Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
रांची के बुक बैंक की स्थापना को हुए तीन वर्ष
Published / 2024-01-08 20:52:51
रांची के बुक बैंक की स्थापना को हुए तीन वर्ष

झारखंड के आधा दर्जन जिलों के विद्यार्थी जुड़े 19 हजार परिवारों ने दी 2 लाख 75 हजार से अधिक पुस्तकें। राष्ट्रीय पटल पर पीएम ने की सराहना टीम एबीएन, रांची। रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा स्थापित नमो बुक बैंक के 3 वर्ष सफलता पूर्ण संपन्न होने पर संसद  कार्यालय में  प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस अवसर पर रांची के लोकप्रिय विधायक सी पी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस प्रेस वार्ता में सांसद सेठ ने कहा कि किसी भी संगठन से जुड़कर राजनीति करना एक लक्ष्य है और राजनीति को समाज सेवा के रूप में बदलना बड़ा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राजनीति और सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया, वह हम सबके लिए प्रेरणा पुरुष हैं। दीनदयाल जी ने भी यही कहा था राजनीति का उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्ति नहीं होना चाहिए। राजनीति का उद्देश्य सेवा होना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर मेरे द्वारा स्थापित नमो बुक बैंक की स्थापना को 3 वर्ष पूर्ण हुए। वर्ष 2020 के अंतिम माह में बुक बैंक की स्थापना की गई थी।लॉकडाउन के दौरान जब लोगों के बीच राशन सैनिटाइजर मास्क का वितरण कर रहा था। उस समय युवाओं ने इस बात की मांग रखी थी कि उनके लिए पुस्तक उपलब्ध कराई जाये। कई बार आर्थिक समस्या के कारण युवा पुस्तक नहीं खरीद पाते थे। इससे उनकी पढ़ाई बाधित होती थी।  युवाओं के इसी आग्रह को देखकर मैंने बुक बैंक की स्थापना की थी। महज 20 पुस्तकों के साथ शुरू हुआ यह बुक बैंक आज 2 लाख 75 हजार से अधिक पुस्तकों का वितरण कर चुका है।  19000 से अधिक परिवारों ने बुक बैंक के लिए पुस्तक दी है। सुखद यह भी है कि बुक बैंक के माध्यम से 80000 से अधिक विद्यार्थी सीधे मुझसे जुड़े हैं।  यह बुक बैंक सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, चतरा, रामगढ़, खूंटी, गुमला, सरायकेला, पलामू, लातेहार जैसे जिलों के विद्यार्थियों के लिए भी बड़ा सहयोगी साबित हुआ है। ऐसे जिलों के विद्यार्थी जो रांची में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनकी पढ़ाई में बुक बैंक ने बड़ी भूमिका निभायी है। कई बार ऐसा भी हुआ है जब पुस्तक देखकर विद्यार्थी आश्चर्य चकित हो गये क्योंकि यह पुस्तक आर्थिक संकट के कारण उनकी पहुंच से बाहर की थी। यह बुक बैंक अब एक साइकिल का रूप ले चुका है, जहां पर विद्यार्थी अपने पूर्ववर्ती कक्षाओं की किताबें लाकर देते हैं और नई कक्षाओं की किताबें लेकर जाते हैं। मुझे खुशी है कि मेरे द्वारा स्थापित इस बुक बैंक ने नि:शुल्क पुस्तकों के वितरण का एक रिकॉर्ड कायम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इस बुक बैंक की सराहना की है। प्रधानमंत्री जी की सरहाना ने इस बुक बैंक को राष्ट्रीय पटल पर स्थान दिलाया है।  मेरी पहल के बाद दिल्ली में देश भर के कई सांसदों ने मुझे इसके बारे में जानकारी ली और अपने-अपने क्षेत्र में बुक बैंक आरंभ किया है।यह सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि पूरे रांची के लिए गौरव की बात है। विभिन्न मीडिया संस्थानों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर इस बुक बैंक की सराहना की है। जो मेरे लिए खुशी की बात है और इसके लिए मैं आप सभी मीडिया कर्मियों/पत्रकारों के प्रति भी आभार प्रकट करता हूं। मैं उन परिवारों और संस्थाओं के प्रति भी आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने इस बुक बैंक में पुस्तक प्रदान की है। उन युवाओं के प्रति भी आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने इस बुक बैंक में पुस्तक दी ताकि ज्ञान की गंगा बहती रहे। बहती रहे ज्ञान की गंगा...इस स्लोगन के साथ शुरू हुए नमो बुक बैंक ने अपने नाम को और भी सार्थक किया है। मेरा उद्देश्य और मेरा लक्ष्य यही है कि आने वाले वर्ष में यह बुक बैंक और भी बड़ा स्वरूप धारण करें और अधिक से अधिक बच्चे इससे लाभान्वित हो सके।  रांची के विधायक सी पी सिंह ने बुक बुक बैंक की प्रशंसा करते हुए कहा की राजनीति के साथ सामाजिक कार्य करना वह भी जनहित में एक बहुत बड़ा काम है । उन्होंने बुक बैंक की स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि यह पुण्य का काम है गरीब बच्चे जो किताब के अभाव में पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं ऐसे लोगों तक निशुल्क कक्षा 1 से लेकर डॉक्टर, इंजीनियरिंग, सहित कई ऐसे महत्वपूर्ण किताबें यहां उपलब्ध है जीस  से कई ऐसे गरीब बच्चों को इसका लाभ मिला है।  यह बहुत ही पुण्य का काम है इसी तरह बुक बैंक बढ़ता रहे  है और गरीब बच्चों को इसका लाभ मिलता रहे ऐसी कामना करता हूं मुझसे जो भी सहयोग होगा मैं पूर्णता करने को तैयार हूं। इस प्रेस वार्ता में संसद के प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार भी उपस्थित रहे।

रांची : राम-जानकी मंदिर में तोड़-फोड़ और चोरी का मामला दर्ज
Published / 2024-01-08 20:51:08
रांची : राम-जानकी मंदिर में तोड़-फोड़ और चोरी का मामला दर्ज

रांची में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की चोरी, भगवान की प्रतिमाओं को किया खंडित; जांच में जुटी पुलिसटीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर में लगी राम-सीता, हनुमान, बगलामुखी भगवान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने मंदिर में भगवान की सजावट में लगे आभूषणों को भी चुरा लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के बरियातु थाना क्षेत्र में डीएवी बरियातू स्कूल के सामने स्थित मंदिर का है। मंदिर के पुजारी पंडित रामदेव पांडेय ने घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सुबह मंदिर का ताला टूटा देख लोगों ने उन्हें फोन कर मंदिर में चोरी की जानकारी दी। इसके बाद आकर देखा कि चोरी के साथ-साथ भगवान की मूर्तियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। पुजारी ने बताया कि सबसे बड़ी बात है कि ये बरियातू-बूटी मोड़ मुख्य मार्ग के किनारे यह मंदिर स्थित है। यहां पुलिस प्रशासन का दिन- रात गस्त होता रहता है। बावजूद इसके घटना का होना चिंता की बात है।

प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास ने लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों को खंगाला
Published / 2024-01-08 18:17:53
प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास ने लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों को खंगाला

पंजियों और दस्तावेजों को नियमानुसार दुरूस्त, अद्यतन और संधारण करायें : आयुक्त निरीक्षण की गंभीरता समझें पदाधिकारी एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार, (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास आज प्रमंडल क्षेत्र के लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने नजारत शाखा के पंजियों की गहणता से अवलोकन किया। उन्होंने पदस्थापित कार्यालय कर्मियों द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों एवंं कार्यालय संचालन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। साथ ही अनुक्रमणिका पंजी, आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ा बही, आवंटन पंजी, लॉग बुक, चपरासी बही, कर्म पुस्तिका, भंडार पंजी, कैश बुक आदि विभिन्न पंजियों एवं दस्तावेजों की गहनता से अवलोकन किया। नजारत द्वारा खर्च की गयी राशि के विरुद्ध प्राप्त वाउचर देखें और सभी वाउचर को सुरक्षित रखने का निदेश दिया। विभिन्न शीर्षों में पूर्व से चले आ रहे अवशेष राशि जो व्यय योग्य नहीं है, उसे चालान के द्वारा कोषागार के माध्यम से सरकार के समेकित निधि में जमा करने को कहा। उन्होंने निरीक्षण की गंभीरता को समझने एवं वरीय पदाधिकारी को समय-समय पर कार्यालयों का निरीक्षण सुनिश्चित करने, विभिन्न पंजियों एवं सभी तरह के दस्तावेजों को नियमानुसार दुरूस्त, अद्यतन एवं संधारण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निरीक्षण से कार्यालय कर्मियों की कार्यशैली में सुधार होता है। उन्होंने निरीक्षण एवं निदेश का सख्ती से अनुपालन का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि इसके पूर्व वर्ष 2013 में तत्कालीन आयुक्त, पलामू द्वारा ही लातेहार जिले के नजारत शाखा का निरीक्षण किया गया है। इसके पूर्व आयुक्त को लातेहार के सर्किट हाउस पहुंचने पर लातेहार उपायुक्त हिमांशु मोहन, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप आदि पदाधिकारियों ने स्वागत किया। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से आयुक्त को गार्ड आॅफ आनर दिया गया।पंजियों की निरीक्षण के दौरान आयुक्त के सचिव अरविंद कुमार, लातेहार के अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मो परवेज, नजारत उप समाहर्ता संजीत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता, विधि शाखा प्रभारी सुजित सिंह, आयुक्त कार्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी, लातेहार नजारत शाखा के नाजिर विजय कुमार रजक, अशोक पासवान आदि उपस्थित थे।

झारखंड पुरुष और महिला रिंग बॉल टीम पहुंची फाइनल में
Published / 2024-01-07 20:28:39
झारखंड पुरुष और महिला रिंग बॉल टीम पहुंची फाइनल में

टीम एबीएन, रांची। इन दिनों 10वीं सीनियर रिंगवोल टूर्नामेंट खेल हरियाणा में चल रही है। इस खेल में सभी राज्य के प्रतिभागी टीम शामिल हुए हैं। जिसमें झारखंड का बहुत ही शानदार प्रदर्शन है। झारखंड के महिला एवं पुरुष टीम दोनों ही फाइनल मुकाबले में पहुंच गयी है। कल सोमवार को दोनों झारखंड ग्रुप के टीम का फाइनल मुकाबला होने वाला है।झारखंड महिला रिंगबोल टीम पंजाब टीम को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंच गयी है। पंजाब टीम को 10/04 से हराये हैं। अब फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ होने वाली है। वहीं झारखंड पुरुष रिंगवॉल चंडीगढ़ को 12/08 से हराकर फाइनल मुकाबले में पहुंचा है। अब फाइनल मुकाबला हरियाणा के साथ होने वाला है।सचिव संजीव रंजन प्रसाद ने मीडिया वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो द्वारा 11 जनवरी को अपने राज्य टीम का जोरदार तरीके से रांची रेलवे स्टेशन में स्वागत किया जायेगा। झारखंड महिला वर्ग टीम रूमा कुमारी एवं पुरुष वर्ग टीम आशीष कुमार महतो के कप्तानी में खेली जा रही है।

इतिहास में पहली बार रांची शहर के बीचों बीच मना टुसू महोत्सव : देवेंद्र नाथ महतो
Published / 2024-01-07 19:51:30
इतिहास में पहली बार रांची शहर के बीचों बीच मना टुसू महोत्सव : देवेंद्र नाथ महतो

टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संस्कृति समिती रांची द्वारा अगामी 11 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को आरएमसी पार्किंग अल्बर्ट एक्का चौक मेन रोड रांची में राजधानी टुसू महोत्सव का आयोजन किया गया है।टाटीसिलवे में आयोजित तैयारी बैठक के मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार झारखंडी आदिवासी मूलवासी झारखंड का प्रसिद्ध लोक संस्कृति टुसू पर्व के मौके राजधानी रांची शहर के बीचों बीच झूमेंगे। कार्यक्रम का तैयारी को लेकर रांची जिला के 28 प्रखण्ड में प्रभारी नियुक्त किया गया है। महोत्सव में पद्मश्री मधु मंसूरी, पद्मश्री मुकुंद नायक, क्षेत्रीय गायक मजबुल खान, सावित्री कर्मकार, बबन देहाती, मनोज देहाती, सतीश दास, रेवती देवी, के अलावा अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ विमेंस कॉलेज के प्रोफेसर और छात्राओं  टुसू थापन के साथ किया जायेगा।रांची विश्व विद्यालय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्व विद्यालय, मारवाड़ी कॉलेज, रामलखन यादव कॉलेज, पीपीके कॉलेज बुंडू, सिल्ली कॉलेज, चांडिल कॉलेज के आलावा अन्य विश्व विद्यालय महाविद्यालय के प्रोफेसर, छात्र पारम्परिक वेश भूषा के साथ शामिल होंगे। बैठक में सुमित झारखंडी, लखींद्र महतो, दमयंती मुंडा, राजकिशोर, राजेश बैठा, रविन्द्र, हरेंद्र , हरेन, नकुल के आलावा अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

देश में 10 करोड़ परिवार को निमंत्रण व 5 लाख मंदिरों में होगा कार्यक्रम: विनायक राव देशपांडे
Published / 2024-01-07 19:46:28
देश में 10 करोड़ परिवार को निमंत्रण व 5 लाख मंदिरों में होगा कार्यक्रम: विनायक राव देशपांडे

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में घर-घर जाकर अयोध्याजी से आया पूजित अक्षत को देकर निमंत्रण का आज दूसरे दिन में झारखंड प्रांत के सभी जिलों में हजारों गांव व नगरीय क्षेत्र में अभियान चलाया गया।अभियान को गति प्रदान करने के लिए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे का प्रवास झारखण्ड प्रदेश के रांची में हुआ। उन्होंने रांची के हटिया क्षेत्र में स्वयं घूमकर प्राण प्रतिष्ठा के दिन धार्मिक/आध्यात्मिक अनुष्ठान करने एवं प्राण प्रतिष्ठा के बाद के आरती अपने-अपने निकटतम मंदिर के कार्यक्रम में ही करने का आग्रह किया। साथ ही अपने क्षेत्र को अयोध्या मानकर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम करने का आग्रह किया।इस अवसर पर विनायक जी ने बताया राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के 10 करोड़ परिवार तक कार्यकर्ता निमंत्रण देंगे तथा  5 लाख से अधिक मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, आरती एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में लगभग 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विदेश में रह रहे हिंदू समाज में भी काफी उत्साह है। अमेरिका के सात सौ मंदिर सहित अनेक देशों में स्थित सैकड़ो मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ दीपोत्सव का कार्यक्रम किया जायेगा। उन्होंने समस्त सनातन हिंदू समाज से आग्रह किया 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी अपने निकटतम मंदिर में परिवार के साथ 3 घंटा के लिए अनुष्ठान में अवश्य शामिल हो। घर की सभी महिलाएं अपने-अपने घरों से आरती की थाली सजा कर लायें एवं आरती में सम्मिलित हो तथा रात्रि में भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम करें।उन्होंने हटिया क्षेत्र में अद्वैत स्वरूप आश्रम तुपूदाना के स्वामी अमर जी महाराज व महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा अमृत पुरस्कार प्राप्त महावीर नायक को निमंत्रण देते हुए अयोध्या जी आने का आग्रह किया। महावीर नायक ने निमंत्रण देने के लिए आए हुए पदाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा मानो हमारी शबरी माता के कुटिया में भगवान राम के प्रतिरूप बनकर राम भक्तों का पधारना हुआ है, जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। महावीर नायक ने स्वयं अपने मोहल्ले के अनेकों घरों में घूमकर लोगों को निमंत्रण दिया।इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख जुगल किशोर, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, बजरंग दल विभाग संयोजक प्रिंस अजमानी, बजरंग दल मिलन केंद्र महानगर प्रमुख मुकेश गिरी, सामाजिक समरसता महानगर सहप्रमुख सहायक तिर्की, नगर संपर्क प्रमुख संजय मिश्रा, नगर सहकार्यवाह रविकांत अकेला, कालेश्वर नायक, शिवचरण नायक, रामकुमार नायक, रतन केसरी, बृजेश पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप, झारखण्ड के प्रचार प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

कोडरमा : राजद के वनभोज कार्यक्रम में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
Published / 2024-01-07 19:02:29
कोडरमा : राजद के वनभोज कार्यक्रम में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

लोस-विसचुनाव जीतने के लिए कार्य करेगा राजद : सत्यानंद भोक्तालौटायेंगे ढिबरा और पत्थर की चमक : सुभाष यादवटीम एबीएन, कोडरमा। राजद द्वारा रविवार को इंदरवा मैदान में आयोजित वनभोज सह सम्मान कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन जिलाध्यक्ष और जिप चेयरमैन रामधन यादव ने किया। राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि वे जनता को सम्मान देने आये हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कोडरमा में ढिबरा और पत्थर की चमक को लौटायेंगे।श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि सरकार में रहकर गरीब गुरबों की आवाज विधानसभा में उठ रहा है। सरकार के स्तर से बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही। उन्होंने कहा कि राजद को बूथ स्तर से प्रखंड स्तर तक सशक्त बनाना है। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि चुनावी बेला है, खेती करने का समय है। कार्यकर्ताओ का जितना पसीना बहेगा, फसल उतनी ही लहलहायेगी। पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मंदिर निर्माण से पेट नहीं भरेगा। झारखंड के कोयला से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली रौशन हो रहा। उन्होंने मुफ्त राशन पर तंज कसते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना का गैस सिलेंडर जनता रिफिल नही भरा पा रही है। भाकपा माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा विनाश की राह पर लाकर खड़ा कर दी है। संपत्ति बचाने के लिए भाजपा की गोद मे बैठ गयी है। वहीं उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी गुजरात से आकर वनारस से चुनाव लड़ते है, तो क्या वे भी बाहरी है। झारखंड प्रभारी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण ने कहा कि भाजपा ने अपने वादों को नही निभाया। ना देश मे मंहगाई में कमी आई और ना ही 2 करोड़ रोजगार दे पायी। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वादा तेरे वादा, तेरे वादे पर मर गया, भोलीभाली जनता।ये थे उपस्थितकार्यक्रम में राजद के झारखण्ड प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण, झारखण्ड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव समेत प्रदेश स्तर के नेता मंच पर विराजमान रहे।सभा को इन्होंने किया संबोधितवनभोज, सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभा को छतरपुर के पूर्व प्रत्याशी विजय राम, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, वरीय नेता इंजीनियर श्यामदास यादव, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधायक अरुण यादव, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सभा को संबोधित किया।भारी अव्यवस्था का आलमकार्यक्रम में भारी अव्यवस्था का आलम दिखा। लोगों के लिए न तो बैठने की पूरी व्यवस्था थी और न ही ठीक से खाने की। कई लोग प्लेट में केवल चावल लिए दिखे। बुजुर्ग खाना के परेशान दिखे। कई महिलाएं बिना खायेलौट आयी।जमीन से चिकेन उठाकर खायाअव्यवस्था ऐसी थी कि लोग खाने के क्रम में चिकेन के बरतन को ही गिरा दिया। कई लोग ऐसे थे जिन्होंने जमीन पर गिरे चिकेन को उठाकर खाया। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। इस अव्यवस्था से कई लोग नाराज दिखे।पत्रकारों के लिए कोई व्यवस्था नहींकार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित पत्रकारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। उनके बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं थी। चारों ओर अव्यवस्था का आलम दिख रहा था।मंच से नीचे दिखे जिप अध्यक्षराजद के जिला अध्यक्ष एवं कोडरमा जिला परिषद के अध्यक्ष रामधन यादव पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच पर नीचे दिखे। शुरुआती दौर में संचालन करने के लिए वह मंच पर चढ़े जरूर, पर बाद में मंच पर इतनी भीड़ हो गई की कुर्सी उन्हें मंच पर ही  नीचे बैठना पड़ा। उन्हें सम्मानित भी नहीं किया गया। यह कार्यक्रम के अव्यवस्था को दर्शाता है।

श्री जीण माता जी का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव में मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
Published / 2024-01-07 18:51:55
श्री जीण माता जी का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव में मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

टीम एबीएन, रांची। श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा आदि शक्ति श्री जीण माता जी का दो दिवसीय 14वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के दूसरे दिन मारवाड़ी भवन में प्रातः 10 बजे से माता का अभिषेक विजय पालरिवाल द्वारा सपरिवार किया गया।1 बजे माता की ज्योत प्रज्ज्वलित हुई। 2 बजे से पारंपरिक वेशभूषा में 751 महिलाओं द्वारा मंगल पाठ का वाचन प्रारंभ हुआ। पाठ वाचन के लिए जीण धाम से पधारे श्री आनंद पारासर एवं कोलकाता से निकिता शर्मा आयी, जिन्होंने संगीतमय मंगल पाठ का वाचन के साथ-साथ मधुर भजनों की गंगा प्रवाहित की। सबसे पहले गणेश आराधना से उत्सव की शुरुआत हुई।तेरे बिना है सूना घर का…ऐ अंजना...रुक जा रे प्यारी…तेरी शरण आया मैं मैयामेरी लाज रखना…तू हे दाता मैं हूं भिखारी…जीण जन्म उत्सव में सभी महिला सदस्यों ने नाच कर मां जीण का आह्वान किया। इसको ओम प्रकाश एवं पालरिवाल सपरिवार ने संपन्न किया. 181 फिट चुनडी माता को सदस्यों द्वारा अर्पित किया गया एवं 51 फीट का गजरा माता को चढ़ाया और माता को छप्पन भोग एवं  निशान माता के दरबार में अर्पित की गयी।संस्था की महिला सदस्यों ने प्रसाद व्यवस्था में सहयोग किया। महोत्सव के कार्यक्रम के मध्य में समिति द्वारा श्री पदम चंद जैन को समाज सेवा हेतू एवं श्री कमल अग्रवाल को मिलीट्स इंडिया सम्मान हेतू अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। जमशेदपुर, हजारीबाग एवं रामगढ़ से आए हुए जीण भवानी के भक्तों का भी मोमेंटो एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन महाआरती से हुआ।कार्यक्रम में चरण पादुका सेवा डॉ. लालचंद बगड़िया एक्यूप्रेशर संस्था ने दी। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालरिवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, अजय अग्रवाल, विनय अग्रवाल, गौरव पालरिवाल, संदीप शर्मा, राजू मित्तल, आनंद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मनोज चौधरी, संदीप विजयवर्गीय, दीपक पोद्दार, संदीप अग्रवाल CA , सुनीता मित्तल, कविता सोमानी, संगीता अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, रितु शर्मा आदि सदस्य सहयोग कर रहे हैं। उक्त जानकारी समाज के सचिव नारायण विजयवर्गीय (7543801778) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। 

सिमडेगा में सर्वेश्वरी समूह ने बांटे कंबल
Published / 2024-01-07 18:42:05
सिमडेगा में सर्वेश्वरी समूह ने बांटे कंबल

कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजनएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। रविवार को श्री सवेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड - पश्चिम, रांची) के महिला संगठन द्वारा ग्राम - जुरकेला, अघरमा, कोलेबिरा, जिला - सिमडेगा में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुवात परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम पूज्य गुरुदेव जी के तस्वीर की विधिवत आरती पूजन के बाद की गई। आरती-पूजन जुरकेला ग्राम के श्री भुवनेश्वर नाथ शाहदेव एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रमावती देवी के द्वारा सम्पन्न किया गया।तत्पश्यात ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शाखा की ओर से श्री गिरेन्द्र नाथ शाहदेव ने श्री सवेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा आयोजित किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया।गोष्ठी के बाद उपस्थित ग्रामीण बंधुओं के बीच 175 कम्बल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम श्री सवेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाया जा रहा है।समस्त कार्यक्रम का आयोजन श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची के महिला संगठन के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह के सिमडेगा शाखा एवं गुमला शाखा का भी सराहनीय योगदान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में शाखा राँची के ओर से लगभग 35 श्रद्धालु-सदस्यगण सम्मलित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 56,654