Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
खादी मेला का समापन आज
Published / 2024-01-12 12:34:55
खादी मेला का समापन आज

राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथिटीम एबीएन, रांची। मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का समापन शुक्रवार को होगा। मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे। इधर गुरुवार को भी मेला परिसर में भीड़ जुटी। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी मेले का भ्रमण किया।इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राखाल चंद्र बेसरा ने बताया कि उदघाटन का निमंत्रण पत्र सरायकेला के सिल्क के थीम पर था।वहीं समापन समारोह के आमंत्रण पत्र में पलामू के हरिहरगंज में खादी बोर्ड केंद्र में तैयार होनेवाले सूती कपड़े की झलक है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना और बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।

आज से जमशेदपुर कार्निवाल
Published / 2024-01-12 12:32:04
आज से जमशेदपुर कार्निवाल

तीन दिनों तक होगी गोपाल मैदान में मस्तीएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) को आगामी जमशेदपुर कार्निवल 2024 का आगाज होने जा रहा है। शुक्रवार 12 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी करेंगे। यह तीन दिवसीय उत्सव है, जो 12 से 14 जनवरी तक प्रतिष्ठित बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में दर्शकों को लुभायेगा। सभी नागरिकों के लिए प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क है।शुक्रवार को जमशेदपुर कार्निवल में मेडली ऑफ कलर्स ऑफ इंडिया शीर्षक से एक मनमोहक गीत और नृत्य की प्रस्तुति होगी। कार्निवल का उद्घाटन टाटा स्टील के वीपी, कॉर्पोरेट सर्विसेज, चाणक्य चौधरी द्वारा किया जायेगा, जिसके बाद एक शानदार कोल्ड पायरो शो होगा।यह शाम जमशेदपुर के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी गायक इशान दत्ता की मनमोहक संगीत प्रस्तुतियों से भरी होगी। अपनी सेना को जानें... पहल के अनुरूप और स्टील सिटी जमशेदपुर में नागरिक-सैन्य एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए, कार्निवल के दौरान हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा।भारतीय सेना नयी पीढ़ी के हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन करेगी, जिसका उद्देश्य नागरिक आबादी को भारतीय सेना की बढ़ी हुई क्षमताओं से परिचित कराना और नागरिक-सैन्य संलयन को बढ़ावा देना है। 14 जनवरी को बॉलीवुड गायक अभिजीत अपनी प्रस्तुति देंगे।

12 जनवरी को हरमू मैदान में एक शाम युवाओं के नाम
Published / 2024-01-11 21:50:16
12 जनवरी को हरमू मैदान में एक शाम युवाओं के नाम

पंडित विजय शंकर मेहता जी का आज आगमन एयरपोर्ट पर सायं 4 बजे आयोजन समिति द्वारा उनका स्वागत 12 जनवरी को विजय शंकर मेहता के सानिध्य में प्रात: 8:30 बजे से वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, व ब्लड कैंप का भी होगा आयोजन कार्यक्रम की हो रही जोरदार तैयारी हरमू मैदान में होने वाले कार्यक्रम में 2000 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रखी गई है टीम एबीएन, रांची। श्री हनुमान सेवा संस्थान रांची के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी  दिनांक 12 जनवरी 2024 शुक्रवार को संध्या 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक  स्थानीय हरमू मैदान,  रांची में एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  इस कार्यक्रम में व्यासपीठ के जीवन प्रबंधन गुरू श्रद्धेय श्री विजयशंकर मेहता जी स्वामी विवेकानन्द जी की प्रेरक वाणी एवं बाबा हनुमंतलाल जी के आदर्शों को अपने सारगर्भित व्याख्यान के माध्यम से लोगो के बीच प्रस्तुत करेंगे।  उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रेस वार्ता में अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक राकेश भास्कर ने हरमू मैदान में दी। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक सह प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने बताया कि पंडित विजय शंकर मेहता का आज  सायं 4 बजे रांची आगमन हुआ रांची एयरपोर्ट पर आयोजन समिति एवं कार्यकतार्ओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। राकेश भास्कर ने बताया कि 12 जनवरी 2024 को प्रात: 8:30  पंडित पंडित विजय शंकर मेहता जी के सानिध्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न होगा। तदुपरांत हरमू मैदान में स्वच्छता अभियान सभी  कार्यकतार्ओं व आयोजन समिति के सदस्यो के संग रखा गया है ।कार्यक्रम स्थल हरमू मैदान में दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन रखा गया है। संस्था के अध्यक्ष राकेश भास्कर ने बताया कि श्री हनुमान सेवा संस्थान सामाजिक सरोकार के अन्तर्गत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं रक्तदान जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन भी पूर्व से करता रहा है, ताकि लोगों में कर्तव्यबोध की भावना का विकास हो। संस्कार टी वी चेनल के माध्यम से पूरे देश-विदेश में लगभग 5 करोड़ लोग इस कार्यक्रम से जुड़ेगें। संस्था के अध्यक्ष राकेश भास्कर प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने राज्य के सभी धर्म प्रेमियों से 12 जनवरी 2024 को हरमू मैदान में संध्या 6:30 बजे से 8:30 बजे तक होने वाले एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक जाप एवं पंडित विजय शंकर मेहता जी का सारगर्भित उद्बोधन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से अध्यक्ष व राष्ट्रीय संयोजक राकेश भास्कर संरक्षक धर्मेंद्र तिवारी प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ,सुरेश सिंह, राज किशोर सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह,अजय सिंह,राम चन्द्र जायसवाल,अरुण कुमार सिंह, इंद्रजीत यादव, स्वामी बिमलेश कुमार, नवीन झा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। बताते चलें कि पंडित विजय शंकर मेहता जी का रांची आगमन पर एयरपोर्ट में सायं 4 बजे आयोजन समिति की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राकेश भास्कर अध्यक्ष हनुमान सेवा संस्थान, संरक्षक सह प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत, संरक्षक धर्मेंद्र तिवारी, प्रमोद सारस्वत, राज किशोर सिंह, सुरेश सिंह, अजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, इंद्रजीत यादव, रामचंद्र जायसवाल, नवीन झा, अरुण कुमार सिंह, स्वामी विमलेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक राकेश भास्कर और  संरक्षक सह प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत (9431325438) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

हटिया स्टेशन पर बढ़ायी जाये साधारण टिकट काउंटर
Published / 2024-01-11 12:28:30
हटिया स्टेशन पर बढ़ायी जाये साधारण टिकट काउंटर

हटिया स्टेशन पर साधारण टिकट काउन्टरों की संख्या बढ़ाने की मांगटीम एबीएन, रांची। झारखण्ड पैसेंजर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव एवं सदस्य-रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति प्रेम कटारूका ने रांची रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा से मुलाकात कर रेल सेवा में सुधार और सुविधाओं में विस्तार से सम्बंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा की।श्री कटारूका ने मंडल रेल प्रबंधक से हटिया स्टेशन पर साधारण टिकट काउन्टरों की संख्या बढ़ाने और प्रवेश द्वार के पास से हटाकर आरक्षण काउन्टर के हाॅल में स्थापित करने की माँग कीजिससे यात्रियों को आर्थिक दोहन-शोषण से राहत मिलें।

पंचायत जनप्रतिनिधियों ने की अबुआ आवास की लिस्ट रद्द करने की मांग
Published / 2024-01-11 12:24:43
पंचायत जनप्रतिनिधियों ने की अबुआ आवास की लिस्ट रद्द करने की मांग

अबुआ आवास योजना में बड़ी गड़बड़ी!टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही अबुआ आवास में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। साहिबगंज प्रखंड के रामपुर स्थित सकरीगली पंचायत में गड़बड़झाला का मामला सामने आया है। जिस पर पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए सूची को रद्द करने की मांग की है।पंचायत भवन में इसके लिए ग्राम सभा भी किया गया। पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि लाभार्थियों की जो लिस्ट प्रकाशित की गई है उसमें गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि लिस्ट में उन लोगो को अधिक अंक दिये गये हैं जिनके पास पहले से पक्का मकान है। लाभार्थी लिस्ट में उन लोगों का भी नाम है जिनके पास चार पहिया और दो पहिया वाहन हैं। इतना ही नहीं लिस्ट में उन लोगों का नाम नहीं है जो हकीकत में गरीब हैं। जिनके पास मकान नहीं है या जिनका मकान कच्चा है, उन्हे एक या दो अंक दिये गये हैं।वहीं इस मामले में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने बताया कि गरीबों और वंचितों को आवास का लाभ देना है। यदि किसी सूची में गड़बड़ी हुई है तो पंचायत ग्राम सभा अपने स्तर से लिस्ट बनाकर भेजें। उसके आधार पर पहले की लिस्ट को रद्द कर दिया जायेगा।हालांकि, सवाल यह है कि आखिर किस प्रकार से यह लिस्ट तैयार की गई थी। इस लिस्ट में इतनी गड़बड़ी कैसे हुई और इस योजना में इस तरह की गड़बड़ी और कहां-कहां हुई है। यह सारे बिंदु अब जांच का विषय हैं।झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने गरीब और घर विहीन परिवार को घर देने के लिए अबुआ आवास की योजना शुरू की है। इस योजना में जिन गरीब परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें झारखंड सरकार छत दे सके। हालांकि, इस योजना में बड़ी गड़बड़ी के संकेत नजर आ रहे हैं।

धनबाद : ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक की मौत
Published / 2024-01-11 11:24:28
धनबाद : ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक की मौत

धनबाद रेलवे स्टेशन पर हादसाएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री आपाधापी मचा देते हैं, जिस कारण वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। जल्दबाजी के चक्कर में कभी कभी लोग अपनी जान तक गंवा बैठते हैं।ऐसा ही हादसा धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक घटित हुआ है, जिसमें ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री की मौत हो गयी हैं। मृत यात्री की पहचान राजू रवानी के रूप में की गयी है। वो निरसा के चिरकुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसके पिता का नाम सुरेश रवानी है। हादसा धनबाद स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या एक पर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है। यात्रियों के मुताबिक ईएमयू ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। यात्रियों के द्वारा घटना की सूचना जीआरपी को दी गयी। सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और उसे उठाकर बाहर निकाला। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जा रहा है राजू रवानी किसी काम से धनबाद शहर आया था। काम पूरा करने के बाद वह स्टेशन पहुंचा, लेकिन स्टेशन पहुंचने में वह थोड़ा विलंब हुआ। ट्रेन प्लेटफार्म से खुल चुकी थी।वह ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ा। कुछ अन्य यात्री भी ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ लगा रहे थे। कुछ यात्रियों ने ट्रेन पकड़ ली और चढ़ गये, लेकिन ट्रेन में चढ़ने के दौरान राजू नीचे पटरियों के बीच गिर गया। जिस कारण ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।

सरायकेला : पोल से टकरायी बाइक, सवार की मौत
Published / 2024-01-11 11:19:36
सरायकेला : पोल से टकरायी बाइक, सवार की मौत

सरायकेला के गम्हरिया में बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायलएबीएन न्यूज नेटवर्क, गम्हरिया। सरायकेला के गम्हरिया-गोविंदपुर (राजनगर) मुख्यमार्ग पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के रायबासा में बुधवार की रात बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। इसमें उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान सरायकेला थाना क्षेत्र के बीरबांस निवासी अजीत लोहार (19 वर्ष) के रूप में की गयी है। बीरबांस निवासी दोस्त राजेश नायक घायल हो गया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस ने शव व बाइक को जब्त कर लिया है। फिलहाल शव गम्हरिया थाने में रखा गया है।

लोहरा अस्तित्व बचाओ रैली आज
Published / 2024-01-11 11:17:01
लोहरा अस्तित्व बचाओ रैली आज

टीम एबीएन, रांची। लोहरा अस्तित्व बचाओ रैली की तैयारी को लेकर सामाजिक संगठन आदिवासी लोहरा समाज की बैठक पुराना विधानसभा मैदान में हुई। इसमें 11 जनवरी को इसी मैदान में होनेवाली रैली की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।समिति के केंद्रीय मीडिया प्रभारी संजय लोहरा ने रैली में शामिल होनेवालों से कहा है कि सभी वाहनों में सरना झंडा एवं बैनर पोस्टर लगाकर समय पर पहुंचें। महिलाएं सरना साड़ी और पुरुष सफेद शर्ट, सफेद कुर्ता और सरना गमछा पहन कर आने का प्रयास करें।

पूर्वी सिंहभूम : हाथियों ने स्कूल में मचाया उत्पात
Published / 2024-01-10 22:32:47
पूर्वी सिंहभूम : हाथियों ने स्कूल में मचाया उत्पात

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पूर्वी सिंहभूम। जिले के बरसोल में बुधवार की रात हाथी ने धानघरी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में उत्पात मचाया। स्कूल के तीन दरवाजों और चार खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कूल में रखा चावल खाने के लिए ये हाथी आये थे। स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को सूचना मिली, तो उन्होंने जाकर स्थिति का जायजा लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,021