अंजुमन चुनाव को ले चुनाव कमेटी ने जारी किये दिशा-निर्देशप्रखंड क्षेत्र के 23 अंजुमन के 7-7 मतदाता चुनाव मतदान कर 4 पदाधिकारियों का करेंगे चयनटीम एबीएन, लोहरदगा। कैरो प्रखंड अंजुमन इस्लामिया कमिटी का चुनाव 7 जनवरी रविवार को न्याटोली, कैरो स्थित मदरसा में चुनाव कमिटी की देख-रेख में सुबह 9 बजे से होगी। आज चुनाव कमिटी के संयोजक अलीरजा अंसारी की अध्यक्षता में मतदान केंद्र के पास बैठक आयोजित कर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर चुनाव कमेटी ने विस्तृत गाइडलाइंस जारी किये हैं। चुनाव कमेटी के संयोजक अलीरजा अंसारी ने बताया कि मतदाताओं के मतदान केंद्र तक आने-जाने के लिए किसी उम्मीदवार द्वारा कोई राशि व्यय नहीं की जायेगी और न ही इसके लिए कोई व्यवस्था किया जायेगा। चुनाव की प्रक्रिया के दौरान सभी प्रत्याशी एक ही जगह अपनी निर्धारित सीट पर दोस्ताना माहौल बनाकर बैठेंगे। इस दौरान कोई भी प्रत्याशी किसी मतदाता से कोई बात चीत नहीं करेंगे और न ही फोन करेंगे। वोटर मतदान केन्द्र या उसके आसपास मतदान के बाद भीड़ इकट्ठा नहीं करेंगे। वोटों की गिनती के दौरान सभी प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद जीते हुए प्रयाशी या उनके समर्थकों द्वारा किसी तरह की नारेबाजी, बम-पटाखा फोड़ना, बाजा बजाना या किसी तरह का हंगामा नहीं हो इसकी जिम्मेदारी संबंधित उम्मीदवार की होगी। संयोजक अलीरजा अंसारी ने क्षेत्र के सभी बुद्धिजीवियों, समाजसेवी, पत्रकार, चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशी, उनके समर्थकों और सभी मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है। मौके पर नाजीर आलम खान, महताब आलम, अतिकुर्रहमान, फरीद खान उपस्थित थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। कैरो फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के निर्देश पर 1 जनवरी 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर कैरो प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया। उक्त धरना में बताया गया कि 8 जनवरी दिन सोमवार को जिला के सभी डीलर लोहरदगा ब्लॉक से समाहरणालय मैदान तक रैली निकाली जायेंगी, जिसमें कैरो प्रखंड से सभी डीलरों को भाग लेना है। अपनी मांगों को लेकर प्रखंड के सभी डीलरों ने धरना के छठे दिन भी हड़ताल जारी रखे। उक्त धरना प्रदर्शन को प्रखंड क्षेत्र के राशन दुकानदार लखन उरांव, मनिंद्र शाह, नसीर आलम, सुरेंद्र साहु, ब्रजकिशोर साहु, रामकेशवर उरांव, पंकज साहु, सोमा उरांव सोमनाथ महली, मो खुर्शीद, सोमरा उरांव, चंपा महिला मंडल परमुन्नी उरांव, रौशनी महिला मंडल से संजो उरांव, मनोरमा देवी, सरना महिला मंडल चेतना महीला मंडल, ज्योति महिला मंडल, इत्यादि दुकानदारों ने उपस्थित होकर समर्थन किया।
टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संस्कृति समिति द्वारा पूर्व घोषित 11 जनवरी को राजधानी टुसू महोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। संपूर्ण राज्य भर के टुसू श्रद्धालु क्षेत्रीय साज-सज्जा के साथ राजधानी रांची में जुटेंगे।उक्त महोत्सव का टुसू पूजन शुभारंभ रांची महिला महाविद्यालय करेगा। आज शनिवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, मारवाड़ी कॉलेज, रांची वूमेनस कॉलेज वार्ता संपन्न हुई। समिति ने आधिकारिक रूप से जानकारी दी है कि उक्त कार्यक्रम में 100 से भी ज्यादा टुसू को साज-सज्जा के साथ संपूर्ण विधिवत तरीके से लाया जायेगा। आयोजन स्थल का प्राथमिक मुआयना करते हुए नेतृत्वकर्ता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि संपूर्ण राज्य भर से श्रद्धालु जुटते हुए इसे ऐतिहासिक बनाया जायेगा।
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन को किया गया सम्मानितटीम एबीएन, रांची। रांची प्रेस क्लब के कार्यालय में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता नीरज भट्ट ने प्रेस क्लब रांची के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित करते हुए अभिनंदन किया।इस अवसर पर संजय सर्राफ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस टीम से प्रेस क्लब को एक नयी ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2 वर्ष के कार्यकाल में प्रेस क्लब और अधिक सुदृढ़ एवं समृद्ध बनकर सामाजिक एवं जन सेवा के कार्यों में भी तेजी से कार्य करेगी। उन्होंने अध्यक्ष से आग्रह किया कि रांची के प्रमुख सामाजिक संस्थाओं मे से एक प्रतिनिधि को प्रेस क्लब का सदस्य बनाकर जोड़ा जाये। सुरेंद्र सोरेन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब सबों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी के हित में समुचित कार्य करेगी एवं स्वर्णिम विकास में हमेशा अग्रसर रहेगी। उक्त जानकारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
राष्ट्रीय पुस्तक मेले में साहित्येतर विषयों की पुस्तकें भी उपलब्धछात्र-छात्राओं के आने का सिलसिला जारीटीम एबीएन, रांची। रांची जिला स्कूल मैदान में जारी समय इंडिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय पुस्तक मेला में साहित्य की चर्चित और स्तरीय पुस्तकों के साथ-साथ जीवन और समाज से जुड़े अन्य विषयों की महत्वपूर्ण पुस्तकें पाठकों के लिए खासतौर पर उपलब्ध हैं। जिन्हें धर्म, राजनीति, मीडिया, सिनेमा, इतिहास, परम्परा और संस्कृति से जुड़े विषयों की पुस्तकों की तलाश है। सस्ता साहित्य मंडल के स्टॉल पर गांधी डायरी, हिन्दुज्म (अंग्रेजी), डॉ अम्बेडकर: अस्वीकार का साहस, कथा सरित सागर, विज्ञापन और ब्रांड, भारतीय परम्परा की खोज, अछूत मतवाद के सच, राजा भोज की कहानियां, हृदय और हृदयावरण, भारतीय प्रतीकों का लोक, भले रहो, चंगे रहो जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकें सस्ते दर पर पुस्तक प्रेमियों के लिए उपलब्ध हैं।राजपाल एंड संस के स्टॉल पर मोहन राकेश का रचना संसार, उनकी प्रिय कहानियां, मोहन राकेश के संपूर्ण नाटक, मोहन राकेश की डायरी, जे कृष्णमूर्ति की सीखने की चाह, महेन्द्र मधुकर का कस्मै देवाय, एपीजे अब्दुल कलाम की चर्चित पुस्तकें, बेनजीर भुट्टो की मेरी आपबीती आदि प्रमुख हैं। किताबें आपके लिए बस तीन दिन और ही उपलब्ध हैं। मेला परिसर में प्रवेश की समयावधि प्रात: 11 बजे से रात्रि 7:30 बजे तक की है। इसके अतिरिक्त पुस्तक मेले में समय प्रकाशन एवं यश प्रकाशन के स्टॉल्स पर डॉ उर्मिला प्रकाश मिश्रा की भारत के लोकजीवन में लोक कल्याण की परम्परा, डॉ ओमप्रकाश सिंह की अगर राममनोहर लोहिया होते, डॉ कुसुम पटोरिया की जागरण के अग्रदूत डॉ भीमराव अम्बेडकर, समाजवादी समतावादी चिंतक रघु ठाकुर की विकल्प की खोज, डॉ पीडी सावे की महाराजा शिवाजी राव होल्कर की पुस्तकें पाठकों को अपनी ओर खींच रही हैं।विभिन्न कॉलेजों से पुस्तक मेले में आये छात्र-छात्राएंपुस्तक मेले में स्कूली परिधान में कंधे पर बैग लटकाए आने वाले छात्र-छात्राओं का सिलसिला जारी है। इन छात्र-छात्राओं को इनके साथ आये हुए अध्यापकों और मेला परिसर में उपस्थित लेखकों ने संबोधित किया। यह छात्र-छात्राओं के लिए तो सुखद पल रहा ही लेकिन पुस्तक मेले में आने वाले लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ गया। यह एक तरह से नयी पीढ़ी का किताबों के बीच आना पुस्तक पठन संस्कृति के लिए बेहतर वातावरण निर्मित होने की दिशा में उठाया गया कदम सिद्ध होगा। पुस्तक मेला में आज यानी शुक्रवार को सायं 3 बजे एकल नाट्य प्रतियोगिता आयोजित है। इस प्रतियोगिता में स्थानीय नाट्यकर्मी भाग ले सकते हैं। सायं 4 बजे मीडिया और साहित्य विषय पर संवाद आयोजित है। इस कार्यक्रम में मीडिया, साहित्य और संस्कृति से जुड़े लेखक, पत्रकार और संस्कृतिकर्मी आमंत्रित हैं।
झारखंड प्रदेश भाजपा के सभी 7 मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्नटीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची में आज लेक गार्डन बैंक्वेट हॉल अरगोड़ा में प्रदेश भाजपा के सभी 7 मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा सहित मोर्चा के अध्यक्ष गण, राष्टीय पदाधिकारी गण एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने किया। बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा आज अपने नीतियों कार्यक्रमों के बल पर जनता का स्नेह आशीर्वाद प्राप्त करते हुए विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पारर्टी बनी है।श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा किसी परिवार और समाज विशेष की पार्टी नहीं बल्कि जन- जन की पार्टी है। पार्टी की नीतियों ने इसे सर्व व्यापी सर्व समावेशी और सर्व स्पर्शी बनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के 7 मोर्चों युवा, किसान, महिला, एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक में इस व्यापक स्वरूप का दर्शन होता है।उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जन- जन तक पहुंचने, सुख- दु:ख में शामिल होकर आवाज बनने का आह्वान किया।
नामकुम में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक गंभीरटीम एबीएन, रांची। नामकुम रेलवे ऑवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सोनू गिद्ध (20) पिता शांति प्रकाश गिद्ध, नेतरहाट निवासी की मौत हो गयी। करण तिर्की (25) पिता शंकर तिर्की, लोवाडीह बीच कोचा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गये।घायल को पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया है। बाइक से दोनों लोवाडीह की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में ओवरब्रिज पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद बाइक ट्रेलर में फंस गया।बाइक फंसा होने की वजह से चालक पोस्ट ऑफिस के समीप ट्रेलर खड़ा करके फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया एवं शव एवं ट्रेलर को जब्त कर थाना ले आयी।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी नेशनल खेल (जो दिल्ली के विभिन्न स्कूलों में आयोजित होंगे) में भाग लेने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर की टीम आज स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गयी। 12 सदस्यीय टीम में बैडमिंटन अंडर-14 के अनिकेत, यशवंत, तन्मय, टेबल टेनिस अंडर-14 के रोशन, मयंक, उदित, कुश्ती अंडर-14 के रिशू और आर्यन, ताईकानडो के सुजॉय, अभिषेक, संकेत, पराजित अलग-अलग खेलों में डीएवी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 7 और 8 जनवरी 2024 को होनी है। इस दल का नेतृत्व शारीरिक प्रशिक्षक गोविंद झा कर रहे हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। आयुक्त दशरथ चन्द्र दास आज आयुक्त कार्यालय के विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालय भवन में अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वीडियो कान्फ्रेंसिंग हॉल, पेशकारी शाखा, नजारत शाखा, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का कार्यालय, प्रशाखा पदाधिकारी का चेंबर, रेकड रूम, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, उप निदेशक कल्याण, उप निदेशक पंचायती राज कार्यालय, उपनिदेशक खाद्य कार्यालय एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के चेंबर, सभागार आदि का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय एवं शाखाओं की बेहतर सफाई रखने का निदेश दिया। साथ ही दस्तावेजों एवं अभिलेखों को संरक्षित एवं सुरक्षित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभिलेखों का सही संधारण एवं बेहतर तरीके से रखरखाव एवं स्थान का सही से सदुपयोग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अभिलेखों का बेहतर तरीके से रखरखाव हेतु व्यवस्थित रेकड रूम का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त दशरथ चन्द्र दास के साथ प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी, अमित कुमार, राकेश कुमार दुबे, तनवीर अहमद, राहुल सहित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के कर्मी, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक के कर्मचारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.