टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई अनूठी पहल सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ के तहत नरयन कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा की अध्यक्षता में जिला के सभी पदाधिकारी,कर्मी तथा सभी प्रखंड के आर ईओ/ बी ई ओ/ बीपीओ बीआरपी सीआरपी के बीच बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम में समाज के सभी मुखिया जनप्रतिनिधि के साथ-साथ एसएमसी एवं माता समिति के सदस्यों को जोड़ने एवं कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गयी।इस कार्यक्रम को प्रखंड कार्यालय द्वारा प्रखंड स्तर पर संकुल स्तर पर दिनांक 10 जनवरी को करने की तैयारी है एवं सभी विद्यालय दिनांक 11जनवरी को विधिवत रूप से और वहां 8:30 से 9:30 बजे तक छात्रों को सीटी बजाओ उपस्थित बढ़ाओ अभियान को लागू करने का निर्देश दिया गया है। साथ आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों से भी शामिल होकर इस सम्बंध में ट्विटर पर सीटी बजाओ ट्वीट कर भाग लेने की अपील की गयी है।
विश्व हिंदी दिवसटीम एबीएन, रांची। 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस पर साहित्यकारों को हिंदी रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम चैंबर भवन में शाम 4 बजे से आयोजित है। यह कार्यक्रम सांसद संजय सेठ के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 50 से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री मौजूद रहेंगे।
सीएम के प्रधान सचिव से मिला टेट पास पारा शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडलटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे से टेट पास पारा शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुलाकात की। उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। टेट पास पारा शिक्षकों की मांग के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा सहायक आचार्य की नियुक्ति में उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। संघ ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में विषयवार कटऑफ का प्रावधान टेट पास पारा शिक्षकों के लिए शिथिल करने की मांग पर राज्य सरकार की ओर सकारात्मक पहल का आश्वासन मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने दिया। सहमति बनी कि सहायक आचार्य नियुक्ति में आरक्षण के प्रावधानों के कारण जो टेट पास पारा शिक्षक वर्तमान में परीक्षा से वंचित रह जाते हैं, उन्हें भी भविष्य में संबंधित वर्ग के रिक्त पदों पर समायोजित किये जाने की मांग पर राज्य सरकार विचार करेगी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दो वाहन भी पुलिस ने जब्त किये हैं। इन्हें चतरा के वशिष्ठनगर पुलिस ने मोरैनवा टोल प्लाजा के पास से दबोचा है। डीएसपी ने यह जानकारी दी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य में ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां तांडव कर रही है, देश में संविधान व लोकतंत्र खतरे में चल रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 दिनों की होगी, जो झारखंड के 13 जिलों से होकर गुजरेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में जो चल रहा है उसको राहुल गांधी ने गंभीरता से लेने का काम किया है। उन्हें लगता है कि जो झारखंड में रहने वाले लोग हैं उनके साथ अन्याय हो रहा है कि किस तरह से केंद्रीय एजेंसियां यहां की बहुमत की सरकार को जो जनता के लिए काम करना चाहती है उन्हें अधिकार देना चाहती है तो उन्हें केंद्रीय एजेंसियां जो गुलामों की तरह व्यवहार करते हुए उस काम में बाधा पहुंचाती है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं अन्य सांगठनिक कार्यक्रम को लेकर बिहार के दौरे पर है। श्री प्रकाश 3 जनवरी 2024 से लेकर 9 जनवरी 2024 तक बिहार राज्य के सिवान एवं सीतामढ़ी जिले के दौरे पर है। श्री प्रकाश दोनों ही जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर लगातार दोनों जिलों के पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिल रहे हैं।उन्हें अन्य लोगों से भी केंद्र सरकार की पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, पीएम आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी केंद्र सरकार की गरीब कल्याण के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे है और उन्हें इनका लाभ लोगों को हो यह सुनिश्चित करने का आग्रह कर रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। कांके स्थित संत जोसेफ विद्यालय के 1979 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह कांके रिसोर्ट में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 30 छात्रों ने सपरिवार भाग लिया। मिलन समारोह के संयोजक एवं बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ एके चक्रवर्ती ने बताया कि सबों ने विद्यालय में बिताये गये अपने बचपन के पुराने दिनों को याद किया तथा पिछले चार दशकों के अपने अकादमिक और प्रोफेशनल जीवन के अनुभवों को साझा किया। सबने अपना जीवन निर्माण करने वाले विद्यालय के शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और जो शिक्षक एवं बैचमेट नहीं रहे उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया तथा कला-संस्कृति संबंधी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सहभोज का भी आयोजन किया गया। यह मिलन समारोह जीवंत एवं यादगार आयोजन बन गया। निर्णय लिया गया कि इस तरह का मिलन समारोह समय-समय पर आयोजित किया जाएगा। इस विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र आज देश-विदेश में डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक पदाधिकारी, विश्वविद्यालय प्राध्यापक, वैज्ञानिक, अग्रणी खिलाड़ी एवं सफल व्यवसायी के रूप में अपने विद्यालय, समाज और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कारगिल के शहीद नागेश्वर महतो भी इसी बैच के छात्र थे।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एमपीएल (माहेश्वरी प्रीमियर लीग) 2024 का आयोजन 4-7 जनवरी 2024 को विकास विद्यालय ग्राउंड में 4 दिनों के लिए किया गया था। माहेश्वरी युवा संगठन प्रत्येक वर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करती है। इसमें रांची के अलावा झारखंड के अन्य जिलों से भी खिलाड़ी भाग लेते हैं। पिछले 11 सालों से प्रतिवर्ष इसका सफल आयोजन किया जा रहा है। युवा की खेल प्रतिभा को उजागर करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष कुल 8 टीम जिनमें 104 खिलाड़ी थे ने कुल 19 मैच खेले।फाइनल मुकाबला मारू स्टनर बनाम गुमला स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया, जिसमें गुमला स्ट्राइकर्स ने चैंपियनशिप जीती। विशेष अतिथि के रूप में झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री एवं उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा उपस्थित थे। पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय मारू ने भी अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। श्री माहेश्वरी सभा रांची के अध्यक्ष किशन साबू जी ने भी अपना आशीर्वाद दिया। एमपीएल 2023 कमिश्नर- सौरभ साबू और अंकुर डागा के अलावा पंकज साबू का मार्गदर्शन मिला। इनके अलावा कुणाल बोड़ा, हर्षित चितलांगिया, हिमांशु धूत, रौनक सारडा एवं स्पोर्ट्स डायरेक्टर उत्सव मंत्री, अभिनव मंत्री मयंक माहेश्वरी श्याम बिहानी धीरेंद्र राठी हिमांशु चितलांगिया का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी समाज की झारखंड बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी रश्मि कोठारी मालपानी और अशोक साबू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
ट्रैफिक डीएसपी ने रांची विवि के टीआरएल संकाय में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन के आनलाईन पंजीयन पोर्टल का किया उद्घाटन टीम एबीएन, रांची। ट्रैफिक डीएसपी जीत वाहन उरांव ने रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में आगामी 11 फरवरी को आयोजित होने वाली पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन के आनलाईन पंजीयन पोर्टल का विधिवत् उद्घाटन किया और अपना पंजीयन आनलाईन कराया व फीस जमा किया।बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी श्री उरांव ने विभाग के 43 वर्ष होने पर इस सम्मेलन के आयोजन पर विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीआरएल का छात्र होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। टीआरएल संकाय के छात्रों को मोटिवेट करते हुए उन्होंने कहा कि मैं मेहनत पर विश्वास करता हूं। परिश्रम और मेहनत के बल पर हम किसी भी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने कोन्फिडेंस लेबल को मजबूत करना चाहिए। हम अपने को परिवर्तन कर हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं। आज राज्य के सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में यहां की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा को स्थान देना टीआरएल विभाग के लिए एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए लगन होनी चाहिए, तामझाम और दिखावा नहीं होना चाहिए। आप अपने अन्दर के विचार को मजबूत करें। हमेशा मेरा प्रयास रहा है कि कैसे यहाँ की भाषाएं विकसित व संरक्षित हो। टीआरएल संकाय के समन्वयक ने स्वागत करते हुए कहा कि आज हमारे विभाग के छात्र छात्राएं राज्य व देश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं जो सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं।आधुनिक युग में जहां आज तक सही से उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। हमें हमारे ऐसे क्षेत्रों के जुझारू व सफल छात्रों पर गर्व है कि हम उनके गुरु हैं। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन में विभाग के ऐसे ही सफल छात्रों से हमें रूबरू होने का मौका मिलेगा। मौके पर टीआरएल संकाय के समन्वयक डॉ हरि उरांव, डॉ उमेश नंद तिवारी, डॉ सविता केशरी, डॉ गीता कुमारी सिंह, मनय मुंडा, डॉ रामकिशोर भगत, बंधु भगत, तारकेश्वर मुंडा, प्रेम मुर्मू, राजकुमार बास्के, डॉ किशोर सुरीन, करम सिंह मुंडा, डॉ बंदे खलखो, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ सरस्वती गागराई, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, डॉ रिझु नायक, जयप्रकाश उरांव, युवराज साहु, श्रीकांत गोप, संदीप कुमार महतो, सुखराम उराँव, सरिता, जगदीश, अजय, श्यामसुंदर, बब्लू, विष्णु पदा महतो, रवि कुमार, प्रवीण कुमार के अलावा संकाय के कर्मचारी, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.