राज्य में साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाईटीम एबीएन, रांची। साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। गिरिडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर एक साथ 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। एक बार में 20 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी पूरे झारखंड में पहली बार गिरिडीह जिले में हुई है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 27 मोबाइल फोन, 50 सिम कार्ड, 6 एटीएम कार्ड, 4 मोटरसाइकिल, दो कार और 1 लाख 38 हजार 100 रुपये नकद बरामद किये हैं। उक्त जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि ये सभी गिरफ्तार साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को मोबाइल पर कॉल करके उन्हें मातृत्व लाभ राशि दिलाने का झांसा देकर, अपने आप को बैंक अधिकारी बताकर, एनीडेस्क, टीम व्यूवर आदि का लिंक भेज कर लोगों से रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल करवाते थे और फिर ठगी करते थे। साथ ही साथ गूगल पर फर्जी कोरियर कंपनी का ऐड बनाकर उसमें अपना मोबाइल नंबर और हेल्पलाइन नंबर डालकर भी ठगी करते थे। इसके अलावा कोलकाता से फर्जी सिमकार्ड लेकर भी ठगी करते थे। गिरिडीह एसपी ने बताया कि साइबर क्राइम को लेकर गुप्त सूचना मिली थी कि जमुआ थाना क्षेत्र के बेहराडीह में कुछ साइबर अपराधी फर्जी सिम का प्रयोग करते हुए लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। जिसके बाद साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पुअनि श्याम बाबू राठौर, रोशन कुमार, सरोज मंडल, सुबह डे, गौरव कुमार, संजय मुखियार, गजेंद्र कुमार, साकेत वर्मा, सौरभ सुमन, जितेंद्र नाथ महतो, सुरेश यादव, आशुतोष कुमार रंजन को शामिल किया गया। इस दौरान टीम ने बेहराडीह में छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया और इन लोगों की निशानदेही पर फर्जी सिम के खरीद-बिक्री का काम करने वाले एक साइबर अपराधी मेराजुद्दीन अंसारी को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौराहा के समीप से गिरफ्तारी किया गया। साथ ही जब मेराजुद्दीन से पूछताछ की गयी, तो इसने अपने अन्य साथियों का नाम बताया। इसके बाद अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापामारी कर 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह से कुल 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
रांची के हुंडरू फॉल के समीप स्कूल बस पलटी, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायलएबीएन न्यूज नेटवर्क, अनगड़ा (रांची)। रांची के सिकिदिरी-हुंडरू फॉल पथ के डॉक्टर मोड़ के समीप स्कूली बच्चों से भरी बस पलटने से एक शिक्षिका समेत एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गये। घटना शनिवार करीब एक बजे की है। बस यूनिक प्रोग्रेसिव उवि कोडरमा से 50 बच्चों को लेकर हुंडरू फॉल के लिए जा रही थी। डॉक्टर मोड़ के समीप एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में बस पलट गयी। सिकिदिरी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायल बच्चोंं को अस्पताल भेजा।
संदिग्ध आचरण को लेकर की गयी कार्रवाईटीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह के द्वारा संदिग्ध आचरण को लेकर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों समेत चार को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अन्तर्गत बायपास रोड में बकरा लोड एक पिकअप वाहन जो औरंगाबाद से तिलैया की ओर आ रही थी, उसे एक पुलिस कर्मी रोककर बात कर रहा था। तभी पुलिस कर्मी एसपी के वाहन देख सहम गये और पशु लोड वाहन वहां से आगे बढ़ गया। इसके बाद उक्त वाहन को जब्त कर थाना लाया गया। उक्त मामले में वाहन मालिक राजेश यादव, व्यपारी गोपाल यादव और खलासी हिरामन के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए अग्रसर कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात हो कि पिकअप वाहन में 70 बकरे लदे थे। वहीं एसपी अनुदीप सिंह के द्वारा संदिग्ध आचरण को लेकर पीसीआर हाइवा वन में ड्यूटी कर रहे एएसआई रवि लाल, हवलदार लाला राम, पुलिस जवान अजय सिंह और गौतम कुमार सिंह को निलंबित कर, अग्रेतर कार्यवाही का एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर को निर्देश दिया है।
झारखंड में अब 50 साल की उम्र से ही मिलने लगेगी पेंशनसीएम ने मोरहाबादी से की बड़ी घोषणाटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चार से कार्यकाल को पूरा करने के मौके पर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राज्य में वृद्धा पेंशन की उम्र को 60 से घटाकर 50 साल करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि राज्य के अदिवासी-दलितों को अब 50 साल के बाद से ही पेशन मिलनी शुरू हो जायेगी।झारखंड की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल के आज चार साल पूरे हो गये। इस मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों का अभिवादन किया और उपस्थित लोगों का स्वागत किया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर मैं राज्य के सभी लोगों को बधाई देता हूं और यहां आये सभी लोगों का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आयी तो कोरोना आ गया और ऐसी स्थितियां उन राज्यों के लिए बहुत दुखद होती हैं जो गरीब हैं।झारखंड में संसाधनों की कमीसीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड बेहद गरीब राज्य है। यहां संसाधन अभी भी कम हैं। गरीब राज्य का मतलब है जहां शिक्षा व्यवस्था कमजोर है, स्वास्थ्य व्यवस्था कमजोर है, सड़क व्यवस्था कमजोर है, बुनियादी व्यवस्था कमजोर है और झारखंड इस सूची में सबसे आखिर में है। झारखंड में संसाधनों की भारी कमी है। हमारा राज्य गरीब राज्यों की सूची में शामिल है।लड़ कर लिया झारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों का राज्य है और यहां के लोगों ने अपना बलिदान देकर यह राज्य हासिल किया है। ये राज्य ऐसे ही नहीं मिला। ऐसे हजारों वीर लोग हैं जिन्होंने शहादत देकर इस राज्य को हासिल किया है। हमने लड़कर झारखंड लिया है और यह हमें किसी ने भीख में नहीं दिया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि जिन लोगों ने राज्य को चलाया उन लोगों ने राज्य को बर्बाद कर दिया।हम लोगों ने यह वादा किया था कि हमारी सरकार बनेगी तो यह सरकार दिल्ली से नहीं झारखंड के रांची से नहीं बल्कि गांव से चलेगी और आज इसका असर भी दिख रहा है कि पंचायत-पंचायत तक पदाधिकारी जा कर आपकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। हेमंत सोरेन ने कहा जिन लोगों को पहले जनता ने सरकार चलाने का जिम्मा दिया था उन लोगों ने राज्य को आगे बढ़ाने के बजाय कुछ और ही करते रहे और हमारा राज्य आगे नहीं बढ़ पाया। हमारी सरकार आने के बाद हम लगातार काम कर रहे हैं और राज्य को आगे ले जाने के लिए जी जान से लगे हुए हैं। हमारे विपक्ष के लोग कहते थे कि हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज पर ले जायेंगे लेकिन वह तो नहीं हुआ यह जरूर हुआ उन गरीबों को मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो सकते हैं आजसू प्रमुख सुदेश महतोटीम एबीएन, रांची। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो अयोध्या में रामजन्म भूमि पर बन रहे मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में शामिल हो सकते हैं। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने 29 दिसंबर, 2023 दिन शुक्रवार को कहा कि उन्हें उद्घाटन समारोह का आमंत्रण मिला है।हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिएअयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 22 जनवरी को इसका उद्घाटन होगा और इसी दिन भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे।आजसू प्रमुख ने कहा कि मैं अपने तय कार्यक्रमों के आधार पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होऊंगा। यह बहुत गर्व की बात है कि 500 साल बाद रामलला अपने घर में होंगे। इसलिए यह एक भव्य अवसर है और हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए।
सरना कोड को लेकर भारत बंद की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूसटीम एबीएन, रांची। सरना कोड लागू करने की मांग को लेकर 30 दिसंबर को बुलाये गये भारत बंद और रेल-रोड चक्का जाम की पूर्व संध्या पर झारखंड की राजधानी रांची में मशाल जुलूस निकाला गया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक केंद्रीय सरना समिति, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, आदिवासी छात्र संघ, आदिवासी सेंगेल अभियान एवं कई अन्य आदिवासी संगठन इस मशाल जुलूस में शामिल थे।केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि 15 करोड़ प्रकृति पूजक आदिवासियों को अब तक धार्मिक पहचान नहीं मिली है। वर्षों से आदिवासी सरना कोड की लड़ाई लड़ रहे हैं। धर्मकोड नहीं होने के कारण जबरन प्रकृति पूजक आदिवासी को हिंदू एवं ईसाई बनाया जा रहा है। 15 नवंबर को भारत के प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू आये थे, लेकिन उन्होंने सरना धर्मकोड के बारे में कुछ नहीं कहा।आदिवासी सेंगेल अभियान के आह्वान पर 30 को भारत बंदकेंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि 24 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा डीलिस्टिंग रैली में आदिवासी को हिंदू बताया गया। बाध्य होकर आदिवासी आंदोलन को मजबूर हुए।आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के आह्वान पर 30 दिसंबर 2023 को प्रकृति पूजक आदिवासी रेल-रोड चक्का जाम करेंगे। आदिवासी संगठनों द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रेस, मीडिया, एंबुलेंस, दूध, शादी-विवाह एवं स्कूल बस समेत अन्य अनिवार्य सेवाओं को बंद के दौरान प्रभावित नहीं किया जायेगा।मौके पर केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की, आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष सुशील उरांव, कांके सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, रांची महानगर के अध्यक्ष कुलदीप सांगा, किसन लोहरा, महिला शाखा की अध्यक्ष नीरा टोप्पो, विनय उरांव, सुखवारो उरांव, पंचम तिर्की, सहाय तिर्की, निर्मल पहान, बना मुंडा, दीपक कुमार समेत अन्य शामिल थे।
पलामू में डीसी-एसपी के चालको द्वारा महिला के साथ किये गये सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य भर में किया हेमन्त सोरेन का पुतला दहनटीम एबीएन, रांची। झारखंड पलामू के दुष्कर्म की घटना कानून व्यव्स्था को शर्मसार करती है। डीसी और एसपी के ड्राइवर ने मिलकर एक महिला के साथ दुष्कर्म मामले के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने रांची के हरमू चौक पर हेमन्त सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि हेमन्त सोरेन सरकार चार वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मना रही है और दूसरी ओर सरकार के ही तंत्र के लोग महिलाओं की आबरू लूट रहे हैं।श्रीमती कुजूर ने कहा कि राज्य की बेटी,बहन और माताएं सुरक्षित नहीं है। 4 सालों में रेप के आंकड़े राज्य को शर्मशार करती है। सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल है। उन्होंने कहा सरकार के सिस्टम के लोग बेखोफ अपराध को अंजाम दे रहे हैं।श्रीमती कुजूर ने पलामू में एसपी-डीसी के चालको द्वारा महिला के साथ किये गये सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि दुष्कर्मी को फांसी की सजा होनी चाहिए।प्रदेश महामंत्री मंजूलता दुबे ने कहा एक तरफ सरकार 4 साल की नाकाम उपलब्धियों को गिनवा रही है पर झारखण्ड सरकार के नाक के निचे महिला की अस्मिता को तार तार कर रही है। सीमा सिंह ने कहा कि सरकार की रखैल बनी सरकारी महकमे के लोग ही भक्षक बने हैं। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। राज्य जंगल राज में बदल चुका है।पुतला दहन प्रदर्शन में अशोक बड़ाईक, वरुण साहू, बलराम सिंह, नीरज सिंह, अनिता वर्मा, मंजुलता दुबे, सीमा सिंह , बबिता वर्मा, माया सिंह सिसोदिया, दिब्या साहू, नेहा शर्मा, ललित ओझा, संजय जायसवाल, सोनी चौरसिया, संगीता देवी, ऐश्वर्या, रेणुका पासवान, नम्रता सोनी, विजया सिंह, कुमुद झा, बिना मिश्रा समेत सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थीं।
अपराधियों को संरक्षण न दे पुलिस : अन्नपूर्णाटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। स्थानीय मास्टर मुहल्ला निवासी संजय सिंह की हत्या के लगभग 10 दिनों बाद कोडरमा सांसद एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी मृतक संजय सिंह के परिजनों से मिलने शुक्रवार को उनके घर पहुंची। उन्होंने कहा कि मेरी एसपी से पहले भी बात हुई और फिर से बात करेंगे। अभी तक कर्रावाई हो जानी चाहिए थी। अगर कार्रवाई नहीं हुई है तो इसमें कहीं न कहीं पुलिस की भारी लापरवाही है। केपी के रिटायर्ड होने के बाद भी मास्टर मुहल्ला स्थित अपने आवास के बाह पुलिस का बोर्ड लगाए रखने के सावल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पुलिस द्वारा संरक्षण दिए जाने से ही इतना मनोबल बढ़ा है। इस मामले में तो कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण न दें। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करना चाहिए। अधिकारियों ने की जांचशुक्रवार को कैंडल मार्च निकाले जाने के बाद शनिवार को डीएसपी दिवाकर कुमार और एएसपी प्रवीण पुस्कर ने मृतक के घर के निकट घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इस क्रम में उन्होंने स्थानीय कई लोगों से पूछताछ भी किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि पंकज बरनवाल, विजय शुक्ला, नरेंद्र सिंह चंदेल, महेश मोदी, सुभाष मोदी, बबलू सिंह, पप्पू सिंह, सुनीति सेठ, मृतक के परिजन समेत मुहल्ले के कई लोग मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के झुमरा पहाड़ के निकट बलथरवा गांव मे बुधवार की रात को 29 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड गांव पहुंचा।जंगली हाथियों का झुंड गांव पहुंचते ही इलाके में अफरा तफरी मच गयी। ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर भी कोई असर नहीं हुआ। तब ग्रामीण अपनी अपनी जान बचाने के लिए अपने अपने घर के छत के ऊपर चढ़ गये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.