टीम एबीएन, कोडरमा। चंदवारा प्रखंड के उरवां मौजा में डीवीसी द्वारा अधिग्रहित जमीन पर लगे कीमती पेड़ को काटने और भू माफियों द्वारा जमीन बेचने के मामले को लेकर जामुखाड़ी के ग्रामीणों ने डीसी समेत अन्य पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि वन विभाग के कुछ कर्मियों की मिली भगत से भू माफिया गैर मजरूवा जमीन जो डीवीसी द्वारा पर्चा के आधार पर लोगों को दिया गया था, उस जमीन पर लगे पेड़ को काटा जा रहा है। इससे सरकार को लाखों रूपए राजस्व की क्षति हो रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि साथ ही भू माफियों के द्वारा जाली कागज बनाकर उक्त जमीन को बेची जा रही है तथा बांउड्री देकर कब्जा किया जारहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि जब ग्रामीण इसका विरोध करने पहुंचे तो भू-माफियों के द्वारा इन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और झूठे केस में फसाने की बात कही गई है। ज्ञापन की प्रति वन पर्यावरण मंत्री रांची, केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री, सांसद हजारीबाग यशवंत सिन्हा, विधायक बरही उमाशंकर अकेला, डीएफओ कोडरमा सूरज कुमार, एसपी कोडरमा अनुदीप सिंह और चंदवारा थाना प्रभारी को भी दी गई है। ग्रामीणों ने हजारीबाग के सांसद यशवंत सिन्हा से इस बारे में मुलाकात की और मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। ज्ञापन में 50 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद जिले में बालू और पत्थर के अवैध खनन तथा परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गयी है। बुधवार अहले सुबह खनन विभाग ने मुरहू, कर्रा और जरियागढ़ थाना क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया। इसके तहत मुरहू थाना क्षेत्र के गनालोया गांव में बनई नदी से बालू का उठाव करते हुए एक वाहन को रंगे हाथ पकड़ा। वाहन को जब्त कर मुरहू थाना के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। वहीं कर्रा और जरियागढ़ थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान में एक टर्बो और एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इस संबंध में भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अभियान में खनन निरीक्षक सुबोध सिंह और पुलिस बल शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2023-24 में बच्चों और युवा पीढ़ी को आकर्षित करने का केंद्र बना झूला, जहां मेले में लगे सभी झूलों ने उत्कृष्टता का परिचय दिया है। नाव, टोरा टोरा, ब्रेक डांस, फेरिस व्हील, रेंजर, मिकी माउस, स्कॉर्पियो- ये सभी झूले बच्चों और युवा पीढ़ी के लिए रूचि पैदा कर रहे हैं। मेले के मैनेजमेंट ने टावर झूले को सबसे आकर्षक बना दिया है। झूले के टिकट का शुल्क 60 से 100 तक है, जो सभी के लिए सुलभ है। सुरक्षा के मामले में पूरा ध्यान रखा जा रहा है और प्रतिदिन खादी बोर्ड को वीडियो और फिटनेस पेपर दिये जाते हैं ताकि झूले का सुरक्षित आनंद लिया जा सके। यहां हर उम्र के लोगों के लिए विभिन्न झूले हैं, जो छोटे बच्चों से लेकर युवा पीढ़ी को मनोरंजन प्रदान करते हैं। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में, पूरा झूला का मैनेजमेंट उसकी जिम्मेदारी लेता है, ताकि व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कराकारों ने बांधा समाटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। बाईपास रोड स्थित शिव वाटिका में बुधवार को गोल्ड मेडल इलेक्ट्रिक के तत्वाधान में बिजली टेक्निसीयन एवं खुदरा दुकानदारों का सम्मान सह मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में दुकानदारों और टेक्निसीयन के लिए प्रश्न मंच के आलावा संगीत और नृत्य प्रतियोगिता भी करायी गयी। जिसमें टेक्निशियनों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। इसमें टेक्निसीयन किरण प्रकाश एवं रवि रत्ती ने समा बांधा। वहीं दिनेश वर्मा ने भी गीत प्रस्तुत कर लोगों को खूब झूमाया। कार्यक्रम में टेक्निसीयनों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लक्की ड्रॉ में अलग-अलग पुरस्कार दिया गया। मौके पर गोल्ड मेडल इलेक्ट्रिक झारखंड के जेनरल मैनेजर अनिमेष साव ने कहा कि गोल्ड मेडल देश की अग्रीण बिजली सामग्री का उत्पादन करती है और आज के परिपेक्ष्य में बिना बिजली के कोई भी कार्य अधूरा है। इसमें टेक्निसीयन और दुकानदारों की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। कंपनी उत्कृष्ट सामग्री के साथ साथ धन वर्षा योजना भी चला रही है। कार्यक्रम के दौरान कोलकाता से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसपर उपस्थित लोग खूब झूमें और कलाकारों का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।मौके पर कंपनी के सुशील कुमार, राधेश्याम चौधरी, मनोज रवानी, राकेश रंजन, अविनाश कुमार कपसीमे, अमन केसरी सहित कई दुकानदार और टेक्निसीयन उपस्थित थे।
कोडरमा : डीसी ने किया विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण पीपीटी द्वारा बच्चों को पढ़ाने का निर्देश टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोडरमा, समर्थ आवासीय विद्यालय डोमचांच, राजकीय आदर्श उत्क्रमित उच्च विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। उपायुक्त द्वारा सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोडरमा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय के खाली मैदान को समतलीकरण कर खेल मैदान योजना लेने का निर्देश बीडीओ कोडरमा को दिया। इसके बाद उन्होंने क्लास 12वीं, 11वीं, 10वीं, 9वीं और 8वीं का निरीक्षण कर बच्चियों की दी जाने वाली शिक्षा की जानकारी ली। बच्चियों ने शिक्षा की कमी के बारे में बताया, इस पर उपायुक्त ने आरसेटी लैब में कोर्स से संबंधित पीपीटी के माध्यम से बच्चियों को पढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किन्हीं बच्चियों को कोर्स से संबंधित दिक्कतें हैं तो डाउटफुल सेंशन चलाकर उनकी दिक्कतों को दूर करें। उन्होंने विद्यालय में स्थापित लैब व पुस्तकालय का जायजा लेते हुए शिक्षकों को लैब सेट करने का निर्देश दिया गया। कुछ क्लास में बच्चियों को बैठक के लिए बेंच व डेस्क नहीं होने पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल बच्चियों के लिए बेंच व डेस्क की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिये कि बच्चियों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने विद्यालय में पानी की व्यवस्था को लेकर कहा कि बोरिंग की जांच करते हुए उसे मरम्मत करना सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद उपायुक्त ने राजकीय आदर्श उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निरीक्षण करते हुए विद्यालय का लैब और पुस्तकालय का जायजा ली, उपायुक्त ने लैब व पुस्तकालय की व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा और नियमित रूप से लैस की क्लासेज चलाने का निर्देश दिया। समर्थ आवासीय विद्यालय डोमचांच में सोखता व शौचालय बनाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में खेल का मैदान योजना लेने को कहा।इस मौके पर एसडीओ रिया सिंह, डीएसइ नयन कुमार, बीडीओ सह सीओ व अन्य मौजूद थे।
धर्म गुरुओं, महावीर मण्डल रांची और कांग्रेस ने की घटना की निन्दाटीम एबीएन, रांची। श्री राम जानकी मंदिर बरियातू (तीसरे दिन) श्री राम जानकी मंदिर हाउसिंग कालानी बरियातू की मूर्तियां टूटने के तीसरे दिन महावीर मण्डल रांची के अध्यक्ष कुणाल आजमानी, डा दिलीप सोनी, श्यामानंद पाण्डेय, अमर नाथ सरकार सहित कई गणमान्य लोगों ने क्षतिग्रस्त मूर्तियों का जायजा लिया। साथ ही सहयोग करने की प्रतिबद्धता जतायी। सभी लोगों ने घटना को शर्मनाक बताया। इसके साथ ही कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के विनय सिन्हा दीपू, रमाकांत आनन्द, बिरेंद्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव, राजीव कु बक्सी, खुर्शीद हसन,अनवर खान, मुस्लिम मजलिसे ओलमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुलाह अजहर कासमी, बरियातू रिम्स दुर्गा मंदिर पुजारी और श्रोत्रिय ब्राह्मण महासंघ नगर सचिव अरूण कुमार पाण्डेय, राक गार्डन काली मंदिर पुजारी अशोक पाण्डे, रमेश कु पाण्डेय, धर्म गुरु में दिव्य ज्ञान, पं मुकेश चन्द्र गुरु ने घटना को निन्दनीय बताया। सभी ने सहयोग की भी घोषणा भी की।विनय सिन्हा दीपूयह निन्दनीय घटना है। हम सब मन्दिर के मूर्तियों को नवीन तौर पर सजा-संवार कर प्रतिष्ठित करेंगे। स्थानीय तौर पर रमाकांत जी को दायित्व है।मुफ्ती अब्दुलाह अजहर कासमीमन्दिर में तोड़-फोड़ की घटना की निन्दा करता हूं। साथ ही सरकार से अपराधियों को शीघ्र सरकार पकड़े और दण्ड दे। अशांति फैलाने वाले को कठोर दण्ड दिया जाये। हम सब अमन चैन के लिए सदैव साथ-साथ हैं।खुर्शीद हसन रिजवीहम सब भाई भाई है, हमारी राष्ट्रीय एकता अखंडता भाई चारा को बनाकर बरियातू को अमन पसंद रखेंगे, सरकार उपद्रवियों पर कार्रवाई करें यह मांग भी है। स्वामी दिव्यज्ञानमुख्यमंत्री जी को भी मन्दिर आकर अपने शानदार शासन का झलक लेना चाहिए।
यहां की सरकारों ने जल, जंगल जमीन के नाम पर झारखंड को लूटाटीम एबीएन, रांची। कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज प्रांगण में 23वां सोहराय पोरोब का आयोजन किया गया। सोहराय पोरोब का उदघाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक लोबिन हेंब्रम ने बतौर मुख्य अतिथि किया।मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसख्यंक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फीका हसन और जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू भी मौजूद रहे। विधायक लोबिन सहित मौजूद शिक्षक और विद्यार्थी सोहराय गीत पर मांदर की थाप पर घंटों झूमे।अपने संबोधन में विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने आदिवासी समाज से अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं धरोहरों को बचाये रखने के लिए एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने राज्य की अपनी ही सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज जंगल जमीन पहाड़ बर्बाद हो गये क्योंकि सरकार ने इसे बचाने के लिए कुछ नहीं किया।विधायक लोबिन ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद रघुवर दास को छोड़कर सभी आदिवासी मुख्यमंत्री बने बावजूद आदिवासियों की जिंदगी में बदलाव नहीं आया। उन्होंने कहा कि अब भी आदिवासी नहीं चेते तो आने वाले दिनों में हमारी फोटो म्यूजियम में मिलेगी।विधायक ने कहा कि जो स्थिति झारखंड की है इससे ऐसा लगता है कि पहले बिहार राज्य ही ठीक था कम से कम किसी की न तो जमीन छिनी जाती था और न कोई पलायन के लिए मजबूर थे। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में राज्य की जनता इसका जवाब जरूर देगी।विधायक लोबिन ने कहा कि राज्य में कई विभाग में लाखो नियुक्तियां हैं, लेकिन इस सरकार ने वादा कर किसी को रोजगार नहीं दिया और शिक्षा लेकर यहां की युवापीढ़ी बेरोजगार घूम रही है। उन्होंने कहा कि हम इस बात को याद दिलाते हैं तो हमें बागी कहता है लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि आदिवासी समाज की रक्षा करना हमारा दायित्व है।
स्वदेशी खादी महोत्सव का अंतिम दिन आजएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। कदमा गणेश पूजा मैदान में स्वदेशी खादी महोत्सव की ओर से आयोजित खादी एवं ऊनी वस्त्रों की प्रदर्शनी सह सेल का बुधवार को अंतिम दिन है। यह प्रदर्शनी सह सेल पिछले एक महीना से चल रहा है।खादी महोत्सव में उपलब्ध सभी उत्पादों को ग्राहकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके बारे में जानकारी देते हुए आयोजक अनुराग मिश्रा ने कहा कि फेयर में उपलब्ध सभी प्रकार के उत्पादों की काफी अच्छी सेल हो रही है। यह ग्राहकों को कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध हो रहा है।इसमें चंदेरी सूट, कोसा सिल्क मटेरियल साड़ी, हैंडीक्राफ्ट बैग, जूट बैग, जींस बैग, लेदर बैग, टॉप, सूट, साड़ी, फुलकारी वर्क एवं जयपुर के ज्वेलरी, भागलपुरी सिल्क, कश्मीरी सिल्क साड़ी, सिल्क साड़ी, बनारसी सिल्क साड़ी, लखनवी चिकन वर्क सूट, टॉप लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। प्रदर्शनी सह सेल सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगी।
टेंपो चालक संघ झुमरीतिलैया की बैठक संपन्न टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के अंतर्गत झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन एवं सीटू से सम्बद्ध टेम्पु चालक संघ की बैठक मंगलवार को सरकारी बस स्टैंड में संघ के अध्यक्ष मो रफीक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले आंदोलन की समीक्षा की गयी। जिसमें आश्वासन के बाद भी ऑटो स्टैंड का आवंटन नहीं किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।साथ ही ड्राइवरों के लिए बना नया काला कानून हिट एण्ड रण के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू नेता और निर्माण कामगार यूनियन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि हिट एंड रन कानून ड्राइवर के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करता है। पहले के कानून में कहा गया है कि जो कोई भी जल्दबाजी या लापरवाही से किये गये किसी भी कृत्य के चलते किसी व्यक्ति की मृत्यु का कारण बनेगा, जो गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में नहीं आता, उसे दो साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों दंड दिये जायेंगे। इसमें ड्राइविंग जैसा कोई शब्द ही नहीं था। आईपीसी में संशोधन के नाम पर, भोले-भाले ड्राइवरों को दस साल तक की कैद की सजा देने के लिए गलत इरादे से जल्दबाजी और लापरवाही से गाड़ी चलाने जैसे शब्द शामिल किये गये हैं। न केवल सभी ड्राइवर, आम वाहन चलाने वाली जनता और समूचे सड़क परिवहन क्षेत्र के लोग बहुत घबराहट की स्थिति में हैं और भारी दंड और जुमार्ने की तलवार लटकने के साथ-साथ हमेशा के लिए एक मानसिक तनाव में फंसने वाले हैं। सीटू सभी सड़क परिवहन कर्मियों से भारतीय न्याय संहिता-2023 में किये गये कठोर बदलावों के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार होने की अपील करता है। बैठक में मो रफीक, राजकुमार, चन्दन सिंह, हेमंत यादव, सोम बाबा, वसीम खान, विजय शर्मा, शिव कुमार रजक, मनोज पासवान, रामचंद्र पंडित, मो अख्तर, मो सुलतान, राजु यादव आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.