टीम एबीएन, रांची। अगहन सक्रांति के मौके पर रांची जिला के राहे प्रखंड अंतर्गत सताकी पंचायत के महादानी, गुटुवा टोला, पुरनाडीह, रामडेरा के ग्रामीणों द्वारा आयोजित बुरु पूजा सह सारजमकाचरा मेला का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देवेन्द्र नाथ महतो का आदिवासी रीति-रिवाज, वेश-भूषा, ढोल-नगाड़ा से पत्तल की टोपी और पत्ता का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्री महतो ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर आदिवासी रीति-रिवाज से भव्य आदिवासी आखड़ा का उद्घाटन किया। मौके पर आदिवासी आखड़ा का महत्व बताते हुए श्री महतो ने बताया कि सारजमकचरा मरांग बुरू आदिवासी मूलवासी के देवता हैं। प्रकृति पूजक अगहन सक्रांति के मौके पर बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। मौके पर गीत-संगीत और ढोल-नगाड़ा के साथ आदिवासी मूलवासी नाचते-गाते हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि आखड़ा बचेगा, तभी झारखंड का आस्तित्व बचेगा। सरकार आखड़ा को बचाने के विशेष कानून बनाकर फंड का प्रावधान करे।
ब्लेंडेड लर्निंग पर एक दिनी कार्यशाला आयोजितटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सेके्रड हार्ट स्कूल में ब्लेंडेड लर्निंग पर एकदिवसीय कार्यशाला की गयी। मौके पर रिसोर्स पर्सन के रूप में पटना की अर्जिता सिंह मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हंसपाल कुमार ने किया। इसके पहले विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, प्राचार्य प्रमोद शर्मा और पूर्व प्राचार्य नवीन कुमार ने बुके देकर रिसोर्स पर्सन अर्जिता सिंह और उनके सहयोगी देवांशु कुमार का स्वागत किया। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए शिक्षायतन सम्मान से पुरस्कृत विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा को निर्देशक प्रमोद कुमार ने बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद शुरू हुआ कार्यशाला का दौर जो लगभग 4 घंटे तक चला रहा। रिसोर्स पर्सन अर्जिता सिंह ने ब्लेंडेड लर्निंग से संबंधित कई प्रकार की जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि ब्लेंडेड लर्निंग का मतलब डिजिटल कंटेंट और टेक्सबुक कंटेंट दोनों का मिला-जुला रूप है। क्लास रूम में इसका प्रयोग करने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। मसलन सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक विकास का उदगम बच्चों में होता है। उन्होंने डिजिटल लिटरेसी के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ब्लेंडेड लर्निंग का शिक्षक क्लास में कैसे उपयोग करेंगे और इसका बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस पर विस्तार से जानकारियां उपलब्ध कराई, उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षा पर भी जोर दिया। ब्लेंडेड लर्निंग से संबंधित लेसन प्लान तैयार करने और उसका वर्ग कक्ष में उपयोग करने का सरल तरीका भी उन्होंने बताया। रिसोर्स पर्सन अर्जिता सिंह ने शिक्षकों से बीच-बीच में सवाल भी पूछे, जिसका शिक्षकों ने बखूबी जवाब दिया। कार्यशाला के दूसरे सत्र में उन्होंने शिक्षकों को लेसन प्लान तैयार करने के लिए 10 मिनट का समय दिया। शिक्षकों ने ब्लेंडेड लर्निंग से संबंधित लेसन प्लान तैयार किया और उसको एक्सप्लेन भी किया, जिसे रिसोर्स पर्सन ने काफी सराहा। कार्यशाला के अंत में विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि आज के बदलते युग में शिक्षक को रोज नये-नये टेक्नोलॉजी को अपनाकर शिक्षण-पाठन कार्य करना पड़ेगा, जिससे छात्रों में मानसिक व बौद्धिक विकास हो सके। अंत में उन्होंने रिसोर्स पर्सन अर्जिता सिंह और देवांशु कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर एकेडमिक को-आर्डिनेटर प्रवीण कुमार, दीपक सर्राफ, संजय तिवारी, रमेश कुंज, जयप्रकाश सिंह, अभिलाषा सिंह, पायल सिंह, रणजीत सिंह, रजनी वाला, सपना शर्मा, कुंतल जेठवा, दीक्षा सिंह, प्रियंका सिंह, प्रियंका गुप्ता, लता सिन्हा, सरोज पांडेय, पूजा सलूजा, सुनील पाठक, चंदन पांडेय, पवन ठाकुर, मनोज पांडेय, आशुतोष गौतम, अनमोल रतन, राहुल कुमार, मनोज कुमार सिंह, विशाल आनंद, संजय कुमार, सुजीत प्रताप, सुमित साव, कुंतल जेठवा, अलका सिंह, रंजीता कुमारी के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। महज 24 घंटे में एक अनहोनी ने दो घरों के चिराग बुझा दिये। जिला में शनिवार को डूबने तीन सगे भाई-बहन समेत चार बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया। जिला के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के माल मंडरो गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाई और एक बहन की मौत हो गयी। वहीं बलबड्डा थाना क्षेत्र के धनकुड़िया में हुई एक अन्य घटना में 6 वर्षीय बच्चे की मौत धनिक बांध में डूबने से हो गयी है। तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गयी। इसमें एक ही परिवार के तीन बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार को सभी बच्चे गांव के तालाब में स्नान करने गये थे। सबसे बड़ा भाई मारूफ अंसारी (7) डूबने लगा। इसके बाद पास ही खड़े छोटा भाई (5) उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। लेकिन अपनी बहन के साथ-साथ सभी पानी में बह गये और तीनों ही तालाब में डूब गये। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना बच्चे के पिता आमिर अंसारी को मिली वो तालाब के पास आये। लेकिन तब तक तीनों भाई बहन पानी में समा चुके थे।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के धुर्वा थाना अंतर्गत रिंग रोड स्थित जग्गू ढाबा में हथियार के साथ पांच युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस पुलिस ने जब्त किया है। जिनके पास से हथियार मिला है उनमें लालू महतो और मो शाहिद शामिल है। रिंग रोड में होटल में बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गये लालू महतो और मो शाहिद होटल में ही हथियार लहरा रहे थे। इसकी सूचना हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा को मिली। इसके बाद धुर्वा थाना, तुपुदाना थाना और पुंदाग थाना प्रभारी के नेतृत्व में उक्त होटल की घेराबंदी की गयी। पुलिस ने पांचों लोगों को पकड़ा तो उनके पास से हथियार व कारतूस मिले। सभी से पुलिस धुर्वा थाना में पूछताछ कर रही है कि वे क्या करने वाले थे। पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि उनमें से दो जमीन दलाली का काम करते है। वहीं पुलिस पूछताछ में तीन लोगों ने बताया कि वो ढाबे में खाना खाने पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस पांचों से पूछताछ कर रही है।
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एक साथ 500 लोगों को ठगा, लगाया 50 करोड़ का चूनाटीम एबीएन, रांची। करीब 50 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सीआईडी ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बड़े ही शातिराना अंदाज में लोगों को अपना शिकार बनाते थे। लोन दिलाने से पहले एक ब्लैंक चेक तक ले लिया करते थे। ये गैंग रामगढ़ के पतरातू में ऐक्टिव था और इनके सॉफ्ट टार्गेट सीसीएल के कर्मी थे।रामगढ़, पतरातू और उसके आसपास इलाके के पांच सौ से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। मामले की जानकारी देते हुए सीआईडी आईजी असीम मिंज ने बताया कि आरोपी लोन दिलाने के नाम पर लोगों से दस्तावेज ले लिया करते थे। उसके बाद एसबीआई बैंक से सभी के नाम पर लोन लेते और फिर उसे अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया करते थे। इसी भनक लाभुकों को भी नहीं होती थी। जब बैंक का नोटिस उनके घर पहुंचता तब उन्हें इसकी जानकारी होती थी। आरोपियों के पतरातू स्थित कार्यालय से लोन के दस्तावेज और मोबाइल, लैपटॉप, डेस्कटॉप के अलावा कई बैंक से संबंधित कागजात बरामद किये गये हैं। आरोपियों ने लाभुकों से करीब पचास करोड़ रुपये की ठगी की है।सीआईडी की टीम को एसबीआई के एक अधिकारी ने लिखित शिकायत की थी कि कुछ लोग फर्जी तरीके से कार्यालय खोलकर लोन निकलवाते हैं और लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। बैंक अधिकारियों को पांडेय गिरोह के नाम से डरा-धमका कर लोन पास करवाते हैं। इसकी शिकायत के बाद सीआईडी की टीम ने जांच-पड़ताल की और मामला सही पाया गया। इसके बाद सीआईडी की टीम ने रामगढ़ के पतरातू में शुक्रवार को छापेमारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।आईजी ने बताया कि आरोपी कमल और जमीर अपने को एसबीआई के हेड ऑफिस का अधिकारी बताया करते थे। लाभुकों को यह कहकर झांसे में लिया करते। इसके बाद उनसे सारे दस्तावेज लेते और कई कागज पर उनका हस्ताक्षर ले लेते थे। इसके बाद बैंक में आरोपी उनके नाम से लोन एप्लाई करते। सेटिंग-गेटिंग से लोन पास भी करा लेते और राशि अपने खाते में ट्रांसफर कराते थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जानकारी दी है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्र ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड को झारखंड में औपचारिक रूप से एक कोयला ब्लॉक आवंटित किया है। सरकारी स्वामित्व वाली इकाई ने बीते शुक्रवार को यह जानकारी दी। अगस्त में आयोजित वाणिज्यिक नीलामी के तहत यह सार्वजनिक उपक्रम, झारखंड के लातेहार जिले में उत्तरी धादु (पश्चिमी भाग) खदान के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरा था। एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने शेयर बाजार को सूचना में कहा- 14 दिसंबर, 2023 को आयोजित समारोह में सचिव (कोयला) ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड को कोयला ब्लॉक के लिए आदेश जारी किया था। इस कोयला खदान में 43 करोड़ 46.5 लाख टन का भंडार है। एनएलसी इंडिया कोयला मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न कंपनी है। इस पीएसयू का मुख्य कामकाज खनन और बिजली उत्पादन है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत चौकीदारों की 6 सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के पास रांची में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का 24वें दिन और क्रमबद्ध आमरण अनशन का 11वा दिन दिन जारी है। क्रमबद्ध आमरण अनशन 16 दिसंबर को 10:20 राज्य अध्यक्ष कृष्णदयाल सिंह द्वारा क्रमबद्ध आमरण अनशन शुरू किया गया था। गुरुवार को 24 घंटा होने के बाद 10:20 बजे आनंद डुंगडुंग को चौकीदारों ने जूस पिलाकर अनसन तुड़वाय और 24 घंटे के लिए अनशन पर संतोष भगत जो घाघरा थाना जिला गुमला के सेवानिवृत चौकीदार के आश्रित है बैठ गए है जिसकी अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने की अपनी 6 सूत्री मांगों में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान कराने हेतु सभी उपायुक्तों को आदेश देना और सेवा विमुक्त और चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला गया विज्ञापन रद्द करने और विज्ञापन निकालने पर रोक लगाने 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार- दफदारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने का आदेश सभी उपयुक्त को देना चौकीदारों के रिक्त पदों पर विज्ञापन निकालकर नियुक्ति करने पर रोक लगाना झारखंड चौकीदार स्वर्ग नियमावली 2015 के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर बीट सृजित करना सेवा विमुक्त सभी चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान करने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16(4) भावना के आलोक में तत्काल अध्यादेश जारी करना वर्दी भत्ता प्रति वर्ष 10000 देना चौकीदार दफादार को भी 13 माह का वेतन देना स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति का लाभ देना 31/ 12/ 1989 को सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रित की नियुक्ति झारखंड कैबिनेट द्वारा पारित संकल्प के आलोक में करना, अनुकंपा के आधार पर आश्रितों में पोता नाती को जोड़ना और बाल पुलिस की तरह ही बाल चौकीदार की नियुक्ति करना प्रमुख है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार और सेवा बिमुक्त चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला गया विज्ञापन तत्काल रद्द किया जाये। श्री सिंह ने कहा कि झारखंड चौकीदार स्वर्ग नियमावली 2015 की कंडिका 2(9) के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर नया विट सृजित कर नए विटो पर विज्ञापन निकाला जा सकता है। श्री सिंह ने कहा कि यदि चौकीदार दफादार के पुराने बेटों पर विज्ञापन निकाला गया तो सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार के आश्रित और सेवा विमुक्त चौकीदार बहाल नहीं हो पायेंगे और इसका सीधा असर जनहित और राज्यहित पर पड़ेगा क्योंकि पूस्त दर पुस्त एक ही परिवार से चौकीदारी करने के कारण इनकी सूचना जनहित और राजहित में बहुत महत्वपूर्ण होती है।श्री सिंह ने बताया की चौकीदारी व्यवस्था में 90% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग (1+ 2) के लोग पूस्त दर पुस्त से काम करते आ रहे हैं चौकीदार दफादारो का जितना पद रिक्त है 95% इन्हीं वर्गों से रिक्त है विज्ञापन निकलने पर स्वीकृत पदों पर आरक्षण रोस्टर लगाया जा रहा है जिसके कारण सेवा विमुक्त चौकीदार दफादारो के आश्रित और सेवानिवृत चौकीदार दो प्रतिशत भी नियुक्त नहीं हो पाएंगे सृजित नया बीट पर ही आरक्षण रोस्टर लगाया जाए।श्री सिंह ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 (4) की भावना के आलोक में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान कराने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार घटवार दिग्वार और सरदारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु तत्काल अध्यादेश जारी करें अन्यथा चौकीदारी व्यवस्था में पूस्त दर पुस्त से कार्यरत 95% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लोग इस व्यवस्था से बाहर हो जोंगे। झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के संयुक्त सचिव स्मसुल अंसारी ने बताया की आज माननीय विधायक श्री अमर कुमार बावरी नेता प्रतिपक्ष विधानसभा झारखंड धरना स्थल पर आए थे उनके साथ माननीय विधायक श्री भानु प्रताप शाही जी भवनाथपुर और माननीय विधायक श्री अमित कुमार मंडल जी गोड्डा भीआए थे जिन्हें जिन्हें चौकीदार पंचायत के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।चौकीदार पंचायत के राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड राज्य दफादार् चौकीदार पंचायत के मांगों पर विस्तार से जानकारी दिए और विधानसभा में हमारी मांग पर चर्चा करने हेतु रिक्वेस्ट किए हैं इस पर माननीय तीनों विधायक शह अमर कुमार बावरी नेता प्रतिपक्ष विधानसभा झारखंड ने अस्वस्थ किए हैं कि चौकीदारों की मांग जायज है हम इनकी समस्याओं को विधानसभा में रखेंगे।वही समसुल अंसारी ने कहा कि अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 23वां दिन जारी रखते हुवे दिनांक 6 दिसंबर 2023 से शुरू किया गया कर्मवध आमरण अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी। धरना प्रदर्शन में सर्वश्री सहायक खलखो प्रति उरांव शनिचर्य उरांव मंगरी उरांव विजय कुमार उरांव सोमरा उरांव मिथिलेश यादव,नौशाद, सरजू यादव, किरिस्ना यादव, अनिल कुजूर, नेजावत अंसारी आलम,मोहम्मद इंतेखाब आलम, शिवचरित्र पासवान, बरसा ,एतवा उरांव,गणेश मांझी,कुमुद पासवान, आनंद डुंगडुंग, विकास सिंह, सरोज इंदिवर, रामकिशन गोप, शैलेश महतो, अशोक राय, अनिल टेटे, पप्पू कुमार मिर्धा, खेला हंसदा, सुधीर मिर्धा, बिजेंद्र कुमार, उड़िया हेंब्रम विनोद यादव के साथ काफी संख्या में पंचायत के सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के समसुल अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तारटीम एबीएन, पलामू/ रांची। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान शंकर, महामंत्री संजय चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद गुप्ता ने सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रदेश कमेटी का विस्तार किया। साथ ही कहा कि संगठन में पहले ही 25 संरक्षक, सलाहकार मंडल 14, उपाध्यक्ष 20, प्रदेश मंत्री 12, मीडिया प्रभारी 1, महामंत्री, संगठन मंत्री एवं कोषाध्यक्ष की घोषणा कर दी गयी थी।आज भी इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए परिवार में सदस्य जोड़े जा रहे हैं। साथ ही 14 जनवरी के बाद प्रदेश समिति का कुछ और विस्तार किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान शंकर ने बताया कि मुझे निम्न लोगों के नाम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह समाज के धरोहर हैं। इनका सहयोग हमेशा मिलता रहेगा और समाज की मजबूती के लिए सदैव काम करेंगे।प्रदेश उपाध्यक्ष राजकिशोर भगत गोड्डा, अमिताभ रक्षित दुमका, विनोद गुप्ता देवघर, तरुण गुप्ता जामताड़ा, प्रदीप साहू हजारीबाग, सुरेंद्र वर्मा गिरिडीह, गोविंद मेवाड़ रामगढ़, सुरेंद्र साहू गिरिडीह, महेश प्रसाद साहू कोडरमा, मधु गुप्ता, अर्चना गुप्ता, मनोज प्रसाद रांची, उमा प्रसाद सिमडेगा, रामानंद साहू गुमला, उमेश प्रसाद लोहरदगा, देवेंद्र गुप्ता डाल्टनगंज, अविनाश देव डाल्टनगंज, सुशील अग्रवाल लातेहार, रामदास साहू, हेमंत गुप्ता रांची।प्रदेश मंत्रीअजीत गुप्ता पांकी, अरुण साहू गोड्डा, नीलम देवी गोड्डा, श्याम प्रसाद सुंदर रांची, राम लखन साहू टंडवा, विजय अग्रवाल धनबाद, राम मनोज साहू हटिया, राहुल चौधरी रांची, प्रमोद साहू रांची, गोपाल सोनी रांची, रमेश अग्रवाल रांची, राजकुमार मद्धेशिया गढ़वा। सह मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा। सलाहकार मंडल डॉ विजय प्रकाश, प्रमोद कटुरका, बलराम साहू, डॉ युगल प्रसाद, डॉ दिलीप सोनी, ललित चौधरी, राजीव चौधरी, संजय साहू, सुबोध जायसवाल, जायसवाल जैन, राजकुमार अग्रवाल, पुनीत पोद्दार, उदय प्रसाद साहू, दिनेश साहू।
टीम एबीएन, रांची। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बिहार क्लब रांची में सर्वधर्म सदभावना समिति के तत्वावधान में भव्य रुप से सदभावना सम्मान समारोह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो इसलाम ने की एवं पूरे कार्यक्रम की सरपरस्ती मुख्य संरक्षक डा अजीत सहाय, संरक्षक जयसिंह यादव एवं कुणाल अजमानी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिंहा एवं विशिष्ट अतिथि एडीएम विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, लोअर बाजार थना प्रभारी दयानंद कुमार, चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश प्रसाद, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख प्रतिनिधिगण, मीडिया के प्रमुख साथियों के साथ साथ सर्वधर्म सदभावना समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ विभिन्न धार्मिक त्योहारों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाने के फलस्वरूप मोमेंटो, शाल एवं झारखंडी प्रतीक पट्टा देकर सदभावना सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिंहा ने अपने सम्बोधन में सर्वधर्म सदभावना समिति के तमाम लोगों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आपसी सौहार्द की कड़ी ज्यादा मजबूत होती है। उन्होंने आगे कहा कि सदभावना सम्मान समारोह ने समाज को एक नई रौशनी प्रदान की है। अत: आपसी सौहार्द का दीप सदा जलाये रखना होगा समाज के हर वर्ग में सदभावना का दीप मिलजुलकर जलाना होगा। विशिष्ट अतिथि के रुप में ए डी एम विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक ने भी सदभावना समिति की सराहना करते हुए उपायुक्त रांची के बताये मार्ग पर चलने की बात कही। मुख्य संरक्षक डा अजीत सहाय ने अपने सम्बोधन में सर्वधर्म सदभावना समिति के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि सर्वधर्म सदभावना समिति ने समाज में आपसी सौहार्द बनाते हुए सभी पर्व तयोहारों को सफल बनाने में जो अहम भूमिका निभायी है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। श्री सहाय ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख लोगों एवं मीडिया के तमाम लोगों की भी सराहना करते हुए कहा कि सभी के आपसी सहयोग से ही पूरे राज्य में रांची सदभावना का प्रतीक के रूप में जाना जाता है। संरक्षक जयसिंह यादव एवं कुणाल अजमानी ने अपने सम्बोधन में कहा समाज में अधिकतर अच्छे लोग हैं एवं कुछ गिनती के लोग हर वर्ग में होते हैं जिनकी नीयत गलत होती है।अमन में बाधक बनने की कोशिश तो जरूर करते हैं पर अमनपसंद लोगों के आपसी सूझ-बूझ एवं समाज के प्रति दर्द रखने वाले अमन पसंद लोगों की एकता एवं भाईचारे के कारण गलत लोगों की मंशा विफल हो जाती है और हमारी एकता बरकरार रहती है। समाज के हर वर्ग से आपसी सौहार्द, एकता एवं भाईचारे की कड़ी को और भी मजबूत करने की बात कही। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो इसलाम ने सभी तयोहारों को सफलतापूर्वक संपन्न किये जाने एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों में आपसी सौहार्द के साथ अहम भूमिका निभाने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के ऊपर से नीचे तक के तमाम पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के तमाम लोगों एवं विशेष रूप से मीडिया के लोगों की अहम भूमिका की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।कहा कि सभी के आपसी सहयोग के कारण ही रांची को अमन पसंद लोगों का शहर माना जाता है एवं यहां के लोगों की एकता एवं भाईचारे की लोग मिसाल देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी एकता एवं भाईचारे की कड़ी न टूटे इसके लिए समाज के हर वर्ग को अपने जात-धर्म से ऊपर ऊठकर काम करना होगा और हमारी एकता एवं भाईचारे की कड़ी को और भी मजबूत करने के लिए सभी को निस्वार्थ भाव से एकजुट होकर कार्य करना होगा।मो इसलाम ने आगे कहा कि सभी के आपसी सहयोग से हम सभी ने मिलकर हर मुश्किल कार्यों को सफलता पूर्वक आसान किया है जिसके लिए आज के कार्यक्रम के माध्यम से सभी को सर्वधर्म सदभावना समिति के तत्वावधान में सदभावना सम्मान समारोह कार्यक्रम कर सभी को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो इश्तेयाक, परमजीत सिंह टिंकू, मंजीत सिंह, प्रदीप राय बाबू,परवेज आलम, फिरोज अंसारी, राजन वर्मा, सुहैल खान, मौलाना तहजीबुल हसन, आशुतोष मिश्रा, तन्वीर आलम, मो अब्दुल्लाह, संजय सिन्हा गोपू, जनक नायक, अशरफ अंसारी, सोनू भाई, जमील गद्दी, जावेद अनवर, शमीम कुरैशी, आफताब आलम, आशुतोष मिश्रा, मो मोजाहिद, प्रो परवेज, गौतम वैद्य, आदिल रशीद, विशाल कुमार सिंह, बुलंद अख्तर, अशोक यादव,इबरार गद्दी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे एवं सदभावना सम्मान से सम्मानित किए गए। धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप राय बाबू ने किया। उक्त जानकारी सर्वधर्म सदभावना समिति रांची के अध्यक्ष मो इसलाम (7903259771) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.