सीएम हेमंत सोरेन बोले- बिचौलियों के खिलाफ होगी कार्रवाईएबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को खूंटी के कचहरी मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में खूंटीवासियों को विकास योजनाओं की सौगात दी।उन्होंने 437 करोड़ 48 लाख रुपये की 76 योजनाओं का शिलान्यास एवं 406 करोड़ 20 लाख रुपये की 27 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान 11,841 लाभुक के बीच 88 करोड़ 64 लाख रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया।किसान क्रेडिट कार्ड से 4737 एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से 15 समेत अन्य योजनाओं से लाभुकों को आच्छादित किया गया। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग देंगे। बिचौलियों पर कार्रवाई होगी। पूर्व में समस्याओं को दूर करने के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखायी गयी।
आत्मदाह की कोशिश करनेवाला छात्र हिरासत मेंटीम एबीएन, रांची। जेएसएससी यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के खिलाफ झारखंड के छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। बड़ी संख्या में छात्र शुक्रवार को रांची के नामकुम स्थित जेएसएससी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। जेएसएससी की कार्यशैली से नाराज छात्रों ने जेएसएससी हाय-हाय के नारे लगाये। पूरे राज्य से बड़ी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान एक छात्र ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। आक्रोशित छात्रों का आरोप था कि जेएसएससी की नाकामी के कारण आठ साल बाद भी एक परीक्षा का आयोजन नहीं हो पा रहा है। झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 पिछले आठ वर्षों से आयोजित हो रही है, लेकिन बार-बार परीक्षा स्थगित कर नयी तारीखों की घोषणा कर दी जा रही है। अब नयी तारीख 21 व 28 जनवरी घोषित की गयी है। छात्रों की मानें, तो ये परीक्षा भी आयोजित नहीं हो सकेगी क्योंकि दूसरी परीक्षा के कारण इसे भी टालना पड़ेगा। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया गया। इसमें छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, मनोज यादव समेत अन्य छात्र शामिल थे।जेएसएससी की ओर से 11 दिसंबर को ये सूचना दी गयी थी कि 16 व 17 दिसंबर को आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 स्थगित कर दी गयी है। परीक्षा के ठीक पहले जेएसएससी ने ये सूचना जारी की थी। जेएसएससी ने इन तारीखों को परीक्षा के आयोजन में असमर्थता जाहिर की थी। जेएसएससी ने अगले आदेश तक के लिए परीक्षा स्थगित कर दी थी। आज 12 दिसंबर को जेएसएससी ने नयी तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार 21 व 28 जनवरी 2024 को परीक्षा आयोजित की जायेगी।
शालिनी गुप्ता ने चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। हजरत सूफी अयाजशाह वारसी रहमतुल्ला अलैहे का तीन दिवसीय 53वां सालाना उर्स शुरु हो गया। इस मुबारक मौके पर झुमरी तिलैया के अयाज नगर भदोडीह धूमधाम से ऐराकीन कमेटी हजरत गुलामे की बरिया सूफी अयाज शाह वारसी रहमतुल्ला अलैह के द्वारा मनाया जा रहा है। इस दौरान कुरानखानी, मिलादुन्नबी उलमाओं द्वारा तकरीर, चादरपोशी, लंगरखानी, महफिले समा आयोजित की जायेगी। वहीं गुरुवार को आजाद नगर से चादरपोशी कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल। शहर के विभिन्न चौक चौराहे का भ्रमण करते हुए अयाज नगर हजरत सूफी अयाज शाह वारसी के आस्ताना के पास पहुंचकर चादरपोशी की गयी। पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंची और मजार पर चादरपोशी कर क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ मांगी। लोगों ने मजार पर फतिया पढी और देश दुनिया के लिए दुआएं मांगी।मौके पर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनवर उल हक, हाजी गुलाम जिलानी, वार्ड पार्षद शमीम आलम, चुन्नू मंसूरी, पप्पू खान वारसी, इनामुल हक टिंकू, अमीन वारसी, शाहिद खान, वारसी, गुड्डू, सरफु खान, फारुक खान, वारसी, सेराज खान, ग़ालिब खान, मिस्टर वारसी, इबरार वारसी आदि लोग शामिल हुए।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की आदालत ने सुनायी सजाटीम एबीएन, कोडरमा। नवलशाही थाना कांड संख्या 8/2023 एसटी 64/2023 शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकलांग युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने शुक्रवार को आरोपी रणजीत कुमार उर्फ़ रंजीत ठाकुर, पिता टुकन ठाकुर, उम्र 32 वर्ष, नवलशाही निवासी को आईपीसी की धारा 376 (2) (1) एवं 376 (2) (एन) का दोषी पाते हुए 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। साथ ही तीस हजार रुपसे का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।जानें पूरा मामलायुवती की मां ने थाना को दिए बयान में कहा था कि उसकी बेटी के पेट में दर्द होने पर वह डॉक्टर के पास लेकर गई तो पता चला कि वह 5 महीने की गर्भवती है। तब से इसका इलाज करा रहे हैं। लेकिन उसे लगातार पूछने के बाद भी वह कुछ बता नहीं रही थी। 10 अक्टूबर 2022 को ऑपरेशन से सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्मदिन दी। इस बीच कई बार अपनी बेटी से पूछती रही। लेकिन वह कुछ नहीं बताती थी। कुछ दिन पहले बताई कि जब यह सुबह जंगल तरफ बाथरूम करने जाती थी तब बगल का लड़का रंजीत कुमार, पिता टुकन ठाकुर ने कई बार जंगल में जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गयी। रंजीत ने धमकी दी थी कि किसी को बतायी तो जान से मार देंगे। इसी कारण वह कुछ नहीं बताई थी। अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक पीपी पीके मंडल ने किया। इस दौरान सभी 7 गवाहों का परीक्षण कराया गया। लोक अभियोजक पीपी पीके मंडल ने कार्रवाई के दौरान न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया।वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अशोक कुमार शर्मा एवं अधिवक्ता कृष्णा प्रसाद सिंह ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया। अदालत ने सभी गवाहों और साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्त को दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया।
डॉक्टर गली में हुआ नटराज कला केंद्र का उद्घाटनराजेश भदानी ने कहा- कला को तराशना है उद्देश्य टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के सबसे पुराने नृत्य सिखाने वाली संस्था नटराज कला केंद्र एक नए क्लेवर में शहरवासियों के कला प्रेमियों एवं छात्रों के लिए अपने द्वार खोली है। कला की सौगात देने के उद्देश्य से खुले केंद्र का विधिवत उद्घाटन पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने फीता काट कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र को कला से जोड़ने का सबसे पुरानी संस्था नटराज कला केंद्र है। उन्होंने कहा कि केंद्र के निदेशक राजेश भदानी ने अबतक हजारों प्रतिभाओं को तरासकर नृत्य में छात्रों को नई उड़ान दी है। यह केंद्र न ही नृत्य प्रेमियों के लिए उपहार है, बल्कि भाग दौड़ से भरे जीवन शैली में महिला पुरुषों को भी शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम की शुरुआत आरिनी भदानी ने क्लासिकल डांस कर लोगों को लुभाया।निदेशक राजेश भदानी ने बताया कि केंद्र में सैमी क्लासिकल, भरत नाट्यम, एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस, कंटेमप्रेरी, हिप हॉप, लॉकिंग पॉपिंग, ब्रेक डांस, फोक, कत्थक, सालसा, जॉर्ज आदि नृत्य सिखाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस म्यूजिक के धुन पर किया जाने वाला नृत्य लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। मौके पर राज कुमार मोदी, जितेंद्र कुमार, पिंकी जैन, रवि कपसीमे, अमित कुमार, मिलन शाहाबादी, निक्कू सेठ, गोपाल चौधरी, सेन्टर की निर्देशिका अंजना भदानी, अंकित गुप्ता, अवनिंदर सिंह, ललिता भदानी,पारुल गुप्ता, हरमीत सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
61 वें खान सुरक्षा सप्ताह चाईबासा क्षेत्र के अंतर्गत आज किक आॅफ समारोह हिंडालको परिसर लोहरदगा में आयोजितटीम एबीएन, लोहरदगा। 61वें खान सुरक्षा सप्ताह चाईबासा क्षेत्र के अंतर्गत आज किक आॅफ समारोह हिंडालको परिसर, लोहरदगा में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में हिंडाल्को के अलावा टाटा स्टील, सेल, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, यूसीआईएल एवं अन्य निजी खदान के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि खान सुरक्षा निदेशक, चाईबासा क्षेत्र राकेश आर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।श्री मिश्रा ने उपस्थित कंपनियों के प्रतिनिधियों को सफलतापूर्वक खान सुरक्षा सप्ताह मनाने की शुभकामनाएं दी एवं निरीक्षक दल को खान में पारदर्शिता के साथ सुरक्षा अवलोकन एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया।कार्यक्रम के उपाध्यक्ष एवं हिंडाल्को के उपाध्यक्ष खान प्रतीक कुमार ने निरीक्षण दल एवं माइंस से आए प्रतिनिधियों को सफलतापूर्वक पूरी तन्यमयता एवं उत्साह के साथ खान सुरक्षा सप्ताह मनाने की शुभेच्छा दी।खान सुरक्षा सप्ताह के सचिव अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि खान में काम करने वाले कर्मियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना प्रमुख उद्देश्य है। खान सुरक्षा सप्ताह का झंडा दिखाकर निरीक्षक दल को निरीक्षण के लिए किया गया रवाना खान निदेशक राकेश मिश्रा, प्रतीक कुमार, अजय कुमार पांडे, और राजेश रंजन अंबष्ठा, प्रदीप भालेकर, दीपक प्रकाश एवं अन्य गणमान्य जनों के द्वारा संयुक्त रूप से खान सुरक्षा सप्ताह का झंडा दिखाकर निरीक्षक दल को निरीक्षण स्थल के लिए रवाना किया गया। इनकी रही उपस्थिति कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार, शंभू शरण वशिष्ठ, अखिलेश सिन्हा, गिरिराज चित्तौड़ा, प्रदीप कुमार, सत्यव्रत बेहेरा, अभय भारती, अंबर सिंह समेत खान प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में चेकअप कैंप लगाने का निर्णयटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। प्रेरणा शाखा की बैठक गुरुवार को झुमरी तिलैया के ब्लॉक रोड स्थित शाखा उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया के कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में अध्यक्ष श्रेया केड़िया, सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच और इसकी इकाइयां प्रेरणा शाखा, सुरभि शाखा, समर्पण और चेतना शाखाएं सामाजिक दायित्व के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक के लोगों की सेवा में जुटा है। बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कन्या भ्रूण संरक्षण जैसे मुद्दे पर आधी आबादी समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी फैला रही है। बैठक में 15 दिसंबर को वृद्वाश्रम में वहां के लोगों के लिए मांग को देखते हुए रूम हीटर के अलावा खाद्य सामग्री का वितरण किया जायेगा। वहीं 17 दिसंबर को हेल्थ चेकप कैंप का आयोजन नंदिनी अपार्टमेंट में किया जायेगा। इसके अंतर्गत शुगर, कोलेस्ट्रॉल और पैनर्क्रियाज और यूरिक एसीड की जांच की जायेगी। वहीं ठंड को देखते हुए कंबल वितरण जरुरतमंदों को किया जायेगा। वहीं 7 जनवरी को प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच मंडल क के अंतर्गत रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी तथा कोडरमा की बैठक और पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महामंत्री सार्थक अग्रवाल, मंडल क की प्रांतीय उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया उपस्थित रहेंगे। बैठक में कोषाध्यक्ष सीए गुंजन अग्रवाल ने आय-व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया जिसे ध्वनि मत से पास किया गया। इसके बाद दिसंबर में सदस्यों के जन्मदिन वा शादी की सालगिरह को लेकर खुशी का इजहार किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, उप सचिव मीना हिसारिया,ज्योति अग्रवाल, उषा शर्मा आदि मौजूद थीं।
टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले में 30 दिसंबर 2023 को सरना कोड लागू करने को ले भारत बंद आदिवासी सेंगेल अभियान केन्द्रीय सरना समिति, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, जिला सरना समिति लोहरदगा, राजी पड़हा प्रार्थना सभा लोहरदगा जिला एवं विभिन्न सरना आदिवासी संगठन के अगुवागण की बैठक केतकी होटल में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सरना समिति के अध्यक्ष चैतू उरांव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सालखन मुर्मू एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की उपस्थित थे। सालखन मुर्मू ने कहा कि सरना कोड भारत के प्राकृतिक पूजक लगभग 15 करोड़ आदिवासियों के अस्तित्व पहचान हिस्सेदारी के जीवन रेखा है। 2011 की जनगणना में 50 लाख आदिवासियों ने सरना धर्म लिखवाया था सरना धर्म कोड के बगैर आदिवासियों को जबरन हिंदू, मुसलमान, ईसाई आदि बनाना धार्मिक गुलामी को मजबूर करना है।15 नवंबर को प्रधानमंत्री उलिहातु दौरा और राष्ट्रपति का 20 नवम्बर को मयूरभंज के बारीपदा आए थे परंतु सरना कोड के बारे में कुछ नहीं बोला जिसके चलते आदिवासी समाज आंदोलन के लिए बाध्य है एवं 30 दिसंबर 2023 को आदिवासी भारत बंद और रेल, रोड चक्का जाम करेंगे।केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि सरना कोड मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा सरना कोड को लेकर पूरे देश में वृहद आंदोलन चलाया जा रहा है 30 दिसंबर को भारत बंद ऐतिहासिक होगा। मौके पर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की, लोहरदगा जिला सरना समिति के अध्यक्ष चैतू उरांव, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा, बना मुंडा, प्रमोद एक्का, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
गुमला में अपराधी बेखौफ, शिक्षक से लूटपाट की घटना को दिया अंजामटीम एबीएन, गुमला। गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के बुढ़ीखाड़ गांव के हनुमान मंदिर के पास दो अज्ञात लुटेरों के द्वारा एक शिक्षक से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया।सड़क लूट की घटना के बाद बीच बचाव में पहुंचे युवक को भी लुटेरों ने निशाना बनाया और उसे गोली मारकर घायल कर दिया। आपको बता दें कि शिक्षक के साथ लूटपाट के दौरान दो लुटेरों के द्वारा गोली चलाई गई। जिसमें शिक्षक को बचाने गए आटो चालक और सह मालिक दोनों घायल हो गये। थाना क्षेत्र के खरसोता गांव निवासी टेंपो चालक सह मालिक धर्मेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपने टेंपो से चालक के साथ सवारी भरकर मोहम्मद गंज से मझिआंव आ रहा था। उसी दौरान बुढ़ीखांड़ हनुमान मंदिर के सामने देखा कि एक मोटरसाइकिल सवार दो लोग दूसरे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से छिना झपटी कर रहे हैं।शिक्षक से देर रात लूटपाट की घटना को दिया अंजाम पहले तो लगा कि सड़क हादसा हुआ है और उसी को लेकर लोग आपस में छीना झपटी कर रहे हैं। यही समझ कर मदद के लिए टेम्पो रोक दिया। जब तक कुछ समझ पाता कि एक लुटेरा ने पिस्तौल निकाल कर गोली चलाई तो दाहिने पैर के निचले भाग में गोली लग गयी। जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया और डर के मारे चालक व सवारी को जल्दी भागने को कहा। इसके बाद मझिआंव रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचा। इसके बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।जांच में जुटी पुलिसलूट के शिकार हुए भुक्तभोगी हेड मास्टर शंभू नाथ प्रसाद ने बताया कि वे अपने स्कूल से छुट्टी कर अपने घर मझिआंव लौट रहे थे कि अचानक बुढ़ीखांड़ हनुमान मंदिर के समीप एक सफेद रंग की अपाची बाइक सवार दो नकाबपोश लोग पहुंचे। दोनों की उम्र करीब 30-32 साल होगी। दोनों ने पहले रोकने के लिए इशारा किया, मैं समझा कि कोई अपने लोग रोक रहे हैं। जैसे मैंने बाइक रोकी, वे दोनों भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मेरा बैग लूटने का प्रयास करने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे छाती पर मुक्का से ताबड़-तोड़ पिटाई करने लगे। मैं बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। इसी बीच टेंपो मझिआंव की ओर जा रही थी, वह आ गया। टेम्पो चालक कुछ समझ ही पाता कि उसमें से एक लुटेरों ने टेम्पो चालक को गोली मार दी। घटना के बाद माझीयाओ पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.