लोगों ने कैंडल मार्च निकाल जताया हत्या का विरोध टीम एबीएन, कोडरमा। स्थानीय मास्टर मुहल्ला निवासी संजय सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके परिजनों और मुहल्ले के लोगों ने कैंडल माच निकाला। कैंडल मार्च निकालकर हत्या का विरोध जताया है।कैंडल मार्च मृतक संजय के घर के निकट से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए झंडाचौक पहुंचा। यहां लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर संजय के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। मार्च में शामिल लोगों और मुतक के परिजनों सुस्त पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी जताई। कहा कि तीन नामजदों में अभी तक मात्र एक की गिरफ्तारी की गयी है जो काफी अफसोस जनक है। बता दें कि हत्या के आरोप में रिटायर्ड इंस्पेक्टर केपी यादव के पुत्रों में राज कपूर, प्रेम कपूर और सोनू कुमार को नामजद बनाया गया था। तिलैया थाना के सामने प्रदर्शन के बाद पुलिए ने इनमें से राज कपूर को बिहार से गिरफ्तार किया था। शेष आरोपी अभी भी पुलिसिया पकड़ से बाीहर हैं जो चिंताजनक है। कैंडल मार्च के दौरान तिलैया थाना प्रभारी को निलंबित करो, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कारो और संजय सिंह के परिजनों को न्याय दो जैसे नारे लगाये जा रहे थे। इस मौके पर मृतक के परिजनों समेत सैकड़ो की संख्या में मुहल्ले के लोग शामिल थे।
टाटा मोटर्स में आज से पांच दिन का ब्लॉक क्लोजरएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स, जमशेदपुर प्लांट में प्रबंधन ने तीन दिन (28 से 30 दिसंबर) का ब्लॉक क्लोजर (कंपनी के शब्दों में सस्पेंशन आफ वर्क) लिया है।31 जुलाई 2017 के समझौता के तहत दिसंबर माह में तीसरी बार प्रबंधन ने ब्लॉक क्लोजर लिया है। प्लांट पांच दिन बाद यानी 2 जनवरी को खुलेगा।
मारवाड़ी महिला मंच ने लोहरदगा के पतराटोली क्षेत्र में स्थित एसपी मुखर्जी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में किया कार्यक्रम समाज के अंतिम पायदान और घर के लोगों को राहत देने का काम किया बच्चों के बीच मिठाइयों का किया गया वितरण, प्रौढ़ शिक्षा केंद्र संचालित करने की घोषणा टीम एबीएन, लोहरदगा। शीतलहरी, सर्द पछवा हवाओं से कड़कती ठंड के मद्देनजर ठिठुरते, गरीब, असहाय और निर्धनजनों के चेहरे में मुस्कान लाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की लोहरदगा शाखा मारवाड़ी महिला मंच की ओर से गुरुवार को 50 से अधिक लोगों के कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। लोहरदगा के उपनगरीय क्षेत्र पतराटोली स्थित एसपी मुखर्जी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला मंच की अध्यक्षा ममता ने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की लोहरदगा शाखा मारवाड़ी महिला मंच हमेशा राष्ट्रहित और समाज के जरूरतमंदों की सेवा ईश्वरीय कार्य मानकर करती रही है। इस काम में हमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। सबके साथ मिलकर काम करना है। नशापान से समाज को दूर रखने के लिए खासकर महिलाओं को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि कंबल देना समुदाय की मदद करने का शानदार तरीका है। कंबलों का दान किसी व्यक्ति या संगठन, विशेषकर बेघरों के लिए बहुत बड़ा अंतर लाता है। ठंड की रातों में मैंने कई गरीब लोगों को सड़कों पर रहते हुए पाया। ऐसे लाखों वंचित हैं, जो कंबल भी नहीं खरीद पाते हैं उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम (केंद्र) लोहरदगा के सचिव सुमन राय ने कहा की मारवाड़ी महिला मंच लोहरदगा के द्वारा गरीबों सहयोग और जरूरतमंदों की सेवा को ईश्वर प्रदत कार्य मानते हुए किया जा रहा है। यह सराहनीय है।समाज के हर वर्ग के लोगों को इस तरह का कार्य करना चाहिए। सुमन कहा कि कल्याण आश्रम वनवासियों के संस्कृति सभ्यता परंपरा को अक्षुण्य रखते हुए उन्हें जागरूक करने का काम कर रही है। जनजातीय समाज के लोग अब अपने हितों की रक्षा खुद कर रहे हैं। यह जागरूकता का परिणाम है। कल्याणकारी योजनाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मंच की वरीय सदस्या मंजुला केडिया ने कहा कि हम सभी महिलाएं स्वयं में बचत कर सामाजिकता का धर्म निभाते हैं। समाज में सभी एक साथ बैठकर सुख-दुख के हमराही बने। इसी उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और समाज कल्याण हमारा उद्देश्य है। मारवाड़ी महिला मंच लोहरदगा की सक्रिय सदस्या संगीता मित्तल ने कहा कि जितने भी बुजुर्ग महिलाएं और हमारे अभिभावक स्वरूप जो लोग यहां उपस्थित हैं। उन सब से विनम्र आग्रह है कि आप अपने बच्चों को जरूर पढाएं। बदलते परिवेश में हम सभी को डिजिटल जानकारी भी रखना होगा। तभी आप ठगी के शिकार से नहीं हों पाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं तैयार होती है, तो इसी विद्यालय परिसर में हम लोग प्रौढ़ शिक्षा केंद्र संचालित करेंगे। इससे बुजुर्ग महिलाएं कहीं सफर करेंगी, तो वह साइन बोर्ड आदि पढ़कर या पता चले कि वह कहां पहुंची है, कहां उन्हें जाना है, अनजान स्थान पर तो उन्हें नहीं उतर जा रहा है? शिक्षा की बेसिक जानकारी के लिए हम सभी मारवाड़ी महिला मंच की सदस्या बुजुर्ग महिलाओं को शिक्षित करने के लिए तैयार है। मौके पर अन्य लोगों के अलावा अंकित भारद्वाज, देवकुमार, रामजी साहू आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद तमाम बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गई। उनके बीच गर्म कपड़ों का भी वितरण किया गया। समाज के अंतिम पायदान और घर के इन बुजुर्ग महिला और बुजुर्गों को कंबल मिलने से उनके चेहरे में खुशियां देखी गयी।
कॉल गर्ल उपलब्ध कराने के नाम पर करते थे ठगीटीम एबीएन, कोडरमा। पुलिस ने लड़कियां उपलब्ध करानें के नाम पर लोगों को झांसें में लेकर पैसों की ठगी गिरोह का उद्भेदन किया है। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक अनुदीपन सिंह ने प्रेसबयान जारी कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि साईबर अपराधियों का एक गिरोह कोडरमा थाना क्षेत्र के ग्राम बेकोबार में सक्रिय होकर लड़कियां उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को झांसें में लेकर पैसों की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। जिसको लेकर प्रवीण पुस्कर अनुमडंल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा छापेमारी करते हुए इस गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के मोबाईल फोन की जाँच करने पर इनके मोबाईल फोन में कई सारी लड़कियों के अश्लील,फर्जी फोटो एवं विडियो भी मिले हैं। जिसे दिखाकर इन अभियुक्तों द्वारा स्कॉर्ट गर्ल सर्विस उपलब्ध कराने के नाम पर लोंगों को झांसे में लेते हुए पैसों की ठगी की जाती थी। साथ ही इनके पास से मिले कुछ मोबाईल फोन में वॉइस चेंजर ऐप भी पाये गये हैं। जिसके माध्यम से ये लड़कियों की आवाज में बात कर लोंगों को झांसा देते थे। जाँच में यह भी पाया गया कि इनके झांसे में आये लोगों को ये अभियुक्त वीडियो कॉल कर फर्जी अश्लील विडियो दिखाकर, वीडियो कॉल का स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल करके उनसे पैसों की ठगी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से ग्यारह मोबाइल फोन, एक टैब, नौ सिम कार्ड, विभिन्न बैंकों के दस एटीएम कार्ड, दो चेकबुक, दो आधार कार्ड एवं 55000 रुपए नकद राशि बरामद की गयी है। इस सन्दर्भ में कोडरमा थाना कांड संख्या- 228/23 दिनांक-28.12.2023 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों में बेकोबार निवासी 20 वर्षीय सचिन कुमार, पिता राजकुमार मंडल व 21 वर्षीय दीपक कुमार, पिता सुभाष प्रसाद के नाम शामिल हैं। इस छापेमारी दल में कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम, एसआई कुंदन कुमार, कोडरमा थाना पैंथर एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
राजधानी में हो रही एक के बाद एक भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत से सकते में लोगटीम एबीएन, रांची। जिले के सदर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बूटी मोड़ से डुमरदगा जाने वाले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गयी और पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चार युवकों की मौत हो गयी है।हादसे में मारे गये चारों युवक रांची के बरियातू बस्ती के रहने वाले बताये जा रहे हैं। सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा बेहद खौफनाक था, बूटी मोड़ की तरफ से बेहद तेज गति आ रही एक लाल रंग की कार अचानक पहले पोल से टकरायी फिर हवा में उड़ते हुए सड़क किनारे की दीवार से टकरा गयी। इसके बाद कार बीच सड़क पर पलट गयी।कार की रफ्तार इतनी तेज थी और हादसा इतने कम समय में हुआ कि किसी को भी संभलने तक मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने देवघर के एक आश्रम का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था के थे पुख्ता इंतजामएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत बीते मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले में स्थित एक आश्रम पहुंचे और उन्होंने वहां लोगों से संवाद किया। यह जानकारी आरएसएस के एक पदाधिकारी ने दी।आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार आजाद ने बताया कि निजी यात्रा पर शहर आए भागवत ने ठाकुर अनुकूल चंद्र आश्रम का दौरा किया। ठाकुर अनुकूल चंद्र द्वारा स्थापित इस आश्रम में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। वहीं, भागवत के देवघर दौरे के मद्देनजर देवघर हवाई अड्डे और अन्य स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति रांची टीम द्वारा शोषित पीड़ित लोगों के हक अधिकार को लेकर लगातार संघर्ष करते आया है। उसी क्रम में आज दिनांक 27/12/2023 दिन बुधवार को शिवानी श्रेया लॉजिस्टिक प्राईवेट लिमिटेड कंपनी महिलौंग में पिछले आठ महीनों से लगातार ईमानदारी पूर्वक कार्यरत सुरक्षा प्रहरी सुलैन उरांव, आशीष विद्या महतो, अमन कुमार, सम्बत महतो के लाखों रुपये बिना भुगतान किये कार्य से निकाल दिया गया, जो पिछले कई महीनों से कंपनी का चक्कर लगाते रहते थे, लेकिन न्याय नहीं मिला। मामला जेबीकेएसएस रांची टीम के संज्ञान में आते ही टाईगर जयराम महतो के जन्मदिन शुभ अवसर जेबीकेएसएस रांची टीम सक्रिय सदस्य देवेन्द्र नाथ महतो और सुमित खतियानी के नेतृत्व में कंपनी के मैनेजर समीर रोहतगी को लगभग पांच घंटे बंधक बना कर रखा। आंदोलनकारियों के दबाव के परिणामस्वरूप लगभग सभी सुरक्षा प्रहरी के लाखों रुपये बकाया कल दिनांक 28/12/23 दिन गुरुवार को भुगतान करने और आगे कार्य में निरंतर रखने का लिखित समझौता के बाद आंदोलन स्थगित किया गया।मौके केंद्रीय सदस्य देवेंद्र नाथ महतो, सुमित खतियानी ने कहा कि पीड़ितों को हक दिलाकर रांची जेबीकेएसएस टीम ने टाईगर जयराम महतो दिया बड़ा तोहफा तथा आगे भी इसी तरह का तोहफा दिया जायेगा। आंदोलन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुधांशु, सूरज, फलींद्र, प्रदीप, आशीष, हरेंद्र के अलावा अन्य लोगों का अहम योगदान रहा। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि टाईगर जयराम महतो का जन्मदिन रांची जिला के टाटीसिल्वे, सिल्ली, राहे, पतराहातु, सोनाहातू, बुंडू एवं अन्य जगहों पर केक काटकर मनाया गया।
वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 3 लोग घायलएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जिले के गुरमा इलाके के पास एक वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब पांच लोगों को ले जा रहे वाहन के अगले टायर की हवा निकल गयी, जिससे वह राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पलट गया। पुलिस के मुताबिक, सभी पांच यात्री कोलकाता के रहने वाले हैं।वहीं पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को एमजीएम अस्पताल ले गये, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती तीन घायलों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजनटीम एबीएन, कोडरमा। अहिवरण जयंती के तत्वावधान में झुमरीतिलैया के रजगाड़िया रोड मोदी सेवा सदन में मोदी बर्णवाल समाज ने महाराजा अहिवरण जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिवरण वंशज के अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, चंदवारा प्रमुख मंजू देवी, वंशज अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी, चलकुशा सी ओ शशिकांत सिनकर, मोदी समाज के जिलाध्यक्ष रामेश्वर मोदी, डॉ जपीएन वर्णवाल, परियोजना निदेशक रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं महाराजा अहिवरण के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद अहिवरण वंशज के युवाओं के द्वारा अतिथियों को फ्लावर पोट और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर समाज को एकजुट करना बहुत अच्छी बात है। समाज के युवाओं को एक संगठन देने की जरूरत है। आज इस मौके पर मुझे शिरकत करने का मौका मिला, मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने अहिवरण वंशज के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी, उन्होंने आने वाले नूतन वर्ष की भी शुभकामनाएं दी। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि समाज को इस एकजुटता के साथ हर क्षेत्र में भागीदारी लेने की जरूरत है। मोदी बर्णवाल समाज के हर लोग हर क्षेत्र में आगे है। एक दूसरे को आगे बढ़ने में सहायता करते हैं और आप सबों का यह प्यार एक परिवार की तरह मिला है। इस प्यार और आशीर्वाद के लिए मैं सदा ऋणी रहूंगी। उन्होंने भी मोदी वर्णवाल समाज को अहिवरण जयंती की शुभकामनाएं देते हुए नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी। प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत बीपीएससी में उत्तीर्ण अपेक्षा मोदी और मेडिकल में उत्तीर्ण अंकिता कुमारी, संकेत राज, रमेश राज मोदी को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से समां बांधे रखा गया। जिसमें बच्चों ने एक से एक डांस प्रस्तुत कर सभी लोगों का मन मोह लिया। वहीं महिलाओं के बीच फन गेम का भी आयोजन किया जिसमें महिलाएं गेम में शामिल होकर खूब मस्ती बटोरी। कार्यक्रम के दौरान परियोजना निदेशक रोहित कुमार ने अहिवरण जी की जीवनी पर प्रकाश डाल सब को अवगत करवाया। वही अहिवरण वंशज के अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी ने कहा कि हमारे समाज के युवा हर क्षेत्र में आगे हैं। हमारे क्षेत्र की बेटे बेटियां इंजीनियरिंग, मेडिकल, फैशन डिजाइनर,खेल के क्षेत्र में भी काफी आगे आ चुके हैं, बस उन्हें सहयोग करने की जरूरत है। सचिव पंकज वर्णवाल ने अहिवरण वंशज के द्वारा सत्र 2023 का किया गया सामाजिक कार्यों का विस्तृत जानकारी दिया। जूनियर डांस में वीर मोदी ने किया प्रथम,रनर सार्विका मोदी और सीनियर में अभ्या श्री प्रथम व रनर ख्याति राजयान रही क कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों को मन मोह लिया। डांस जज के रूप में डॉ पूनम वर्णवाल, डॉ रंजीत वर्णवाल, शंभू मोदी ने अहम भूमिका निभायी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं व युवाओं के बीच में गेम का भी आयोजन किया गया, जिसका लोगों ने काफी लुत्फ उठाया। पूरे कार्यक्रम का संचालन अनूप कुमार बर्णवाल ने किया जो आकर्षण का केंद्र रहा। मौके पर ईश्वरदेव वर्णवाल, डॉ बी एन पी वर्णवाल, डॉ अरविंद मोदी, युवा अध्यक्ष अजय वर्णवाल, देव नारायण मोदी, प्रवीण वर्णवाल, डॉ सुनील मोदी, डॉक्टर पी कुमार, डॉ आशीष चंद, मीडिया प्रभारी साहिल मोदी, सकलदेव कुमार, पल्लव वर्णवाल, विकास बर्णवाल, विकी बर्णवाल, संजीव कुमार, वरुण मोदी, उमेश बर्णवाल, मनोज मोदी, पंकज मोदी, भुनंदन मोदी, दीप प्रकाश, सुनील मोदी, नीरज कुमार, कृष्णा मोदी, अमित वर्णवाल, अमर कुमार, विशाल कुमार, विजय मोदी, प्रहलाद मोदी, विक्रम कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.