टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरों पर है इस दिन देश के साथ-साथ अभ्रक नगरी कोडरमा में भी दीपावली मनायी जायेगी। घरों के साथ-साथ मंदिरों में भी दीये जलाये जायेंगे। मंदिरों को सजाया संवारा जायेगा। इस दिन भजन कीर्तन सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया जायेगा। इधर, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं उनकी इकाइयों के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक तैयारी में जुट गये हैं। सोशल मीडिया से लेकर आम जनमानस को जागृत करने के लिए और अयोध्या में आयोजित रामलल्ला के विराजमान को लेकर प्रतिदिन अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को विद्यापुरी स्थित चमत्कारी बाबा मंदिर से लेकर कलश यात्रा निकाली गयी।स्कूल रोड, डॉक्टर गली होते हुए कोडरमा स्टेशन काली मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में जय श्री राम, जय वीर हनुमान के नारों से उक्त मार्ग गुंजायमान होते रहा। वहीं इस कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्त भजन कीर्तन प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में शामिल मनोज चंद्रवंशी, अजय कुमार वर्मा, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री पंकज दुबे, संजय तर्वे, राजू यादव, सुनील दास, चंद्रशेखर जोशी, विजय उपाध्याय, अरविंद एकघरा, विनय सिंह, अंकित गुप्ता, भैरो प्रसाद, धन्नजय उपाध्याय, लाल बहादुर चौधरी, मनोज राणा, मदन पांडेय, भागीरथ पांडेय, पंकज सिंह, जानकी देवी, सोनम शर्मा, रुक्मणी जोशी, अनिता एकघरा, पुष्पा देवी, गायत्री देवी, बॉबी देवी, अनिता देवी, निशा कुमारी, सोनाली कुमारी, सुमा देवी, सरोज देवी, राखी कुमारी, सुनिता भारती, प्रभावती मिश्रा, मालती देवी आदि भक्त कलश यात्रा में शामिल हुए।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। टेंपो चालकों और नागरिकों को सुविधा देने की मांग पर झारखंड राज्य परिवहन मजदूर यूनियन एवं सीटू से संबद्ध टेंपो चालक संघ, झुमरी तिलैया इकाई ने नगर पर्षद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इससे पूर्व सुभाष चौक से झंडा बैनर के साथ ओवरब्रिज, झंडा चौक, स्टेशन रोड व अड्डी बंगला रोड होते हुए नगर पर्षद कार्यालय तक पैदल जुलूस निकाला गया। इसका नेतृत्व सीटू नेता और निर्माण कामगार यूनियन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने की। जुलूस में मनमानी टैक्स वसूली बंद करो, टैंपो स्टैंड की व्यवस्था करो, टैम्पो चालकों के साथ दुर्व्यवहार बंद करो आदि नारे लगाए जा रहे थे। प्रदर्शन के बाद टैंपो चालक संघ के अध्यक्ष मो रफीक की अध्यक्षता में हुई। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि नगर पर्षद सिर्फ टैक्स वसूलती है, लेकिन सुविधा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है। शहर में कहीं भी टेंपो स्टैंड नहीं है, महिला पैसेंजर्स शौचालय के लिए तरस जाती है, लेकिन टैक्स दोनों तरफ वसूला जा रहा है। देश में बेरोजगारी चरम पर है, जिसके कारण पढ़ें लिखे युवा आटो और टोटो चलाने के लिए मजबूर है। अपने अधिकार के लिए इनके पास संघर्ष के सिवाय कोई रास्ता नहीं है। रमेश प्रजापति ने भी अपने विचार रखे। प्रदर्शन के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को लेकर नगर प्रशासक हर्षवर्धन से वार्ता की। जिसमें प्रशासक ने जल्द ही टैम्पो स्टैंड का स्थल चयन करने, मनमाने टैक्स पर रोक के लिए प्रिंटेड रशीद उपलब्ध कराने की बात कही। प्रदर्शन में मो रफीक, मुना सोनी, चंदन सिंह, विजय शर्मा, आशीष दास, शिव रजक, मो उजैर खान, अशोक गिरि, राजेश कुमार, जागेश्वर साव, प्रदीप साव, मुकेश प्रसाद, सुरेश गुप्ता, विकास कुमार, धनराज यादव, रामसेवक सोनी सहित दर्जनों आॅटो चालक शामिल थे।
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के चलकुशा प्रखंड के चौबे में फेरी कर लॉटरी बेच रहे आठ लोगों को चोरी के शक में ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बीते कुछ दिनों से चलकुशा प्रखंड में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।बीते सोमवार को जब बोलेरो से छह लोग लॉटरी बेचने आये तो लोगों को शक हुआ। पूछताछ करने पर कुछ लोग भागने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़ कर उनकी धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
टीम एबीएन, रांची। सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची के विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव 2023 का भव्य उद्घाटन समारोह पूर्वक हुआ। इस वार्षिक कीड़ा महोत्सव 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति डॉ एस एन पाठक, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एच एन मिश्र, निदेशक कार्मिक, सीसीएल रांची उपस्थित थे। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की आगवानी झारखंड की पारंपरिक विधि से हुआ। समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति डॉ एस एन पाठक, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के करकमलों द्वारा खेल ध्वज का ध्वजारोहण हुआ। तत्पश्चात माननीय न्यायमूर्ति महोदय ने वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव- 2023 के विधिवत उद्घाटन की घोषणा की। खेल ज्योति प्रज्वलन के बाद सभी सदनों के ध्वजवाहक भैया-बहन ने खेल भावना को निष्ठापूर्वक निभाने की शपथ ली।जैसा कि हमारे संस्कृति में हर शुभ कार्य का प्रारंभ गणेश जी की वंदना से होती है। ताकि सारे कार्य निर्विघ्न संपन्न हो, इसी परंपरा को आगे बढ़ते हुए प्राथमिक खंड की बहनों द्वारा गीत-नृत्य गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति हुई। माध्यमिक खंड के भैया द्वारा सूर्य नमस्कार के द्वारा जीवन में योग के महत्व को दशार्या गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बहनों ने शुभारंभ मंगल बेला आयी... बोल पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति, शिशु विकास मंदिर समिति (झारखंड) के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने कहा कि विद्यालय में 2600 भैया-बहन संस्कारमय वातावरण में आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्या भारती योजना के अंतर्गत 32000 विद्यालय देश भर में कार्य कर रहे हैं। लगभग साढ़े तीन लाख शिक्षक एवं 50 लाख विद्यार्थी पठन-पाठन कार्य में लगे हुए हैं। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में वृहत परिसर, हॉल एवं आधुनिक संसाधनों से युक्त भवन हैं। यहां वर्तमान में 130 भैया छात्रावास में अध्ययनरत हैं। रांची के सभी क्षेत्रों के भैया बहनों की आगमन की सुविधा हेतु बस की व्यवस्था है। उन्होंने आगे कहा कि खेल शिक्षा का एक अभिन्न अंग है। एक अच्छे खिलाड़ी बनने के लिए लगातार अभ्यास एवं प्रयास करना अतिआवश्यक है। माध्यमिक खंड की बहनों ने चरैवेती चरैवेती मंत्र पर गीत प्रस्तुत किया। जिसे सभी दर्शकों ने काफी सराहा।माननीय न्यायमूर्ति डॉ एस एन पाठक, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची ने प्रतिभागी भैया-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु की महिमा सर्वोपरि है। कर्मयोग में लगे लोग अच्छे और बुरे परिणाम से मुक्त हो जाते हैं। योग के लिए प्रयासरत रहें। अपने कार्य की अति उत्तम परिणाम के लिए प्रयास करें।शिक्षा की यात्रा में खेलों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसके अनेक आयाम है। खेल आपस के परस्पर सहयोग पर बल देता है। इसके द्वारा विद्यालय के भैया-बहन, आचार्य एवं अन्य कर्मचारियों को जोड़कर एक समन्वय युक्त माहौल के निर्माण में सहायक होता है। खेल समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।खेल बच्चों में ध्यान केंद्रीकरण एवं जीवन कौशल को सिखाता है जो शैक्षिक गतिविधियों में भी उपयोगी होता है। टीम भावना, अनुशासन एवं जिम्मेवारी भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण योगदान होता है। क्रीड़ा व्यक्तिगत लाभ जैसे मोटापे एवं शिथिलता को दूर करने का एक अच्छा साधन है। ऐसे आयोजन बच्चों में कक्षा के कार्यों के अतिरिक्त बच्चों में स्वाभिमान भरने का एक माध्यम है। आगे उन्होंने कहा कि आज खेल को पेशा के रूप में अपना रहे हैं। खेलों में सर्वोत्तम प्रदर्शन द्वारा आप किसी भी उच्च पेशों से अच्छी इज्जत और पैसा दोनों प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अनेक खिलाड़ियों जैसे पी टी उषा, सुनील गावस्कर, कपिल देव, नीरज चोपड़ा, सविता पूनिया, मनप्रीत सिंह और विशेषकर रांची के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां के लिए याद किया। महाकाव्य गीता के अनुसार जीवन में कुछ भी भंगुर नहीं है। उन्होंने बच्चों से निवेदन किया कि विद्यालय को आप गुरु दक्षिणा के रूप में अच्छे इंसान बनकर पूर्ण करें। तभी आपकी शिक्षा पूर्ण होगी।माननीय विशिष्ट अतिथि एच एन मिश्र, निदेशक कार्मिक, सीसीएल रांची ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप भैया-बहन जैसी दुनिया चाहेंगे दुनिया वैसी ही बनेगी। आप जो ज्ञान यहां अर्जित कर रहे हैं वे सदा आपके साथ रहेगी आपकी प्रस्तुति में सदा विद्यालय की झलक समाज में दिखाई देगी। आप सभी को इस पर भी ध्यान देना की आवश्यकता है कि सूचना के इस युग में ज्ञान कैसे अर्जित करना है। सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। प्रकृति जिज्ञासु होना चाहिए। क्रीड़ा हमें व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करती है। खेलकूद से हमें न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त होता है बल्कि एक दूसरे के सहयोग की भी शिक्षा मिलती है।अध्यक्षीय आशीर्वचन शिशु विकास मंदिर समिति (झारखंड) के माननीय अध्यक्ष शक्तिनाथ लाल नाथ दास ने कहा कि क्रीड़ा विद्या भारती की एक प्रमुख योजना है जिसके तहत बच्चों में शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता विकसित होती है। खेल प्रतिस्पद्धा का माध्यम हो वैमनस्य का नहीं। विद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या सिंह ने माननीय मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। अतिथि परिचय का कार्यक्रम विद्यालय के उप प्राचार्य ललन कुमार ने संपन्न कराया।मंच संचालन कक्षा एकादश की बहन समृद्धि सिंह एवं कक्षा अष्टम की बहन तुलसिका ने कराया। आज कुल 24 इवेंट हुए। जिसमें प्रमुख रूप से 400 मीटर, 200 मीटर की दौड़, जलेबी रेस की प्रतियोगिता संपन्न हुई। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने विजेता भैया-बहनों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया।इस समारोह में शिशु विकास मंदिर समिति के उपाध्यक्ष प्रो वी के जयसवाल, सह मंत्री डॉ धनेश्वर महतो, गुरुशरण प्रसाद, वरीय ट्रस्टी राष्ट्रीय सेवा भारती, अमरकांत झा, डॉ उमाशंकर शर्मा, लाल अशोक नाथ शाहदेव, आशीष नाथ शाहदेव, नर्मदेश्वर मिश्र आदि मौजूद थे। कल दिनांक 26.12.2023 द्वितीय दिवस के खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 66 इवेंट होंगे। उक्त जानकारी विद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, कोडरमा। लोहसिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत ओकनी सांई मंदिर के पास से गत 19 दिसंबर की दोपहर से घर से लापता हुए 4 साल का बच्चा पप्लू कुमार को पुलिस ने कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने 4 महिला सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित ओकनी साई मंदिर के पास से बच्चा चोरी कर कोडरमा में एक दंपती को 2.95 लाख में बेच दिया था। पुलिस ने आरोपित दंपती को राजधानी रांची स्टेशन के पास स्थित होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस बच्चा चोरी की घटना में संलिप्त 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।इनमें हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित रामनगर रोड निवासी करीना देवी, नूतन देवी, रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के न्यू पुंदाग निवासी दंपती ज्योती रानी, कन्हैया कुमार पासवान, कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी निवासी दंपती गीता देवी, रोहित रविदास का नाम शामिल है। आरोपितों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 6 मोबाइल ओर चोरी के दौरान उपयोग किया गया चादर जब्त किया है। पुलिस के अनुसार लोहसिंघना थाना क्षेत्र के ओकनी साई मंदिर के पास से एक बच्चे की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। काफी खोजबीन करने के बाद जब गुमशुदा बच्चा के संबंध में कुछ भी पता नहीं चला, तो पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर लोहसिंघता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी।मामले के अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध करीना देवी को गिरफ्तार किया गया। करीना देवी ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि ये ज्योति रानी, कन्हैया कुमार पासवान, नूतन देवी ने मिलकर बच्चे को चुराकर कोडरमा में गीता देवी, पति रोहित रविदास के पास 2.95 लाख रुपये में बेचा है, जो अभी छत्तीसगढ़ गये हुए हैं। वे रांची रेलवे स्टेशन आने वाले हैं। सूचना पर रांची रेलवे स्टेशन के आसपास होटलों में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में एक होटल में ज्योती रानी और उसके पति कन्हैया कुमार पासवान ठहरे हुए पाये गये, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुमशुदा बच्चे के संबंध में पूछने पर दंपती ने बताया कि ये लोग नूतन और करीना के सहयोग से 2.95 लाख रुपये में कोडरमा में गीता देवी, पति रोहित रविदास के पास बेच दिया गया है। निशानदेही पर पुलिस की टीम कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी मुहल्ला में छापेमारी कर गुमशुदा चार वर्षीय पप्लु कुमार को सकुशल बरामद कर लिया।
माहेश्वरी समाज ने 200 करोड़ की लागत से अयोध्या में शौर्य भवन का निर्माण एवं बाबा की नगरी देवघर में भवन का आधुनिक नवीनीकरणटीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा, रांची के आतिथ्य में दिनांक 23-24 दिसंबर 2023 आयोजित झारखंड-बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा व इसकी अनुषांगिक महिला, युवा व ट्रस्ट इकाइयों का अधिवेशन उड़ान-2024 ने आने वाले नववर्ष 2024 में अपने सामाजिक दायित्व के अंतर्गत कार्यों व उद्देश्यों को एक नयी उंचाई तक पहुंचाने हेतु उड़ान भरी। औपचरिकता पूरी करते हुए सर्वप्रथम प्रदेश सभा के वरिष्ठ सदस्य जुगल किशोर मारू ने महासभा, प्रदेश सभा व जिला सभा के पदाधिकारियों व सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने परिपक्व विचारों द्वारा ह्रास होते सामाजिक मूल्यों व उनके समाधानों पर प्रकाश डाला।श्री माहेश्वरी सभा, रांची के अध्यक्ष किशन जी साबू ने प्रदेश की ध्वजवाहक रांची जिला सभा के कार्यों व उपलब्धियों को बताते हुए मंच प्रदेश सभा के सचिव महेश लाखोटिया को संचालन हेतु सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार मारू ने प्रदेश में किये जा रहे कार्यों व अपनी योजनाओं को सदन में रखा। बाबा बैध्यनाथ की पवित्र नगरी देवघर बहुत तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख तीर्थस्थल व पर्यटन स्थल में विकसित हो रही है। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश सभा द्वारा शीघ्र ही वहां के स्थानीय माहेश्वरी भवन को सभी तरह की सुविधाओं से सुसज्जित कर एक आधुनिक पर्यटक भवन के रुप में विकसित किया जायेगा। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सन्युक्त मंत्री (पूर्वांचल) श्री छीतर मल जी धूत ने अपने उद्बोधन में महासभा की फ्लेगशिप योजनाओं को सदन में रखा। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपाध्यक्ष (पूर्वांचल) श्री कैलाश जी काबरा ने महासभा द्वारा रामजन्म भूमि आंदोलन में प्राणों की आहुती देने वाले माहेश्वरी समाज के कोठारी बंधुओं की स्मृति में अयोध्या में 200 करोड़ की लागत से बन रहे शौर्य भवन की जानकारी दी। उन्होनें माहेश्वरी समाज सांगठिक शक्ति को प्रगाढ़ व सशक्त बनाने के लिए युवाओं और युवतियों की सक्रिय भागेदारी की जरुरत पर सभा का ध्यान आकर्षित किया। हम विरासत में प्राप्त सेवा-त्याग-सदाचार के अपने मूल्यों को निरंतर आगे बढाने के लिए संकल्पित हैं और रहेंगे, ये उम्मीद जतायी। मौके पर प्रदेश माहेश्वरी सभा की एक मात्र ट्रस्ट रामानंद धूत झारखंड बिहार माहेश्वरी ट्रस्ट में 21 नये ट्रस्टी बनाये गये और जरुरतमन्द परिवारों को ज्यादा से ज्यादा त्वरित सहायता पहुंचाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश की महिला समिति एवं युवा संगठन ने भी समसामयिक सामाजिक मूल्यों पर चिंतन किया की अपनी युवा एवं भावी पीढ़ी की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण कैसे हो। शाम में महिला समिति एवं समाज के बच्चों ने संयुक्त परिवार के मूल्य पर आधारित एक नाटिका प्रस्तुत की। साथ ही साथ संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों की नृत्य की झलकियां प्रस्तुत की गयी। युवा संगठन ने क्रिकेट टूर्नामेंट उड़ान 2024 के ट्रॉफी का अनावरण किया। 24 दिसंबर को खुला सत्र के समापन के बाद कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कुल मिला कर प्रदेश सभा का ये दो दिवसीय अधिवेशन उड़ान 2024 सफल, सार्थक और प्रेरक रहा। एक तरफ कार्यकताओं में में सामाजिक कार्यों के प्रति नव चेतना, जोश और उत्साह का संचार हुआ तो दूसरी तरफ समाज के जरुरतमंद परिवारों की समृधि की उम्मीदें भी जागृत करवाने में सफल रहा। उक्त जानकारी झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के अशोक साबू और रश्मि कोठारी मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा रांची द्वारा संचालित अन्नपूर्णा सेवा के 10वर्ष पूरे होने एवं 11वें वर्ष में प्रवेश पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा अध्यक्ष राज कुमार मारु, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, पूर्व चेंबर अध्यक्ष दीपक मारु, चेंबर उपाध्यक्ष राहुल साबू, अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं माहेश्वरी समाज के गणमान्य और समाज के तीनों संगठनों के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।सभा अध्यक्ष किसन कुमार साबू ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए बताया कि समाज के सभी लोगों के सहयोग से समाज द्वारा संचालित अन्नपूर्णा सेवा 25 दिसंबर 2013 को शुरू हुई। अन्नपूर्णा सेवा में उच्च गुणवत्ता युक्त भोजन मात्र 10 रुपये में 6 रोटी, सब्जी, अचार अपराह्न और रात्रि को प्रतिदिन दिया जाता है।आज यह सेवा कार्य 10वर्ष पूरा कर 11वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। आगे भी आप लोगों के सहयोग से निरंतर जारी रहेगी। नागरमल मोदी सेवा सदन के पास माहेश्वरी भवन के सामने संचालित की जाती है। शहर के निम्न आय वर्ग के लोगों से लेकर, बाहर से आये शुद्ध शाकाहारी भोजन करने वाले यात्री, सेवा सदन के मरीजों के सहायक, दैनिक मजदूर एवं रिक्शा चालक आदि इस सेवा का लाभ लेते आ रहे हैं।मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने समाज द्वारा संचालित इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए जानकारी दी मैंने भी 25 दिसंबंर 2000 को रोटी बैंक के नाम से 5/- में भोजन देने की व्यवस्था शुरू की थी लेकिन कुछ महीनों बाद ही उस सेवा कार्य को बंद करना पड़ा। माहेश्वरी समाज द्वारा पिछले 10 वर्षों से इस सेवा कार्य को कई बाधाएं आने के बाद भी संचालन करते रहने के लिए मेरे दिल से बधाई और आगे इस सेवा कार्य का संचालन अनेकों वर्षों तक चलाते रहें की शुभकामनाएं। संजय विजयवर्गीय ने कहा मुझे माहेश्वरी समाज ने इसके स्थापना काल से ही आमंत्रित करता आ रहा है और मेरा प्रत्येक स्थापना दिवस पर। आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।कोरोना काल में भी माहेश्वरी समाज ने इस सेवा के द्वारा लोगों को भोजन व्यवस्था दी। 11वें वर्ष में प्रवेश करने की हार्दिक बधाई। प्रदेश अध्यक्ष श्री राज कुमार मारु ने कहा कि मेरे अध्यक्ष काल में स्व मधुसूदन जी माहेश्वरी के द्वारा मिली प्रेरणा से तत्कालीन सचिव मुकेश काबरा, स्व भगवान दास काबरा, बासुदेव लाल भाला, नरेंद्र लाखोटिया एवं स्व बजरंग लाल साबू के सहयोग मिलने से अन्नपूर्णा सेवा मात्र 10/- में (छह रोटी, सब्जी और आचार) शुरू की।अर्थ के बिना सब व्यर्थ। कार्यों को चलाने में कई लोगों का मासिक सहयोग मिलता आ रहा है। शुभ कार्य के समय भी लोगों द्वारा आर्थिक सहयोग मिलता रहा है। भगवान लक्ष्मीनारायण की कृपया से समाज इस सेवा कार्य की 20 वां स्थापना दिवस भी मनायेगा। अन्य वक्ताओं ने समाज द्वारा की जा रही इस सेवा प्रकल्प कि भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, पूरी करने का आश्वासन दिया। 6 रोटी, सब्जी, आचार के साथ आज जलेबी और गरम वस्त्र भी दिया गया। सचिव नरेंद्र लाखोटिया ने बताया 10 वर्ष में इस सेवा का लाभ 15 लाख 42 हजार 133 लोगों ने लिया। इस कार्य की शुरुआत में आयी बाधा को माहेश्वरी भवन के समर्पित कर्मचारियों के सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। सभी आगंतुक अतिथियों को इस आयोजन में उपस्थित होने पर आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।इस समारोह का मंच संचालन पूर्व सचिव मुकेश काबरा ने किया। समारोह में श्री जय किशन गट्टानी, सुमन चितलांगिया, अनीता साबू, विमला फलोर, महिला समिति सदस्य एवं युवा संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। सभा उपरांत सभी ने आज के अन्नपूर्णा सेवा का भोजन ग्रहण किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
जिले में ठप पड़ी है कानून व्यवस्थाटीम एबीएन, कोडरमा। जिले में इन दिनों अपराध चरम पर है। जिले की कानून व्यवस्था ठप पड़ी है। पहले लोग रोजगार की कमी से जूझते थे आज लोगों की जान पर बन आयी है। उक्त बातें पूर्व जिप अध्यक्ष एवं लोगों के सुख-दुख की साथी शालिनी गुप्ता ने कही। बता दें कि शालिनी गुप्ता मृतक संजय सिंह के घर उनके परिजनों से मिलने गयी थी। इसी वक्त उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई और उक्त बातें कहीं। पहले लोग सुरक्षा, रोजगार, व्यवसाय और मूलभूत सुविधाओं के लिए आंदोलन करते थे किंतु आज जान-माल की रक्षा के लिए आवाज उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ऐसे दुर्दशा कहीं न कहीं नेतृत्व पर सावल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह हत्याकांड में तीन आरोपी नामजद हैं जिनमें मात्र की गिरफ्तारी हो सकी है। दो अभी भी पुलिसिया पकड़ से बाहर हैं। औपचारिकता से न्याय नहीं मिलती है। शालिनी गुप्ता ने संजय सिंह की हत्या की मुख्य वजह पुलिस की लारवाही को बताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। जिले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी सपही में अर्जुन साव के साथ कुछ ऐसी ही घटना घटी थी। किंतु पीड़ित परिवार को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है, जो दुखद है। अपराधियों में कानून का भय होना चाहिए। वर्तमान नेतृत्व में लोग स्वयं को अनाथ समझ रहे हैं। ऐसे में हम लोगों को संभलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चुनाव के आते ही सारे मुद्दे गौण हो जायेंगे और वोटों की राजनीति शुरु हो जायेगी। निरंकुश नेतृत्व पर क्षेत्र की जनता को लगाम लगाने की जरूरत है। जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोग राशन और पेंशन के लिए दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
लोहरदगा उपायुक्त ने जिले एकमात्र अटल ट्रिंकरिंग केंद्र का किया निरीक्षणमंजूरमती हाई स्कूल को प्लस टू की मान्यता दिलाने में सहयोग का दिलाया भरोसाबैठे-बैठे हमने भारत का दर्शन कियासंस्कृत विविधता और बोली भाषा भारत की ताकत: कमांडेंट राहुलतमाम राज्यों के लोक लोकनृत्यों की हुई सशक्त प्रस्तुतिटीम एबीएन, लोहरदगा। हमारी संस्कृति हमारा अनमोल धरोहर है। हमारी विविध बोली- भाषा, संस्कृति और परंपरा जब एक मंच पर उतरता है, तो वहीं लघु भारत बन जाता है।देश के कोने-कोने में जुदा-जुदा संस्कृति वाले लोग भी भारत के हर राज्य की संस्कृति को सहजता से अपनाते व स्वीकार करते हैं। यही भारत की असली ताकत और एकता का परिचायक है। उक्त बातें उपयुक्त लोहरदगा डॉ वाघमारे कृष्ण प्रसाद ने कही। वह रविवार को देर शाम उपनगरीय क्षेत्र महादेव आश्रम, लोहरदगा स्थित मंजूरमती हाई स्कूल परिसर के अटल ट्रिकरिंग केंद्र के बहुउद्देशीय प्रेक्षागृ में आयोजित 52 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।डीसी डॉ बाघमारे कृष्ण प्रसाद ने कहा की विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हमें एक स्थान पर बैठे-बैठे भारत का दर्शन हो गया। बच्चों ने गढ़वाली, कश्मीरी, बंगाली, पंजाबी, ओड़िशी ,गुजराती, नागपुरी, नेपाली, राजस्थानी, कजरी, हरियाणवी, मराठी, गोवन, और दक्षिण भारतीय शैली की नृत्यों को प्रस्तुत कर मन मोह लिया। यह भावी पीढ़ी के लिए प्रेरक कार्यक्रम है।उन्होंने कहा की विद्यार्थियों ने इंपैक्ट आफ सोशल मीडिया ओं मेंटल हेल्थ मीम लघु नाटिका के माध्यम से मोबाइल के दुरुपयोग का जो परिदृश्य प्रस्तुत किया, उससे सबक लेने की जरूरत है। सकारात्मक और अच्छाइयों को ग्रहण करने की जरूरत है।मौके पर डीसी डॉ वाघमारे कृष्ण प्रसाद ने कहा कि स्कूल को प्लस टू की मान्यता देने में हमारे स्तर पर जो भी सहयोग होगा, हम उसे करेंगे। इस विद्यालय में जनजाति के बच्चे बड़ी संख्या में पढ़ते हैं। उन्हें इसका लाभ मिलेगा।विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ 158 बटालियन लोहरदगा मुख्यालय के बटालियन कमांडेंट राहुल कुमार ने कहा कि बच्चों ने हमें हमारी संस्कृति और विविधता में एकता से रूबरू कराया। यही काम हम भी करते हैं। हमारे बटालियन में सभी प्रांतों के सभी वर्ग के जवान हैं। हम सभी मिलकर एक साथ मां भारती की सुरक्षा के लिए काम करते हैं। हमारे आयोजनों में भी इसकी प्राथमिकता होती है। हमारी ताकत हमारी विविध संस्कृतियों को एक मंच में लाना और एक स्वर में भारत भारत को सशक्त बनाने का संकल्प लेना है। इसका परिदृश्य यहां के बच्चों ने प्रस्तुत किया।मौके पर प्रबंध समिति सचिव मदन मोहन पांडेय ने कहा कि विद्यालय की स्थापना 1971 में की गई थी। तबसे लेकर अब तक के संघर्षों और सफलताओं की लंबी फेहरिस्त है। बावजूद इसके हम आज भी ज्ञान की ज्योति को मसाला बनाकर लोहरदगा जनपद के लिए उज्ज्वल बनाने के नेक काम में जुड़े रहे हैं। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य मनोज्ञा पांडेय और जूनियर विंग की प्राचार्य रीता पांडेय आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम में इनकी रही सक्रिय सहभागिताकार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा महिला कॉलेज के प्राचार्य स्नेह कुमार, ओमप्रकाश सिंह, ब्रजबिहारी प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद खत्री, राजेंद्र प्रसाद देव, राजकिशोर महतो, अजय मित्तल,अजय कुमार पंकज, चंद्रशेखर प्रसाद, उपेंद्र महतो, शिवप्रसाद राजगढ़िया, उमेश कांस्यकार, नंदकुमार पांडेय, विनोद राय, परमेश्वर साहू समेत बड़ी संख्या में तमाम शिक्षक- शिक्षिकाएं अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद थे। इस मौके पर उपायुक्त ने अटल ट्रैंकरिंग लैब का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के उपरांत ग़ज़ल संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.