टीम एबीएन, रांची। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सालगाडीह के समक्ष विभिन्न भारी अनियमितता को लेकर आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। विद्यालय मुख्य द्वार के समक्ष झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले आज एक दिवसीय प्रदर्शन किया। दिन भर के जोर-शोर के आंदोलन प्रदर्शन के बाद अंततोगतवा देर शाम को विद्यालय प्राचार्य इम्तियान हुसैन के साथ लिखित वार्ता संपन्न हुआ। लिखित वार्ता के दौरान दंडाधिकारी आरपी राम, थाना प्रभारी तमाड़ सीरिल सांगा उपस्थिति रहे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे क्रांतिकारी नेत्री दमयंती मुंडा जी ने बताया कि अब किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं इस आंदोलन का समर्थन दे रहे क्रांतिकारी छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय प्रशासन एवं सरकार यथाशीघ्र उक्त मांगों को लेकर संज्ञान और समाधान करें। अन्यथा हम भारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उक्त आंदोलन प्रदर्शन के दौरान उमेश महतो, दुबराज महतो, देवी सिंह पाहन, प्रोफेसर महतो,अमित मुंडा, अभय कुमार महतो आदित्य करो जनसाधारण मौजूद रहे।
हड़ताल जारी रही तो राशन वितरण के लिए करनी होगी वैकल्पिक व्यवस्था : डॉ रामेश्वर उरांवटीम एबीएन, रांची। मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि यदि उचित मूल्य की दुकानें बंद रहती हैं, तो सरकार को राशन वितरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। राज्य में उचित मूल्य की दुकान (एफपीएस) कारोबारियों ने अपना अनिश्चितकालीन राशन बंद हड़ताल जारी रखी।एक जनवरी को झारखंड में 25,000 से अधिक एफपीएस कारोबारी ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन द्वारा दिए गये राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन राशन बंद आह्वान में शामिल हुए। इस हड़ताल से झारखंड में केंद्र और राज्य खाद्य सुरक्षा योजनाओं के 65 लाख से अधिक लाभार्थी प्रभावित हुए हैं। राज्य के खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री उरांव ने बताया कि राज्य सरकार मामले के समाधान के लिए एफपीएस कारोबारियों के साथ बातचीत कर रही है। हमारे विभाग के सचिव अमिताभ कौशल ने उनकी मांगों को लेकर उनके साथ चर्चा की है और वे सरकार के जवाब से संतुष्ट हैं। उनकी मांगें पहले से ही विचाराधीन हैं, इसलिए कोई समस्या की बात नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि डीलर अड़ियल रवैया अपनाते हैं और हड़ताल जारी रखते हैं तो राशन वितरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी चर्चा चल रही है। हमें किसी भी तरह गरीबों के बीच राशन वितरित करना है। इसलिए, एक वैकल्पिक योजना पर भी विचार किया जा रहा है, उन्होने कि मैं इसका खुलासा नहीं करूंगा।फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की झारखंड इकाई के महासचिव संजय कुंडू ने कहा- हमने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ चर्चा की है, लेकिन हम अपनी समस्याओं का मजबूत समाधान चाहते हैं, न कि केवल आश्वासन। इसलिए, हमने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री के साथ एक बैठक का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि सात जनवरी को जिला स्तरीय डीलर एसोसिएशन के साथ बैठक होनी है। उन्होंने कहा कि बैठक में रखे गये प्रस्तावों के आधार पर हम मंत्री से मिलेंगे। अगर सरकार हमारी मांगों पर सहमत होती है, तो हम आंदोलन वापस ले लेंगे।कुंडू ने कहा कि एफपीएस डीलर कमीशन को एक रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर तीन रुपये प्रति किलोग्राम करने और कारोबारी की मृत्यु के मामले में अनुकंपा के आधार पर परिवार के एक सदस्य को दुकान देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कारोबारी कोविड महामारी अवधि के दौरान राशन वितरण के एवज में 13 महीने के कमीशन की भी मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशव्यापी आंदोलन का आह्वान एफपीएस डीलरों की विभिन्न मांगों जैसे कारोबारियों के लिए 50,000 रुपए की न्यूनतम मासिक आय गारंटी सुनिश्चित करने, विश्व खाद्य कार्यक्रम की सिफारिशों को लागू करने और ई-पीओएस उपकरणों के माध्यम से वितरण की अनुमति देने के लिए किया गया है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जमशेदपुर केनल क्लब की ओर से 74वां, 75वां और 76वां डॉग शो चैंपियनशिप का आयोजन पांच से सात जनवरी तक आर्चरी ग्राउंड जेआरडी कॉम्पलेक्स में होगा।पांच जनवरी की सुबह साढ़े आठ बजे मुख्य अतिथि टाटा स्टील शेयर्ड सर्विसेस के उपाध्यक्ष प्रोबाल घोष ने इसका उद्घाटन किया। सुबह साढ़े आठ बजे शो शुरू हुआ। पहले दिन ऑबिडियंस टेस्ट (क्लास एक से सात) होगा। दूसरे और तीसरे दिन ऑल ब्रीड चैंपियनशिप होगा। इस बार ऑल ब्रीड शो में 386 डॉग की एंट्री आयी है। ओबिडियंश टेस्ट में 45 डॉग भाग लेंगे। इसमें 20 पोस्ट ग्रेजुएट डॉग हैं। बीगल स्पेशल्टी में 38 और लेब्राडोर रिट्रीवर स्पेशल्टी में 46 डॉग हिस्सा लेंगे। इस बार शो में छह नये ब्रीड के डॉग भी दिखायी देंगे।ऑबिडियंश टेस्ट में भारत के फिलिप भट्ट, बीगल स्पेशल्टी व लेब्राडोर रिट्रीवर स्पेशल्टी में रूस के याना गावरीलोवा और ऑल ब्रीड शो में मेसिडोनिया के डॉ पेरो बोंजीनोस्की, ऑस्ट्रेलिया के लिंटे ब्रांड, रूस के एलेक्स बेल्किन और दक्षिण कोरिया के वुंग जॉग ली निर्णायक होंगे।
फरवरी में झारखंड पहुंचेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्राटीम एबीएन, रांची। झारखंड के पांच प्रमंडलों के 13 जिलों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी। फरवरी की शुरुआत में न्याय यात्रा का कारवां झारखंड के संताल परगना पहुंचेगा। आठ दिनों की यात्रा में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को इसका शिड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरान राहुल गांधी आठ दिन झारखंड में रहेंगे।14 जनवरी से मणिपुर के इंफाल से यात्रा शुरू होगी। 20 मार्च को मुंबई में इसका समापन होगा।झारखंड में दो चरणों में यह यात्रा होगी। पहले चरण में 11 जिलों में यात्रा निकाली जायेगी, जबकि दूसरे चरण में पलामू-गढ़वा में यात्रा पहुंचेगी फिर बिहार निकल जाये। पश्चिम बंगाल से झारखंड के संताल परगना में न्याय यात्रा प्रवेश करेगी। झारखंड के दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, जमशेदपुर, चाईबासा, पलामू और गढ़वा में न्याय यात्रा का कारवां जायेगा। न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों में 66 दिनों तक निकलेगी।यह यात्रा 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातिगत जनगणना जैसे मसलों पर जन-जागरण करेगी। देशभर के 13 राज्यों में झारखंड तीसरा ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा किलोमीटर की यात्रा होगी और जिले कवर होंगे। सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश के 20 जिलों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी। 11 दिनों में वहां 1074 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी। न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों में 66 दिनों तक निकलेगी। यह यात्रा 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातिगत जनगणना जैसे मसलों पर जन-जागरण करेगी। देशभर के 13 राज्यों में झारखंड तीसरा ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा किलोमीटर की यात्रा होगी और जिले कवर होंगे। सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश के 20 जिलों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी। 11 दिनों में वहां 1074 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले के अड़की थाना क्षेत्र में गुंतुरा और उलिहातू मोड़ के बीच दो जनवरी को एक व्यापारी से लूट की घटना सामने आयी थी। उक्त घटना में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें हुंठ निवासी मंगरा मुंडा उर्फ पोरेस मुंडा, विजयगिरी निवासी शिवी नाग और लांदूपडीह निवासी सोमरा मुंडा उर्फ धनीराम मुंडा शामिल है। पुलिस ने उनके पास से खिलौना गन, एक बाइक, दो मोबाइल, बैग और लूटे गये 2700 रुपये बरामद किया है।
रांची पटना वंदे भारत ट्रेन 20 मिनट तक हजारीबाग स्टेशन के पास रूकीटीम एबीएन, हजारीबाग। रांची से पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग स्टेशन के पास 20 मिनट रुक गया। इसकी बड़ी वजह एक गाय का ट्रेन के समीप आ जाना था। अब तक मिली जानकारी अनुसार वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को शाम 6:25 में हजारीबाग स्टेशन के पास पहुंची थी।उसी दौरान वहां पर एक गाय ट्रेन के इंजन के नीचे आकर बैठ गयी। इसके बाद ट्रेन को रोक कर गाय को सुरक्षित निकाला गया। गाय को कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन इसकी वजह से लगभग 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
आयुक्त की अपील : सक्रियता और इमानदारी से काम पदाधिकारी-कर्मचारीआयुक्त दशरथ चंद्र दास छतरपुर अनुमंडल तथा हरिहरगंज प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण एबीएन न्यूज नेटवर्क, छतरपुर/हरिहरगंज, (पलामू)। आयुक्त दशरथ चन्द्र दास आज अनुमंडल कार्यालय, छतरपुर तथा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारीपूर्वक, सक्रियता से कार्य करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए सभी कर्मचारी सहयोगात्मक भावना से कार्य करें। योग्य एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पहुंचायें। जरूरतमंद व्यक्ति को जिला एवं प्रमंडल कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़े, इसका पूरा ध्यान रखें। प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याएं दूर करने से आमजनों को आर्थिक और समय दोनों की बचत होगी।आयुक्त ने अनुमंडल कार्यालय, छतरपुर तथा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, हरिहरगंज में कार्यरत कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्य आवंटन एवं कार्य प्रगति की जानकारी ली। साथ ही कार्यों में गति लाकर समाज के अंतिम एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश दिया। अनुमंडल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने भवन की जीर्ण-शीर्ण स्थिति पर नाराजगी जतायी। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय भवन छतरपुर के रंगरोगन एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त करने को लेकर भवन निर्माण विभाग को पत्र भेजने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी हिरा कुमार ने बताया कि भवन निर्माण विभाग को अनुमंडल भवन का रंगरोगन एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त करने संबंधी पत्र भेजा गया है। आयुक्त ने छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं छतरपुर थाना प्रभारी तथा हरिहरगंज थाना प्रभारी से विधि व्यवस्था की भी जानकारी ली। साथ क्षेत्र में विधि व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी हिरा कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, छतरपुर विजय केरकेट्टा, थाना प्रभारी शेखर कुमार, हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस का विस्तार मधुपुर तक कर दिया गया है। अब यह ट्रेन रांची से मधुपुर तक चलायी जायेगी। मधुपुर से न्यू गिरिडीह होते हुए रांची जायेगी। इसकी सूचना रेलवे ने जारी कर दी है। ट्रेन संख्या 18617 और 18618 रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस छह जनवरी से मधुपुर तक जायेगी। ट्रेन संख्या 18617 रांची- मधुपुर एक्सप्रेस 6 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और 1.50 बजे मधुपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 18618, मधुपुर-रांची एक्सप्रेस मधुपुर से अपराह्न 3 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11.15 बजे रांची पहुंचेगी।
कुएं में गिरा हाथी, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीमएबीएन न्यूज नेटवर्क, चांडिल। सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत अंडा गांव में बीती रात हाथी भगाओ दस्ता द्वारा हाथी भगाने के दौरान एक 6 फीट का हाथी कुएं में गिर गया। इससे हाथी बुरी तरह जख्मी हो गया। कुएं में गिरे हाथी को उठाने के लिए वन विभाग की टीम गुरुवार की सुबह अंडा गांव पहुंची। दो जेसीबी की मदद से हाथी को उठाने का प्रयास किया जा रहा है। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से 15 से 20 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड क्षेत्र में घूम रहा है। हाथियों का झुंड किसानों की फसलों और घरों को क्षतिग्रस्त कर रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.