Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
रांची : अनगड़ा में फर्नीचर दुकान से 16 लाख की चोरी
Published / 2023-12-16 20:14:30
रांची : अनगड़ा में फर्नीचर दुकान से 16 लाख की चोरी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, अनगड़ा (रांची)। गोंदलीपोखर चौक के समीप स्थित शंकर महतो की फर्नीचर दुकान से बीती रात 16 लाख रुपये नकद की चोरी कर ली गयी। चोर शुक्रवार की रात दुकान के पीछे की खिड़की तोड़कर दुकान में घुसे और 16 लाख रुपये चुरा लिये। संचालक शंकर महतो ने बताया कि दुकान बंद कर शुक्रवार की रात घर चले गए थे। दुकान के बाहर फ्रंटेज में टेंट में उसके पिता लबुआ महतो व भांजा सामानों की सुरक्षा करने के लिए सोए हुये थे। सुबह में जब दुकान खोला गया तो पीछे की खिड़की टूटी थी और पैसे गायब थे। सूचना मिलने पर अनगड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मामले की छानबीन कर रही है।

ललित पोद्दार का रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का अध्यक्ष बनना तय
Published / 2023-12-16 20:11:50
ललित पोद्दार का रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का अध्यक्ष बनना तय

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्विवार्षिक चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ ललित कुमार पोद्दार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन ने बताया कि सभी कागजों की जांच के बाद नामांकन पत्र वैध पाया गया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दूसरा नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने के कारण अब चुनाव नहीं होगा तथा 24 दिसंबर को होने वाले आमसभा में ललित कुमार पोद्दार को सर्वसम्मति से निर्विरोध रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का अध्यक्ष चुन लिया जायेगा। नामांकन पत्र लेने के समय चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन, सह चुनाव पदाधिकारी पवन पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, अशोक नारसरिया,अजय खेतान आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

मांडर : छेड़खानी के आरोपी की इलाज के दौरान मौत
Published / 2023-12-16 11:41:16
मांडर : छेड़खानी के आरोपी की इलाज के दौरान मौत

युवती से छेड़खानी के आरोप में युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची। मांडर में एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। घायल युवक ने उपचार के दौरान रिम्स में दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रांची जिला के मांडर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात को एक मानसिक रूप से कमजोर लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में मारपीट कर डेविड मिंज नामक 37 वर्षीय युवक को घायल कर दिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी।डेविड मिंज मांडर के ही झिंझरी गांव का रहने वाला था और वर्तमान में पिछले एक माह से टटकुंदो गांव में अपने दोस्त काली उरांव के घर में साथ रह रहा था। युवक नागपुरी गीत गाता था और शराब का खूब सेवन करता था।इस घटना के संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया है कि लड़की को घर में अकेला छोड़ परिवार के लोग खेत में काम करने गये थे। शाम को जब वह वापस लौटे तो लड़की घर में नहीं मिली। गांव में उसे ढूंढ़ने के क्रम गांव के किसी ने बताया कि लड़की को डेविड मिंज के साथ देखा गया था। शुरू में पूछने पर डेविड मिंज लड़की के संबंध में कुछ नहीं बताया, जब परिजनों ने सख्ती की तो उससे मिली जानकारी के आधार पर लड़की को गुरुवार शाम करीब देर शाम बस्ती के पास कंचन शाही के निजि पतरा से बरामद कर लिया गया।

आयकर छापे से बेहद दुखी हैं सांसद धीरज साहू
Published / 2023-12-15 22:33:48
आयकर छापे से बेहद दुखी हैं सांसद धीरज साहू

टीम एबीएन, रांची। आयकर छापे और उनसे जुड़े परिसरों से सैकड़ों करोड़ रुपये नकद की बरामदगी पर कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू की पहली प्रतिक्रिया आयी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आये हैं। श्री साहू ने कहा है कि मेरे साथ पहली ऐसी वारदात हुई है और मैं इससे बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा है कि छापेमारी में जो पैसा पकड़ा गया है वो हमारे कंपनी का है। पैसा शराब बिक्री के कलेक्शन का है और इससे कांग्रेस पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जो पैसा पकड़ाया है वो काम का पैसा है।कांग्रेस सांसद ने कहा है कि हमने कई जगह विकास का काम किया है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि छापेमारी में मिला पैसा काम का पैसा है। मेरे साथ कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम लोग 100 साल से कारोबार में हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में ही था, आप लोगों से बात करना चाहता था।राजनीति के चलते बिजनेस में ध्यान नहीं दे पाता था। धीरज साहू ने आगे कहा, हमारा परिवार संयुक्त परिवार है। छापेमारी में मिला पैसा व्यापार का है। शराब बिक्री के कलेक्शन में जो पैसा मिला है वो वहीं पैसा है। इससे किसी दल या फिर कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। कैश से ही व्यापार चलता है। अब इनकम टैक्स ने छापा मारा है तो मैं सारा हिसाब दूंगा। मैं सब जानकारी उपलब्ध कराऊंगा, इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सारे फर्म हमारे परिवार के नाम से हैं। इनकम टैक्स खुद बतायेगा कि बरामद पैसा काला धन है या सफेद धन है। हमारा परिवार बहुत बड़ा है। वो जवाब देंगे। शराब का जहां-जहां बिजनेस होता है अधिकतर जगह कैश से काम चलता है। छापेमारी में मिला पूरा पैसा मेरा नहीं बल्कि मेरे परिवार और अन्य संबंधित फर्मों का है।

लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Published / 2023-12-15 21:10:23
लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला में हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत  हो गयी है। जानकारी के अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र के शाहीघाट पथ पर बदला नदी पूल के समीप अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल संख्या जेएच 08एच 1078 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। घटना की सूचना पर पहुंची सेन्हा थाना पुलिस ने शव को लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक एक युवती को मोटरसाइकिल पर बिठा कर अपने घर पेशरार प्रखंड के चपरोंग जा रहा था। दुर्घटना में युवती भी घायल हुए है जिसका इलाज अन्यत्र चल रहा है। युवक की पहचान चापरोंग गांव निवासी मनोरंजन बखला के रूप में हुई है।

लोहरदगा : टिको कुंबा टोली में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात
Published / 2023-12-15 21:08:16
लोहरदगा : टिको कुंबा टोली में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात

लोहरदगा जिला परिषद् अध्यक्ष ने टिको कुंबा टोली में घटना का लिया जायजाटीम एबीएन, लोहरदगा। कुडू थाना क्षेत्र के जीमा पंचायत के टिको कुंबा टोली में जंगली हाथियों ने काफी उत्पात मचाया, जिसमें ग्रामीणों के घर तोड़ और काफी खेत में लगे फसल को नुकसान पहुंचाया है। गुरुवार शाम को ही हाथी गांव के अंदर प्रवेश कर गये। उसके पश्चात रात 11बजे उत्पात मचाते हुए जंगली हाथियों ने लोगों के घर को तोड़ दिया और और फसल को भी बर्बाद कर दिया। घटना की जानकारी के बाद लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी भगत घटना स्थल पर पहुंची एवम लोगों से मिलकर घटना का जानकारी लिया कहा हरसंभव  मदद की जायेगी, जो भी नुकसान हुआ है उसका मुवाजा जल्द ही दिलाया जायेगा।मौके पर लोहरदगा जिला आदिवासी छात्र संघ अध्यक्ष अवधेश उरांव, आदिवासी छात्र संघ कुडू प्रखंड अध्यक्ष अमित उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल उरांव, हीरामनी उरांव, लखन उरांव, बिनोद उरांव, बन्नू उरांव एवम ग्रामीण उपस्थित रहे।

पुरुश्री की 50वीं वर्षगांठ पर 17 को मनेगी स्वर्णिम जयंती
Published / 2023-12-15 19:37:21
पुरुश्री की 50वीं वर्षगांठ पर 17 को मनेगी स्वर्णिम जयंती

टीम एबीएन, रांची। पुरुश्री एक सामाजिक संस्था है। जो विगत 50 वर्षों से समाज के उत्थान के लिए कार्यरत है। इन 50 वर्षों में पुरुश्री की सबसे अहम सेवा दीपशिखा को समर्पित है। यह हमारे लिए अत्यंत ही गौरवपूर्ण बात है कि हम पुरुश्री की स्वर्णिम जयंती मना रहे हैं। इस अवसर के उपलक्ष्य में पुरुश्री ने एक नृत्य नाटिका प्रेम नारायण का आयोजन किया है। इस नृत्य नाटिका का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कलाकार अटल सत्य कौशिक ने अपने 15 कलाकारों की टीम की मदद से किया है। इसकी प्रस्तुति 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार को संध्या 5:30 बजे से पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल रांची के ऑडिटोरियम में किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को अपने संस्कृति से अवगत कराना है। बताते चलें कि इस कार्यक्रम में कलाकार अतुल सत्य अपनी कला प्रदर्शित कर लोगों को रिझायेंगे।

क्रिश्चियन प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष को ज्ञापन
Published / 2023-12-15 19:22:29
क्रिश्चियन प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष को ज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।मौके पर फ्रंट के संयोजक प्रवीण कच्छप, प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण डुंगडुंग, झारखंड प्रदेश सपा अध्यक्ष  अजीत बाखला, अलेक्स लकड़ा,समीर हेम्बरोम आदि उपस्थित थे।

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू
Published / 2023-12-15 19:09:53
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू

विधानसभा सत्र के दौरान होंगी पांच बैठकेंटीम एबीएन, रांची। झारखण्ड विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। सदन की कार्यवाही लगभग एक घंटे तक ही चल सकी। जिसके बाद कार्यवाही 18 दिसंबर तक के लिए स्थगति कर दी गयी। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सदन को बताया कि सत्र के दौरान पांच बैठकें होंगी। जिसमें 2023-24 वित्तीय वर्ष के लिए दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। राज्य विधेयकों के लिए दो दिन आवंटित किये गये हैं। सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के सदस्यों से राज्य के लोगों के हित में सदन का सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया। विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाईसदन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष महतो ने वरिष्ठ भाजपा नेता अमर बाउरी को विपक्ष का नेता और मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को सदन में विपक्ष का सचेतक नियुक्त किये जाने पर बधाई दी। साथ ही डुमरी उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचीं बेबी देवी को भी बधाई दी।भाजपा विधायकों ने किया हंगामासत्र के शुरू होने से पहले भाजपा ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों से भारी नकदी बरामदगी और उनकी गिरफ्तारी की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा के प्रवेश द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि उन्होंने सत्र के दौरान धीरज साहू मामले पर भी हेमंत सोरेन सरकार से जवाब मांगा। हालांकि, सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर हंगामा कर रही है, जबकि आयकर विभाग ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं सौंपी है।सत्र से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने गुरुवार को एक सर्वदलीय बैठक की थी। यह बैठक विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर की गयी। इस दौरान उन्होंने सभी दलों के नेताओं से जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने की अपील की। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू होकर 21 दिसंबर तक चलेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 120,657