राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया पूर्ण शराबबंदी का समर्थनटीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने हमेशा पूर्ण शराबबंदी का समर्थन किया है, क्योंकि इसकी बिक्री सीमा से अधिक हो रही है। चेन्नई पहुंचे राधाकृष्णन ने कहा कि यह तमिल समाज की आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद कर रही है, इसलिए वह इसके खिलाफ हैं।
भ्रष्टाचार में लिप्त है राज्य सरकार, झारखंड में भ्रष्ट तंत्र : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवीटीम एबीएन, रांची। राज्य में हो रहे ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में ईडी बड़े-बड़े खुलासे कर रही है और जहां भी ईडी की टीम पांव रख रही है, वहां भ्रष्टाचार के बड़े मामलों का बड़ा खुलासा हो रहा है। भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और सीएम हेमंत सोरेन के करीबियों के यहां से लूट का माल पकड़ा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि राज्य सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और राज्य में भ्रष्ट तंत्र काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर घोटाले पर घोटाले किये जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार बालू, पत्थर, शराब समेत राज्य के खनिज संपदा का अवैध रूप से दोहन कर रही है। इसमें मुख्यमंत्री सीधे तौर पर दोषी पाये जा रहे हैं। कई घोटालों में सीएम का नाम प्रत्यक्ष रूप से शामिल भी है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव रविवार को है। पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू होगी।धनबाद पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर तीन, सचिव पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर दो, संयुक्त सचिव के पद पर तीन, केंद्रीय सदस्य के पद पर चार, अंकेक्षक पद पर चार और डेलीगेट पद पर कुल 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव को लेकर पुलिस लाइन से लेकर जिलेभर के पुलिस कर्मियों के बीच माहौल गर्म है। सभी अपने-अपने तरीके से वोटरों को लुभाने में जुटे हुए हैं।
टीम एबीएन, रांची। आज बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता संपन्न हुई। पुस्तक मेला में जारी शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न वेशभूषा में सजे सवेरे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक, माता-पिता भी किताबों के करीब आये। मेला परिसर में खासी गहमागहमी रही। कार्यक्रम रोचक रहा। कार्यक्रम को लोगों ने देखा और सराहा।आज झारखंड के जनजातीय साहित्य पर भी मेला परिसर में गंभीर परिचर्चा हुई। इस कड़ी में झारखंड के जनजातीय साहित्य पर चर्चा की अध्यक्षता करते हुए कुरमाली भाषा और साहित्य के मूर्धन्य विद्वान एवं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा राजाराम महतो ने कहा कि झारखंड का जनजातीय साहित्य समृद्ध और संपन्न है। उद्घाटन वक्तव्य देते हुए डा माया प्रसाद ने कहा कि झारखंड का जनजातीय साहित्य विविधता में एकता का विलक्षण उदाहरण प्रस्तुत करता है। डॉ रामप्रसाद, पूर्व नागपुरी विभागाध्यक्ष सह साहित्यकार, गोस्सनर महाविद्यालय ने झारखंडी भाषाओं के वैशिष्ट्य पर प्रकाश डाला। डॉ हाराधन कोईरी, सहायक प्राध्यापक सह पंच परगनिया साहित्यकार, गोस्सनर महाविद्यालय ने पंच परगनिया साहित्य के महत्व पर प्रकाश डाला।इस परिचर्चा में अनेक विद्वानों ने भाग लिया, जिनमें डॉ राज श्री जयंती, डा करण मिंज, नागपुरी विभागाध्यक्ष सह खोरठा साहित्यकार, जनजातीय क्षेत्रीय भाषा विभाग, रांची, डा संध्या चौधरी उर्वशी, डा वासुदेव प्रसाद, शाश्वत बी एड कालेज के अध्यक्ष डा अनिल कुमार शर्मा, उनके सहयोगी श्री सुरेश सिंह, वहां के शिक्षक डा रुपेश कुमार डा नागेंद्र कुमार , डा विनीता कुमारी,सुश्री ममता कुमारी ,लक्ष्मण प्रसाद,डा प्रमोद कुमार झा, डा श्री निवास ठाकुर ने उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किये। यह चर्चा झारखंड के जनजातीय साहित्य को समझने की दृष्टि विकसित करने में समर्थ एवं सार्थक रही। आज शाश्वत बी एड कालेज, रांची के प्राध्यापक गण और प्रशिक्षु शिक्षकों ने मेला परिसर का भ्रमण किया और मनोवांछित पुस्तकें खरीदीं। आगत अतिथियों का भव्य स्वागत मेला प्रबंधक श्री चंद्रभूषण एवंं स्थानीय संयोजक डा जे बी पाण्डेय ने, सरस्वती वंदना सुश्री सपना साहनी ने कुशल संचालन डा अशोक कुमार प्रमाणिक ने और धन्यवाद ज्ञापन डा ओम प्रकाश ने किया। राष्ट्र गान से समापन हुआ।
टीम एबीएन, लोहरदगा। कूडू प्रखंड क्षेत्र में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महिलाओं में भी उत्साह चरम पर है। शनिवार को कुडू प्रखंड मुख्यालय में अयोध्या से आये पूजित अक्षत वितरण करने को लेकर दुर्गा वाहिनी से जुड़ी दर्जनों महिलाओ ने कड़कड़ाती ठंड के बीच में श्रद्धा और भक्ति भाव से जामड़ी बस्ती के घर घर जाकर अक्षत वितरण किया।सबसे पहले गांव के पहान ताजवीर उरांव और पुजार मनोज उरांव के घर जाकर अक्षत सह आमंत्रण राम मंदिर के चित्र व पत्रक के साथ प्रदान किया। जिसके पश्चात पूरे गांव में घर घर जाकर अक्षत वितरण किया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आगामी 22 जनवरी को सामूहिक रूप से श्रद्धा और भक्ति भाव से भव्य तरीके से स्थानीय मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर संध्या उरांव, सोनी देवी, शीला देवी, नीतू देवी, रचना देवी, उर्मिला देवी, पिंकी देवी, अंजू देवी, फूलो देवी, कुंती देवी, घसनी उरांव,रंजू देवी, कुलदीप उरांव, कैलाश प्रसाद, अजय वर्मा, संजय चौधरी आदि शामिल हुए।
टीम एबीएन, लोहरदगा। आल इंडिया मजलिस -ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष तौफीक अंसारी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें कुडू प्रखंड के बहुत सारे कांग्रेसी कांग्रेस छोड़ एआइएमआइएम का दामन थामा, जिसमें कुड़ू सदर समशेर खान ने दल-बल के साथ कांग्रेस को छोड़ मजलिस का दामन थामा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो जैसी सेकुलर पार्टियां सिर्फ मुसलमानों की वोट लेती है। कोई मुसलमानों की लीडरशिप नहीं चाहती। मुसलमानों से झंडा, दरी, कुर्सी लगवाने के अलावा और कुछ नहीं करती अब वे दिन गये जो हम चुप रहेंगे, जब हमारी भागेदारी सुनिश्चित नहीं तो हम भी तुम्हारे साथ नहीं अब गुलामी नहीं हिस्सेदारी चाहिए। मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष तौफीक अंसारी ने कहा की मजलिस सिर्फ मुसलमानों की पार्टी नहीं है, हर दबे कुचले गरीबों की पार्टी है। यहां सबकी बराबरी की बात की जाती है कोई भेदभाव नहीं होती हम जात-पात में विश्वास नहीं करते। हम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान की मानने वाले हैं। मौके पर मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष तजम्मुल अंसारी ने कहा कि मजलिस लोहरदगा लोक सभा और विधान सभा दोनो चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी और कामयाबी हासिल करेगी। मुसलमान को सुनने वाला देखने वाला कोई नहीं। मुसलमानों की हक हकूक की आवाज सिर्फ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के अलावा कोई पार्टी नहीं उठाती, सिर्फ सेकुलर होने का ढोंग करती है। मौके पर जाहीद खान, मुमताज खान, मो तफ्सीर, सहबाज अंसारी, अब्दुल मतीम, अब्दुल वाजीद, अफताब आलम, अरजु खान, रसीद अंसारी, साजीद अंसारी, समर खान, नफाज खान, आसिफन खान, कलीम अंसारी, छोटु अंसारी, एजाजुल अंसारी, अबुजर अंसारी, शाहीद अंसारी, सनाउल अंसारी, रिंकु खलीफा, जावेद अंसारी, एजामुदीन अंसारी, फैज खान, सफीउल्लाह अंसारी, सिद्दीक अंसारी इत्यादि ने सदस्यता ग्रहण किया, जिनको जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर जिला महासचिव खुर्सीद अंसारी, लोहरदगा नगर अध्यक्ष मास्टर सज्जाद उर्फ अली हसन, मिडीया प्रभारी अजहर अंसारी, नफीस अंसारी, पूर्व युवा जिला महासचिव साजीद अंसारी आदि मौजूद थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज प्रांगण में द्वितीय सावधिक परीक्षा का प्रगति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा षष्ठ तक के जिन भैया बहनों ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन बच्चों को प्रगति पत्र देखकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल ने बच्चों को प्रगति पत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई दी और इससे भी अच्छा प्रदर्शन अगले परीक्षा में करने के लिए प्रोत्साहित किये, उन्होंने बच्चों को अनुशासन में रहने के लिए कहा, माता-पिता और अपने शिक्षक-शिक्षकों का आदर करने और उनकी बात मानने को बच्चों को कहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई दी और बच्चों को कहा कि इससे आगे की परीक्षा में और भी बेहतर और अच्छा परिणाम लाकर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। कक्षा नर्सरी से षष्ठ तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के नाम शामिल हैं।कक्षा नर्सरी से प्रियांशी उरांव, अमन कुमार, अविलियन कुसूर, कक्षा केजी से ऋषभ कुमार सिंह, सुनीता नगेसिया, समीर खान, अंशिका सिंह, कक्षा प्रथम से यश कुमार सिंह, बृष्टि दत्ता, अपेक्षा गुप्ता, कक्षा द्वितीय से यश वर्मा, प्रियांशु कुजूर, सिद्रा खान, कक्षा तृतीय से मुस्कान लईबा, बादल उरांव, अंजनी उरांव, कक्षा चतुर्थ से पवन कुमार महतो, माही सिंह, पीयूष यादव, कक्षा पांच से शमा परवीन, अवनी उरांव, विजेता कुमारी, कक्षा षष्ठ से शांभवी राज, प्रियांशु राज सिंह, पॉल अरुण सेन ने स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल, प्रधानाध्यापिका सुधा देवी, आचार्य जनार्दन सिंह, सुधांशु कुमार, आचार्या सुनीता सिंह, किमी कुमारी, कोमल वर्मा, पिंकी कुमारी, आरती सिंह, मालती देवघरिया, सोनू भगत एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।
टीम एबीएन, लोहरदगा। सीआरपीएफ 158 बटालियन का वार्षिक निरीक्षण 04 व 05 जनवरी को किया गया। इस दौरान डीआईजी किशोर प्रसाद, रेंज नई दिल्ली द्वारा बटालियन मुख्यालय में 04 जनवरी को आफिस रिकार्ड की जांच की गई साथ ही बैरकों का पूरा भ्रमण किया गया। वही रात्रि में डीआईजी बड़ा खाना में भाग लेते हुए जवानों के साथ रात्रि भोजन किया गया।निरीक्षण के क्रम में 05 जनवरी को उपमहानिरीक्षक ने केकरांग एवं पेशरार स्थित बटालियन के कंपनियों का भी दौरा किया तथा वहां सभी जवानों से जाकर मिले व जवानों की शारीरिक क्षमता तथा फायरिंग की क्षमता का भी परीक्षण किया। मौके पर जवानों द्वारा किए गए प्रदर्शन का डीआईजी, रेंज नई दिल्ली ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। 158 बटालियन मुख्यालय में उपमहानिरीक्षक ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें बटालियन के किए हुए आपरेशंस डबल बुल तथा आपरेशन कोर्गो जिसमे बड़ी संख्या में नक्सलियों को पकड़ा गया तथा भारी तादाद में हथियार गोला बारूद भी बरामद किया गया था इसकी तारीफ की गयी। मौके पर उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की घटनाओं में काफी हद तक कमी लाने में मदद मिली। उन्होंने आगे भी इस तरीके के सफल आपरेशन को पूर्ण करने को निर्देशित किया ताकि क्षेत्र से नक्सलवाद जड़ से समाप्त हो सके। उन्होंने 158 बटालियन द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण, साफ-सफाई अभियान, जनजातीय आदान प्रदान कार्यक्रम, सिविक एक्शन कार्यक्रम आदि की प्रशंसा की। उन्होंने 158 बटालियन सीआरपीएफ तथा स्थानीय पुलिस एवं जिला प्रशासन के अच्छे समन्वय की भी प्रशंसा की जिससे कि पूरे क्षेत्र में विकास कार्य भी काफी तेजी से चल रहे हैं, और जिला प्रगति के पथ पर अग्रसर है।उन्होंने सभी जवानों से अपने तैनाती के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी प्रकार की ड्यूटी के निर्वहन में सतर्क-चौकस रहने हेतु निर्देश दिए। जवानों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से नियमित व्यायाम एवं परिचालनिक अभ्यास के साथ-साथ संतुलित भोजन एवं अनुशासन को बनाये रखने हेतु उचित दिशा-निर्देश भी दिया गया। वर्तमान में चल रहे साईबर क्राइम के बारे में जवानों को अगाह कर उससे बचने की नसीहत दी गयी। सीआरपीएफ के मिनी इंडिया स्वरूप, जिसमें हर धर्म, जाति, प्रांत के लोग रहते हैं की निष्पक्ष छवि के बारे में संबोधित करते हुए उन्होंने अवगत कराया कि देश का हर नागरिक सीआरपीएफ पर भरोसा रखता है अत: बल के हर सदस्य का कर्तव्य है कि वो इस भरोसे को बनाये रखने के लिए यथोचित व्यवहार करे। अंत में उन्होंने 158 बटालियन के सभी अधिकारियों की तारीफ करते हुए इसी प्रकार आगे भी कार्य करने की बात कही। मौके पर कमांडेंट राहुल कुमार समेत सीआरपीएफ के अन्य पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। रघुनंदन लेने निवासी समाजसेवी सह चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के आजीवन संरक्षक मोहन राम वर्मा का 87 वर्ष की उम्र में इलाज के दौरान शनिवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके अकास्मिक निधन पर सामाजिक विचार मंच समेत विभिन्न समाज के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है।शोक व्यक्त करने वालों में सामाजिक विचार मंच के संयोजक कंवलजीत सिंह, सागर वर्मा, संदीप भगत, रिंकू महेंद्रु, प्रमोद वर्मा, एजाज मलिक, राजेश वर्मा, राजेश कुमार उर्फ चुंदन, अजय पंकज, पंकज टोप्पो, कमल केशरी, सत्येंद्र शर्मा, सुबोध साहू, राजू यादव, पवन शराफ, संतोष केरकेट्टा, पवन सोनी, रोहित साहू, रंजन सिंह, तापस कुमार राय, मोनू सराफ, विकास गुप्ता, दिगंबर साहू, ज्ञानप्रकाश साहू, मोहम्मद अमानुल्लाह, राजेश कुमार महतो, मोहम्मद मिंटू, ब्रज सिंह, जुम्मन रजा, संजय विश्वकर्मा, रिपुसूदन साहू, विक्रम कुमार, सोहन साहू, मोहम्मद बबलू, संजीव शर्मा, एन कुजुर, मनोज गुप्ता, विनोद सिंह, राहुल कुमार, गोपाल गोयल, छोटू वर्मा, रोहित प्रजापति, प्रेम किशोर प्रजापति, राजेश शर्मा, धर्मेन्द्र भगत, रिंकू वर्मा,रामगति प्रसाद गुप्ता, पवन सोनी, उदय दता, कैलाश दसोंधी, राकेश राय, रमेश कुंवर, अभिषेक मिश्रा, अनिल साहू, शंकर साहू, अनिल वर्मा, राजकुमार यादव, चंदन सिंह, नरेंद्र दसोंधी, सुरेश ठाकुर, राहुल कुमार साहू, रोहित दसोंधी, कमलेश उरांव, गुडुस गुप्ता आदि शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.