रांची पटना वंदे भारत ट्रेन 20 मिनट तक हजारीबाग स्टेशन के पास रूकीटीम एबीएन, हजारीबाग। रांची से पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग स्टेशन के पास 20 मिनट रुक गया। इसकी बड़ी वजह एक गाय का ट्रेन के समीप आ जाना था। अब तक मिली जानकारी अनुसार वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को शाम 6:25 में हजारीबाग स्टेशन के पास पहुंची थी।उसी दौरान वहां पर एक गाय ट्रेन के इंजन के नीचे आकर बैठ गयी। इसके बाद ट्रेन को रोक कर गाय को सुरक्षित निकाला गया। गाय को कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन इसकी वजह से लगभग 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
आयुक्त की अपील : सक्रियता और इमानदारी से काम पदाधिकारी-कर्मचारीआयुक्त दशरथ चंद्र दास छतरपुर अनुमंडल तथा हरिहरगंज प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण एबीएन न्यूज नेटवर्क, छतरपुर/हरिहरगंज, (पलामू)। आयुक्त दशरथ चन्द्र दास आज अनुमंडल कार्यालय, छतरपुर तथा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारीपूर्वक, सक्रियता से कार्य करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए सभी कर्मचारी सहयोगात्मक भावना से कार्य करें। योग्य एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पहुंचायें। जरूरतमंद व्यक्ति को जिला एवं प्रमंडल कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़े, इसका पूरा ध्यान रखें। प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याएं दूर करने से आमजनों को आर्थिक और समय दोनों की बचत होगी।आयुक्त ने अनुमंडल कार्यालय, छतरपुर तथा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, हरिहरगंज में कार्यरत कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्य आवंटन एवं कार्य प्रगति की जानकारी ली। साथ ही कार्यों में गति लाकर समाज के अंतिम एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश दिया। अनुमंडल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने भवन की जीर्ण-शीर्ण स्थिति पर नाराजगी जतायी। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय भवन छतरपुर के रंगरोगन एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त करने को लेकर भवन निर्माण विभाग को पत्र भेजने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी हिरा कुमार ने बताया कि भवन निर्माण विभाग को अनुमंडल भवन का रंगरोगन एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त करने संबंधी पत्र भेजा गया है। आयुक्त ने छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं छतरपुर थाना प्रभारी तथा हरिहरगंज थाना प्रभारी से विधि व्यवस्था की भी जानकारी ली। साथ क्षेत्र में विधि व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी हिरा कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, छतरपुर विजय केरकेट्टा, थाना प्रभारी शेखर कुमार, हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस का विस्तार मधुपुर तक कर दिया गया है। अब यह ट्रेन रांची से मधुपुर तक चलायी जायेगी। मधुपुर से न्यू गिरिडीह होते हुए रांची जायेगी। इसकी सूचना रेलवे ने जारी कर दी है। ट्रेन संख्या 18617 और 18618 रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस छह जनवरी से मधुपुर तक जायेगी। ट्रेन संख्या 18617 रांची- मधुपुर एक्सप्रेस 6 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और 1.50 बजे मधुपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 18618, मधुपुर-रांची एक्सप्रेस मधुपुर से अपराह्न 3 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11.15 बजे रांची पहुंचेगी।
कुएं में गिरा हाथी, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीमएबीएन न्यूज नेटवर्क, चांडिल। सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत अंडा गांव में बीती रात हाथी भगाओ दस्ता द्वारा हाथी भगाने के दौरान एक 6 फीट का हाथी कुएं में गिर गया। इससे हाथी बुरी तरह जख्मी हो गया। कुएं में गिरे हाथी को उठाने के लिए वन विभाग की टीम गुरुवार की सुबह अंडा गांव पहुंची। दो जेसीबी की मदद से हाथी को उठाने का प्रयास किया जा रहा है। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से 15 से 20 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड क्षेत्र में घूम रहा है। हाथियों का झुंड किसानों की फसलों और घरों को क्षतिग्रस्त कर रहा है।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टरप्लान तैयार! इन 2 बड़े मुद्दों पर ध्यान करेगी केंद्रितटीम एबीएन, रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद मीर ने झारखंड में जाति आधारित जनगणना कराये जाने की बुधवार को वकालत की। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी मीर लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की संगठनात्मक मजबूती की समीक्षा करने के लिए यहां पहुंचे। उन्होंने चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पार्टी विधायक दल, राजनीतिक मामलों की समिति, लोकसभा सीट प्रभारियों सहित कांग्रेस की विभिन्न इकाइयों के साथ बैठक की। विधायक दल की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर ओरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख मौजूद थे। राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया। यहां जारी एक बयान के मुताबिक यह भी निर्णय लिया गया कि जिन्हें भी उम्मीदवार बनाया जायेगा, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनका समर्थन करेंगे और उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए मीर ने कहा- हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी चाहते हैं कि झारखंड में भी जाति आधारित जनगणना करायी जाये ताकि वंचित लोगों के लिए सरकारी योजनाएं बनायी जा सके और उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।उन्होंने कहना है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण और सरना को एक अलग धर्म के रूप में मान्यता देने जैसे प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पारित होने के बाद मंजूरी के लिए केंद्र को भेजे गये थे। उन्होंने कहा कि इन अहम प्रस्तावों पर केंद्र चुप्पी साधे हुए है। यह झारखंड के आदिवासियों के साथ धोखा है। यह संदेश लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है।
जमशेदपुर में दो हथियारबंद बदमाशों ने डॉक्टर को अगवा करने की कोशिश की, गिरफ्तारएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। शहर में एक डॉक्टर का अपहरण करने की कोशिश कर रहे दो हथियारबंद बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को कहा कि घटना मंगलवार रात को हुई। ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर बिमरजीत प्रधान गोलमुरी बाजार के पास एक मरीज को देखने के बाद अपनी कार की ओर जा रहे थे। तभी आरोपियों ने बंदूक की नोंक पर उन्हें अपनी कार में धकेलने की कोशिश की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने कहा कि आरोपियों के पास से एक कट्टा और 8 मिमी बोर के दो कारतूस बरामद किए गए। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों की पहचान अशोक कुमार सिंह और रविशंकर सिंह के रूप में हुई है। दोनों बिहार के बेगूसराय के मूल निवासी हैं। दोनों पर शस्त्र अधिनियम और आईपीसी की धारा 364 (अपहरण) और 307 (हत्या का प्रयास) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।आईएमए ने की डॉक्टरों के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांगइंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की स्थानीय इकाई ने इस घटना की निंदा करने के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आईएमए ने शहर में डॉक्टरों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की। आईएमए के एक पदाधिकारी ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घटना की जानकारी ली और पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
ठंड के चलते डीसी ने देवघर जिले का किया निरीक्षण, फुटपाथ पर रात गुजारने वाले गरीब लोगों के बीच बांटा कंबलएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। झारखंड के देवघर जिला लगातार ठंड की चपेट में है। पिछले 6 दिनों से पारा लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में देवघर डीसी विशाल सागर ने देवघर शहरी क्षेत्र का देर रात निरीक्षण किया और फुटपाथ पर रात गुजरने वाले गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया।देवघर डीसी ने देवघर स्थित कई झुग्गी झोपड़ी के मोहल्ले और बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन पहुंचकर लोगों का हाल-चाल जाना और इन्हें कंबल दिया। देवघर डीसी विशाल सागर ने कहा कि पारा लगातार गिरता जा रहा है।जिला प्रशासन की ओर से निगम के सहयोग से कई चिन्हित जगह पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सरकार की ओर से जिले में 80 हजार कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिसको लेकर सभी प्रखंडों में इसका वितरण किया जा रहा है। देवघर डीसी विशाल सागर ने कहा कि यह कार्य लगातार चलता रहेगा।
चैनपुर थाना क्षेत्र के भेलवातला गांव के कुएं से बरामद युवक के शव के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेलटीम एबीएन, चैनपुर/गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र के भेलवातला गांव के कुएं से बरामद महेंद्र रौतिया की मौत का कारण पता करते हुए कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में सुगासरवा गांव निवासी मंगल अगुस्टीन किंडो, अश्विन किंडो, प्रवीण किंडो, जी एस कुजूर, सिफड़ी गांव निवासी थोमस कुजूर एवं केडेंग गांव निवासी अनमोल तिग्गा के नाम शामिल हैं। चैनपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर बैजु उरांव ने बताया कि मृतक के साथ आरोपियों ने 1 जनवरी के दिन मारपीट की घटना को अंजाम दिया था और उसे जान से मारने का प्रयास किया था। इसी दौरान महेंद्र रौतिया अपनी जान बचाने के क्रम में भागने के दौरान कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इधर, छापामारी दल में चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर बैजु उरांव, चैनपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, डुमरी थाना प्रभारी रवि कुमार, एस आई मुकेश कुमार,आलोक कुमार, सहित चैनपुर एवं डुमरी थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज सत्तारूढ़ दल के मंत्री और विधायक गणों की अहम बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के ताजा राजनीतिक हालात पर विशेष रूप से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखते हुए सभी को इससे अवगत कराया। इस मौके पर सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना पूरा विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं और आगे भी बने रहेंगे। किसी भी तरह की स्थिति में वे सभी पूरी तरह एकजुट हैं और मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनहित में लगातार कार्य कर रही है और यह निरंतर जारी होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.