हेमन्त सोरेन से झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कीटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एवं जीईएल चर्च के बिशप सीमन तिर्की ने मुलाकात कर क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने भी सभी को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि क्रिसमस पर्व एक-दूसरे से खुशियां बांटने वाला पर्व है। यह पर्व हम सभी को आपसी सौहार्द तथा एक-दूसरे के लिए समर्पण का परिचय देता है। मैं समस्त राज्यवासियों को क्रिसमस पर्व के अवसर पर अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।मौके पर विधायक राजेश कच्छप, जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की, कोषाध्यक्ष-सह-वित्त सचिव (जीईएल चर्च) अटल खेस्स, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सुजीत कुजूर, अध्यक्ष कुलदीप तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद लकड़ा, महासचिव विकास तुर्की सहित सदस्य गोविंद टोप्पो एवं श्री अनिल उरांव उपस्थित थे।
झारखंड के सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी स्पोर्ट्स व फिजिकल एक्टिविटी, जारी हुआ निर्देशटीम एबीएन, रांची। सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ स्पोर्ट्स व फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ा कर बच्चों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत खेल सामग्रियों की खरीद होनी है। राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए खेल सामग्री क्रय के लिए दिशा-निर्देशों को जारी किया है।उन्होंने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इसके लिए पत्र लिखा है। खेल सामग्री की खरीद के लिए स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन मद में 22.15 करोड़ और 6.72 करोड़ की राशि की स्वीकृत प्रदान की गयी है।जिलावार राशि जारी की जायेगी। 15 जनवरी 2024 तक खेल सामग्रियों का क्रय करना सुनिश्चित किया जाना है। ताकि आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राएं अभ्यास कर सकेंगे। उक्त स्वीकृत राशि से स्कूलों में बच्चों के बीच फिटनेस की आदत डालने के लिए इनडोर एवं आउटडोर गेम की सामग्री की खरीद होगी।झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के साथ समन्वय बना कर विद्यालय प्रशासन को कमेटी बना कर खेल सामग्री को क्रय किया जाना है। विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधि बढ़ाने के लिए मिली राशि से स्कूलों में बेहतर खिलाड़ी निकल सकेंगे।भारत सरकार के मार्गदर्शन पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कक्षावार खेल सामग्रियों की सूची तैयार की गयी है. मध्य विद्यालय के लिए खेल सामग्रियों की अलग सूची और माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के लिए खेल सामग्रियों की अलग सूची जारी की गयी है।15 जनवरी 2024 तक खेल सामग्रियों की होगी खरीदप्राथमिक विद्यालयों को 5000 रुपए प्रति विद्यालय, मध्य विद्यालय को 10,000 रुपए प्रति विद्यालय की दर से और माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को 25,000 रुपए प्रति विद्यालय की दर से राशि उपलब्ध कराया जा रहा है।खरीद के लिए विद्यालय स्तर पर समिति गठितविद्यालय प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक सदस्य, जबकि परियोजना से राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, अनुमंडल शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बादल राज के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण सामग्री की खरीद होगी।
सफाई कर्मचारी ने डिस्पोज करने के बदले पार्क में फेंकाटीम एबीएन, रांची। रिम्स में रविवार की दोपहर एक नवजात का शव मिला। नवजात का शव देखकर आसपास सनसनी फैल गयी। इलाज के लिए रिम्स आ रहे लोगों की नजर जैसे ही नवजात के शव पर पड़ी, उन्होंने इसकी सूचना रिम्स थाना को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। पूरे मामले को लेकर बरियातू थाना प्रभारी सुरेश कुमार मंडल का कहना है कि मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को रिम्स में भर्ती कराया था। दुर्भाग्यवश महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद महिला के पति ने रिम्स के स्वीपर से मृत नवजात के शव का अंतिम संस्कार करने को कहा और उसे 1500 रुपये भी दिये, लेकिन स्वीपर ने नवजात का अंतिम संस्कार नहीं किया और शव को ऑडिटोरियम के बगल वाले पार्क में फेंक दिया।बरियातू थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सफाई कर्मचारियों की लापरवाही सामने आयी है। इसकी जानकारी प्रबंधन को भी दी जायेगी। अगर नवजात के शव का नियमानुसार निस्तारण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में प्रबंधन के साथ-साथ ऐसे सफाई कर्मचारियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
अंतरराज्यीय गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी के 9 मोटरसाइकिल किये बरामदएबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटना को अंकुश लगाने की दिशा में चलाये गये सघन अभियान के क्रम में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बीते शनिवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खैरवार ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो. नूर मुस्तफा और जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमोद नारायण सिंह के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया।पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने नगर थाना पुलिस, दिग्घी थाना एवं रामगढ़ थाना की पुलिस के साथ संयुक्त कारर्वाई में को 4 युवकों को 2 संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ रसिकपुर रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा। इन युवकों से पूछताछ के बाद जांच के दौरान पाया गया कि दोनों के पास से बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है। सूत्रों ने बताया कि इस आधार पर नगर थाना कांड संख्या 300/23, 22 दिसंबर 23 को धारा 414/34 दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार चारों युवकों से पूछताछ के बाद स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में चोरी के अन्य 9 मोटरसाइकिल बरामद किए। बरामद मोटरसाइकिल में दुमका जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र से पूर्व में चोरी किये गये वाहन भी शामिल है। इस तरह गठित पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उछ्वेदन किया है। विशेष छापामारी दल सीमावर्ती जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल के अलग-अलग थाना क्षेत्र में भी छापामारी कर रही है। शीघ्र ही मोटरसाइकिल चोरी की घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं चोरी की गयी अन्य मोटरसाइकिल बरामद किये जाने की उम्मीद है। पुलिस टीम ने छापामारी के दौरान दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र के लोहरडीह गांव का मुकेश कुमार मिर्धा, पाकुड़ जिले के पाकुड़यिा थाना क्षेत्र के मोगलाबंध का आदित्य कुमार, रॉबिन पाल उर्फ प्रोबिन और इसी थाना क्षेत्र के सरला गांव का महरूम शेख शामिल है।
रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 लोगों ने किया रक्तदानटीम एबीएन, रांची। मशिरा फाउंडेशन और हेल्थ पॉइंट के सहयोग से पुरानी रांची स्थित मोमिन हॉल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के डायरेक्टर रमज़ान अंसारी ने रक्तदान कर इसका शुभारंभ किया।रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में ऐमन रज़ा, टीम ऑफिसर आशुतोष झा, मेडिकल अधिकारी विनीत मिश्रा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, झारखण्ड के डॉ हरिहर प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष और ब्रजबिहारी पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित टीम एबीएन, रांची। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, झारखंड का एक भव्य महासम्मेलन समारोह रांची स्थित श्री दिगम्बर जैन भवन, हरमू रोड रांची में आज दिनांक 24 दिसम्बर को आयोजित किया गया। इस समारोह में झारखण्ड के विभिन्न जिलों से लगभग तीन सौ मगबंधुगण शामिल हुए। मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि पंडित कमलेश पुण्यार्क जी ने समाज के उत्थान हेतु अपनी सामाजिक विरासत को बचाने की बात की।साथ ही परस्पर सामंजस्य स्थापित करने पर भी जोर दिया। संरक्षक पं. रामशंकर मिश्र ने महासम्मेलन को अभूतपूर्व बतलाते हुए आगत अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। मौके पर महासभा की नियमावली के अनुरूप चुनाव सम्पन्न हुआ। राज्यस्तरीय चुनाव में डॉ हरिहर प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष और ब्रजबिहारी पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष चुने गये। साथ ही अन्य पदाधिकारियों में डॉ अनिल कुमार मिश्र (डॉ एके मिश्र) एवं श्री मनीष वैद्य उपाध्यक्ष, मंत्री श्री गोपाल पाठक, संगठन मंत्री डॉ सुधांशु शेखर मिश्र, सहसचिव देव शंकर मिश्र एवं कृष्णा पाठक निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त सुबोध कुमार मिश्र को संरक्षक बनाया गया। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य पदों के सृजन हेतु आमसभा से सहमति ली गयी। इस महासम्मेलन में समाज की प्रतिष्ठित पत्रिका मगबंधु (अखिल) के नवीनतम अंक मग-मगध विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया।मौके पर संजीव पाठक एवं उनकी पत्नी द्वारा मंत्रोच्चार एवं मंगलाचरण का पाठ किया गया।डॉ सुधांशु शेखर मिश्र ने प्रस्ताव एवं संकल्प एवं श्री ब्रजबिहारी पाण्डेय जी ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन डॉ नरेन्द्र पाठक ने की।
राजकमल प्रकाशन समूह और डॉ रामदयाल मुंडा, जनजातीय कल्याण शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किताब उत्सव का अंतिम दिनसाहित्य ने मुझे बेहतर राजनीतिज्ञ बनाया : राज्यसभा सांसद महुआ माजीटीम एबीएन, रांची। किताब उत्सव के अन्तिम दिन पहला सत्र साहित्य और राजनीति विषय पर केंद्रित रहा। इस सत्र में राज्यसभा सांसद एवं लेखक महुआ माजी से धर्मेन्द्र सुशांत ने उनके लेखन और राजनीतिक जीवन पर बातचीत की। महुआ माजी ने रांची शहर में किताब उत्सव के जरिये एक साहित्यिक माहौल देने के लिए राजकमल प्रकाशन और डॉ रामदयाल मुंडा का आभार व्यक्त करते हुए कहा राजनीति में आयी हूं पर अंदर का लेखक जिंदा है। साहित्य ने ही मुझे राजनीति में संवेदनशीलता से काम करना सिखाया है। विकास या विध्वंश के सवाल पर उन्होंने कहा कि जंगल लूटने के लिए केंद्र सरकार ने नया फॉरेस्ट बिल पास कराया है। साहित्य अकादमी के सवाल पर उन्होंने बताया कि झारखण्ड में भी जल्द साहित्य अकादमी बनायी जायेगी। इस दौरान महुआ माजी के हाथों आदिवासी महोसव 2023 के ट्राइबल क्यूज़ीन प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और आखिर में केक काटकर सबको क्रिसमस की बधाई भी दी गयी।दोपहर से हमारा झारखण्ड हमारा गौरव सत्र में योगेंद्र नाथ सिन्हा के साहित्यिक जीवन पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस सत्र के वक्ता के रूप में विद्या भूषण उपस्थित रहे। वरिष्ठ साहित्यकार विद्या भूषण ने बताया कि योगेंद्र नाथ सिन्हा का लेखन मुख्यता हो जनजाति के जीवनशैली पर रहा। योगेंद्र नाथ सिन्हा ने 56 कहानियां आदिवासी समुदाय की पृष्ठभूमि पर लिखा। वे एक समर्पित कथाकार थे।तीसरे सत्र का विषय रहा विरासत निर्माता, जिसमें रघुनाथ मुर्मू, लाको बोदरा, पंडित आयता उरांव और प्यारा केरकेट्टा के जीवन और संघर्ष पर विशेष चर्चा की गयी। इस सत्र में दूमनी माई मुर्मू, दयामनी सिंकु, प्रेमचंद उरांव और डॉ तरकेलेंग कुल्लू ने विभिन्न संस्मरणों के माध्यम से झारखंड के विरासत निर्माताओं को याद किया।किताब उत्सव का अंतिम सत्र काव्य संध्या का रहा। इसमें आदिवासी कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। इस सत्र का संयोजन वरिष्ठ आदिवासी साहित्यकार वन्दना टेटे ने किया। सात दिनों तक चले किताब उत्सव में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लगायी गयी पुस्तक प्रदर्शनी में आदिवासी संस्कृति और साहित्य की पुस्तकों को सर्वाधिक पसन्द किया गया।
टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति रांची द्वारा दिनांक 24 दिसंबर 2023 प्रातः 10 बजे से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वैधराज डॉक्टर ज्ञान प्रकाश झुनझुनवाला के सौजन्य से गठिया से रिलेटेड डायबिटीज, शुगर की जांच की गयी। आज 60 मरीजों की जांच की गई एवं उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करायी गयी। आज चिकित्सा शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष मनोज चौधरी ने किया।कार्यक्रम संयोजक किशन पोद्दार एवं भरत बगड़िया थे। इस कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष अशोक नारसरिया ने किया। साथ ही साथ व्यायामशाला स्थित बजरंगबली मंदिर के पास वाटिका में छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाये गये इस कार्यक्रम के संयोजक किशन अग्रवाल थे।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहायक समिति के पूर्व अध्यक्ष कमल केडिया, ललित पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष सज्जन पडिया, कौशल राजगढ़िया, उपसचिव अजय डीडवानिया, विजय कुमार खोवाल, विनोद जैन, पवन शर्मा, रवि शंकर शर्मा, नंदकिशोर पाटोदिया, संजय सराफ, अमित चौधरी, अजय खेतान, मनीष लोधा एवं समाज के विभिन्न संस्थाओं से पधारे अध्यक्ष, सचिव, सदस्य गण उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी निर्मल बुधिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
ललित कुमार पोद्दार रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष निर्वाचितटीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी भवन के प्रांगण में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इस आम सभा मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री ललित कुमार पोद्दार ने जिला मारवाड़ी सम्मेलन के 2 वर्षों का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा 2 वर्षों में अन्नपूर्णा सेवा सहित 50 से अधिक सामाजिक जनसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्य किये हैं तथा विभिन्न सभी कार्यक्रमों के आयोजनों में एकजुटता के साथ समाज गठबंधन को मजबूत करने में अपना योगदान एवं पूर्ण सहयोग देने पर सबों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया ने जिला मारवाड़ी सम्मेलन के 2 वर्षों का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर पूर्ण जानकारी दी। आमसभा में चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन ने ललित कुमार पोद्दार को रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र- 2024 - 26 के लिए अध्यक्ष की घोषणा की। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ ललित कुमार पोद्दार ने नामांकन पत्र दाखिल किया था तथा उनका नामांकन पत्र वैध पाया गया। जिसे आज निर्विरोध रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नए अध्यक्ष चुन लिया गया। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज बजाज, कमल कुमार केडिया, प्रमोद सारस्वत सहित रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार को पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ- ग्रहण समारोह का आयोजन जनवरी माह होगा।आमसभा का संचालन सुरेश कुमार अग्रवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कौशल कुमार राजगढ़िया ने की। आमसभा में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यों में हमेशा निरंतर सहयोग देने के लिए 10 सदस्यों को पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आमसभा में आए सभी आगंतुक अतिथियों को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।आमसभा में पवन शर्मा, प्रमोद कुमार अग्रवाल, पवन कुमार पोद्दार, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश प्रणव, सुरेश कुमार जैन, कमल केडिया, विनोद कुमार जैन, आनंद जालान, संजय सर्राफ, सज्जन पाड़िया, विजय कुमार खोवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, अरुण केजरीवाल, कौशल राजगढ़िया, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, अमित चौधरी, मनीष लोधा, नारायण विजयवर्गीय, राजेश भरतिया, प्रमोद सारस्वत, सुनील कुमार पोद्दार, मुकेश जाजोदिया, अजय खेतान, रमेश चंद्र शर्मा, विद्याधर शर्मा, कमल शर्मा, निर्भय शंकर हरित, अजय डीडवानिया, प्रमोद बगड़िया, भरत बगड़िया, रमाशंकर बगड़िया, संजय पोद्दार, प्रवीण व्यास, नरेश बंका, कमल खेतावत, सुमित महेश्वरी, नारायण महेश्वरी, विजय सरायका, द्वारका अग्रवाल, किशन अग्रवाल, कृष्ण कुमार पोद्दार, सुरेश चौधरी आदि के अलावे बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.