टीम एबीएन, चौपारण। भारतीय जनता पार्टी, चौपारण मंडल पूर्वी सेलहारा में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 पारंपरिक व्यवसाय/ स्व-रोजगार हेतु प्रारंभ पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए आयोजित कार्यशाला में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, जिला महामंत्री सुनील साहू, मंडल अध्यक्ष सुरेश साव के निर्देशन में कार्यकर्ताओं की कार्यशाला हुई। जिसमें मंडल महामंत्री बालेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि सीताराम साहू, सुनील सिंह, गजाधर प्रसाद, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, मंत्री प्रवीण सिंह, विकास रजक, अशोक प्रजापति, नागेंद्र पांडेय, कैलाश पासवान, अरविंद साहू, सुधीर कौशल, वासुदेव साव, सिलवंत सिंह, ब्रह्मदेव यादव, बजरंगी कुशवाहा, उमेश साव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने सोमवार रात और मंगलवार को हरहिरगंज व छतरपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया।इस दौरान हरिहरगंज में 40 वाहनों की जांच की गयी व 23 वाहन जब्त किये गये। इसी तरह छत्तरपुर में 68 वाहनों की जांच की गयी और इन वाहनों चालकों से बतौर जुर्माना 87 हजार रुपये की वसूली की गयी। इस संबंध में डीटीओ श्री हुसैन ने कहा कि यह अभियान आगे भी इसी तरह चलाया जायेगा। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों व संचालकों से वाहन के परमिट व फिटनेस से संबंधित सारे कागजात दुरुस्त करने के पश्चात ही वाहन का परिचालन करने की अपील की।
टीम एबीएन, रांची। शल विकास योजना के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशानुसार विभिन्न स्कूलों में चल रहे वोकेशनल एडुकेशन के अंतर्गत मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, रांची के 9th से 12th तक के छात्र-छात्राओं को कराया गया।जिसमें उनकी प्रशिक्षक, पूनम कुमारी, भी शामिल थी। दिनांक 18/12/2023 को मारवाड़ी +2 स्कूल ने उत्कृष्टता की दिशा में नई कदम उठाते हुए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया। यह भ्रमण झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, टाटीसिल्वे रांची में संपन्न हुआ।इस औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंडस्ट्री से रूबरू करवाना था ताकि भविष्य में जब पाठ्यक्रम समाप्त होने के बाद अलग अलग क्षेत्र में भविष्य निर्माण हेतु विद्यार्थी जायें तो उनको पहले से मालूम हो कि संस्थाएं कैसे काम करती है वहां क्या सब काम होता है। साथ ही किस तरह के व्यावहारिक व संस्थागत व्यवस्थाओं का पालन करना होता है। पंकज जी के नेतृत्व में छात्रो ने भ्रमण किया।इस भ्रमण ने हमारे छात्रों को शिक्षात्मक और सामाजिक दृष्टि से लाभ प्राप्त करने का मौका दिया। प्रधानाध्यापक आशीष कुमार के नेतृत्व में वोकेशनल ट्रेनर पूनम कुमारी और अम्बरीन ताबा के साथ विद्यार्थियों ने इस भ्रमण से बहुपयोगी अनुभव प्राप्त किया।
टीम एबीएन, पलामू। प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चंद्र दास (भा.प्र.से.) से आज पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने शिष्टाचार मुलाकात की। उपायुक्त आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आयुक्त से मिले। इस दौरान राजस्व एवं विकास संबंधी योजनाओं को गति देने एवं उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के संबंध में विचार-विमर्श हुआ।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य दफादार -चौकीदार पंचायत द्वारा चौकीदारों की 6 सूत्री मांगों को ले राजभवन के पास रांची में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का 27वें दिन और क्रमबद्ध अनशन का 14वां दिन जारी है। क्रमबद्ध अनशन 6 दिसंबर को 10:20 राज्य अध्यक्ष कृष्णदयाल सिंह द्वारा क्रमबद्ध अनशन शुरू किया गया था।मंगलवार को 24 घंटा होने के बाद 10:20 बजे दिलीप उरांव को सगीर अंसारी झारखंड कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष धरना स्थल पर आये चौकीदार वफादार पंचायत के मांगों को समर्थन किया और सरकार से बात करने की बात कही।वहीं 24 घंटा होने पर दिलीप उरांव को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया और 24 घण्टे के लिए अनशन पर सद्दाम अंसारी गिरिडीह जिला के देवरी थाना के आश्रित चौकीदार बैठ गये। जिसकी अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने की।अपनी 6 सूत्री मांगों में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान कराने हेतु सभी उपायुक्तों को आदेश देना और सेवा विमुक्त और सेवानिवृत्ति चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला गया विज्ञापन रद्द करने और विज्ञापन निकालने पर रोक लगाने 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार- दफदारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने का आदेश सभी ऊपायुक्तो को देना चौकीदारों के रिक्त पदों पर विज्ञापन निकालकर नियुक्ति करने पर रोक लगाना झारखंड चौकीदार स्वर्ग नियमावली 2015 के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर बीट सृजित करना सेवा विमुक्त सभी चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान करने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 (4) की भावना के आलोक में तत्काल अध्यादेश जारी करना वर्दी भत्ता प्रति वर्ष ₹10000 देना चौकीदार दफादार को भी 13 माह का वेतन देना स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति का लाभ देना 31/ 12/ 1989 को सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रित की नियुक्ति झारखंड कैबिनेट द्वारा पारित संकल्प के आलोक में करना, अनुकंपा के आधार पर आश्रितों में पोता नाती को जोड़ना और बाल पुलिस की तरह ही बाल चौकीदार की नियुक्ति करना प्रमुख है।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष श्री कृष्ण दयाल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार और सेवा बिमुक्त चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला गया विज्ञापन तत्काल रद्द किया जाए श्री सिंह ने कहा कि झारखंड चौकीदार संवर्ग नियमावली 2015 की कंडिका 2 (9) के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर नया विट सृजित कर नये विटो पर विज्ञापन निकाला जा सकता है।श्री सिंह ने कहा कि यदि चौकीदार दफादार के पुराने बेटों पर विज्ञापन निकाला गया तो सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार के आश्रित और सेवा विमुक्त चौकीदार बहाल नहीं हो पाएंगे। श्री सिंह ने बताया की चौकीदारी व्यवस्था में 90% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग (1+ 2) के लोग पूस्त दर पुस्त से काम करते आ रहे हैं चौकीदार दफादारो का जितना पद रिक्त है 95% इन्हीं वर्गों से रिक्त है विज्ञापन निकलने पर स्वीकृत पदों पर आरक्षण रोस्टर लगाया जा रहा है जिसके कारण सेवा विमुक्त चौकीदार दफादारो के आश्रित और सेवानिवृत चौकीदार 2% प्रतिशत भी नियुक्त नहीं हो पाएंगे सृजित नया बीट पर ही आरक्षण रोस्टर लगाया जाये। श्री सिंह ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 (4) की भावना के आलोक में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान कराने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार घटवार दिग्वार और सरदारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु तत्काल अध्यादेश जारी करें अन्यथा चौकीदारी व्यवस्था में पूस्त दर पुस्त से कार्यरत 95% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लोग इस व्यवस्था से बाहर हो जायेंगे। पंचायत के संयुक्त सचिव समसुल अंसारी ने कहा कि अनिश्चितकालीन धरना एवं क्रमबद्ध अन्सन 27वां दिन जारी है। दिनांक 6 दिसंबर 2023 से शुरू किया गया क्रमबद्ध अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी।धरना प्रदर्शन में नेजावत अंसारी अंगनू मुंडा, निमाइ चंद्र , सुमेसवर बड़ाइक,नौशाद आलम राम प्रसाद तुरी संतोष तुरी राजीव रंजन अबरार अहमद अभिषेक महतो जगदीश भगत राजू कुमार, पप्पू पासवान, रंजित कुमार, राजू कुमार राम, अनिल टेटे, के साथ भारी संख्या में पंचायत के सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के संयुक्त सचिव समसुल अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। सोमवार को रांची जीपीओ में राष्ट्रीय आह्वान पर पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन ने पेंशनर्स दिवस मनाया। प्रत्येक वर्ष 17 दिसंबर को डीएस नकारा की स्मृति में ये दिवस मनाया जाता है। 17 दिसंबर 1982 को वाई व्ही चंद्रचूड की अध्यक्षता में संविधान पीठ ने पेंशन को लेकर एक एतिहासिक निर्णय देते हुए कहा था कि पेंशन कोई भीख, एक्सग्रेशिया नहीं है जो नियोक्ता की मर्जी पर निर्भर करता हो। बल्कि ये एक संवैधानिक अधिकार है जो सेवा अवधि के बदले सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के तहत जीवन यापन के लिए दिया जाता है। आज पेंशन पर पहले से ज्यादा खतरे बढ़ गये हैं। एन पी एस की वापसी को लेकर देश भर में जोरदार विरोध हो रहा है।आज के राष्ट्रीय पेंशर्स दिवस में साधन कुमार सिन्हा, विमल किशोर, पूर्व वरीय डाक अधीक्षक, रंगनाथ पांडे, बी बारा, हसीना ग्रेस तिग्गा, जेठू बड़ाइक, रमेश सिंह, त्रिलोकी नाथ साहू, त्रिवेणी ठाकुर, गौतम विश्वास, रामचंद्र प्रसाद, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, राम नरेश पांडे, डीएन साहू, केडी राय व्यथित एवं एम जेड खान आदि शामिल थे।सभा की अध्यक्षता के डी राय व्यथित ने की और संचालन एम जेड खान ने किया। पेंशनर्स दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्टेट सचिव ने कहा कि अपने संवैधानिक अधिकार की रक्षा हम एकजुट होकर ही कर सकते हैं। आज पेंशन मिल रहा है, इसकी कोई गारंटी नहीं है कि कल भी मिलेगा।सरकार इसे बोझ समझने लगी है। इसको खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उक्त जानकारी ऑल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन रांची झारखंड के स्टेट सचिव एम जेड खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
सरकार के ऐतिहासिक फैसले से आदिवासियों में खुशी की लहर थी : इरफान अंसारीविधायक इरफान अंसारी ने सदन के माध्यम से सरकार से रखी मांगटीम एबीएन, रांची। जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने आज झारखंड विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शून्य काल के माध्यम से झारखंड के अल्पसंख्यकों का मामला उठाते हुए कहा कि झारखंड के सरायकेला खरसावां में साल 2019 के चर्चित तबरेज अंसारी मोब्लिंचिंग मामले में सभी दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। साथ ही पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ भाजपा नेता नूपुर शर्मा द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ रांची के मैन रोड में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग की गयी एवं लगभग दस हजार लोगों पर फर्जी केस मुकदमा दर्ज कर दिया गया जो सरासर गलत है। दोनों ही घटना की जांच होनी चाहिए न कि बेकसूरों को फर्जी मुकदमा कर उन्हें परेशान किया जाना चाहिए। इस पूरे घटना से पूरे अल्पसंख्यक समाज में भारी रोष, नाराजगी और भय का माहौल है। आगे विधायक अंसारी ने कहा कि इस तरह के कई अन्य मामले हैं जिसमें एक विशेष समुदाय को टारगेट कर फसाया गया है। ऐसी परिस्थिति में सदन के माध्यम से मैं सरकार से मांग करता हूं कि पत्थलगड़ी मामले में जिस प्रकार कैसे झेल रहे हजारों लोगों का मुकदमा वापस लेने का ऐतिहासिक फैसला सरकार ने लिया है ठीक उसी प्रकार उपरोक्त मुकदमा झेल रहे अल्पसंख्यकों को भी सारे मुकदमे से अविलंब मुक्त कर देना चाहिए। सदन में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी की बातों को गंभीरता से लेते हुए अभिलंब मामले को संज्ञान में लिया और इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया।
टीम एबीएन, रांची। पूरे भारतवर्ष के वस्त्र निर्माता के द्वारा स्वर्ण भूमि वेंकट हॉल में कलर्स के द्वारा व्यापार मेला का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, फेडरेशन चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, सचिव परेश गट्टानी, मुकेश काबरा, विक्रम खेतावत, प्रदीप नर्सरिया इत्यादि प्रमुखजनों ने संपन्न कराया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जितने भी भारतवर्ष में वस्त्र निर्माता हैं, वह एक छत के नीचे वस्त्र से संबंधित व्यापार मेला लगाते हैं जो विगत 4 साल से लगातार होते आ रहा है। इस आयोजन में पूरे झारखंड से वस्त्र विक्रेता भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम 18 और 19 दिसंबर तक चलेगा। आधुनिक समय में बदलते माहौल के साथ इस प्रकार का मेला व्यापारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद प्रतीत होता है। इस कार्यक्रम का आयोजन कलर्स के प्रोजेक्ट सोहन लाल दारूका करता है। मौके पर मनमोहन मोहता, प्रमोद सारस्वत, मुरारी लाल अग्रवाल, प्रवीण लोहिया, प्रवीण छाबड़ा, राजेश पोद्दार इत्यादि व्यापारियों की उपस्थिति में शंखनाद बजाकर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
फिलिस्तीन पीड़ितों के प्रति अपने नाटक के माध्यम से मार्मिक प्रदर्शन के लिए सिटी पब्लिक स्कूल सम्मानितआपके सपनों के साथ परिवार व समाज के सपने भी पलते हैं : जुनैद अनवरइल्म सिर्फ हम किताबों से ही हासिल नहीं करते बल्कि हमारे तजुर्बों से भी हासिल होता है : गयासुद्दीन मुन्नाटीम एबीएन, रांची। मौलाना आजाद ह्यूमेन इनिशिएटिव (माही) के अंतर्गत हिंदपीड़ी स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में एक पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वैसे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने 11 नवंबर को कडरू स्थित माही द्वारा हज हाउस में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मेले में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मौके पर स्कूल के निदेशक मसूद कच्छी को मेले से संबंधित मेमोरी फोटो एवं स्कूल पार्टिसिपेशन अवार्ड से नवाजा गया एवं मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किये गये।मौके पर माही के संरक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जुनैद अनवर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन के हर मोड़ पर हमें कई बार मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। लेकिन सच्ची सफलता वहां तक जाती है, जहां हम अपनी हार-जीत, संघर्षों और असफलताओं के बावजूद अपने सपनों का पीछा करते हैं। यह संघर्षों से लड़ने की क्षमता ही है जो हमें आगे बढ़ने की ताकत प्रदान करती है एवं लक्ष्यों तक पहुंचाती है। जब आप स्कूल आते हैं तो आपके साथ अभिभावकों, परिवारों और समाज के सपने भी साथ आते हैं जिसे साकार करने की जिम्मेदारी भी आप पर होती है। आपको विभिन्न भटकावों से बचना है और लक्ष्यों की तरफ केन्द्रित होना है, तभी सफलता मिलेगी। बहुत से लोग अपने सपनों को छोड़ देते हैं क्योंकि वे उनकी मान्यताओं, सामाजिक दबावों, या असफल प्रयासों के कारण हार मान लेते हैं। लेकिन सफलता वहां नहीं मिलती जहां हार मानी जाती है, बल्कि वहां मिलती है जहां हार से सीखा जाता है और फिर नए उत्साह से सपनों की ओर बढ़ते हैं।माही के कोषाध्यक्ष गयासुद्दीन मुन्ना ने कहा कि विश्वास और आत्मविश्वास की क्या महत्ता है? यह दोनों ही हमारे सपनों को साकार करने की शक्ति होती हैं। जब हम अपने आत्मा के विश्वास के साथ कठिनाइयों का सामना करते हैं, तो हमारी सामर्थ्य में एक नई ऊर्जा उत्पन्न होती है। तालीम हमारे जिंदगी का अहम हिस्सा है। यह हमें न सिर्फ इल्म देती है, बल्कि हमारी सोच को बदलती है और हमें वो समझदारी देती है जो हमें जिंदगी में कामयाबी की ओर ले जाती है। जब हम इल्म हासिल करते हैं, तो हमें नये और बेहतर सोचने की ताकत मिलती है, जिससे तमामतर मुसीबतों को हम हल करते हुए अपने लक्ष्यों की ओर मेहनत करने का जज्बा पाते हैं। इल्म सिर्फ हम किताबों से ही हासिल नही करते बल्कि हमारे तजुर्बों से भी हासिल होता है। आप सभी को तजुर्बेकार टीचर्स मिले हैं जिनके तजुर्बे से हमारी सोच में नयी दिशा और दृष्टिकोण आता है। बच्चों को संबोधित करते हुए माही के शिक्षा संयोजक सरवर इमाम खान ने कहा कि ये भविष्य निर्माण का समय है आपको सोशल मीडिया एवं मोबाईल से दूरी बनाकर चलना है। उन्होंने शिवखेड़ा के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए कहा कि जीतने वाले कोई नया काम नहीं करते बल्कि उन कामों को नए तरीके से करते हैं। हमे पढ़ने के प्रति शौक को जागृत करने की जरूरत है तभी हम अपने लक्ष्यों के अनुसार समाज मे अपनी भूमिका सुनिश्चित कर पायेंगे।धन्यवाद ज्ञापन करते हुए स्कूल के निदेशक मसूद कच्छी ने कहा कि माही समाज मे शिक्षा के प्रति निर्णायक भूमिका निभा रहा है, माही के प्रयास से वैसे बच्चें भी शिक्षित हो रहे हैं जो संसाधनों के संकट में फँसकर स्कूल छोड़ चुके थे।माही के कार्यकतार्ओं ने शिक्षा के प्रति कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल शिक्षक के प्रति इनमें रूचि जगाया बल्कि आर्थिक समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें फिरसे स्कूल से जोड़ा। हम दिल से इस प्रयास को धन्यवाद करते हैं।मंच का संचालन माही के प्रवक्ता मुस्तकीम आलम ने किया। मौके पर माही के उपाध्यक्ष हाजी नवाब,मोहम्मद शकील, मोहम्मद सलाहउद्दीन के अलावा स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं सुम्बुल परवीन, सबा आफरीन, खतीजा परवीन, आसिफ जिया एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.