Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
लोहरदगा : स्टेट बैंक ने जिला पुलिस को उपलब्ध कराया संसाधन
Published / 2024-01-02 21:21:22
लोहरदगा : स्टेट बैंक ने जिला पुलिस को उपलब्ध कराया संसाधन

टीम एबीएन, लोहरदगा। स्टेट बैंक आफ इंडिया मुख्य शाखा ने सीएसआर के तहत जिला पुलिस बल को हेलमेट, सिग्नल स्टिक व अन्य संसाधन उपलब्ध कराये हैं। मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया मुख्य शाखा, बड़ा तालाब में  नववर्ष पर एक सादे समारोह में शाखा के मुख्य प्रबंध अविनाश कुमार ने लोहरदगा पुलिस विभाग को दैनिक ड्यूटी के लिए आवश्यक 25 हेलमेट, 15  सिग्नल स्टिक, पांच स्ट्रेचर और चार रोड बैरियर उपलब्ध कराया है। मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि ठंड के मौसम में कोहरे की वजह से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस कर्मियों को जोखिम का सामना करना पड़ता है। बैंक द्वारा उपलब्ध कराये गये संसाधनों से पुलिस सुरक्षित रहते हुए अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से कर सकेंगे। मौके पर डीएसपी परमेश्वर प्रसाद समेत बैंक के सभी कर्मी मौजूद थे।

लोहरदगा : नगर क्षेत्र में चला नगर परिषद का बुलडोजर
Published / 2024-01-02 21:20:43
लोहरदगा : नगर क्षेत्र में चला नगर परिषद का बुलडोजर

अस्थायी निर्माण को हटा कर सड़कों को कराया गया अतिक्रमण मुक्तटीम एबीएन, लोहरदगा। नगर परिषद प्रशासक ने नगर क्षेत्र की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर मंगलवार से अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान का शुभारंभ किया। मंगलवार को पावरगंज चौक से लेकर मैना बगीचा तक सड़कों को अतिक्रमित कर लगाये गये शेड व  अस्थायी निर्माण को नगर परिषद कर्मियों ने ढहा दिया। साथ ही अस्थायी शेड को उखाड़ते हुए नगर परिषद कर्मी अपने साथ ले गये। मौके पर मौजूद नगर परिषद प्रशासक जयपाल सिंह मुंडा ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में दुकानदार अस्थायी शेड का निर्माण व अस्थायी दुकानों का निर्माण कर नगर की सड़कों को संकीर्ण बना दिया है। जिससे आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है, इसी वजह से नगर क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त बनाने को लेकर अभियान का शुभारंभ किया गया है। इससे पूर्व माइकिंग द्वारा नगर वासियों व दुकानदारों को अतिक्रमण हटा लेने की अपील की जा चुकी है। मंगलवार को पावरगंज चौक से मैना बगीचा तक अभियान चलाते हुए नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वहीं बुधवार को पावरगंज चौक से होते हुए मुख्य पथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलाते हुए नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा। मौके पर सदर अंचल के अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार, नगर परिषद के नगर प्रबंधक विजय कुमार , ट्रैफिक इंचार्ज संतोष कुमार समेत पुलिस कर्मी व नगर परिषद कर्मी मौजूद थे।

कल झामुमो विधायक बनायेंगे रणनीति
Published / 2024-01-02 20:54:40
कल झामुमो विधायक बनायेंगे रणनीति

झारखंड में सियासी हलचल तेज, जेएमएम विधायकों ने कल बुलायी बैठकटीम एबीएन, रांची। झारखंड में लैंड स्कैम मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करने के लिए ईडी की दो दिन की डेडलाइन खत्म होने के बाद से ही राज्य की राजनीति का तापमान बढ़ गया। मुख्यमंत्री ने कल यानी 3 जनवरी को अपने आवास पर शाम 4.30 बजे गठबंधन विधायक दल की बैठक बुलायी है। इससे पहले राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन आज सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने सोरेन से काफी देर तक चर्चा की है। अगर ईडी कोई एक्शन लेती है तो काउंटर अटैक के लिए क्या विकल्प हो सकता है, इसपर मंथन का दौर चल रहा है। उसी के तहत बुधवार को गठबंधन विधायक दल की बैठक बुलायी गयी है। दूसरी तरफ झामुमो नेता सरफराज अहमद के गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफा और तत्काल प्रभाव से स्पीकर से उसकी मंजूरी के बाद ही कयास लगाये जाने लगे थे कि किसी तरह का कोई मामला होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के हाथों में सत्ता सौंप सकते हैं। उनको विधायक दल का नेता चुनने में भी कोई अड़चन नहीं आयेगी। उल्लेखनीय है कि ईडी ने मुख्यमंत्री को 29 दिसंबर को सातवां समन भेजा था। इसमें जिक्र था कि आप दो दिन के भीतर यानी 31 दिसंबर तक बतायें कि आपका बयान कब और कहां दर्ज किया जाये। इसको अंतिम नोटिस समझा जाये। अगर जवाब नहीं आता है तो माना जायेगा कि आप जान-बूझकर जांच को प्रभावित कर रहे हैं। समन में इस बात का भी जिक्र है कि इस अंतिम समन की मियाद रिसीविंग के सात दिन के लिए होगी जो 5 जनवरी को पूरी हो रही है।

कल झामुमो विधायक बनायेंगे रणनीति
Published / 2024-01-02 20:34:40
कल झामुमो विधायक बनायेंगे रणनीति

झारखंड में सियासी हलचल तेज, जेएमएम विधायकों ने कल बुलायी बैठकटीम एबीएन, रांची। झारखंड में लैंड स्कैम मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करने के लिए ईडी की दो दिन की डेडलाइन खत्म होने के बाद से ही राज्य की राजनीति का तापमान बढ़ गया। मुख्यमंत्री ने कल यानी 3 जनवरी को अपने आवास पर शाम 4.30 बजे गठबंधन विधायक दल की बैठक बुलायी है। इससे पहले राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन आज सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने सोरेन से काफी देर तक चर्चा की है। अगर ईडी कोई एक्शन लेती है तो काउंटर अटैक के लिए क्या विकल्प हो सकता है, इसपर मंथन का दौर चल रहा है। उसी के तहत बुधवार को गठबंधन विधायक दल की बैठक बुलायी गयी है। दूसरी तरफ झामुमो नेता सरफराज अहमद के गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफा और तत्काल प्रभाव से स्पीकर से उसकी मंजूरी के बाद ही कयास लगाये जाने लगे थे कि किसी तरह का कोई मामला होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के हाथों में सत्ता सौंप सकते हैं। उनको विधायक दल का नेता चुनने में भी कोई अड़चन नहीं आयेगी। उल्लेखनीय है कि ईडी ने मुख्यमंत्री को 29 दिसंबर को सातवां समन भेजा था। इसमें जिक्र था कि आप दो दिन के भीतर यानी 31 दिसंबर तक बतायें कि आपका बयान कब और कहां दर्ज किया जाये। इसको अंतिम नोटिस समझा जाये। अगर जवाब नहीं आता है तो माना जायेगा कि आप जान-बूझकर जांच को प्रभावित कर रहे हैं। समन में इस बात का भी जिक्र है कि इस अंतिम समन की मियाद रिसीविंग के सात दिन के लिए होगी जो 5 जनवरी को पूरी हो रही है।

कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी का राजधानी में जोरदार स्वागत
Published / 2024-01-02 20:32:07
कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी का राजधानी में जोरदार स्वागत

रांची पहुंचे कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर टीम एबीएन, रांची। कांग्रेस के नये प्रभारी नियुक्त होने के बाद गुलाम अहमद मीर मंगलवार को रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका झारखंडी परंपरा से ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नए प्रभारी गुलाम अहमद मीर के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई बड़े नेता पहुंचे थे। रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नये प्रभारी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश को पता है कि जब भी किसी राज्य में चुनाव होते हैं तो भाजपा ईडी और केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्षी पार्टियों को परेशान करती है। लेकिन झारखंड में उनका यह हथकंडा काम नहीं आयेगा, क्योंकि यहां के लोग बहुत ही बहादुर हैं। हालांकि उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन के मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि वे प्रभारी बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे हैं ऐसे में आगे क्या होता है यह देखने के बाद ही पता चलेगा। गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में पहले से ही महागठबंधन की सरकार चल रही है। पार्टी ने उन्हें जिस जिम्मेदारी के साथ झारखंड भेजा है वह बेहतर तरीके से पूरा करेंगे।

कोडरमा : ड्राइवरों के लिए बने कानून के खिलाफ विरोध मार्च
Published / 2024-01-02 20:30:49
कोडरमा : ड्राइवरों के लिए बने कानून के खिलाफ विरोध मार्च

चालकों की हड़ताल का व्यापक असरटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। हिट एंड रण एक्ट के खिलाफ आॅल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन एवं सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य परिवहन मजदूर यूनियन के बैनर तले बस, ट्रक व टेम्पो चालकों ने झुमरीतिलैया में विरोध मार्च निकाल विरोध सभा का आयोजन किया। इससे पूर्व सरकारी बस स्टैंड से विरोध मार्च निकाला गया जो ओवरब्रिज, झंडा चौक होते हुए स्मार्ट बाजार स्थित टेंपो स्टैंड पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। जुलूस का नेतृत्व सीटू नेता प्रेम प्रकाश, आटो चालक संघ के अध्यक्ष मो रफीक और बस एशोसियेशन के प्रमोद कुमार यादव ने किया। जुलूस में काला कानून वापस लो, गृहमंत्री अमित साह मुर्दाबाद, मोदी सरकार होश में आओ, तानाशाही मुर्दाबाद आदि नारे लगाये जा रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि कोई भी बस या ट्रक ड्राइवर जान बूझकर एक्सीडेंट नहीं करता है।दुर्घटना अचानक होती है और ड्राइवर मौके से इसलिए भागते हैं क्योंकि खतरा रहता है कि भीड़ उन्हें मार डालेगी और दुर्घटना के बाद वे घायलों को हॉस्पिटल भी नहीं पहुंचा पाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया यह काला कानून ड्राइवरों के लिए मौत का फरमान है। दुर्घटना होने पर ड्राइवर पर कार्रवाई होने के लिए पहले से जो बना कानून है, वह आज भी प्रासंगिक है। जो मोटर वाहन अधिनियम की धारा 161 में निहित है। जिसमें मोटर वाहन से एक्सीडेंट को परिभाषित किया गया है। केंद्र सरकार के द्वारा बनाया गया काला कानून पुराने कानून के बिल्कुल विपरीत है। वर्तमान हिट एंड रण कानून के अनुसार एक्सीडेंट होने पर घायल व्यक्ति को अस्पताल नहीं ले जाता है तो ड्राइवर को दस साल की सजा या सात लाख रुपये का जुर्माना का प्रावधान किया गया है, जो सरासर अन्याय है। पहले जो कानून था, उसमें दुर्घटना पर मौत होने पर 304 ए लगता था, जिसमें दो साल की सजा का प्रावधान था। सीटू नेता प्रेम प्रकाश ने इसे वापस लेने की मांग की। सभा की अध्यक्षता उदय द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में दिनेश रविदास, चरणजीत सिहं, मो रफीक, चंदन कुमार सिंह, मो जाहिद, विजय शर्मा, शहादत अंसारी, मो सागीर, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार यादव, अजय यादव, संजय सोनाली, अमर प्रसाद गुप्ता सहित दर्जनों चालक मौजूद थे।

कोडरमा : दो दिन बाद भी लापता विनीत का कोई सुराग नहीं
Published / 2024-01-02 20:29:33
कोडरमा : दो दिन बाद भी लापता विनीत का कोई सुराग नहीं

समस्तीपुर का विनीत वृंदाहा फॉल से हुआ था लापता जंगलों और फॉल की गहराई में होती रही तलाशी टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कोडरमा जिले के वृंदाहा फॉल से 31 दिसंबर से लापता समस्तीपुर के विनीत कुमार झा का दो दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दो जनवरी को गझंडी पिकेट के प्रभारी और स्थानीय लोग दिन भर जंगलों और फॉल की गहराई में विनीत को तलाशते रहे। लेकिन विनीत का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बता दें कि बिहार के समस्तीपुर से तीन युवक ट्रेन से घूमने कोडरमा आये थे। वे स्थानीय किसी जानकार से बाइक लेकर पहले तिलैया डैम गये। बाद में 31 जनवरी को गूगल मैप के सहारे वृंदाहा फॉल गये थे। वृंदाहा पहुंचे युवकों में चंदन कुमार, पिता प्रभाष कुमार झा,विनीत कुमार उर्फ बिट्टू, पिता गणेश कुमार झा, अभिषेक उर्फ गोलू, पिता राम विनोद झा तीनों युवक ट्रेन से कोडरमा आये थे। वहां पहुंचने के बाद चंदन और अभिषेक दोनों सो गये। नींद टूटी तो विनीत को गायब पाया। दोनों युवकों ने स्थानीय लोगों की मदद से विनीत के खूब ढूंढा लेकिन कोई सुराग न मिलने पर एक जनवरी को तिलैया थाना में इसकी सूचना दी। फॉल के निकट से शराब का बोतल मिला है। जानकारी के अनुसार विनीत एक भाई और दो बहन है।पुलिस नहीं कर रही सहयोगलापता विनीत कुमार झा के फूफा प्रभाष झा ने बताया कि इस मामले में पुलिस कोई सहयोग नहीं कर रही है। प्रभाष झा ने बताया कि पहले पुलिस ने रेलवे में कंप्लेन करने को कहा। जब वे रेलवे में कंप्लेन के लिए गये तो कहा गया कि यह मामला लोकल पुलिस का है। उन्होंने बताया कि विनीत की तलाशी में स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग रहा है लेकिन पुलिस कोई सहयोग नहीं कर रही है। अभी तक गोताखोर भी नहीं बुलाया गया है। तिलैया थाना प्रभारी दोपहर लगभग दो बजे दलबल के साथ वृंदाहा पहुंचे और खेजबीन की लोकिन निराशा ही हाथ लगी।

कल होगा जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह
Published / 2024-01-02 20:28:18
कल होगा जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह

मंगलवार को हुआ मोमेंटो का अनावरणपुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को किया जायेगा सम्मानित उम्मीद फाउंडेशन कर रहा आयोजन टीम एबीएन, रांची। उम्मीद फाउंडेशन की ओर से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जंयती पर आगामी तीन जनवरी 2024 को जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में विभिन्न खेल से जुड़े खिलाड़ियों, कोच, खेल को प्रोत्साहित करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी मंगलवार को उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव, सचिव निरंजन भारती, खेल प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलखो ने प्रेसवार्ता में दी। मौके पर झारखंड का सर्वोत्तम खेल पुरस्कार जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार मोमेंटो का अनावरण जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समिति के द्वारा किया गया। मौके पर श्री उरांव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष तीन जनवरी को हॉकी खेल के भगवान की जयंती पर उम्मीद फाउंडेशन के तत्वधान में आयोजित किया जाता है। पुरस्कार का उद्देश्य मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जीवन गाथा को जन जन तक पहुंचना और असाधारण खेल से विश्व पटल पर राज्य, देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को समाज के भीतर गौरवशाली सम्मान दिलाना है। सर्वोत्तम खेल पुरस्कार समारोह में राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा खिलाड़ियों, कोचों और खेल से जुड़े संगठनों को खेल विकास, झारखंड और झारखंड से बाहर निकलकर राष्ट्रीय अंतरष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र मे शानदार और सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। दोपहर दो बजे से होगा कार्यक्रम कांके स्थित सीएमपीडीआइ के मयूरी हॉल में दोपहर दो बजे से पुरस्कार समारोह प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में राज्यभर के खिलाड़ियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उपस्थित रहने पर दिया जायेगा पुरस्कार प्रेस वार्ता में कार्य्रकम के महासचिव निरंजन भारती ने बताया कि जो पुरस्कार विजेता खिलाड़ी समारोह में उपस्थित रहेंगे, उन्हें ही पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया जायेग। खिलाड़ियों के किसी भी प्रतिनिधि को पुरस्कृत नहीं किया जायेगा। खेल प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा ने बताया कि इस वर्ष महेंद्र सिंह धोनी समेत झारखंड के कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों में अपने खेल के माध्यम से झारखंड का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ी शामिल है। इसके अलावा खिलाड़ियों के हुनर को तराशने वाले कोच और संस्थाओं को भी सम्मानित किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलखो ने बताया कि इस वर्ष छह कैटेगरी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा, इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरू सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरू द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा  साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल है।

हिट एंड रन देश के लिए काला कानून : मनोज कुमार पाण्डेय
Published / 2024-01-02 20:26:20
हिट एंड रन देश के लिए काला कानून : मनोज कुमार पाण्डेय

व्यावसायिक ड्राइवर भाइयों के लिए हिट एंड रन देश के लिए नया काला कानून : राजदटीम एबीएन, रांची। केंद्र सरकार द्वारा नए काला कानून व्यवसायिक वाहन चालकों भाइयों के लिए परेशान और हैरान करने वाला कानून है। इस नये कानून से पूरे देश के वाहन चालक के लिए एक नयी मुसीबत लेकर नये साल में आने वाली है। प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पाण्डेय ने देश में हिट एंड रन नया काला कानून केंद्र सरकार द्वारा वाहन चालकों पर थोप कर हिटलर शाही की मिसाल कायम करना चाह रही है। जिसकी जितनी भी निंदा की जाये, कम होगी। श्री पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार विदेशी कानून ड्राइवर भाइयों के लिए भारतवर्ष में लागू करना चाहती है। केंद्र सरकार को पहले यह जानकारी होना चाहिए कि विदेश के वनस्पत भारत के वाहन चालकों को कम वेतन साथ ही अन्य सुविधा भी नहीं मिलती है। कम वेतन में अपने परिवार का भरण पोषण बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अपने मूलभूत समस्याओं को भी ठीक ढंग से नहीं कर पाते हैं। वैसी स्थिति में यह काला कानून व्यवसाय चालकों के लिए हैरान एवं परेशान करने वाली है।इस कानून में अगर वाहन चालक द्वारा दुर्घटना होता है, तो ऐसी स्थिति में जुमार्ना के साथ-साथ जेल भी हो सकता है जो कि कहीं से भी ठीक नहीं है। हिट एंड रन काला कानून का पूरे देश में वाहन चालकों द्वारा विरोध प्रदर्शन  किया जा रहा हैं। आंदोलन में  राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश उनके साथ खड़ी है। अगर केंद्र सरकार यह काला कानून वापस नहीं लेती है, तो वाहन चालकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल भी सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेगी। उक्त जानकारी झारखंड राजद के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पाण्डेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,020