Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
कोडरमा के नटराज कला केंद्र में हुए विविध कार्यक्रम
Published / 2023-12-31 20:14:06
कोडरमा के नटराज कला केंद्र में हुए विविध कार्यक्रम

केक काटकर पुराने साल को विदाई और नए साल का किया स्वागतटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। स्थानीय डॉक्टर गली में संचलित सबसे पुरानी नृत्य संस्था नटराज कला केंद्र में रविवार को विविध कार्यक्रम आयोजित कर तथा केक काटकर पुराने साल को विदाई दी गई और नए साल का स्वागत किया गया। नटराज कला केंद्र के निदेशक राजेश भदानी और निर्देशिका अंजना भदानी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस क्रम में बच्चों के बीच कई तरह के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। इसमें बच्चों ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न गानों की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर पुराने साल को विदाई दी गयी और नये साल का स्वागत किया गया। निदेशक ने बताया कि नटराज कला केंद्र में बच्चों को क्लासिकल, जुंबा, बॉलीवुड और एरोबिक सहित विभिन्न राज्यों से संबंधित नृत्य की कला सिखाई जाती है।यहां से प्रशिक्षित कई बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से शहर को  गौरवान्वित किया है। मौके पर नवनीत छाबड़ा, हरशिल छाबडा, आरिनी भदानी, आरव भदानी, तन्मय चरण पहाडी, परी कसेरा, प्रिंस पटेल, वंशिका कसेरा, आश्वी कुमारी, प्रिंस कसरा, आन्या सेठ, यशिका दास, श्रृजा सेठ, चारूल कुमारी, रेयांश मोदी, परी कौर समेत कई बच्चे मौजूद थे।

कोडरमा : अपराधियों ने बुजुर्ग से लूट लिये 48 हजार रुपये
Published / 2023-12-31 20:13:07
कोडरमा : अपराधियों ने बुजुर्ग से लूट लिये 48 हजार रुपये

पुलिस ने चौबीस घंटे मे किया मामले का उद्भेदनयूपी के चार अपराधियों को पुलिस ने दबोचाटीम एबीएन, कोडरमा। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को यह सूचना मिली थी कि कोडरमा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे एक बुजूर्ग व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों के गिरोह जबरन चार पहिया वाहन में बैठाकर 48000 रुपये लूट लिया है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा इसके त्वरित उद्भेदन हेतु जिले से बाहर निकलने वाले सभी संभावित इलाकों में सघन जांच अभियान चलाये जाने का आदेश दिये गये। साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा प्रवीण पुस्कर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन करते हुए एवं घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर अपराधियों द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन की पहचान की गयी। जिसके आधार पर उक्त वाहन को उसमें सवार एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ बागीटांड़ चेक पोस्ट के पास पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध से पुछ-ताछ किये जाने पर उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए यह बताया कि इस घटना में गिरोह के तीन और अभियुक्त शामिल थे जो अलग-अलग हो कर जिले से बाहर निकलने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर गठित टीम द्वारा जिले के सभी होटलों, बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशन में जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान गिरोह के अन्य तीनों अभियुक्तों को भी तिलैया स्टेशन के बाहर खालसा होटल के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्त एक अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। इनके द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार की कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है और इनका अपराधिक इतिहास भी रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि इनके गिरोह के द्वारा बैंको में अधिक पैसे निकाल रहे व्यक्तियों को रैकी कर उन्हें चिन्हित कर लिया जाता था। बैंक से पैसे लेकर बाहर निकलने पर मौका देखते हुए जबरन चार पहिया वाहन में बिठाकर उनसे पैसे लुट कर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक मारुति स्विफ्ट कार, 21350 रुपये नगद, 06 मोबाइल फोन, लूटे गये पैसों से खरीदा गया नया मिक्सर ग्राइंडर, नया जूता एवं नये कपडे बरामद किये गये।इस संदर्भ में ब्रह्मदेव पासवान उम्र- 68 वर्ष, पिता स्व सोहराय पासवान, सा०- महावीर मोहल्ला, थाना जिला- कोडरमा के लिखित आवेदन के आधार पर कोडरमा थाना कांड सं-230/23, 30 दिसंबर 2023 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तपंकज राव, उम्र 36 वर्ष, पिता वशिष्ट राव, पता नटवलिया, पूर्व में लूट, गृहभेदन, आर्म्स एक्ट एवं आईटी एक्ट के14 मामले दर्ज, धर्मेन्द्र कुमार भारती, उम्र-37 वर्ष, पिता- रामभरोसा, पता- अहिरोली राय, पो अहिरोली बाजार, पूर्व में लूट, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के 7 मामले दर्ज, असलम सिद्दीकी, उम्र 51 वर्ष, पिता बालादीन, पता अहिरोली राय, पो अहिरोली बाजार, पूर्व में लूट, चोरी आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक अधि० के 06 मामले दर्ज, सकलैन, उम्र 43 वर्ष, पिता मुस्तकीम, सा अहिरोली राय, पो अहिरोली बाजार, पूर्व में लूट एवं चोरी के 06 मामले दर्ज सभी थाना- कसया, जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के हैँ। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गैंगस्टार और असामाजिक एवं रोकथाम अधिनयम के अन्तर्गत भी कांड दर्ज हैं।  छापेमारी दलछापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु दिवाकर कुमार, पुनि सह थाना प्रभारी, कोडरमा द्वारिका राम, पुअनि कुंदन कुमार, कोडरमा थाना, सअनि सहदेव प्रसाद, पीसीआर कोडरमा एवं कोडरमा थाना पैंथर एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने मनाया मंथन मिलन समारोह
Published / 2023-12-31 20:11:22
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने मनाया मंथन मिलन समारोह

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 31 दिसंबर को नव वर्ष के संध्या पूर्व झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले केंद्रीय सदस्य देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में महातीर्थ स्थल त्रिसंगम सती घाट बारेंदा, सोनाहातु, रांची में मंथन मिलन समारोह संपन्न किया गया। इस मंथन मिलन समारोह में निम्न तथ्यों पर सामूहिक चर्चा-परिचर्चा की गयी। जिनमें प्रमुख हैं :- वर्ष-2023 में किया गया कार्य। आगामी वर्ष-2024 की रणनीति। हाथी के आतंक से निदान। बालू अवैध खनन पर रोक। बिजली, शिक्षा, प्रखंड मुख्यालयों की लचर व्यवस्था। बूथ स्तरीय सांगठनिक मजबूती कार्य। आज के इस समारोह में कलाकार जयराम, खतियाणी सुमित, खुदीराम महतो, नरेश आदि सक्रिय सदस्य एवं सैकड़ों जनसाधारण उपस्थित रहे।

150 वर्षों से रह रहे खतियानी आदिवासियों की जमीन दलालों से हुई मुक्त : देवेन्द्र नाथ महतो
Published / 2023-12-31 20:10:00
150 वर्षों से रह रहे खतियानी आदिवासियों की जमीन दलालों से हुई मुक्त : देवेन्द्र नाथ महतो

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 31/12/23 दिन रविवार को झारखंड कि राजधानी रांची बहु बाजार में स्थित बिशप कंपाउंड में 150 वर्षों से रहे खतियानी आदिवासी को रांची का भू माफिया के कैद से झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिती रांची टीम मुक्त कराया।  मौके पर जेबीकेएसएस क्रांतिकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि रांची का भू माफिया का अत्याचार हद से ज्यादा बढ़ गया। 1932 से पूर्व से बिशप कंपाउंड में रह रहे गरीब खतियानी आदिवासियों का जमीन हड़पने के उद्देश्य से 6/10/2023 को भोर चार बजे विशप बस्ती से निकलने वाले रास्ता को रोक कर मुख्य द्वार को  हटाकर दिवाल खड़ा करके आवागमन बंद कर दिया गया था। साथ ही पीने का पानी सप्लाई से भी बंद कर दिया गया। जेबीकेएसएस केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो के नाम लिखित रूप से मदद मांगने पर रांची टीम संज्ञान लेते हुए मामला को गंभीरता से लिया तथा पुराना रास्ता को पुन: खोल दिया। साथ ही लोवर बाजार रांची थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर गेट को संरक्षण करने का निवेदन किया। थाना प्रभारी भी आदिवासी गरीब हित में पहल करने का आश्वासन दिया।देवेंद्र नाथ महतो ने जानकारी दी कि 150 वर्षों से रह रहे खतियानी आदिवासियों के पास राशन कार्ड, लेबर कार्ड है। बिजली बिल, होल्डिंग टैक्स शुरुआत से पेमेंट करते आया है।मौके पर देवेंद्र नाथ महतो वर्तमान आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्थानीय अधिकारी पदाधिकारी मांग करते हुए कहा कि भू माफियाओं द्वारा झारखंडी आदिवासी मूलवासी के साथ हो रहे शोषण को संज्ञान में लेते हुए दोषी भू माफियाओं पर कानूनी कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की जाये।इसे सफल बनाने में देवेन्द्र नाथ महतो, खतियानी सुमित महतो, फलींद्र करमाली, मार्शल, अंगत नायक, राहुल, आशीष के अलावा अन्य सैकड़ों क्रांतिकारी मौजूद थे।

सरायकेला : हाथियों के आतंक के बावजूद वन विभाग मौन
Published / 2023-12-30 23:37:25
सरायकेला : हाथियों के आतंक के बावजूद वन विभाग मौन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। कोल्हान के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। एक दर्शक था उस समय नक्सली के डर से आम नागरिक गांव छोड़कर पलायन किया था। अब के दर्शक में ग्रामीणों आपने परिवार की जान माल की सुरक्षा के लिए खुद पर निर्भर रहा और डर के माहौल में जीने को मजबूर है, कहीं कोई सुरक्षा नहीं। शाम ढलते ही ग्रामीण गांव आने के लिए कतरा रहे हैं, न जाने कब गजराज की झुंड मौत बनकर रास्ते पर खड़े ना हो। लोग कदम फूंक- फूंक करके चलने लगा, न जाने कब गजराज से बिछड़े यह विशाल दांतेल हाथी की आमना सामना हो जाने से जान बचाना मुश्किल हो जायेगा। क्योंकि गजराज का झुंड जंगल छोड़ कर अब गांव के आसपास छोटे-छोटे जंगल में डेरा डाल कर रखा है और मौका मिलते ही घर व रखे अनाज का अपना निशाना बना रहा है। साथ घर को क्षतिपूर्ति कर देता है, जिसे ग्रामीण क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा है।हाथियों का आतंकशनिवार की तड़के सुबह चांडिल दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के विशाल दो गजराज मिलनचोक के आसपास धान की खेत में सुबह आपस में घंटों लड़ाई जारी रहा। दोनों गजराज की आपस में घमासान लड़ाई से ग्रामीणों का रात्रि का नींद हराम कर दिया। हाथियों का चिहड़ाना से ग्रामीण रातभर सहमे रहा। सुबह देखा दोनों गजराज सुबह तक लड़ते रहे और अंतिम में एक गजराज भाग गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने हाथी की लड़ाई देखी। एक सप्ताह से निमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर हाईस्कूल के आसपास और दूमदुमि इंटर कॉलेज के आसपास रातभर गजराजों का झुंड गांव में प्रवेश करके आतंक मचा दिया था।वन विभाग मौनजिसे ग्रामीणों रात्रि में भयभित रहने लगा। कहीं हाथियों का झुंड घर को क्षत्रिपूर्ति ना कर दे क्यूंकि अब खेती में धान नहीं रहा। खेत से खलियान और घर में धान रखे गये, जिसको हाथी निशाना बना रहा है। दूसरी ओर हारिगिर के गाड़ी के आगे दांतेल हाथी भागते हुए देखा गया। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अब गजराजों की आतंक से जनजीवन परेशान रहने लगा। वन विभाग मौन रहने लगा। अब ग्रामीण एक मात्र ईश्वर के भरोसे जीने को मजबूर है। हाथी के आतंक से सरकार कैसे सुरक्षा देते हैं, यह देखना बाकी है। आगामी 2024 की चुनाव में नेता के पास ग्रामीणों के लिए क्या एजेंडा रहेगा। जनता विकास और हाथी के आतंक का जवाब देने के लिए तैयार है।

राज्य की जनता को बेवकूफ न समझें हेमंत: डॉ. नीरा
Published / 2023-12-30 22:21:33
राज्य की जनता को बेवकूफ न समझें हेमंत: डॉ. नीरा

भाजपा ने प्रेसवार्ता कर गिनाई हेमंत का कमियांटीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला द्वारा कोडरमा परिसदन में विधायक डॉ नीरा यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड की हेमंत सरकार के 4 साल होने पर भी किसी भी क्षेत्र में विकास नहीं हुआ। विधायक ने कहा जब बीजेपी की सरकार थी। मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झारखंड के निर्माण के समय  प्रथम मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने गांव-गांव सड़कों का जाल बिछा दिया था। पुल-पुलिया को बनाकर गांव और मुख्यालय आना जाना सुगम कर दिया था। आतंकवादियों नक्सलियों के नाकों में नकेल  कर दिया था। जब अर्जुन मुंडा की सरकार में लक्ष्मी लाडली योजना लाकर बेटियों को सम्मान दिया। चारों तरफ चहुंमुखी विकास किया और जब रघुवर दास की सरकार थी तो उन्होंने पूरे राज्य में सड़कों का जाल बिछाया। डबल इंजन की सरकार थी तो नेशनल हाईवे को फोर लेन करवाने का प्रयास किया। केंद्र सरकार गैस सिलेंडर दे रही थी तो उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा देकर उन्होंने ग्रामीणों की सहायता की और जंगल झाड़ को जलने से बचाया  केंद्र सरकार किसान समृद्धि योजना में 6 हजार सालाना दे रही थी तो रघुवर की सरकार ने 5 हजार प्रति एकड़ के अनुसार 25 हजार, 5 एकड़ पर किसानों को देने का काम किया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50 लाख तक की रजिस्ट्री एक रुपए में करवरकर महिलाओं का सम्मान और सुरक्षित करने का काम किया। बेटियों की शिक्षा के लिए सतगावां। जैसे सुदूर क्षेत्र में भी डिग्री कॉलेज खोलने का काम किया उनके समय में मेडिकल कॉलेज राज्य में खुले। उनके समय में उग्रवादियों का समूह नाश हुआ आतंकवादी और उग्रवादी या तो सरेंडर किया जेल गए या मारे गये और आज हेमंत सोरेन की सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चारों तरफ मची हुई है। महिलाओं के साथ बेटियों के साथ बलात्कार हो रहा है। कोयले की लूट हो रही है। झारखंड के खनिज को केवल लूटने का काम हेमन्त सोरेन की झारखंड सरकार कर रही है। हमारे कोडरमा का जो मुख्य व्यवसाय अभ्रक, ढिबरा और पत्थर का था उसे बंद के कगार पर पहुंचा दिया। जिस दिन हेमंत सोरेन ने कोडरमा के वासियों को आश्वासन देकर ढीबरा की गाड़ी को हरी झंडी दिखाई उसी दिन प्रशासन ने तीन गाड़ियों को पकड़कर बता दिया कि प्रशासन के नजर में इस सरकार की क्या अहमियत है। 2022-23 के जो बजट इस सरकार ने बनाया था । उसका आज तक 20% भी खर्च नहीं कर पाई है, तो इस सरकार का विजन आप लोग समझिए की जनता और राज्य के हित में सरकार की क्षमता ही काम करने की नहीं है। और लोगों को झूठ बोलती हैं कि केंद्र सरकार हमें मदद नहीं करती। हेमंत सोरेन झारखंड के युवाओं को भी बेवकूफ बनाने का कार्य किया। चुनाव के समय उन्होंने युवाओं का आश्वासन दिया कि हमारी सरकार आएगी तो हम 5 लाख लोगों को नौकरी देंगे और आज तक युवा अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।हेमंत सोरेन झारखंड की जनता को बोका और बुद्धू समझने की कोशिश न करें। झारखंड की जनता  इस बार चुनाव में उनको उनकी औकात बता देगी और भारतीय जनता पार्टी को बहुमत से जीत दिलायेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री अनूप जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी आकाश वर्मा, प्रवीण पांडेय, महेन्द्र यादव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र कुमार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव यादव, कोडरमा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल, दिनेश सिंह, विजय यादव, महेश वर्मा, राजकिशोर प्रसाद, राजेश सिंह रज्जू, रविंद्र यादव, मीणा साव,किशोर पंडित, महेश राम, त्रिपुरारी सिंह, बम्बम सिंह, सचिद्र शर्मा, चंदन सिन्हा, परमेश्वर यादव, संन्दीप गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, सीताराम भगत, मुकेश यादव, श्याम किशोर सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

सरकार का जश्न मनाना राज्यवासियों से मजाक : प्रतुल शाहदेव
Published / 2023-12-30 20:58:46
सरकार का जश्न मनाना राज्यवासियों से मजाक : प्रतुल शाहदेव

हेमंत सरकार को अपनी चौथी वर्षगांठ पर जश्न मनाना आदिवासी-मूलवासी जनता के साथ क्रूर मजाक है : प्रतुल शाहदेवटीम एबीएन, रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार के 4 वर्षों के कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने पर जोरदार हमला बोला। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटना बढ़ी है। नौकरी मांगने पर युवाओं के ऊपर लाठीचार्ज, हक मांगने वालो को पीटा गया, झूठे केस में जेल भेज गया, जिस तरह से 20 लाख नौकरियां देने का वादा करने वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल दिख रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है, राज्य में बलात्कार, हत्या एवं अपराध रिकॉर्ड छू रही है और ऐसा रिकॉर्ड झारखंड को शर्मसार कर रही है। शाहदेव ने कहा कि 32 लाख किसानों का लोन माफी करने का वादा झूठा साबित हुआ। शाहदेव ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार के भ्रष्ट आचरण के कारण आदिवासी मूलवासियों के चेहरे में निराशा छाई हुई है, फिर किस बात का जश्न मनाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि आप जिस आदिवासी-मूलवासियों को हक देने की बात कर रहे उसे ही लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है। संगीन के साए में मन रहा यह जश्न का क्या औचित्य है। शाहदेव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने राज्यपाल से मिलकर कहा था कि अब हेमन्त सोरेन के ऊपर कार्रवाई करने का वक्त आ गया है क्योंकि एक मुख्यमंत्री कानून से भागता फिर रहा है इसलिए राज्य की जनता ने इस भगोड़ेपन के लिए दोषी मान लिया है।श्री शाहदेव ने कहा की इस सरकार में ईमानदार अफसरों की कोई पूछ नहीं होती है। सरकार बनने के चंद महीना बाद लोहरदगा में जब दंगा हुआ था तब विजेलेन्स के एक डीएसपी ने एक रिपोर्ट दी थी इस दंगा के पीछे रोहंगिया मुसलमान का हाथ है तो उसका रातों-रात ट्रांसफर कर दिया गया। फिर विजेलेंस के 2 बड़े अधिकारी का तबादला भी इसलिए कर दिया गया कि भाजपा के एक बड़े नेता के ऊपर कार्रवाई का दबाव बना रहे थे लेकिन उन दोनों ने मना कर दिया था। एक प्रशासनिक पदाधिकारी जो शीर्ष पर थे जिनका कुछ महीने में सेवानिवृत्त होते उनका भी तबादला इसलिए कर दिया गया कि मुख्यमंत्री के बातों को नहीं मानना।

झारखंड : एक साथ 20 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Published / 2023-12-30 20:57:17
झारखंड : एक साथ 20 साइबर अपराधी गिरफ्तार

राज्य में साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाईटीम एबीएन, रांची। साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। गिरिडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर एक साथ 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। एक बार में 20 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी पूरे झारखंड में पहली बार गिरिडीह जिले में हुई है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 27 मोबाइल फोन, 50 सिम कार्ड, 6 एटीएम कार्ड, 4 मोटरसाइकिल, दो कार और 1 लाख 38 हजार 100 रुपये नकद बरामद किये हैं। उक्त जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि ये सभी गिरफ्तार साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को मोबाइल पर कॉल करके उन्हें मातृत्व लाभ राशि दिलाने का झांसा देकर, अपने आप को बैंक अधिकारी बताकर, एनीडेस्क, टीम व्यूवर आदि का लिंक भेज कर लोगों से रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल करवाते थे और फिर ठगी करते थे। साथ ही साथ गूगल पर फर्जी कोरियर कंपनी का ऐड बनाकर उसमें अपना मोबाइल नंबर और हेल्पलाइन नंबर डालकर भी ठगी करते थे। इसके अलावा कोलकाता से फर्जी सिमकार्ड लेकर भी ठगी करते थे। गिरिडीह एसपी ने बताया कि साइबर क्राइम को लेकर गुप्त सूचना मिली थी कि जमुआ थाना क्षेत्र के बेहराडीह में कुछ साइबर अपराधी फर्जी सिम का प्रयोग करते हुए लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। जिसके बाद साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पुअनि श्याम बाबू राठौर, रोशन कुमार, सरोज मंडल, सुबह डे, गौरव कुमार, संजय मुखियार, गजेंद्र कुमार, साकेत वर्मा, सौरभ सुमन, जितेंद्र नाथ महतो, सुरेश यादव, आशुतोष कुमार रंजन को शामिल किया गया। इस दौरान टीम ने बेहराडीह में छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया और इन लोगों की निशानदेही पर फर्जी सिम के खरीद-बिक्री का काम करने वाले एक साइबर अपराधी मेराजुद्दीन अंसारी को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौराहा के समीप से गिरफ्तारी किया गया। साथ ही जब मेराजुद्दीन से पूछताछ की गयी, तो इसने अपने अन्य साथियों का नाम बताया। इसके बाद अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापामारी कर 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह से कुल 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

हुंडरू फॉल के समीप अचानक मची चीख-पुकार, जानें क्यों...
Published / 2023-12-30 20:54:32
हुंडरू फॉल के समीप अचानक मची चीख-पुकार, जानें क्यों...

रांची के हुंडरू फॉल के समीप स्कूल बस पलटी, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायलएबीएन न्यूज नेटवर्क, अनगड़ा (रांची)। रांची के सिकिदिरी-हुंडरू फॉल पथ के डॉक्टर मोड़ के समीप स्कूली बच्चों से भरी बस पलटने से एक शिक्षिका समेत एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गये। घटना शनिवार करीब एक बजे की है। बस यूनिक प्रोग्रेसिव उवि कोडरमा से 50 बच्चों को लेकर हुंडरू फॉल के लिए जा रही थी। डॉक्टर मोड़ के समीप एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में बस पलट गयी। सिकिदिरी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायल बच्चोंं को अस्पताल भेजा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,516