेपीएससी अभ्यर्थी 11वीं जेपीएससी विज्ञापन की मांग को लेकर कल दिनांक 14/12/2023 को समय 11 बजे दिन से ट्विटर अभियान चलाया जायेगा, जिसका हैशटैग #11th_JPSC_JARI_KARO है। कल का डिजिटल आंदोलन को ऐतिहासिक सफल बनाने बनाने के लिए संपूर्ण राज्य के 24 जिला में तैयारी पूरा कर लिया गया है।
गुमला जिला के सिसई प्रखंड में उड़ा ड्रोन, किसानों के खेतों मे किया गया नैनो यूरिया का छिड़कावएबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। भारतीय कृषि परिषद के अनुसंधान केंद्र, प्लांडु द्वारा दो दिवसीय ड्रोन द्वारा किसानों के खेत में नैनो यूरिया का छिड़काव प्रदर्शन कार्यक्रम गुमला के सिसई प्रखंड में समल एवं सेमरा गांव में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। संस्था के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ संतोष संभाजी माली और तकनीकी अधिकारी कृष्णा बाड़ा के साथ पसंद फाउंडेशन के कीर्तिमान नाथ उपस्थित थे। डॉ संतोष ने किसानों को कृषि में ड्रोन का उपयोग से अवगत कराते हुए इसका प्रदर्शन किया। किसान कृषि में विज्ञान और आधुनिक विधि से अवगत होकर काफी उत्साहित थे। दो दिवसीय कार्यक्रम में ड्रोन के माध्यम से 20 किसानों के खेतों में नैनो यूरिया का छिड़काव प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर ओलमुंडा पंचायत की मुखिया शांति लकड़ा भी उपस्थित थी। उन्होंने इस कार्यक्रम को सराहा और किसानों को विज्ञान से जुड़ने एवं आधुनिक विधि को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और वैज्ञानिक को गांव में अपना कीमती वक्त देने के लिए धन्यवाद दिया।
गुमला जिला के सिसई प्रखंड में उड़ा ड्रोन, किसानों के खेतों मे किया गया नैनो यूरिया का छिड़कावएबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। भारतीय कृषि परिषद के अनुसंधान केंद्र, प्लांडु द्वारा दो दिवसीय ड्रोन द्वारा किसानों के खेत में नैनो यूरिया का छिड़काव प्रदर्शन कार्यक्रम गुमला के सिसई प्रखंड में समल एवं सेमरा गांव में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। संस्था के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ संतोष संभाजी माली और तकनीकी अधिकारी कृष्णा बाड़ा के साथ पसंद फाउंडेशन के कीर्तिमान नाथ उपस्थित थे। डॉ संतोष ने किसानों को कृषि में ड्रोन का उपयोग से अवगत कराते हुए इसका प्रदर्शन किया। किसान कृषि में विज्ञान और आधुनिक विधि से अवगत होकर काफी उत्साहित थे। दो दिवसीय कार्यक्रम में ड्रोन के माध्यम से 20 किसानों के खेतों में नैनो यूरिया का छिड़काव प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर ओलमुंडा पंचायत की मुखिया शांति लकड़ा भी उपस्थित थी। उन्होंने इस कार्यक्रम को सराहा और किसानों को विज्ञान से जुड़ने एवं आधुनिक विधि को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और वैज्ञानिक को गांव में अपना कीमती वक्त देने के लिए धन्यवाद दिया।
टीम एबीएन, रांची। आगामी 21 जनवरी को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू जी नये साल के उपलक्ष में रांची आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में कुमार सानू जी अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे। आयोजक झारखंड के अग्रिणी संस्था फास्ट कलाकार के डायरेक्टर परम शाह, सह डायरेक्टर अविनाश कुमार और रमीज बारी ने बताया कि रांची में कुमार सानू का पहला लाइव कॉन्सर्ट है, जिसमें तकरीबन 9,000 से 12,000 लोगों की शामिल होने का अनुमान है। फास्ट कलाकार ने बताया कि तयारी जोर-शोर से चल रही है और इसमें सेक्युरिटी का पुख्ता इंतजाम किया गया है। जिसमें 300 बाउंसर, 300 सेक्युरिटी और 300 वॉलेंटियर्स दशकों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। विधि व्यवस्था संपूर्ण रूप से की गयी है। प्रोग्राम में कुमार सानू जी के साथ फास्ट कलाकार के कलाकार भी अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। वेन्यू गेट 2 बजे से खुल जायेगा। 2 से 4:30 बजे तक संगीत, नृत्य इत्यादि का कार्यक्रम चलेगा। कुमार सानू जी 4:30 बजे मंच पर पहुंचेंगे और 7 बजे तक लगातार उनका प्रोग्राम चलेगा। आयोजकों ने बताया के टिकट बहुत धड़ल्ले से बिक रही है और कुछ ही दिनों बाद टिकट की बिक्री बंद कर दी जायेगी। क्योंकि टिकट बिक्री का टारगेट पूरा हो जायेगा। फास्ट कलाकार के डायरेक्टर एवं सह डायरेक्टर ने बताया कि पुरे प्रोग्राम के दौरान खाने पिने स्टाल की व्यवस्था भी की जा रही है। पार्किंग की नि:शुल्क व्यवस्था की गयी है। बुजुर्गों के लिए पार्किंग स्थल से स्टेडियम तक जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गयी है। टिकट को चार केटेगरी में रखा गया है :- 600/- फर्स्ट गैलरी 1800/- सेकंड गैलरी 2400/ वीआइपी और 3600/- वीवीआईपी टिकट के लिए रांची के 27 अलग-अलग जगहों पर काउंटर बनाया गया है। इसके साथ साथ होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गयी है। आनलाइन टिकट की कोई व्यवस्था नहीं है। आॅर्गेनाइजर ने बताया कि फास्ट कलाकार के बैनर तले रंग रागिनी ग्रुप का शुभारंभ कुमार सानू के हाथों किया जायेगा। रंग रागिनी ग्रुप में कलाकारों को स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल मंच दिया जायेगा। झारखंड में ऐसे मंचों की कमी के कारण कलाकारों की प्रतिभा धूमिल हो गयी है। फास्ट कलाकार ने बताया रंग रागिनी ग्रुप में कलाकारों के लिए नि:शुल्क मंच, प्रशिक्षण और कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय संथाल दौरे पर हैं। आज वो जामताड़ा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर वो लोगों को करोड़ों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।जामताड़ा के नाला प्रखंड के नूतनडीह गांव में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी कर ली गयी है। डीसी और एसपी खुद कार्यक्रम की देखरेख कर रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर विशाल पंडाल बनाया गया है, जिसमें हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये गये हैं, जिसमें लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी साथ ही उनसे आवेदन भी लिये जायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.